Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

अब सपा नेता का अश्लील वीडियो आया सामने… महिला संग अश्लीलता करते दिखे..गिरफ्तार 

अब सपा नेता का अश्लील वीडियो आया सामने… महिला संग अश्लीलता करते दिखे..गिरफ्तार 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: अब यूपी में सपा नेता का अश्लील वीडियो भी सामने आ गया है। महिला संग अश्लीलता करते आरोपी सपा नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, जमानती धाराएं होने के कारण थाने से जमानत मिल गई। इससे पहले प्रयागराज की मेजा पुलिस ने आईटी एक्ट व सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता करने की धाराओं में मुकदमा लिखा था। दोनों महिलाओं की तलाश में पुलिस पुलिस का कहना है कि सपा नेता के साथ वीडियो में नजर आने वाली दोनों महिलाओं की तलाश जारी है। बताते चलें कि इससे पहले मध्य प्रदेश के मंदसौर में ये भी पढ़ें: यूपी में 3 IPS अफसरों के तबादले, नीरा रावत को UP-112 का अतिरिक्त प्रभार  भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ का हाइवे पर बीच सड़क महिला संग यौन संबंध बनाने का वीडियो वायरल हुआ था। इससे पूरे देश में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने धाकड़ को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। महिला को पुलिस अभी तलाश रही है। ...
यूपी में 3 IPS अफसरों के तबादले, नीरा रावत को UP-112 का अतिरिक्त प्रभार

यूपी में 3 IPS अफसरों के तबादले, नीरा रावत को UP-112 का अतिरिक्त प्रभार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। आईपीएस नीरा रावत को डीजी ईओडब्ल्यू के साथ यूपी 112 का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। अबतक वह नवप्रोन्नत पुलिस महानिदेशक/बाद्ध्य प्रतीक्षा के पद पर कार्यरत थीं। पीसी मीणा को कारागार प्रशासन का भी अतिरिक्त प्रभार इसी क्रम में आईपीएस पीसी मीणा को डीजी सीएमडी के अलावा महानिदेशक कारागार प्रशासन का भी दायित्व सौंपा गया है। वहीं आईपीएस आशुतोष पांडेय को पुलिस महानिदेशक टेलीकॉम की जिम्मेदारी ये भी पढ़ें: लखनऊ: महिला IPS के IRS पति से इनकम टैक्स ऑफिस में मारपीट, जॉइंट कमिश्नर पर FIR.. दी गई है। वह अबतक नवप्रोन्नत पुलिस महानिदेशक/बाद्ध्य प्रतीक्षा के रूप में काम कर रहे थे। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। ये भी पढ़ें: यूपी में 5 IPS अफसरों के तबादले, बस्ती-गोर...
अयोध्या: ऐसा है राम मंदिर का स्वर्ण जड़ित भव्य शिखर, देखिए! ट्रस्ट से जारी तस्वीरें..

अयोध्या: ऐसा है राम मंदिर का स्वर्ण जड़ित भव्य शिखर, देखिए! ट्रस्ट से जारी तस्वीरें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, अयोध्या: अयोध्या में बने भगवान प्रभु श्रीराम के मंदिर को लगातार भव्यता दी जा रही है। मंदिर का शिखर स्वर्ण जड़ित बन रहा है। यह शिखर दूर से ही अपनी भव्यता की चमक बिखेरता दिखाई देगा। श्रद्धालुओं में भी इसे लेकर काफी उत्सुकता है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रविवार को मंदिर के स्वर्ण जड़ित भव्य-चमकदार शिखर की फोटोज जारी की हैं। बताते हैं कि इस शिखर की मंदिर में 5 जून तक स्थापना की जाएगी। इसके लिए 3 जून से अनुष्ठान शुरू होगा। बताते हैं कि जल्द ही मंदिर पूर्ण रूप से बनकर तैयार हो रहा है। इसके साथ ही करोड़ों रामभक्तों का संकल्प पूरा होगा। मंदिर में राम दरबार में स्थापना के लिए मूर्तियां भी आ गई हैं। राम मंदिर परिसर में कई मंदिरों का निर्माण हो रहा है। राम मंदिर के शिखर और उस पर लगे कलश ट्रस्ट की ओर से फोटो जारी की गई है। ये भी पढ़ें: अयोध्या...
अब्बास अंसारी की विधायकी खत्म: सीट रिक्त घोषित-छुट्टी के दिन खुला सचिवालय 

अब्बास अंसारी की विधायकी खत्म: सीट रिक्त घोषित-छुट्टी के दिन खुला सचिवालय 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: हेट स्पीच मामले में दो साल की सजा पाने वाले मऊ से सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी की विधायकी चली गई। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मऊ सदर की सीट को रिक्त घोषित कर दिया है। इसके लिए रविवार को छुट्टी के दिन सचिवालय खुला। सीट रिक्त घोषित होने के बाद इसकी सूचना तुरंत ही चुनाव आयोग को भेज दी गई। अब इस सीट पर होने वाले उप चुनाव पर सभी दलों की नजर आकर ठहर गई है। संबंधित खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.. UP: विधायक अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा-विधायकी जाना तय..पढ़ें पूरा मामला.. https://samarneetinews.com/in-mainpuri-130-pornographic-videos-of-bjp-woman-leaders-promiscuous-son-goviral/ https://samarneetinews.com/who-is-sharmisthapanoli-whose-arrest-has-led-to-criticism-of-mamatagovernment/...
कौन हैं 22 साल की शर्मिष्ठा पानोली? जिनकी गिरफ्तारी से देशभर में हो रही ममता सरकार की आलोचना..

कौन हैं 22 साल की शर्मिष्ठा पानोली? जिनकी गिरफ्तारी से देशभर में हो रही ममता सरकार की आलोचना..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: Who Is Sharmishta Panoli: कोलकाता पुलिस ने इंस्टाग्राम पर एक विवादित वीडियो पोस्ट करने के आरोप में 22 साल की इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पानोली को गिरफ्तार किया है। पूरे देश में ममता बनर्जी सरकारी की इसे लेकर आलोचना हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस वीडियो में बॉलीवुड के अभिनेताओं पर 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चुप रहने पर शर्मिष्ठा ने टिप्पणी की थी। शर्मिष्ठा ने की थी आपरेशन सिंदूर पर चुप बॉलीवुड हस्तियों की आलोचना यह टिप्पणी एक पाकिस्तानी यूजर्स की पोस्ट के जवाब में की गई थी। बताते हैं कि शर्मिष्ठा पुणे के एक लॉ विश्वविद्यालय की छात्रा हैं। वीडियो डिलीट-माफी मांगी, फिर भी गिरफ्तारी-ममता सरकार की आलोचना शर्मिष्ठा ने वीडियो में ऑपरेशन सिंदूर पर बॉलीवुड हस्तियों की चुप्पी की घोर आलोचना की थी। बताते हैं कि शर्मिष्ठा की टिप्पणी में कुछ शब्द विवादित भी  थे। मीडि...
यूपी के नए डीजीपी बने IPS राजीव कृष्ण, कार्यभार संभाला 

यूपी के नए डीजीपी बने IPS राजीव कृष्ण, कार्यभार संभाला 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: आज उत्तर प्रदेश पुलिस के नए मुखिया (DGP) के तौर पर वर्ष 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्णा ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। राजीव कृष्णा को नया डीजीपी बनाया गया है। अबतक वह उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष के साथ-साथ डायरेक्टर विजिलेंस की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। रात 9 बजे संभाला कार्यभार बताते हैं कि राजीव कृष्ण 11 वरिष्ठ आईपीएस अफसरों को सुपरसीड कर डीजीपी बनाए गए हैं। निवर्तमान डीजीपी प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार न मिलने के कारण देर शाम उनको डीजीपी बनाने की घोषणा हुई। उन्होंने रात लगभग 9 बजे प्रदेश पुलिस मुखिया के पद का कार्यभार संभाला। ये भी पढ़ें: IPS Transfer: यूपी में देर रात 13 IPS अफसरों के तबादले ये भी पढ़ें: UP: विधायक अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा-विधायकी जाना तय..पढ़ें पूरा मामला.. https://samarneetinews.com/in-mainpuri-130-...
UP: विधायक अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा-विधायकी जाना तय..पढ़ें पूरा मामला..

UP: विधायक अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा-विधायकी जाना तय..पढ़ें पूरा मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: अदालत ने बीते विधानसभा चुनाव में मऊ से विधायक अब्बास अंसारी द्वारा नफरती भाषण (हेट स्पीच) और चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन मामले में अपना फैसला सुनाया। मऊ एमपी-एमएलए कोर्ट के सीजेएम डा. केपी सिंह ने अब्बास अंसारी को दोषी करार दिया। दो साल की सजा सुनाते हुए 3 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। वर्ष 2022 में यूपी विधानसभा चुनावों में दिया था नफरती भाषण बताते हैं कि यह पूरा मामला मऊ शहर कोतवाली क्षेत्र का है। अभियोजन पक्ष के अनुसार एसआई गंगाराम बिंद की तहरीर पर शहर कोतवाली में मुकदमा हुआ था। इसमें सदर विधायक अब्बास अंसारी और अन्य लोगों पर हेट स्पीच और आचार संहिता उल्लंघन के आरोप थे। भरे मंच से कही थी अधिकारियों को सबक सिखाने की बात घटनाक्रम 3 मार्च 2022 को विधानसभा चुनाव के दौरान हुआ था। सुभासपा से चुनाव लड़ रहे अब्बास अंसारी ने हेट स्पीच दी थी। बताते हैं कि नगर के पह...
यूपी: BJP महिला नेता के अय्याश बेटे के 130 अश्लील वीडियो वायरल, मच गई खलबली

यूपी: BJP महिला नेता के अय्याश बेटे के 130 अश्लील वीडियो वायरल, मच गई खलबली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ का हाइवे पर महिला से यौन संबंध बनाने के वायरल वीडियो से शुरू हंगामा अभी थमा नहीं था। इसी बीच यूपी के मैनपुरी में भाजपा नेत्री के बेटे के 130 अश्लील वीडियो वायरल होने से खलबली मच गई। एक साथ बेहद गंदे ये वीडियो वायरल होने से भाजपा पर विपक्षी दलों ने हमला बोलना शुरू कर दिया है। एक ही युवती के साथ अलग-अलग वीडियो वहीं महिला भाजपा नेता का भी कोई बयान नहीं आया है। यह भी कहा जा रहा है कि यह वीडियो भाजपा नेत्री की पुत्रवधू ने ही पति से विवाद के बीच वायरल किए हैं। इससे पहले भाजपा नेत्री की पुत्रवधू ने अपने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा लिखाया ता। साथ ही उसने पति पर कई घिनौने आरोप भी लगाए थे। विपक्षी दलों ने बोला, बीजेपी पर हमला वायरल हो रहे वीडियो बेहद गंदे हैं। उनमें शहर की एक युवती भाजपा नेत्री के पुत्र के साथ बेहद आपत्तिजनक...
कानपुर में पीएम मोदी, 47,573 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

कानपुर में पीएम मोदी, 47,573 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कानपुर पहुंचे। उन्होंने चकेरी एयरपोर्ट पर पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम के परिजनों से मुलाकात की। फिर सीएसए मैदान से रिमोट का बटन दबाकर प्रदेश की 47,600 करोड़ की 17 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इनमें कानपुर शहर को मेट्रो, सड़क, पुल परियोजना की सौगात मिली है। कानपुर में मेट्रो के विस्तार को दिखाई हरी झंडी प्रधानमंत्री मोदी का चकेरी एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी ने स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने शुभम की पत्नी ऐशान्या, पिता संजय द्विवेदी और माता सीमा से भी उन्होंने मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंक के खिलाफ जंग जारी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। कहा कि हर आतंकवादी हमले का करारा जवाब दिया जाएगा। प्रधानमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर कानपुर मेट्रो रेल विस्तार की परियोजना का...
जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार: लखीमपुर के बाद सीतापुर में गिरी पानी की टंकी-अखिलेश यादव का तंज..

जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार: लखीमपुर के बाद सीतापुर में गिरी पानी की टंकी-अखिलेश यादव का तंज..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, सीतापुर: सरकार की जलजीवन मिशन योजना में भ्रष्टाचार के आरोप नई बात नहीं है, लेकिन अब जिस तरह योजना के तहत बनी पानी की टंकियां एक के बाद एक गिर रही हैं, उससे बड़े भ्रष्टाचार की पोल खुलती नजर आ रही है। साथ ही इससे जुड़े अधिकारियों और जिम्मेदारों के प्रति सवाल खड़े हो रहे हैं। इससे पहले लखीमपुर में भी गिर चुकी करोड़ों की पानी टंकी अप्रैल में लखीमपुर खीरी में एक पानी की टंकी भरभराकर गिर गई थी। वहीं अब मई में सीतापुर में साढ़े 5 करोड़ों में बनी एक और पानी की टंकी गिरी है। टंकियों के इस तरह भरभराकर गिरने से इतना तो तय है कि इनके निर्माण में गुणवत्ता के साथ बड़ा खेल हुआ है। हालांकि, इस मामले में सिंचाई विभाग के जेई-एई के निलंबन की खबरें आ रही हैं। महकमे में खलबली, 5 करोड़ 31 लाख से हुआ था निर्माण जानकारी के अनुसार, सीतापुर में 5 करोड़ 31 लाख से बनी पानी की यह टंकी गुरुवा...