Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

सीतापुर में दर्दनाक घटना, पिता को बचाने में बेटे की भी करंट से मौत

सीतापुर में दर्दनाक घटना, पिता को बचाने में बेटे की भी करंट से मौत

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर: सीतापुर जिले में आज रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। करंट की चपेट में आकर पिता और बेटे की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार ग्राम बेलवा बसहिया में गीतू (55) रविवार को घर के सामने पकरिया के पेड़ की डाल काट रहे थे। पेड़ की डाल काटते समय हुआ हादसा बताते हैं कि तभी पेड़ की डाल बिजली लाइन से छू गई। इससे वह करंट से बुरी तरह से झुलस गए। पिता को करंट से झुलसता देख पीयूष (17) बचाने के लिए दौड़ा। वह भी करंट की चपेट में आ गया। ये भी पढ़ें: UP: संभल में बड़ा हादसा, दो मासूम बच्चों समेत 6 लोगों की मौत  बाद में चिकित्सकों ने अस्पताल में दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर चौकी सांडा के प्रभारी श्री राम शुक्ला ने पहुंचकर कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार में पीय...
सहारनपुर कलेक्ट्रेट में प्रशासन ने मस्जिद ढहाई, MP इकरा हसन हाउस अरेस्ट

सहारनपुर कलेक्ट्रेट में प्रशासन ने मस्जिद ढहाई, MP इकरा हसन हाउस अरेस्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के सहारनपुर में शनिवार को प्रशासन ने कलेक्ट्रेट में बनी मस्जिद को बुल्डोजर से ढहा दिया। प्रशासन का कहना है कि सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत ने मस्जिद निर्माण को सरकारी जमीन पर अवैध घोषित कर दिया था। इसके बाद मस्जिद समिति की पहली अपील भी खारिज हो चुकी है। इसी क्रम में प्रशासन ने आज मस्जिद को हटाने की कार्रवाई की है। शामली सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल और आरएएफ तैनात रही। उधर, मस्जिद ढहाए जाने के बाद कैराना सांसद इकरा हसन को हाउस अरेस्ट किया गया। ये भी पढ़ें: मौसम: पश्चिमी यूपी के इन 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट..पढ़ें जरूरी खबर बताया जाता है कि सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद को लेकर विवाद था। शनिवार सुबह प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर मस्जिद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात रहा। ये भी...
मौसम: पश्चिमी यूपी के इन 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट..पढ़ें जरूरी खबर

मौसम: पश्चिमी यूपी के इन 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट..पढ़ें जरूरी खबर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: शनिवार को पश्चिमी यूपी के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। पश्चिम के बाद पूर्वी यूपी की ओर तेज बारिश बढ़ने के आसार हैं। 6 से 8 सितंबर के बीच पूर्वांचल में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। पश्चिम के बाद पूर्वी यूपी में तेज बारिश के आसार वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक श्री सिंह का कहना है कि निम्न दबाव क्षेत्र के असर से पहले वेस्ट यूपी में तेज बारिश होगी। इसके बाद 6 से 8 सितंबर के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। पश्चिम यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट पश्चिमी यूपी और दिल्ली से सटे 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। इन 22 जिलों में अमरोहा, मुरादाबाद, बिजनौर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, हापुड़, ग...
कानपुर में दो ARTO सस्पेंड, RTO से मांगा गया स्पष्टीकरण

कानपुर में दो ARTO सस्पेंड, RTO से मांगा गया स्पष्टीकरण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर से बड़ी खबर सामने आई है। एआरटीओ आलोक कुमार और एआरटीओ प्रवर्तन सोमलता यादव को शासन ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। साथ ही आरटीओ (प्रशासन) राकेंद्र सिंह से स्पष्टीकरण मांगा गया है। आरटीओ कार्यालय पर पड़ा था छापा बताया जाता है कि कुछ दिन पहले कानपुर के आरटीओ कार्यालय में छापेमारी की कार्रवाई हुई थी। इस दौरान वहां बड़ी मात्रा में अनियमितताएं मिली थीं। ये भी पढ़ें: यूपी: सुल्तानपुर SDM करम सिंह सस्पेंड, संभल में रहे थे तहसीलदार सूत्रों का कहना है कि काम के एवज में रिश्वतखोरी और उगाही के मामले भी सामने आए थे। एआरटीओ आलोक कुमार को मुख्यालय से संबंध कर दिया गया है। ये भी पढ़ें: यूपी में बड़ी कार्रवाई, खनिज अधिकारी सस्पेंड-अवैध खनन परिवहन पर नपे  ...
अयोध्या: राम जन्मभूमि ट्रस्ट के पहले CEO बने रिटायर एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा

अयोध्या: राम जन्मभूमि ट्रस्ट के पहले CEO बने रिटायर एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राम मंदिर चढ़ावा चोरी से बदनामी के बाद आज बड़ा फेरबदल सामने आया है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर के व्यवस्थित और प्रभावी संचालन के लिए बड़े फैसले लिए हैं। श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट का पहला सीईओ सेवानिवृत एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को नियुक्त किया गया है। गोविंद देव गिरि बने महासचिव यूपी के देवरिया जिले के रहने वाले जितेंद्र मिश्रा ने 4 दशक तक एयरफोर्स में सेवाएं दी हैं। दरअसल, आज श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक हुई। यह बैठक ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के आवास मणिरामदास छावनी में हुई। ये भी पढ़ें: यूपी: इन 61 शिक्षकों को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025..पढ़ें लिस्ट.. इसमें कई प्रशासनिक और संगठनात्मक फेरबदल के फैसले लिए गए। चढ़ावा चोरी की बदनामी के बाद चंपत राय के हटा दिया गया था। चंपत की जगह कृष्ण मोहन राय को कार...
यूपी: सहारनपुर पीएनबी में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से मचा हड़कंप

यूपी: सहारनपुर पीएनबी में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से मचा हड़कंप

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की करेंसी चेस्ट में 17 करोड़ रुपए के नकली नोट मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की एसआईटी जांच शुरू की गई है। इतनी बड़ी संख्या में नकली नोटों का बैंक में मिलना बड़ी जालसाजी की ओर इशारा कर रहा है। जांच के लिए एसआईटी टीम गठित फिलहाल बैंक की करंसी चेस्ट से जुड़े तीन बैंक अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। तीनों को इस मामले में निलंबित कर दिया गया है। साथ ही करेंसी चेस्ट में नोटों की गड्डियां व्यवस्थित करने वाले पार्ट टाइम कर्मचारी को भी हटा दिया गया है। 3 अधिकारियों पर कार्रवाई-FIR जानकारी के अनुसार, इस मामले में वरिष्ठ प्रबंधक मंडल कार्यालय रवि कुमार कांसे, करेंसी चेस्ट प्रबंधक सुशील शर्मा और करेंसी चेस्ट खेरा बाजार जगाधरी के प्रबंधक अमित कुमार को सस्पेंड किया गया है। ये भी पढ़ें: यूपी में बड़ा एनकाउंटर, दो ...
यूपी: इन 61 शिक्षकों को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025..पढ़ें लिस्ट..

यूपी: इन 61 शिक्षकों को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025..पढ़ें लिस्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी सरकार ने राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए चयनित शिक्षकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में पूरे प्रदेश के 61 शिक्षकों के नाम हैं। इन सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को सम्मानित किया जाएगा। चित्रकूट, सीतापुर, लखीमपुर और अमरोहा जिले के शिक्षक शामिल जानकारी के अनुसार, सम्मान में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को 25 हजार नगद, प्रशस्ति पत्र  और 2 वर्ष का सेवा विस्तार दिया जाएगा। ये भी पढ़ें: यूपी: IAS दिव्या मित्तल का 13 साल सेवा के बाद इस्तीफा, लिखी भावुक पोस्ट  इस सूची में चित्रकूट, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, अमरोहा, हमीरपुर, बिजनौर, कानपुर नगर, अयोध्या, कानपुर देहात आगरा, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, अलीगढ़, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, भदोही, और बदायूं आदि जिलों के शिक्षकों के नाम शामिल हैं। यहां पढ़िए पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षक-शिक्षिकाओं की सूच...
यूपी के कौशांबी में धमाका, 11 लोगों की मौत, एक दर्जन से ज्यादा घायल

यूपी के कौशांबी में धमाका, 11 लोगों की मौत, एक दर्जन से ज्यादा घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के कौशांबी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार में सोमवार दोपहर भीषण धमाका हुआ। इस धमाके में 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं। धमाका इतना भीषण था कि मकान के परखच्चे उड़ गए। धमाके की आवाज लगभग दो किमी दूर तक सुनी गई। पटाखा फैक्ट्री में धमाके से गूंज उठा इलाका धमाका एक पटाखा बनाने की फैक्ट्री में हुआ। धमाके के बाद फैक्ट्री से उठे धुएं का गुबार आसपास के क्षेत्र में छाया रहा। प्रयागराज एडीजी ज्योति नारायण, डीएम अमित पाल शर्मा, एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। ये भी पढ़ें: कानपुर प्लेन क्रैश: DGCA टीम पहुंची, विमान का इंजन सील-उड़ानों पर रोक घायलों को प्रयागराज रेफर किया गया है। यह धमाका कौशांबी और प्रयागराज सीमा पर स्थित मनौरी बाजार में पटाखा फैक्ट्री में हुआ। मामले में नौशाद, शकील, शबाना, कहकशां बा...
यूपी में बड़ा एनकाउंटर, दो ढेर-अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल थे दोनों

यूपी में बड़ा एनकाउंटर, दो ढेर-अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल थे दोनों

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: आज सोमवार सुबह यूपी के शामली में बड़ा और डबल एनकाउंटर हुआ है। सोमवार सुबह हुए डबल एनकाउंटर में हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड के दो शार्प शूटर मारे गए। एनकाउंटर औद्योगिक क्षेत्र में आज सुबह हुआ। मारे गए शार्प शूटरों सोनीपत के रहने वाले सुमित और मोहित थे। गोगी गैंग के शार्प शूटर थे मारे गए दोनों अपराधी इनके ऊपर 50-50 हजार का ईनाम था। दोनों गोगी गैंग के शार्प शूटर थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अंकित बालियान की हत्या में यह दोनों शामिल थे। ये भी पढ़ें: लखनऊ में बैंक कर्मी ने पत्नी और बहन की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाया आज सुबह दोनों औद्योगिक क्षेत्र के रास्ते सोनीपत जाने की तैयारी में थे। इसी दौरान पुलिस से उनका सामना हो गया। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि एनकाउंटर में मारे गए दोनों बदमाश अंकित हत्याकांड में शामिल थे। उनके पास से हथियार ...
कानपुर पहुंचने से पहले राजधानी एक्स. पर पथराव, AC कोच का शीशा चटका

कानपुर पहुंचने से पहले राजधानी एक्स. पर पथराव, AC कोच का शीशा चटका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचने से पहले बीती रात लगभग 10:35 बजे तेजस राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव की घटना सामने आई है। यात्रियों के अनुसार, कानपुर आउटर के पास ट्रेन के ए-4 2 एसी कोच पर दो पत्थर लगे। एक पत्थर कोच की खिड़की के शीशे पर लगा, जिससे वह चटक गया। तेजस राजधानी एक्सप्रेस दिल्ली से पटना जा रही थी। कानपुर पहुंचने से पहले घटना वहां सो रहे यात्री घबराकर उठ गए। उस समय कई यात्री सो रहे थे। अचानक हुई आवाज से महिलाओं और बच्चों समेत यात्री डर गए। ए-4 कोच की सीट नंबर-32 पर यात्रा कर रहे  दीपक कुमार ने कहा कि कानपुर सेंट्रल से थोड़ा पहले कोच पर पत्थर लगा। ये भी पढ़ें: यूपी में स्वाइन फ्लू अलर्ट, प्रदेशभर में डाॅक्टरों की छुट्टियां रद्द  पत्थर लगने से कोच में खलबली मच गई। यात्रियों ने आसपास देखा तो एक खिड़की का शीशा टूटा हुआ दिखा। कोच में सवार महिला वंदना और देवी ...