Monday, August 10सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

यूपी STF का बड़ा एक्शन: कानपुर का खूंखार अपराधी आसिफ अंबेडकर नगर में ढेर

यूपी STF का बड़ा एक्शन: कानपुर का खूंखार अपराधी आसिफ अंबेडकर नगर में ढेर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी एसटीएफ ने 1 लाख के ईनामी बदमाश आसिफ अली उर्फ विक्की को एनकाउंटर में मार गिराया है। कानपुर के रहने वाले खूंखार अपराधी आसिफ उर्फ विक्की को यूपी एसटीएफ ने अंबेडकर नगर में एनकाउंटर में ढेर कर दिया। बताते हैं कि यह बदमाश बीते लगभग 8 साल से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार था। कानपुर के बिल्हौर का रहने वाला था बदमाश आसिफ जानकारी के अनुसार, यूपी के अंबेडकरनगर में मंगलवार तड़के यूपी एसटीएफ का बदमाश आसिफ से आमना-सामना हो गया। इसके बाद दोनों ओर से गोली चलीं और बदमाश मारा गया। बदमाश  की पहचान विक्की उर्फ आसिफ अली पुत्र मजहर हुसैन के रूप में हुई है। ये भी पढ़ें: यूपी: एनकाउंटर में ट्रिपल मर्डर का साइको किलर गुरुप्रीत सिंह ढेर, अस्पताल में महिला-चलती ट्रेनों में दो हत्याएं.. यह बदमाश कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र के धुरैथा मकरनपुर गांव का था। यह एनकाउंटर अंबेडकर...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, कृष्ण मोहन को कमान

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, कृष्ण मोहन को कमान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आज सोमवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की पहली बैठक हुई। इसमें ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर हो गया है। ट्रस्ट के सदस्य व एफआईआर कराने वाले कृष्ण मोहन को अब अंतरिम जिम्मेदारी सौंपी गई है। 22 को फिर होगी अगली बैठक साथ ही मंदिर में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति का फैसला हुआ है। अब 22 जुलाई को एक बार फिर ट्रस्ट की बैठक होगी। इसमें महासचिव और सीईओ की नियुक्ति पर विचार होगा। ये भी पढ़ें: ‘3 दिन में अयोध्या छोड़ें चंपत राय’, अयोध्या बार एसोसिएशन का अल्टीमेटम  आज ट्रस्ट की बैठक में चंपत राय और अनिल मिश्रा मौजूद नहीं रहे। सूत्रों की माने तो कुछ सदस्यों ने साफ कह दिया था कि अगर चंपत और अनिल बैठक में रहेंगे तो वे शामिल नहीं होंगे। ये भी पढ़ें: बड़ी खबर-राम मंदिर चढ़ावा चोरी...
यूपी कैबिनेट फैसले: जलालाबाद अब परशुरामपुरी, होमगार्ड्स को मुफ्त इलाज

यूपी कैबिनेट फैसले: जलालाबाद अब परशुरामपुरी, होमगार्ड्स को मुफ्त इलाज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): यूपी कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई। कैबिनेट की इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इनमें होमगार्ड्स को मुफ्त इलाज और जलालाबाद का नाम परशुरामपुरी करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है। कैबिनेट बैठक में कुल 29 प्रस्ताव आए। इनमें से 28 को मंजूरी मिली। एक प्रस्ताव मदरसे से संबंधित रहा। उसे स्थगित किया गया है। पदक विजेताओं की सीधी भर्ती को भी हरी झंडी साथ ही पदक विजेताओं की सीधी भर्ती के प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिल गई गई। यूपी के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि शाहजहांपुर के जलालाबाद का नाम परशुरामपुरी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह जगह भगवान परशुराम की जन्मस्थली है। ये भी पढ़ें: जल्द बदलेगा ‘बस्ती’ जिले का नाम, ‘विशिष्ट नगर’ करने की तैयारी शासन ने 25 जून 2025 को इसके लिए भारत सरकार से अ...
यूपी: मानसून पड़ा सुस्त-इन 26 जिलों में गर्मी का अलर्ट-बुंदेलखंड में ये आसार..

यूपी: मानसून पड़ा सुस्त-इन 26 जिलों में गर्मी का अलर्ट-बुंदेलखंड में ये आसार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में मानसून अचानक सुस्त पड़ गए हैं। प्रदेश में बारिश रुक गई है। रविवार को मौसम विभाग ने 26 जिलों में उमस वाली गर्मी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि 5 से 7 जुलाई तक हल्की बूंदाबांदी के अलावा अच्छी बारिश के आसार कम हैं। हालांकि, दो दिन दक्षिणी जिलों जैसे बुंदेलखंड-विंध्य क्षेत्र में बारिश के हालात बने रहेंगे। इन क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है। 8 जुलाई से फिर अच्छी बारिश की संभावना रविवार को तराई, पूर्वांचल के 26 जिलों में उमस भरी गर्मी का अलर्ट जारी हुआ है। वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि 5 से 7 जुलाई के बीच बुंदेलखंड-विंध्य क्षेत्र में हल्की बारिश होगी। ये भी पढ़ें: ‘3 दिन में अयोध्या छोड़ें चंपत राय’, अयोध्या बार एसोसिएशन का अल्टीमेटम उन्होंने कहा कि 8 जुलाई से प्रदेश में फिर अच्छी बारिश के आसार हैं। इन ज...
लखनऊ में BJP अध्यक्ष नितिन नबीन, CMYogi ने किया स्वागत

लखनऊ में BJP अध्यक्ष नितिन नबीन, CMYogi ने किया स्वागत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज पहली बार लखनऊ पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष को मुख्यमंत्री ने पुष्पगुच्छ देकर व भगवा अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों का राष्ट्रीय अध्यक्ष से परिचय कराया। मुख्यमंत्री ने अपनी पोस्ट में लिखी यह बात.. राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में मुख्यमंत्री योगी ने अपने 'एक्स' हैंडल पर पोस्ट भी की। मुख्यमंत्री ने पोस्ट में लिखा कि 'प्रभु श्रीराम एवं लीलाधारी भगवान श्रीकृष्ण के चरणरज से पावन संस्कृति, संस्कार और सृजन की साधना स्थली उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी का स्वागत एवं अभिनंदन।' राष्ट्रीय अध्यक्ष का यूपी में प्रथम आगमन बताते चलें कि भाजपा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन दो दिवसीय यात्रा पर राजधानी लखनऊ पह...
लखनऊ आम महोत्सव, इस आम को देखकर मुस्कुराए सीएम योगी

लखनऊ आम महोत्सव, इस आम को देखकर मुस्कुराए सीएम योगी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राजधानी लखनऊ में आम महोत्सव का उद्घाटन किया। सीएम योगी ने आम उत्पादकों से आम की विशेषताओं पर बातचीत भी की। एक आधा किलो के आम को देख सीएम योगी भी मुस्कुराने लगे। फिर दोनों हाथों में एक-एक आम उठाकर मुख्यमंत्री योगी ने फोटोज भी खिंचवाईं। किसानों को किया सम्मानित यह आम प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आम की विभिन्न प्रजातियों के विषय में मुख्यमंत्री योगी ने उत्पादकों से बात भी की। साथ ही आमों की विशेषताओं के बारे में भी जाना। आम उत्पादक किसानों को सम्मानित भी किया गया। ये भी पढ़ें: कानपुर से नहाते-नहाते इंदौर जाएगा सतीश, 20 हजार लीटर पानी.. कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे। इस आम महोत्सव में लगभग 800 प्रजातियों के आमों को रखा गया है। बताया जाता ...
कौन हैं हापुड़ की डीएसओ सीमा चौधरी? मां के गंभीर आरोप-सहारनपुर में FIR

कौन हैं हापुड़ की डीएसओ सीमा चौधरी? मां के गंभीर आरोप-सहारनपुर में FIR

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: हापुड़ में तैनात डीएसओ डा. सीमा चौधरी समेत 5 लोगों के खिलाफ सहारनपुर में धोखाधड़ी FIR हुई है। डीएसओ सीमा चौधरी (जिला पूर्ति अधिकारी) के खिलाफ FIR सहारनपुर के सरसावा थाने में हुई है। FIR खुद सीमा चौधरी की मां ने दर्ज कराई है। पुलिस ने सीमा समेत 5 के खिलाफ धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट लिखी है। FIR में सीमा चौधरी के अलावा भी आरोपी जानकारी के अनुसार, मीरपुर सीतापुर निवासी मुकेश रानी का आरोप है कि उनकी बेटी सीमा ने उनके बैंक खाते का उपयोग किया। आरोप है कि आईसीआईसीआई बैंक के उनके खाते में सीमा ने 15 लाख जमा कराए। ये भी पढ़ें: यूपी में बड़ी कार्रवाई, खनिज अधिकारी सस्पेंड-अवैध खनन परिवहन पर नपे इसकी कोई जानकारी बेटी ने उन्हें नहीं दी। उनके खाते में 15 लाख जमा कराए गए, लेकिन उन्हें नहीं बताया। एक दिन वह बैंक पहुंचीं तो उन्हें पता चला। डीआईजी के आदेश पर...
अखिलेश यादव ने जन्मदिन पर तलवार से काटा 53 किलो का केक

अखिलेश यादव ने जन्मदिन पर तलवार से काटा 53 किलो का केक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 1 जुलाई 2026 को 53 वर्ष के हो गए हैं। लखनऊ में सपा नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया। पार्टी कार्यालय में 53 किलो का विशेष केक सभी के आकर्षण का केंद्र रहा। अखिलेश यादव ने इस 53 किलों के केक को तलवार से काटा। प्रदेशभर में सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिन अखिलेश यादव के जन्मदिन का पूरा आयोजन धूम-धाम से हुआ। सबसे खास आकर्षण अखिलेश यादव द्वारा 53 किलो का केक तलवार से काटने का नजारा रहा। ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव बोले, राम मंदिर चढ़ावा चोरी कर भाजपा ने किया महापाप केक काटने के लिए खास इंतजाम पार्टी नेताओं ने किए थे। अखिलेश यादव द्वारा तलवार से केक काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ये भी पढ़ें: ‘दो स्टूलों को मिलाने से कुर्सी नहीं..’, अखिलेश यादव के तंज से ...
यूपी मौसम: बरेली में रिकाॅर्ड बारिश-बांदा में बिजली गिरने का अलर्ट

यूपी मौसम: बरेली में रिकाॅर्ड बारिश-बांदा में बिजली गिरने का अलर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में मौसम विभाग ने बारिश का नया अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को जहां बरेली में रिकाॅर्ड बारिश दर्ज की गई। यूपी में मौसम विभाग के अलर्ट में बुधवार को बांदा समेत 30 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी हुई है। यह चेतावनी बांदा के अलावा प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर के भी है। मंगलवार को बरेली में 157 मिमी बारिश क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि मानसून कई हिस्सों में पहुंच चुका है। उनका कहना है कि गोरखपुर, आजमगढ़, अयोध्या और सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, बलिया तक आमद हो चुकी है। अब पूर्वांचल व पूर्वी तराई के जिलों तक मानसून जल्द ही फैल जाएगा। ये भी पढ़ें: ‘3 दिन में अयोध्या छोड़ें चंपत राय’, अयोध्या बार एसोसिएशन का अल्टीमेटम अगले 2 से 3 दिनों में पूरे प्रदेश में मानसून फैल जाएगा। बुधवार को रामप...
कानपुर से नहाते-नहाते इंदौर जाएगा सतीश, 20 हजार लीटर पानी..

कानपुर से नहाते-नहाते इंदौर जाएगा सतीश, 20 हजार लीटर पानी..

Feature, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर जू से हिप्पो सतीशन एक यादगार यात्रा पर निकलने वाला है। हिप्पो सतीशन को जल्द ही नया घर मिलने वाला है। जी हां, कानपुर से हिप्पो सतीश को इंदौर भेजा जा रहा है। इसके लिए बेहद खास इंतजाम किए जा रहे हैं। हिप्पो सतीश का 700 किमी का यह सफर रास्तेभर नहाते-नहाते पूरा होगा। अनोखे सफर में 20 हजार लीटर पानी होगा खर्च इस पूरी यात्रा में हिप्पो सतीश को नहलाने में लगभग 20 हजार लीटर पानी खर्च होगा। सबकुछ एनिमल एक्सचेंज के तहत हो रहा है। कानपुर से इंदौर तक 700 किमी लंबे इस सफर में सतीश को नहलाने की खास व्यवस्था इसलिए की जा रही है। ये भी पढ़ें: UP में बर्ड फ्लू की दस्तक : कानपुर चिड़ियाघर के 1 किमी दायरे में मारे जाएंगे पक्षी, 10 किमी तक मांस बिक्री बंद ताकि हिप्पो सतीश के शरीर की नमी को बनाए रखा जा सके। रास्तेभर पानी की बौछार की जाएगी। कानपुर का जू प्रशासन तैयारियों...