
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में ईडी (ED) ने जल जीवन मिशन में बनी पानी की टंकियों में कथित गड़बड़ी की जांच तेज कर दी है। साथ ही संबंधित 13 कंपनियों का पूरा लेखा-जोखा तलब किया। सूत्रों का कहना है कि ईडी ने 2019 से लेकर अब तक का रिकाॅर्ड मांगा है। बता दें कि बीते कुछ समय से यूपी में जल जीवन मिशन में बनी पानी की टंकियों के ढहने के मामले चर्चा में रहे हैं। लखीमपुर खीरी, सीतापुर समेत कई जिलों में पानी की नवनिर्मित टंकियों को लोगों ने ढहते देखा।
कई जिलों में ढह गई थीं पानी की टंकियां
अब इन टंकियों के निर्माण में कथित गड़बड़ियों की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ईडी की लखनऊ इकाई ने वर्ष 2019 से अब तक पानी की ढहने वाली व रिसाव वाली और असुरक्षित घोषित टंकियों का पूरा लेखा-जोखा यूपी जल निगम (ग्रामीण) से मांगा है।
ये भी पढ़ें: जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार: लखीमपुर के बाद सीतापुर में गिरी पानी की टंकी-अखिलेश यादव का तंज..
ईडी ने जल निगम से कंपनियों को दिए ठेके, कार्य, अनुबंध राशि, गुणवत्ता जांच और पेमेंट का पूरा विवरण तलब किया है। बताया जाता है कि ईडी ने अगस्त में जल निगम (ग्रामीण) के एमडी को इस संबंध में पत्र लिखा है।
पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने लिखा पत्र
सूत्रों की माने तो टंकी ढहने व क्षतिग्रस्त होने के मामलों में एफआईआर, सरकारी धन के नुकसान के बारे में भी जानकारी मांगी गई है। उधर, पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने भी मुख्य सचिव को पत्र लिखकर ईडी के पत्रों के बारे में लिखा है। साथ ही इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
इन फर्मों-संस्थानों की होगी जांच
- मैसर्स इन्फोटेक सॉल्यूशंस (नोएडा)
- मैसर्स विल्सन ग्रीन इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड (अहमदाबाद)
- मैसर्स एक्शन फॉर रूरल डेवलपमेंट (ग्रेटर नोएडा)
- मैसर्स ऐपइन्वेंटिव टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (नोएडा)
- मैसर्स न्यू जेनेसिस (दिल्ली)
- मैसर्स प्योर लाइफ सोसाइटी (अमरावती)
- मैसर्स संग्यान (लखनऊ)
- मैसर्स एम्बर प्रेस प्राइवेट लिमिटेड (लखनऊ)
- मैसर्स सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान (लखनऊ)
- मैसर्स वेलफेयर एंड इलस्ट्रेशन ऑफ नीडी ग्रामीण सोसाइटी (लखनऊ)
- मैसर्स स्वजन फाउंडेशन (लखनऊ)
- मैसर्स फॉल्कन (मुंबई)
- मैसर्स जानकी प्रसाद मेमोरियल रिसर्च एंड एजुकेशनल ट्रस्ट (महराजगंज)
ये भी पढ़ें: सिद्धार्थनगर: पानी की टंकी आंधी में तिनके सी टूटी-जल जीवन मिशन से..
ये भी पढ़ें: Lakhimpur: भ्रष्टाचार-साढ़े 3 करोड़ में बनी टंकी पानी भरते ही गुब्बारे की तरह फटी-अखिलेश यादव ने कसा तंज
जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार: लखीमपुर के बाद सीतापुर में गिरी पानी की टंकी-अखिलेश यादव का तंज..
सिद्धार्थनगर: पानी की टंकी आंधी में तिनके सी टूटी-जल जीवन मिशन से..
