Tuesday, April 7सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

जल्द ही देशभर में लागू होगी नई शिक्षा नीति, अब 5+3+3+4 फार्मूले पर होगी पढ़ाई

जल्द ही देशभर में लागू होगी नई शिक्षा नीति, अब 5+3+3+4 फार्मूले पर होगी पढ़ाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः देश में जल्द ही नई शिक्षा नीति लागू होगी। इस नीति के तहत देश में पढ़ाई का नया फार्मूला 5+3+3+4 होगा। नई सरकार के गठन के बाद मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के कार्यभार संभालने के कुछ देर बाद ही नई शिक्षा नीति बना रही कमेटी ने इसका ड्राफ्ट सौंप दिया। गौरतलब है कि मौजूदा शिक्षा नीति 1986 में तैयार हुई थी और इसमें संसोधन 1992 में हुआ था। अब जो नई एजुकेशन पॉलिसी लायी जा रही है वह 2014 के आम चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी के घोषणा-पत्र का हिस्सा थी। 12वीं तक की पढ़ाई का फार्मूला   फिलहाल नई पॉलिसी के तहत 12वीं तक के क्लास के लिए 5+3+3+4 का फार्मूला बनाया गया है। इस फॉर्मूले के तहत छात्रों को 12वीं क्लास तक की पढ़ाई पर जोर दिया गया है। स्कूल एजुकेशन के लिए 5+3+3+4 का फार्मूला स्कूल एजुकेशन के लिए डिजाइन किया जाएगा। ये भी पढ़ेंः ..अब ‘वैदिक गणित’ के जरिये ग...
केंद्रीय मंत्रालयों का बंटवारा, नंबर दो की भूमिका में अमित शाह तो राजनाथ सिंह बने रक्षामंत्री

केंद्रीय मंत्रालयों का बंटवारा, नंबर दो की भूमिका में अमित शाह तो राजनाथ सिंह बने रक्षामंत्री

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर
समरनीति न्यूज, पाॅलीटिकल डेस्कः मोदी मंत्रिमंडल में मंत्रालयों का बंटवारा हो गया है। अमित शाह को गृह मंत्रालय और एस. जयशंकर को विदेश मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। मंत्रालय के बंटवारे के साथ ही नंबर दो की कुर्सी का संशय भी खत्म हो गया। देश के गृह मंत्रालय का जिम्मा अमित शाह को दिया गया है। चुनाव परिणाम आने के बाद से ही सियायी गलियारों में नंबर दो पर राजनाथ होंगे या शाह इसकी चर्चा बनी हुई थी। गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह में भी सबसे ज्यादा चर्चा इसी की थी कि राजनाथ का कद बरकरार रहता है या उनकी जगह शाह लेंगे। वित्त मंत्रालय देखेंगी सीतारमण   राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है तो निर्मला सीतारमण को वित्त। बाकी पिछली सरकार के मंत्रियों का विभाग यथावत है। इसके अलावा पीयूष गोयल को रेल, सदानंद गौड़ा को रसायन एवं उर्वरक, धर्मेंद्र प्रधान को पेट्रोलियम, स्मृति ईरानी को कपड़ा ...
पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में स्मृति सबसे युवा, पासवान सबसे बुजुर्ग, पढ़िये और रौचक जानकारियां..

पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में स्मृति सबसे युवा, पासवान सबसे बुजुर्ग, पढ़िये और रौचक जानकारियां..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः उत्तर प्रदेश की देश की सरकार में एक बार फिर अहमियत दिखी। लोकसभा सीटों के हिसाब से मोदी और शाह ने अपने मंत्रिमंडल में यूपी के सांसदों को तरजीह दी है। मोदी की नई सरकार के मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा चेहरे उत्तर प्रदेश के हैं। मोदी के मंत्रिमंडल में मोदी समेत 9 सांसदों को जगह मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई सरकार के मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा संख्या में उत्तर प्रदेश के नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश के बाद महाराष्ट्र के सात और बिहार के छह प्रतिनिधियों को नए मंत्रिमंडल में जगह मिली है। नई मोदी सरकार में गुजरात, राजस्थान और हरियाणा से तीन-तीन प्रतिनिधियों को मंत्री बनाया गया है, जबकि पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश के दो-दो सांसदों को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। इसके अलावा कर्नाटक से चार चेहरों को शामिल किया गया है।...
तलाक के दर्द से गुजरी मुस्लिम महिला नगमा ने पीएम मोदी को फिर कुछ इस अंदाज में भेजीं शुभकामनाएं

तलाक के दर्द से गुजरी मुस्लिम महिला नगमा ने पीएम मोदी को फिर कुछ इस अंदाज में भेजीं शुभकामनाएं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः देश की दूसरी बार बागडौर संभाल रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए एक मुस्लिम महिला नगमा ने फिर एक पेंटिंग तैयार की है। साथ ही इस मुस्लिम महिला ने पीएम मोदी की तरक्की के लिए रमजान के पवित्र महीने में रोजा रखते हुए अल्लाह से दुआ मांगी है। नगमा ने पीएम मोदी को अपनी पेंटिंग भेंट करने इच्छा जाहिर की है। बताते चलें कि इससे पहले उनके पति ने कथिततौर पर पीएम मोदी और सीएम योगी की पेंटिंग बनाने पर उनको घर से निकाल दिया था। बताया जाता है कि यूपी के बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के मटूरी गांव की रहने वाली तलाक शुदा मुस्लिम महिला नगमा ने देश की दोबारा कमान संभालने वाले पीएम मोदी को पेंटिंग भेंट की है। रोजा रखकर मांगी तरक्की की दुआ भी  नगमा ने बताया है कि उन्होंने रोजा रखते हुए अल्लाह से मोदी जी की तरक्की के लिए दुआ भी मांगी है कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में...
कांग्रेस ने अपने प्रवक्ताओं को 1 महीने टीवी डिबेट में शामिल होने से रोका, यह है पूरी वजह

कांग्रेस ने अपने प्रवक्ताओं को 1 महीने टीवी डिबेट में शामिल होने से रोका, यह है पूरी वजह

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस का मंथन जारी है। हार की जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेेस के कई नेताओं ने इस्तीफा दे दिया तो कई ने पेशकश की है। इस बीच कांग्रेस ने फैसला लिया है कि कांग्रेस एक महीने तक अपने प्रवक्ताओं को टीवी डिबेट में नहीं भेजेगी। पार्टी प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने गुरुवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, ''कांग्रेस ने टेलिविजन डिबेट में एक महीने तक अपने प्रवक्ताओं को ना भेजने का फैसला किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस नहीं चाहती कि उसके प्रवक्ताओं की किसी भी गलती से पार्टी की मुश्किलें और बढ़ जाएं। ट्वीट कर सूरजेवाला ने दी जानकारी   सभी मीडिया चैनल/एडिटर्स से अनुरोध है कि वे अपने शो में कांग्रेस प्रतिनिधियों की जगह ना रखें।'' कांग्रेस से पहले समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इलेक्ट्...
कारगिल युद्ध में भाग लेने वाले फौजी अफसर मोहम्मद सनाउल्लाह को घोषित कर दिया विदेशी

कारगिल युद्ध में भाग लेने वाले फौजी अफसर मोहम्मद सनाउल्लाह को घोषित कर दिया विदेशी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः लंबे समय सेना में सूबेदार फिर मानद लेफ्टिनेंट पद पर काम किया और अब विदेशी। जी हां, असम के मोहम्मद सनाउल्लाह जिन्होंने 30 साल तक भारतीय सेना में अपनी सेवा दी, उन्हें असम के विदेशी न्यायाधिकरण ने उन्हें विदेशी घोषित कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह मामला 2008 से चल रहा था, तब सनाउल्लाह का नाम मतदाताओं की सूची में 'डी' (संदिग्ध) मतदाता के रूप में दर्ज किया गया था। 'द एशियन एज' में प्रकाशित खबर के अनुसार ट्राइब्यूनल के इस कदम से सूबेदार सनाउल्लाह के कोलोही गांव के लोग काफी नाराज हैं। भाई ने बताई यह बातें   उनके चचेरे भाई और रिटायर्ड सैन्याधिकारी अजमल हक कहते हैं कि सनाउल्लाह को कोर्ट में दायर एक झूठे बयान के आधार पर विदेशी घोषित कर दिया गया। बयान में रिटायर्ड सूबेदार के हवाले से यह आरोप है कि उन्होंने 1978 में सेना में नौकरी शुरू की, जबकि उनका जन्म 1967 ...
दिल्ली के कनॉट प्लेस में पहले डॉक्टर से पूछा धर्म, फिर कथित तौर पर लगवाए जय श्रीराम के नारे

दिल्ली के कनॉट प्लेस में पहले डॉक्टर से पूछा धर्म, फिर कथित तौर पर लगवाए जय श्रीराम के नारे

Breaking News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद देश के कई हिस्सों से जबरन जय श्रीराम के नारे को लगवाने को लेकर खबरे आ रही है। ऐसा ही एक मामला राजधानी दिल्ली का सामने आया है। प्रतिष्ठित स्त्री रोग विशेषज्ञ और लेखक डॉ. अरुण गद्रे को दिल्ली के कनॉट प्लेस में कथित तौर पर कुछ युवाओं ने घेरकर उनसे उनका धर्म पूछा और फिर जय श्रीराम के नारे लगाने के लिए मजबूर किया। इस घटना की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। अंग्रेजी अखबार हिंदू में प्रकाशित खबर के मुताबिक, पुणे के रहने वाले डॉ. गद्रे ने इस घटना के संबंध में अभी पुलिस में मामला दर्ज नहीं कराया है। 26 मई की सुबह हुई घटना   डॉ. अरुण के एक करीबी मित्र ने बताया कि यह घटना 26 मई के सुबह की है। दरअसल, डॉ. गद्रे ने यह पूरी घटना प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार अनंत बागाइतकर को बताई। अनंत बगाइतकर ने कहा, 'वह (डॉ. गद्रे...
राज्यसभा में बहुमत के लिए बीजेपी को करना होगा नवंबर 2020 तक इंतजार

राज्यसभा में बहुमत के लिए बीजेपी को करना होगा नवंबर 2020 तक इंतजार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलिटिकल डेस्कः लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद अब पीएम मोदी और शाह की निगाह राज्यसभा में बहुमत हासिल करने पर है। हालांकि लोकसभा चुनाव जीतने के बाद यह संभावना ज्यादा बढ़ गई है, लेकिन आंकड़ों की माने तो राज्यसभा में बहुमत हासिल करने के लिए बीजेपी को नवंबर 2020 तक इंतजार करना होगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर, 2020 तक भाजपा संसद के ऊपरी सदन में बहुमत में आ सकती है। अगर ऐसा होता है तो नरेंद्र मोदी सरकार अपने कई महत्वपूर्ण विधेयकों को आसानी से पारित करा पाएगी। इनमें ट्रिपल तलाक विधेयक और नागरिक अधिनियम से जुड़े प्रावधान शामिल हैं। इसके अलावा राम मंदिर, महिला आरक्षण विधेयक भी पारित करने का रास्ता साफ हो जायेगा। इन दोनों पर बीजेपी हमेशा से राज्यसभा में बहुमत न होने का बहाना बताकर बचती आई है। अभी तक राज्यसभा में एनडीए के हैं 102 सदस्य   राज्यसभा में एनडीए के 102 सदस्य हैं।...
रिजर्व बैंक करेगा बड़े डिफाल्टरों के नामों का खुलासा, केंद्रीय सूचना आयोग का आरबीआई को निर्देश

रिजर्व बैंक करेगा बड़े डिफाल्टरों के नामों का खुलासा, केंद्रीय सूचना आयोग का आरबीआई को निर्देश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः भारतीय रिजर्व बैंक को केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी)ने निर्देश दिया है कि बड़े कर्जदारों के नाम का खुलासा करें। सीआईसी ने केंद्रीय बैंक को निर्देश दिया है कि उन कर्जदारों के नामों का वह खुलासा करे जिनके फंसे कर्ज खातों को उसने बैंकों के पास समाधान के लिए भेजा है। केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने भारतीय रिजर्व बैंक से कर्ज लौटाने में असफल बड़े कर्जदारों के नाम का खुलासा करने को कहा है। सीआईसी ने केंद्रीय बैंक को निर्देश दिया है कि उन कर्जदारों के नामों का वह खुलासा करे जिनके फंसे कर्ज खातों को उसने बैंकों के पास समाधान के लिए भेजा है। सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर की अपील पर निर्देश   सीआईसी ने यह निर्देश लखनऊ की सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर की अपील पर दिया है। ठाकुर ने सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत यह जानकारी मांगी थी। नूतन ठाकुर ने अपने आरटीआई आवेदन में उ...
कांग्रेस सरकार को समर्थन देने वाली बसपा विधायक का दावा, बीजेपी का मंत्री पद व 50-60 करोड़ का ऑफर

कांग्रेस सरकार को समर्थन देने वाली बसपा विधायक का दावा, बीजेपी का मंत्री पद व 50-60 करोड़ का ऑफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलिटिकल डेस्कः मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। अंदेशों का बाजार गर्म है। इसी कड़ी में सोमवार को कांग्रेस को समर्थन दे रही बहुजन समाज पार्टी की विधायक रमा बाई ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से उन्हें राज्य 'सरकार से समर्थन वापस लेने के एवज में 50-60 करोड़ रुपए देने की पेशकश की गई है। साथ में मंत्री पद भी। पैसा ही जीवन में सब कुछ नहीं -रमा बाई  विधायक रमा बाई ने कहा, 'वे (भाजपा नेता) हर किसी को इसी तरह की पेशकश कर रहे हैं, लेकिन जो भी उसे कबूल करेगा वह मूर्ख होगा। पैसा ही जीवन में सब कुछ नहीं है, हमें गलत और सही देखना होगा। सच यह है कि भाजपा गलत है। मेरे लिए मंत्री पद और पैसा कोई अहमियत नहीं रखता। कमलनाथ सरकार रहे, यह अहम है। रमा बाई दमोह के पथरिया विधानसभा क्षेत्र से चुनी गई हैं। शिवराज कर चुके ऐसे आरोपों को खारिज   भाजप...