Monday, August 17सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

रामपुर में CRPF कैंप पर हमला करने वाले एक पाकिस्तानी समेत 4 को फांसी, 1 को उम्रैकद

रामपुर में CRPF कैंप पर हमला करने वाले एक पाकिस्तानी समेत 4 को फांसी, 1 को उम्रैकद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/रामपुरः लगभग 12 साल पहले रामपुर में CRPF के ग्रुप सेंटर पर आतंकी हमले के छह दोषियों को शनिवार को अदालत ने सजा सुनाई। आतंकी हमले में शामिल छह में चार आतंकियों को फांसी की सजा हुई। इनमें एक पाकिस्तानी भी शामिल है। इनके नाम इमरान शहजाद, फारूख, सबाउददीन और शरीफ हैं। वहीं पांचवे आरोपी जंग बहादुर को उम्रकैद की सजा हुई है। एक अन्य फहीम नाम के दोषी को 10 साल की सजा हुई है। रामपुर के अपर जिला जज संजय कुमार की अदालत ने सजा सुनाई है। सभी दोषियों को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया था। अदालत ने कुल आठ आरोपियों में छह को दोषी पाया। दोषियों में दो पाकिस्तानी भी हैं। बता दें कि शुक्रवार को अदालत ने सजा पर फैसला नहीं सुनाया था। दो अभियुक्तों पर आरोप सिद्ध न होने पर दोषमुक्त कर दिया है।  हमले का यह था पूरा मामला CRPF ग्रुप सेंटर पर 31 दिसंबर 2007 की रात 2:30...
प्रदेश में 19 BSA के तबादले, अयोध्या से लेकर आगरा तक बदले  

प्रदेश में 19 BSA के तबादले, अयोध्या से लेकर आगरा तक बदले  

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) के तबादले किए हैं। तबादलों के क्रम में अयोध्या से लेकर कानपुर देहात,  कन्नौज, उन्नाव और आगरा समेत अन्य जिलों के बीएसए बदले गए हैं। तबादलों के बाद शिक्षा विभाग में हलचल बढ़ गई है। बताया जाता है कि तबादलों का क्यास लंबे समय से लगाया जा रहा था। कुछ लोगों का कहना है कि ये तबादले दीपावली की वजह से थोड़ा देरी से हुए हैं। वरना 10 दिन पहले होने का अनुमान लगाया जा रहा था। पढ़ें तबादलों की सूची सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों से जल्द से जल्द अपने तबादले वाले स्थान पर ज्वाइन करने को कहा गया है। बताते चलें कि कन्नौज की बीएसए दीपिका चौधरी को बाराबंकी डायट का वरिष्ठ प्रवक्ता बना दिया गया है। इसी तरह अयोध्या की बीएसए अमिता सिंह को रायबरेली डायट का वरिष्ठ प्रवक्ता नियुक्त किया गया है जबकि बुलंदशहर के बी...
उन्नाव में करंट से लाइनमैन की मौत पर भड़का गुस्सा, जाम

उन्नाव में करंट से लाइनमैन की मौत पर भड़का गुस्सा, जाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नावः जिले के मौरावां थाना क्षेत्र के ईदाखेड़ा गांव में शनिवार सुबह बिजली के खंभे पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहे लाइनमैन की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिजनों के साथ सैकड़ों ग्रामीणों ने मौरावां बछरावां मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। काफी देर बाद पीड़ित परिजन उचित कार्रवाई के आश्वासन पर माने। काम के दौरान चालू हो गई बिजली बताया जाता है कि उन्नाव जिले के मौरावां थाना क्षेत्र के कटरा चेतराय गांव के रहने वाले जगनंदन (33) पुत्र कल्लू, हिलौली पॉवर हाउस में संविदा लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे। शनिवार सुबह ईदाखेड़ा गांव के पास बिजली लाइन को सही करने के लिए शट डाउन लिया। वह खंभे पर चढ़कर काम कर रहे थे। इसी दौरान विद्युत लाइन में करंट आ गया। लाइनमैन जगनंदन करंट की चपेट में ...
कमलेश तिवारी हत्याकांड: कानपुर से पकड़ा गया हत्यारों को पिस्टल देने वाला

कमलेश तिवारी हत्याकांड: कानपुर से पकड़ा गया हत्यारों को पिस्टल देने वाला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/कानपुरः हिंदू सभा के नेता कमलेश तिवारी हत्याकांड में हत्यारों को पिस्टल देने वाले आरोपी को यूपी और गुजरात एटीएस ने कानपुर से गिरफ्तार किया है। इस आरोपी का नाम यूसुफ खान है। यह आरोपी वैसे तो मूल रूप से फतेहपुर जिले का रहने वाला है, लेकिन बीते कुछ समय से गुजरात में रह रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि उसने सूरत में हत्यारों को पिस्टल मुहैया कराई थी। बीती शाम करीब 6 बजे कानपुर के घंटाघर से युसुफ की गिरफ्तारी हुई। मामले में यूपी और गुजरात एटीएस लगातार आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है। यह है पूरा मामला बताते चलें कि हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी (50) की बीते दिनों लखनऊ के खुर्शिदाबाद में स्थित उनके दफ्तर में बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हत्यारे दो थे और उन्होंने भगवा रंग के कपड़े पहने हुए थे। दोनों हत्यारे मिठाई का डिब्बा ले...
कैबिनेट मंजूरीः अयोध्या में 447 करोड़ से लगेगी राम की प्रतिमा

कैबिनेट मंजूरीः अयोध्या में 447 करोड़ से लगेगी राम की प्रतिमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः सरकार अयोध्या में 447 करोड़ की लागत से भगवान राम की प्रतिमा लगाएगी। इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोकभवन में हुई कैबिनेट की बैठक में मंजूरी मिल गई है। साथ ही 6 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई है। बैठक में कुल सात फैसलों को मंजूरी मिली है। अयोध्या में 447 करोड़ से भगवान राम की प्रतिमा के साथ ही पर्यटन केंद्र के विकास के लिए मंजूरी मिली है। इन प्रस्तावों को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वाराणसी में लालपुर नाम से बनेगा नया थाना इसके साथ ही दूसरी महत्वपूर्ण प्रस्ताव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के सारनाथ में पर्यटक थाना और कैंट को बांटकर लालपुर के नाम से एक नए थाने को बनाने को मंजूरी मिली है। इसके लिए तेजी से काम शुरू किए जाने की तैयारी चल रही है। सपा सरकार के इस काम पर फिर होगा विचार बताते हैं कि बैठक में तय हुआ है क...
सुल्तानपुर में जहरीली गैस से 5 की मौत, एक गंभीर

सुल्तानपुर में जहरीली गैस से 5 की मौत, एक गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/सुलतानपुरः जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र में शौचालय के टैंक में काम कर रहे छह मजदूर जहरीली गैस की चपेट में आ गए। इनमें से पांच की मौत हो गई, जबकि 1 की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। साथ ही पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। घटना दोस्तपुर क्षेत्र के ग्राम कटघरा पट्टी की है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटनाक्रम शुक्रवार दोपहर बाद का है। घटना से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से आसपास इलाकों में हड़कंप मच गया है। सीवर टैंक का काम करते वक्त हादसा बताया जाता है कि सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के कटघरा पट्टी में रामतीरथ पुत्र धनेश्वर निषाद के पुराने शौचालय टैंक के पुनर्...
यूपी में 9 डीएम समेत 25 IAS और 3 PCS के तबादले, पढ़ें पूरी लिस्ट..

यूपी में 9 डीएम समेत 25 IAS और 3 PCS के तबादले, पढ़ें पूरी लिस्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, ललितपुर, सीतापुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः त्योहार संपन्न होने के बाद फार्म में आई यूपी की योगी सरकार ने पुलिस और प्रशासन अमले में ताबड़तोड़ तबादले किए। गुरुवार को वाराणसी समेत 8 जिलों के पुलिस अधीक्षकों समेत 22 IPS अधिकारियों के तबादलों के बाद सरकार ने IAS अधिकारियों के भी बड़े पैमाने पर तबादले किए। लखनऊ-वाराणसी और ललितपुर, रायबरेली समेत कुल 9 जिलों के जिलाधिकारियों समेत 25 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इन तबादलों में विंध्य मंडल में नए मंडलायुक्त की तैनाती भी की गई है। साथ ही हमीरपुर, बरेली, बलिया और मीरजापुर, फर्रुखाबाद जिलों के जिलाधिकारी बदल दिए गए हैं। लखनऊ के जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा को अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाले वाराणसी का डीएम बनाया गया है। वहीं हमीरपुर से जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश को लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नाम - वर्तमान तैनाती - नवीन तैनाती कौशल राज शर्मा - जि...
1300 में 30 मिनट मसाज की आड़ में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट, ऐसे हुआ खुलासा

1300 में 30 मिनट मसाज की आड़ में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट, ऐसे हुआ खुलासा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः 13 सौ रुपए में लड़कियों से 30 मिनट मसाज की सुविधा और अगर रेगुलर कस्टमर हैं तो डिस्काउंट भी मिलेगा। साथ में ब्रांडेड सैलून की भी सुविधा। दरअसल, इस सब की आड़ में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलता हुआ पकड़ा गया है जिसमें जिस्मफरोशी के लिए दिल्ली, असम और हल्द्वानी जैसी जगहों के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी लड़कियां बुलाई जाती थीं। पुलिस ने छापा मारकर मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के रैकेट का खुलासा करते हुए 9 लड़कों के साथ 5 लड़कियों को भी गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज मसाज पार्लर मालिक समेत सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापारी की धाराओं में रिपोर्ट भी दर्ज की गई है। यह पूरा मामला है यूपी के बरेली जिले का। जहां इज्जतनगर पुलिस ने छापेमारी करते हुए इस गौरखधंधे का खुलासा किया है। बताया जाता है कि बरेली फीनिक्स मॉल के स...
यूपी में 8 जिलों के SP समेत 22 IPS के तबादले, दो सीओ भी इधर से उधर

यूपी में 8 जिलों के SP समेत 22 IPS के तबादले, दो सीओ भी इधर से उधर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, चित्रकूट, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने की जद्दोजहद में योगी सरकार ने आज पुलिस अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। माना जा रहा है कि ये तबादले हाल ही में नोडल अधिकारी बनाए गए उच्चाधिकारियों की रिपोर्ट पर किए गए हैं। इनमें वाराणसी, चित्रकूट, महोबा के एसएसपी/एसपी को भी बदला गया है। वहीं फतेहपुर, सोनभद्र और कौशांबी के पुलिस अधीक्षकों को भी हटाया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार लेने के आदेश दिए गए हैं। नाम - यहां थे तैनात - अब यहां जाएंगे स्वामी नाथ - एसपी महोबा - एसपी एसीओ लखनऊ। प्रदीप गुप्ता - एसपी कौशाम्बी - एसपी सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ। रमेश - एसपी फतेहपुर - पुलिस अधीक्षक अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ। मनोज कुमार झा - एसपी चित्रकूट - एसपी रेलवे प्रयागराज। प्रभाकर चौधरी - एसपी सोनभद्र - एसएसपी वाराणसी। आशीष श्रीवास्तव - एसपी श्रावस्ती ...
सीएम योगी ने ‘रन फार यूनिटी’ को हरी झंडी दिखा किया रवाना

सीएम योगी ने ‘रन फार यूनिटी’ को हरी झंडी दिखा किया रवाना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुरुवार को राजधानी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जीपीओ पार्क प्रांगण में सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने रन फार यूनिटी को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर डिप्टी सीएम डा दिनेश शर्मा के साथ कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, सूर्य प्रताप शाही, आशुतोष टंडन, महेंद्र सिंह तथा अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी तथा पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह भी मौजूद रहे। सरदार पटेल को किया नमन इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरदार पटेल को नमन किया। सीएम योगी ने पटेल के बलिदानों को याद किया। साथ ही आह्वान किया कि जो लोग देश की एकता और अखंडता के दुश्मन हैं उनको सभी मुंहतोड़ जवाब दें। सीएम योगी ने कहा कि आजादी के बाद लौह पुरुष सरदार पटेल ने रियासतों को जोडऩे का काम किया था। वरना अंग्रेजों की चाल तो देश को टुकड़ों में बांट देन...