Wednesday, August 19सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

महिला से हवस की ‘रिश्वत’, प्रधान समेत 13 को एड्स

महिला से हवस की ‘रिश्वत’, प्रधान समेत 13 को एड्स

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः सरकारी योजनाओं के जरिए सरकार गरीबों के लिए क्या कुछ नहीं करती, लेकिन बिचौलियों सरकारी योजनाओं के बदले किस कदर गरीबों का खून निचौड़ते हैं, यह किसी से छिपा नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के क्षेत्र गोरखपुर से एक ऐसी ही बेहद चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। एक महिला से हवस की रिश्वत लेना प्रधान समेत 13 लोगों को काफी महंगा पड़ गया। दरअसल, राशनकार्ड बनवाने के नाम पर विधवा महिला से एक के बाद एक 13 बिचौलियों ने महिला को अपने साथ सोने को मजबूर किया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इन सभी को एड्स हो गया है। अब घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। जांच में प्रधान समेत 13 को एड्स की पुष्टि बताया जाता है कि मामला गोरखपुर जिले के भटहट गांव से जुड़ा है। वहां जांच में कुल 13 लोगों को एड्स की पुष्टि हुई है। इनमें ग्राम प्रधान, सचिव, एडीओ और वीडीओ से लेकर कई लोग शामिल हैं।...
कानपुर में कोरोना वायरस का पहला संदिग्ध रोगी मिला, स्वास्थ विभाग अलर्ट..

कानपुर में कोरोना वायरस का पहला संदिग्ध रोगी मिला, स्वास्थ विभाग अलर्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में कोरोना वायरस का एक संदिग्ध रोगी मिला है। यह पहला मामला है जब कानपुर शहर में कोरोना वायरल का संदिग्ध रोगी मिलने की खबर सामने आई है। स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम ने रोगी की केस हिस्ट्री से शासन को भी अवगत करा दिया है। अब शासन से अनुमति मिलने पर उक्त रोगी के तीन नमूने लिए जाएंगे। उनको जांच के लिए राजधानी के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) भेजा जाएगा। साथ ही पुणे स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी को भी नमूने जांच को भेजे जाएंगे। इसके साथ ही स्वास्थ महकमा अलर्ट हो गया है। स्वास्थ विभाग ने हैलट में अलग वार्ड बनाया है जिसमें कोरोना वायरस के संदिग्ध रोगियों को रखा जाएगा। साथ ही उनको लाने-जाने की अलग से व्यवस्था होगी। चीन के एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुका था बच्चा बताया जाता है कि कानपुर में मिला संदिग्ध कोरोना वायरस का रोगी एक बच्चा है जो कुछ दिन पहले ची...
जल्द बदलेगा ‘बस्ती’ जिले का नाम, ‘विशिष्ट नगर’ करने की तैयारी

जल्द बदलेगा ‘बस्ती’ जिले का नाम, ‘विशिष्ट नगर’ करने की तैयारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः पूर्वांचल के खास शहर बस्ती का नाम बदलने वाला है। जल्द ही बस्ती का नाम बदलकर विशिष्ट नगर होने की संभावना है। इसे लेकर शासन स्तर पर विचार-विमर्श लगभग आखिरी दौर में है। शासन के निर्देशों पर जिला प्रशासन बस्ती की ओर से संबंधित रिपोर्ट भेजी गई है। अब शासन स्तर से फैसला जल्द ही आना है। बता दें कि बस्ती जिले का नाम बदलने की मांग पिछले काफी समय से उठती रही है। एक साल पूर्व बस्ती महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां मेडिकल कालेज का नाम महर्षि वशिष्ठ के नाम पर रखने की घोषणा की थी। इसी के बाद जिले का नाम भी बदलने की मांग ने तेजी पकड़ ली थी। जिला प्रशासन ने भेजा प्रस्ताव, शासन स्तर पर मंथन बताते चलें कि हाल ही में पड़ोसी जिले फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या किया गया है। सूत्रों की माने तो बीते वर्ष 28 नवंबर को बस्ती जिले का नाम बदलने का प्रस्ताव तैयार करके राजस्व...
यूपी पुलिस की डायल-112 की गाड़ियां ड्रोन से होंगी लैस

यूपी पुलिस की डायल-112 की गाड़ियां ड्रोन से होंगी लैस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः सबकुछ ठीक रहा तो यूपी सरकार जल्द ही एक बड़ी पहल करने जा रही है। यह पहल नागरिकों की सुरक्षा की दिशा में होगी। दरअसल, पुलिस की इमर्जेंसी सेवा डायल-112 की गाड़ियों को ड्रोन से लैस किया जाएगा। इससे इनकी क्षमता ज्यादा बढ़ जाएगी। इन ड्रोन का इस्तेमाल संवेदनशील इलाकों में किया जा सकेगा। पीआरवी पर ड्रोन होने से पुलिस ज्यादा कारगर तरीके से सुरक्षा मुहैया करा पाएगी। इसके लिए शासन स्तर पर मंथन चल रहा है। शुरू में एक-दो गाड़ी पर होगी तैनाती बताया जाता है कि शुरुआती वक्त में एक या दो गाड़ियों में ड्रोन रखने की तैयारी है। इसके बाद प्रयोग सफल रहा तो इसे अन्य गाड़ियों पर भी तैनात किया जाएगा। धीरे-धीरे हर जिले में ड्रोन की तैनाती कर दी जाएगी। बताते हैं कि बीते दिनों ड्रोन बनाने वाली एक कंपनी ने एडीजी असीम अरुण से मुलाकात करते हुए यूपी पुलिस के रिसर्च एंड डवलपमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत...
लखनऊ पुलिस खुलासाः दूसरी पत्नी स्मृति ने प्रेमी संग लिखी थी रणजीत बच्चन हत्याकांड की पटकथा, 3 गिरफ्तार

लखनऊ पुलिस खुलासाः दूसरी पत्नी स्मृति ने प्रेमी संग लिखी थी रणजीत बच्चन हत्याकांड की पटकथा, 3 गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी में हुए सनसनीखेज विश्व हिंदू महासभा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत बच्चन हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। रणजीत बच्चन की हत्या पटकथा उन्हीं की दूसरी पत्नी स्मृति ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर लिखी थी। इसकी वजह पत्नी और प्रेमी शादी करना चाहते थे और रणजीत इसमें कांटा बन बीच में आ रहे थे। दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में उलझा हुआ था। पुलिस ने उनकी दूसरी पत्नी स्मृति श्रीवास्तव उसके प्रेमी देवेंद्र वर्मा और संजीत गौतम को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का खुलासा करने में पुलिस को 11 सेकेंड के उस सीसीटीवी फुटैज से काफी मदद मिली, जिसमें हत्यारोपी दिखाई दे रहा था। इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस पर सैकड़ों नंबर को खंगाला। ऐसे हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाया। प्रेसवार्ता में पुलिस कमीश्नर ने दी जानकारी, तीन गिरफ्तार वहीं रणजीत की हत्या करने वाला शूटर जीतेंद्र फरार है,...
कन्नौज नहर हादसाः लापता 6 माह के मासूम हर्ष का नहीं चल रहा पता

कन्नौज नहर हादसाः लापता 6 माह के मासूम हर्ष का नहीं चल रहा पता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कन्नौजः जिले के इंदरगढ़ में नहर में कार गिरे से हुई पांच लोगों की मौत के दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके को शोक में डूबो दिया है। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत ने सभी को झकझोरकर रख दिया है। इस हादसे में नहर में कार गिरने के बाद से लापता 6 माह के मासूम बच्चे का अबतक कुछ पता नहीं है। बच्चे की तलाश में आज भी एसडीआरएफ की टीमें लगी रहीं। मोटर वोट से बच्चे की काफी तलाश की गई। वहीं गांव में मातम सा पसरा है। पांचों शवों का आज अंतिम संस्कार कर दिया गया है। नहर में तलाश में जुटी है एसडीआरएफ टीम बताते चलें कि ठठिया के रहने सिपाही गौरव भदौरिया की कार बुधवार को इंदरगढ़ के पास निचली गंग नहर में गिर गई थी। यह हादसा उस वक्त हुआ था जब वह परिवार के साथ मौसेरी बहन की गोद भराई की रस्म में शामिल होने जा रहे थे। संबंधित मुख्य खबरः कन्नौज में गंग नहर में गिरी कार 5 की मौत, बच्चा लापता हादसे में...
अपडेटः सीतापुर में गैस लीक से मरे 7 में 5 एक परिवार के, कानपुर के थे मूल निवासी

अपडेटः सीतापुर में गैस लीक से मरे 7 में 5 एक परिवार के, कानपुर के थे मूल निवासी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ/सीतापुरः आज गुरुवार सुबह सीतापुर के बिसवां में गैस रिसाव के बाद दम घुटने से जिन सात लोगों की मौत हुई है, उनमें पांच लोग एक ही परिवार के हैं। यह परिवार मूलतः कानपुर का रहने वाला था। परिवार का मुखिया फैक्ट्री का चौकीदार था। दुख की बात यह है कि पूरा का पूरा परिवार खत्म हो गया है। मां-बाप, भाई-बहन कोई नहीं बचा है। वहीं मरने वालों में दो अन्य लोग भी शामिल हैं। वहीं फैक्ट्री के मालिक के बारे में कहा जा रहा है कि वह मौके पर नहीं है। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया है। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा बताया जाता है कि आज सुबह करीब 8 बजे के आसपास बिसवां के जलालपुर में दरी फैक्ट्री में रंग करने के लिए कैमिकल का उपयोग होता है। इतना ही नहीं पास में तेजाब भी बनाया जाता है। आज सुबह अचानक वहां गैस का रिसाव हो गया। इससे वहां रहने वाला परिवार के पांच लोगों...
लखनऊः लोहिया में दो डाक्टरों की रार में हुई एफआईआर

लखनऊः लोहिया में दो डाक्टरों की रार में हुई एफआईआर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी के नामचीन लोहिया संस्थान में दो डाक्टरों में आपसी रार इतनी बढ़ गई है कि नौबत एफआईआर तक जा पहुंची। दोनों ही डाक्टरों ने एक दूसरे से खुद की जान का खतरा बताते हुए संस्थान के निदेशक के साथ-साथ पुलिस में भी एफआईआर दर्ज कराई है। उधर, मामले में वजह बने तीमारदार ने भी डॉक्टर से खुद के मरीज की जिंदगी खतरे में बताई है। दरअसल, लोहिया में हार्ट अटैक के मरीज की ट्रीटमेंट को लेकर डाक्टरों में आपसी वार शुरू हो गया। कैथ लैब में हार्ट स्पेशलिस्ट डा आशीष झा तथा डा सुदर्शन विजय के बीच एक मरीज को लेकर रार हुई। देखते ही देखते बात काफी बढ़ गई है। तिमारदार ने भी दर्ज कराई शिकायत मरीज के तीमारदार मो. रिजवान ने डा सुदर्शन पर उसके मरीज पिता रफीक के इलाज में बाधा डालने के साथ ही अभद्रता करने की भी शिकायत की है। तिमारदार ने भी संस्थान के निदेशक के साथ ही पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई है...
ब्रैकिंग न्यूजः सीतापुर में फैक्ट्री में गैस लीक से 7 की मौत

ब्रैकिंग न्यूजः सीतापुर में फैक्ट्री में गैस लीक से 7 की मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः जिले में एक दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में आज गुरुवार सुबह एक दरी फैक्ट्री में गैस लीक हो गई। इसके बाद दम घुटने से 7 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पांच लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं, जबकि दो लोग अन्य हैं। घटना की सूचना से जिले के प्रशासनिक व पुलिस अमले में हड़कंप मच गया। सभी बड़े अधिकारी मौके पर हैं। बताया जाता है कि घटना आज सुबह करीब 8 बजे हुई।  जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी व एसपी एलआर कुमार मौके पर पहुंचे हुए हैं। दरी फैक्ट्री में बिसवां में हुआ हादसा शवों को बाहर निकालने के लिए रेश्क्यू चलाया जा रहा है। घटना सीतापुर के बिसबां थाना क्षेत्र के जलालपुर की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दरी को रंगने के लिए फैक्ट्री में केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। इसी से गैस का रिसाव हुआ है और फिर दम घुटने से वहां काम कर रहे सात लोग मारे गए। दर्दनाक हादसा सुबह 8 बजे...
अयोध्या में भगवान राम मंदिर निर्माण को पीएम मोदी ने संसद में की ट्रस्ट की घोषणा

अयोध्या में भगवान राम मंदिर निर्माण को पीएम मोदी ने संसद में की ट्रस्ट की घोषणा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः अयोध्या में भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार आज बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में ट्रस्ट की घोषणा कर दी। अयोध्या में राम मंदिर पर आए सुप्रीम कोर्ट के 9 नवंबर के फैसले के 88 दिन बाद सरकार ने ट्रस्ट बनाए जाने की घोषणा की है। इस ट्रस्ट में 15 सदस्य होंगे। बताते हैं कि कैबिनेट के फैसले के तुरंत बाद पीएम मोदी संसद पहुंचे। वहां लोकसभा में प्रश्नकाल से पहले उन्होंने ट्रस्ट की घोषणा की। ट्रस्ट का नाम ‘श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र’ पीएम मोदी ने बताया कि इस ट्रस्ट का नाम ‘श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र’ रखा गया है। पीएम मोदी की इस घोषणा के बाद सांसदों ने 'जय श्रीराम' के नारे लगाए। सभी ने प्रधानमंत्री की इस घोषणा का स्वागत किया। बताया जाता है कि यह ट्रस्ट पूरी तरह से स्वतंत्र होगा और अपने फैसले ले सकेगा। केंद्र ने 67.703 एक...