Sunday, August 23सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

कानपुर : जहां नसीम सोलंकी ने की थी पूजा, उस मंदिर का हुआ शुद्धिकरण

कानपुर : जहां नसीम सोलंकी ने की थी पूजा, उस मंदिर का हुआ शुद्धिकरण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : उत्तर प्रदेश में 9 सीटों पर होने वाले उप चुनाव में कानपुर की सीसामऊ सीट चर्चा में आ गई है। सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी के मंदिर में पूजा करने को लेकर मामला तूल पकड़ गया है। दीवाली की रात सपा की मुस्लिम महिला प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने वनखंडेश्वर मंदिर में पहुंचकर दीया जलाकर पूजा की थी। मुस्लिम धर्म गुरू ने किया है फतवा जारी अब पुजारियों ने उस मंदिर का 1000 लीटर गंगा जल मंगाकर शुद्धिकरण किया है। बता दें कि इससे पहले मुस्लिम धर्मगुरू ने नसीम सोलंकी के खिलाफ मंदिर में जाकर पूजा करने पर फतवा जारी किया था। साथ ही कलमा पढ़कर माफी मांगने को कहा था। पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी सपा की प्रत्याशी हैं। बीते कई बार से यह सीट लगातार सपा के कब्जे में रही है। https://www.youtube.com/watch?v=2WAxxfb8aPA ये भी पढ़ें : देखें Video..कानपुर : मंदिर में सपा ...
देखें Video..कानपुर : मंदिर में सपा मुस्लिम महिला प्रत्याशी ने दीया जलाकर की शिवलिंग की पूजा-अर्चना, फतवा जारी

देखें Video..कानपुर : मंदिर में सपा मुस्लिम महिला प्रत्याशी ने दीया जलाकर की शिवलिंग की पूजा-अर्चना, फतवा जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, वीडियो
https://www.youtube.com/watch?v=2WAxxfb8aPA समरनीति न्यूज, कानपुर : यूपी में होने वाले उप चुनावों में सबसे ज्यादा चर्चित सीटों में एक सीसामऊ सीट है। इस सीट पर सपा और भाजपा पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इसी बीच सीसामऊ के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी एवं सपा की मौजूदा महिला प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने दीपावली की रात वनखंडेश्वर मंदिर में पहुंचकर शिवलिंग के पास दीपक जलाया। शिवलिंग छूकर प्रार्थना भी की। सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने कहा कि यह चुनाव संघर्ष का है। नसीम सोलंकी के मंदिर में दीवाली पर दीया जलाने और प्रार्थना करने की चर्चा हर तरफ है। कहा- 'पति और जनता दुआएं साथ' इस अवसर पर नसीम सोलंकी ने कहा कि मेरे पति और जनता की दुआएं साथ हैं। यह भी कहा कि वह अपने पति की तरह ही जनता के हितों के लिए काम करेंगी। बताते चलें कि टिकट मिलने पर जब सपा नेता बधाई देने पहुंचे थे, तब नसीम सोलंकी भावुक...
Deepotsav2024 : अयोध्या : प्रभु राम की नगरी 25 लाख से ज्यादा दीपों से जगमगाई, ये दो रिकार्ड बने..

Deepotsav2024 : अयोध्या : प्रभु राम की नगरी 25 लाख से ज्यादा दीपों से जगमगाई, ये दो रिकार्ड बने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रभु राम की नगरी अयोध्या में 500 वर्षों बाद नव्य मंदिर के साथ पहली दीपावली पर अवधपुरी के वासी खुशी से सराबोर हो उठे। अयोध्या के सरयू घाट पर आज बड़ी ही धूमधाम से दीपोत्सव मनाया गया। राम नगरी 25 लाख से ज्यादा दीपों से जगमगा उठी। इसके साथ ही दो नए कीर्तिमान भी स्थापित हो गए। सरयू घाट पर दो कीर्तिमान दर्ज हुए। एक 1121 अर्चकों ने एक साथ सरयू महाआरती की। वहीं दूसरी कीर्तिमान, 25 लाख 12 हजार 585 दीप एक साथ प्रज्ज्जवलित हुए। इतना ही नहीं सरयू घाट पर लेजर और लाइट शो चला। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आरती में शामिल हुए। उनकी कैबिनेट के मंत्री और डिप्टी सीएम भी महाआरती में शामिल हुए। पूरा दृश्य बड़ा ही मनमोहक बना। इससे पहले सीएम योगी ने राम, सीता और लक्ष्मण व हनुमान के अयोध्या पहुंचने पर उनका स्वागत किया। ये भी पढ़ें : अयोध्या : भव्य राम मंदिर में रामलला क...
‘हमें इंडिया गठबंधन में लाकर खुद चले गए’ अखिलेश यादव को आज भी नीतीश की वापसी का इंतजार

‘हमें इंडिया गठबंधन में लाकर खुद चले गए’ अखिलेश यादव को आज भी नीतीश की वापसी का इंतजार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ी बात कही है। अखिलेश यादव ने नीतीश कुमार पर पूछे गए एक सवाल पर कहा कि 'वही हमें इंडिया गठबंधन में लाए थे, और फिर खुद ही भाजपा के साथ चले गए।' हालांकि, अखिलेश यादव को आज भी नीतीश कुमार की वापसी की पूरी उम्मीद है। बोले, समय पर बदलती रहती हैं चीजें उन्होंने कहा कि समय पर चीजें बदलती हैं। टीवी कार्यक्रम में सपा मुखिया ने बिहार में नीतीश कुमार के जाति आधारित सर्वेक्षण की तारीफ भी की। यह भी कहा कि बिहार ने इस काम में देश को रास्ता दिखाया है। पूर्व सीएम ने कहा कि https://samarneetinews.com/up-keshav-trapped-in-akhileshs-googly-called-more-name-than-pm-modi-in-24-hours/ 'उन्हीं के (नीतीश कुमार के) कहने पर 'मैं इंडिया गठबंधन में आया था, अब व...
BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मोहित पांडे के परिजनों को बंधाया ढांढस

BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मोहित पांडे के परिजनों को बंधाया ढांढस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने लखनऊ के चिनहट में मोहित पांडे के परिजनों से मुलाकात की। पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ है। परिवार को हर हाल में न्याय मिलेगा। कहा- सरकार पीड़ित परिवार के साथ बताते चलें कि चिनहट पुलिस हिरासत में युवक मोहित पांडे की मौत हो गई थी। मामले में चिनहट इंस्पेक्टर अश्विनी चतुर्वेदी समेत कई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। घटना को लेकर विपक्ष ने भी सरकार पर तीखे हमले बोले थे। भाजपा नेताओं ने पीड़ित परिजनों से मिलते हुए सांत्वना दी। बताते चलें कि इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना व्यक्त कर आर्थिक मदद दी थी। संबंधित खबर भी पढ़ें : Lucknow : मोहित पांडेय कस्टोडियल डेथ केस, विपक्ष के तीखे हमलों के बीच इंस्पेक्टर पर हत्या का मुकदमा, जांच क...
बड़बोलापन पड़ा भारी : लॉरेंस बिश्नोई ने पप्पू यादव को दी जान से मारने की धमकी

बड़बोलापन पड़ा भारी : लॉरेंस बिश्नोई ने पप्पू यादव को दी जान से मारने की धमकी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ) : बिहार में पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बार-बार का बड़बोलापन भारी पड़ गया। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पप्पू यादव को कथिततौर पर जान से मारने की धमकी दी है। इतना ही नहीं एक आडियो भी पप्पू यादव ने मीडिया को दिया है। आडियो कथिततौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों और पप्पू यादव के बीच बातचीत का बताया जा रहा है। आडियों में धमकी देने वाला कह रहा है 'रेस्ट इन पीस' कर देंगे। पप्पू ने पहले बताया था दो कौड़ी का गुंडा, अब लगाई सुरक्षा की गुहार आडियो में गैंग के गुर्गे पप्पू यादव से कह रहे हैं कि किसी के बारे में उल्टा-पुल्टा बयान क्यों दे रहो हो। सूत्रों का कहना है कि इस आडियो में पप्पू यादव ने खुद को सांसद का पीए बताकर बात की। ये भी पढ़ें : ‘लॉरेंस बिश्नोई मासूम बच्चा..असली गांधीवादी भी’-साध्वी प्राची बताते चलें कि मुंबई में बा...
Lucknow : मोहित पांडेय कस्टोडियल डेथ केस, विपक्ष के तीखे हमलों के बीच इंस्पेक्टर पर हत्या का मुकदमा, जांच के आदेश

Lucknow : मोहित पांडेय कस्टोडियल डेथ केस, विपक्ष के तीखे हमलों के बीच इंस्पेक्टर पर हत्या का मुकदमा, जांच के आदेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लखनऊ में पुलिस हिरासत में दूसरे युवक मोहित पांडेय की मौत ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं विपक्ष ने सरकार पर बड़ा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने मामले को लेकर सरकार पर तीखा प्रहार किया है। सपा मुखिया ने कहा है कि नाम बदलने में तेज यूपी सरकार को थानों का नाम अत्याचार गृह रख देना चाहिए। वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। पुलिस का क्रूर चेहरा आया सामने, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में.. राजधानी लखनऊ की चिनहट कोतवाली में पुलिस कस्टडी में युवक मोहित पांडेय की मौत से यूपी पुलिस का घिनौना चेहरा सामने आया है। वहीं मृतक मोहित पांडेय के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई है। ये भी पढ़ें : कानपुर : जिम ट्रेनर ने कारोबारी की पत्नी की हत्या कर आफिसर्स कंपाउंड में गाढ़ा शव इसमें शव पर चोटों के निशान तो आए हैं,...
कानपुर : जिम ट्रेनर ने कारोबारी की पत्नी की हत्या कर आफिसर्स कंपाउंड में गाढ़ा शव

कानपुर : जिम ट्रेनर ने कारोबारी की पत्नी की हत्या कर आफिसर्स कंपाउंड में गाढ़ा शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर से एक बेहद सनसनीखेज खबर सामने आई है। सिविल लाइंस स्थित ग्रीनपार्क से 4 महीने पहले लापता हुई कारोबारी की पत्नी की हत्या कर दी गई। हत्या महिला के ही जिम ट्रेनर ने की है। हत्या के बाद इस दरिंदे ने महिला के शव को वीआईपी रोड पर डीएम कंपाउंड से सटे ऑफिसर्स क्लब परिसर में ले जाकर गाढ़ दिया। जो कि बेहद सुरक्षित इलाका माना जाता है। यही वजह रही कि पुलिस भी इस हत्यारोपी के कबूलनामे से हैरान रह गई। देर रात लगभग 12 बजे निकाला गया शव बीती देर रात करीब 12 बजे शव को कंकाल के रूप में बरामद किया गया। मृतका की पहचान उसके पति ने कपड़ों और बालों से की है। 24 जून को घर से निकलीं एकता, फिर नहीं लौटीं जानकारी के अनुसार कानपुर के सिविल लाइंस के गोपाल विहार बिन्नी विला सोसायटी में कारोबारी राहुल गुप्ता परिवार के साथ रहते हैं। बीती 24 जून को उनकी पत्नी एकता गुप्ता (32) रोजा...
‘लॉरेंस बिश्नोई मासूम बच्चा..असली गांधीवादी भी’-साध्वी प्राची

‘लॉरेंस बिश्नोई मासूम बच्चा..असली गांधीवादी भी’-साध्वी प्राची

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : 'लॉरेंस बिश्नोई बड़ा ही मासूम बच्चा है। वह असली गांधीवादी भी है।' यह कहना है हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची का। दरअसल, साध्वी ने यूपी के मुजफ्फरनगर में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर बड़ा बयान दिया है। उनका बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साध्वी ने कहा है कि उन्होंने मीडिया में देखा है कि लॉरेंस बिश्नोई मासूम सा बच्चा है और गांधीवादी है। कहा, बारूद के ढेर पर बैठा पश्चिमी यूपी साध्वी प्राची ने कहा कि 'सलमान खान ने कितनी लड़कियों की जिंदगी बर्बाद की है। आज उसे जान का खतरा महसूस हो रहा है!' कहा कि वह किसी अपराधी का समर्थन नहीं कर रही हैं, लेकिन बिश्नोई गांधीवादी है। कहा कि गांधी जी जीवों से https://samarneetinews.com/lawrencevishnoigang-claimed-responsibility-for-babasiddiquis-murder/ प्रेम करते थे। लॉरेंस बिश्नोई भी जीवों से प्यार करता है। असली भाईचारा नि...
अयोध्या के एडीएम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में मृत मिले..

अयोध्या के एडीएम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में मृत मिले..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में अयोध्या में तैनात एडीएम कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह की आज संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अपने आवास के कमरे में मृत पड़े मिले। मामला सुरसरी कालोनी सिविल लाइन का है। मौत किन हालात में हुई, पुलिस इसका पता लगा रही है। अभी पूरी स्थिति स्पष्ट नहीं है। प्रशासन में हड़कंप, छानबीन शुरू पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। छानबीन की जा रही है। जानकारी के अनुसार अयोध्या के एडीएम सुरजीत सिंह शहर की सुरसरि कालोनी में रहते थे। आज सुबह जब घर की मेड खाना बनाने पहुंची तो उसने देखा कि कमरे में एडीएम का शव पड़ा है। ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : अखिलेश यादव का बड़ा दांव, यूपी में सभी 9 सीटों पर सपा के चिह्न पर लडे़गा इंडिया गठबंधन शव के आसपास खून ही खून पड़ा था। मेड ने चिल्लाते हुए आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। घटना सुबह 9:30 बजे के...