Monday, June 29सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

UP: राहुल गांधी बोले, ‘देश के सामने आर्थिक संकट और PM Modi विदेश घूम रहे’

UP: राहुल गांधी बोले, ‘देश के सामने आर्थिक संकट और PM Modi विदेश घूम रहे’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: रायबरेली में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला। राहुल ने कहा कि 'देश के सामने पर भीषण आर्थिक संकट खड़ा है और पीएम मोदी विदेश घूम रहे हैं।' राहुल ने कहा कि मोदी जनता से कह रहे हैं कि विदेश यात्रा मत करिए, सोना न खरीदिए। जबकि खुद विदेशों में घूम रहे हैं। दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी ने आज अमेठी में कार्यक्रम कर रहे हैं। कहा-अडानी और अंबानी को नहीं, आम लोगों को लगेगा झटका कहा कि पीएम मोदी ने जो आर्थिक ढांचा बदला है उससे आम लोगों पर आर्थिक संकट का एक तूफान आने वाला है। ऐसे में आम जनता को बड़ा आर्थिक संकट का शॉक (झटका) लगेगा। राहुल गांधी ने कहा कि यह आर्थिक संकट का झटका अडानी, अंबानी या प्रधानमंत्री को नहीं लगेगा। दो दिवसीय यात्रा पर रायबरेली और अमेठी पहुंचे हैं कांग्रेस नेता बल्कि आम जनता को लगने वाला है। कहा कि यह झटका देश के युवाओं, किसा...
सहारनपुर में सांसद इकरा हसन को पुलिस हिरासत में..सियासी पारा बढ़ा

सहारनपुर में सांसद इकरा हसन को पुलिस हिरासत में..सियासी पारा बढ़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सहारनपुर की सांसद इकरा हसन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कैराना से सांसद इकरा हसन एक पीड़ित महिला के साथ डीआईजी से मिलने पहुंचीं थीं। बताते हैं कि सांसद इकरा हसन को पुलिस हिरासत में लेकर महिला थाने ले गई। वहां लगभग 10 मिनट तक सांसद को बैठाकर रखा गया। महिला के साथ DIG से मिलने गईं थीं सांसद मामले में सांसद इकरा हसन ने कहा कि वह जसाला गांव की पीड़ित महिला के साथ डीआईजी से मिलने गईं थीं। वहां डीआईजी को पूरे मामले की जानकारी दी। साथ ही र्कारवाई की मांग की। ये भी पढ़ें: ‘डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट..’, लविवि के प्रोफेसर और छात्रा का ऑडियो वायरल होने से हड़कंप.. सपा सांसद इकरा ने कहा कि डीआईजी ने उनकी बात सुनीं, लेकिन पीड़िता की मांगें मानने से मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता भावुक हो गई। इसपर उन्होंने डीआईजी से नाराजगी जताई। ये भी पढ़ें: सीएम योगी बड़ा ऐला...
UP: लखीमपुर खीरी में हाइवे पर भीषण हादसा, 9 लोगों की मौत-कई घायल

UP: लखीमपुर खीरी में हाइवे पर भीषण हादसा, 9 लोगों की मौत-कई घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के लखीमपुर खीरी में आज सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया है। लखीमपुर खीरी-बहराइच नेशनल हाइवे-730 पर यह सड़क हादसा सुबह लगभग 8 बजे हुआ। सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हो गए हैं। मरने वालों में 7 पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। घायलों का इलाज चल रहा है। मौके पर लखीमपुर खीरी पुलिस ने पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों में शामिल लोग बहराइच के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मृतकों में बहराइच के रहने वाले.. बताया जा रहा है कि मैजिक गाड़ी में कुल 12 लोग बैठे थे। पुलिस का कहना है कि मैजिक में सवार लोग लखीमपुर से मजदूरी कर अपने गांव नानपारा जा रहे थे। रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। ये भी पढ़ें: ‘डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट..’, लविवि के प्रोफेसर और छात्रा का ऑडियो वायरल होने से हड़कंप.. ...
रिकार्ड गिरावट: रुपया और गिरा..अब 96 के पार, लगातार चौथे दिन गिरावट

रिकार्ड गिरावट: रुपया और गिरा..अब 96 के पार, लगातार चौथे दिन गिरावट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क: आज 15 मई को रुपया गिरावट के साथ रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। रुपया डाॅलर के मुकाबले 96 पार पहुंच गया है। रुपया में गिरावट बीते चार दिनों से लगातार जारी है। इसकी वजह क्रूड आयल की कीमतों में उछाल को बताया जा रहा है।  लगातार 4 दिन से गिरावट डॉलर के मुकाबले रुपया आज पहली बार 96 के पार पहुंचा गया है। इसकी वजह क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल को बताया जा रहा है। बताते हैं कि 15 मई को विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 95.86 पर खुला। ये भी पढ़ें: महंगाई का बड़ा झटका, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा-CNG के भी दाम बढ़े इसके बाद लगभग 3 बजे 96 का लेवल पार करते हुए बंद हुआ। जानकार बताते हैं कि इस समय भारतीय रुपया लगातार गिरावट के चलते ऐशिया में सबसे खराब प्रदर्शन वाली करेंसी बन गया है। ये भी पढ़ें: Post Office Scheme: पति-पत्नी के लिए बेस्ट सेविंग प्लान! 5 लाख निवेश पर...
महंगाई का बड़ा झटका, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा-CNG के भी दाम बढ़े

महंगाई का बड़ा झटका, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा-CNG के भी दाम बढ़े

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: पहले से ही आम आदमी की कमर तोड़ती महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल-डीजल महंगे हो गए हैं। शुक्रवार सुबह से लखनऊ समेत पूरे देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ गईं हैं। महंगी गैस और किल्लत का सामना कर रहे लोगों को यह खबर और परेशान करने वाली है। 3 रुपए तक महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल लखनऊ की बात करें तो पेट्रोल का दाम 2 रुपए 84 पैसा और डीजल की कीमत 3.01 रुपए महंगा हुआ है। पेट्रोल 97.55 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.82 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। ये भी पढ़ें: महंगाई की बड़ी मार, LPG कमर्शियल सिलेंडर 993 रुपए महंगा, अब 3000 का.. वहीं सीएनजी भी महंगी हो गई है। राजधानी लखनऊ में सीएनजी के दाम दो रुपए बढ़ गए हैं। लखनऊ में अब सीएनजी 98 रुपए प्रति किलो हो गई है। ये भी पढ़ें: महंगाई की एक और मार, घरेलू गैस की कीमतों में बेहताशा बढ़ोत्तरी ऐसे में आम लोगों को और ज्यादा पर...
राजधानी में योगी-शाह की अहम बैठक-राजनीतक हलकों में चर्चाएं

राजधानी में योगी-शाह की अहम बैठक-राजनीतक हलकों में चर्चाएं

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): राजधानी दिल्ली में सीएम योगी आदित्यनाथ और गृहमंत्री अमित शाह की अहम बैठक हुई है। बताते हैं कि योगी-शाह की बैठक लगभग 30 मिनट से ज्यादा चली। पार्टी सूत्रों का कहना है कि योगी-शाह की यह छोटी सी बैठक काफी अहम है। इसमें यूपी में हुए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नए मंत्रियों को विभागों के बंटवारे को लेकर चर्चाएं हुईं। साथ ही संगठन में फेरबदल पर भी विचार-विमर्श हुआ। अब माना जा रहा है कि जल्द ही उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठन के विस्तार और फेरबदल पर भी चर्चा होगी। इन मुद्दों को लेकर लग रहे कयास बताते चलें कि यूपी में कैबिनेट विस्तार के बाद अब संगठन फेरबदल की तैयारी है। साथ ही निगमों और आयोगों के खाली पदों को भी भरा जाएगा। ये भी पढ़ें: UP: बंगाल जीत से यूपी में पाॅलिटिकल हलचल, 15 तक मंत्रिमंडल विस्तार.. दरअसल, भारतीय जनता पार्टी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव...
बांदा में बड़ा हादसा-बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर स्काॅर्पियो सवार चार की मौत-युवती गंभीर

बांदा में बड़ा हादसा-बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर स्काॅर्पियो सवार चार की मौत-युवती गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज गुरुवार सुबह बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हो गया। हादसे में स्काॅर्पियो तेज रफ्तार में सिलेंडरों से लदी डीसीएम में पीछे से जा टकराई। इस हादसे में स्काॅर्पियों सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। वहीं एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है। मृतकों में महोबा का रहने वाला परिवार युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी पर डीएम अमित आसेरी और एसपी पलाश बंसल ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार, बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह एक स्पार्पियो गाड़ी महोबा की ओर जा रही है। उसमें एक ही परिवार के लोग बैठे थे। ये भी पढ़ें: यूपी में बंगाल के CM के PA का हत्यारोपी गिरफ्तार-अयोध्या में छिपा था राज सिंह इसी दौरान देहात कोतवाली क्षेत्र में स्कॉर्प...
CBSE 12th रिजल्ट: कानपुर की सोनाक्षी गोयल बनीं नेशनल टॉपर, 99.6% अंक..

CBSE 12th रिजल्ट: कानपुर की सोनाक्षी गोयल बनीं नेशनल टॉपर, 99.6% अंक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
वंदना श्रीवास्तव, कानपुर: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट आज बुधवार 13 मई को जारी हुआ है। कानपुर की सोनाक्षी गोयल ने सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा में इतिहास रच दिया है। चार विषयों में 100 में 100 नंबर कानपुर सर्वोदय नगर की रहने वाली सोनाक्षी गोयल 99.6% अंक हासिल कर नेशनल टॉपर बन गई हैं। उनकी इस सफलता से घर से लेकर स्कूल तक खुशी का माहौल है। ये भी पढ़ें: NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, अब आगे क्या? सोनाक्षी ने केमिस्ट्री, बायो, वोकल म्यूजिक और कथक जैसे चारों विषयों में 100 में 100 अंक हासिल किए हैं। वहीं, अंग्रेजी में 98 और फिजिक्स में 94 अंक प्राप्त किए हैं। डाॅक्टर बनना चाहती हैं सोनाक्षी सोनाक्षी का कहना है कि उनका लक्ष्य डॉक्टर बनने का है। वह समाज की सेवा करना चाहती हैं। सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में कुल 85.20% छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। यह बीते वर्ष की अ...
NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, अब आगे क्या?

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, अब आगे क्या?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: NEET UG 2026 परीक्षा पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दी गई है। NEET UG 2026 रद्द की में शामिल 22 लाख से ज्यादा युवाओं के भविष्य, उनकी तैयारियों और सपनों के साथ खेला हो गया है। हालांकि, NTA का कहना है कि NEET UG 2026 परीक्षा जल्द ही दोबारा आयोजित कराई जाएगी। रिएग्जाम की तारीख भी जल्द घोषित होगी। सीबीआई ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 3 मई को हुई थी NEET UG 2026 परीक्षा 3 मई को हुआ NEET 2026 का पेपर लीक होने का खुलासा होने पर विपक्ष ने सरकार पर बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने इसे सरकार की भ्रष्टाचारी व्यवस्था बताया है। ये भी पढ़ें: NEET-2025 टाॅपर बने महेश केसवानी, यूपी में मुक्तेश तन्मय टाॅपर  उधर, NTA के अनुसार, 7 मई की देर शाम उसे कुछ गड़बड़ी जैसी गतिविधियों की जानकारी मिली थी। उगले दिन उसने केंद्रीय एजेंसियों को इसकी जानकारी...
यूपी: एनकाउंटर में ट्रिपल मर्डर का साइको किलर गुरुप्रीत सिंह ढेर, अस्पताल में महिला-चलती ट्रेनों में दो हत्याएं..

यूपी: एनकाउंटर में ट्रिपल मर्डर का साइको किलर गुरुप्रीत सिंह ढेर, अस्पताल में महिला-चलती ट्रेनों में दो हत्याएं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के चंदौली में एनकाउंटर में 24 घंटे में 3 हत्या करने वाला साइको किलर गुरुप्रीत सिंह ढेर हो गया। एनकाउंटर में साइको किलर गुरुप्रीत के मारे जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली। साइको किलर गुरुप्रीत ने 24 घंटे में दो लोगों की चलती ट्रेन में और एक महिला की अस्पताल में हत्या करके सनसनी फैला दी थी। इस वारदातों से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। साइको किलर गुरुप्रीत को भीड़ ने महिला की हत्या कर भागते समय पकड़ लिया था। हाॅस्पिटल में महिला मरीज की हत्या के बाद ग्रामीणों ने था पकड़ा यह हत्यारा तब पकड़ा गया था जब वह जीवक हास्पिटल में महिला मरीज लक्ष्मीना देवी की हत्या कर भाग रहा था। तभी ग्रामीणों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया था। चंदौली पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने दी मामले की जानकारी इसी पूरे घटनाक्रम की जानकारी चंदौली के पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल की ओर से दी गई है। ...