Sunday, September 20सही समय पर सच्ची खबर...

भारत की खुशी चौधरी ने कुश्ती में जीता गोल्ड मेडल, तुर्की में फहराया तिरंगा

कुश्ती में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की खुशी चौधरी

समरनीति न्यूज, डेस्क: पूरे देश के लिए खुशखबरी है। भारत की बेटी खुशी चौधरी ने कुश्ती में गोल्ड मेडल जीता है। शाहजहांपुर के जैतीपुर क्षेत्र के अगरोली गांव की खुशी ने तुर्की में तिरंगा फहरा दिया। ईरान की पहलवान को हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया।

पहले हरिद्वार में जीता था गोल्ड

यह खबर पहुंचते ही उनके परिवार और पूरे गांव में खुशी छा गई। लोग उनके माता-पिता को बधाई दे रहे हैं। खुशी के पिता पहलवान रामफल चौधरी मूल रूप से हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले हैं। बताया जाता है कि खुशी ने हरिद्वार में नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर तुर्की प्रतियोगिता के लिए स्थान पाया था।

ये भी पढ़ें: भारत की इस 19 साल की रैसर बेटी हिमा दास पर बरसेगा पैसा, 20 दिन में जीते हैं 5 गोल्ड मैडल.. 

भारत की इस 19 साल की रैसर बेटी हिमा दास पर बरसेगा पैसा, 20 दिन में जीते हैं 5 गोल्ड मैडल..