Friday, October 30सही समय पर सच्ची खबर...

क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई पर यौन शोषण के आरोप, FIR दर्ज

क्रिकेट मो शमी और उसका भाई कैफ

समरनीति न्यूज, लखनऊ: भारतीय क्रिकेटर मो. शमी के भाई और रणजी खिलाड़ी मो. कैफ पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं। अमरोहा के अलीनगर डिडोली निवासी कैफ पर महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। आशियाना पुलिस ने कैफ के खिलाफ यौन शोषण का मुकदमा दर्ज किया है।

लखनऊ के आशियाना की रहने वाली है महिला

जानकारी के अनुसार, पीड़िता लखनऊ के आशियाना क्षेत्र की रहने वाली तलाकशुदा महिला है। महिला का एक बेटा भी है। पीड़िता का कहना है कि साल 2023 से 2026 के बीच वह एक एयरलाइंस में केबिन क्रू थी।

ये भी पढ़ें: बसपा में भूचाल! मायावती बोलीं-मेरे खिलाफ चल रहे षडयंत्र 

2020 में गाजियाबाद में उसकी कैफ से मुलाकात हुई। नजदीकियां बढ़ने के बाद कैफ ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। कोलकाता के होटल में बुलाकर भी शारीरिक संबंध बनाने के आरोप हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप का आरोप

IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप का आरोप