Sunday, March 15सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

मां और पुलिस का फर्ज बखूबी साथ-साथ निभा रहीं अर्चना..

मां और पुलिस का फर्ज बखूबी साथ-साथ निभा रहीं अर्चना..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, समरनीति स्पेशल
समरनीति न्यूज, झांसीः एक तरफ मां की ममता और दूसरी ओर पुलिस जैसी जिम्मेदारी भरी नौकरी हो। तो भला किसकी हिम्मत जवाब नहीं दे जाएगी। लेकिन झांसी कोतवाली में तैनात एक महिला सिपाही का हौंसला लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। जी हां, इस महिला सिपाही का नाम है अर्चना। अर्चना अपने कुछ माह के बेटे को साथ लेकर नौकरी भी कर रही हैं और उसकी परवरिश का भी ख्याल रख रही हैं। इस दोहरी जिम्मेदारी को बेहतर तालमेल के साथ अर्चना जिस बखूबी से निभा रही हैं। वह सचमुछ एक बड़ा उदारहण हैं। झांसी कोतवाली में तैनात है महिला सिपाही अर्चना  शायद यही वजह है कि सोशलमीडिया पर उनकी एक फोटो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने भी उनकी इच्छाशक्ति की लोहा माना। इस फोटो में महिला सिपाही अर्चना ने अपने बेटे को सामने पड़ी टेबुल पर लिटाया हुआ है जो सो रहा है। वहीं वह खुद एक फरियादी की शिकायत दर्ज कर रही हैं। बांदा के ARTO की प...
सीबीआई में रारः छुट्टी पर भेजे गए आलोक और अस्थाना, नागेश्वर राव नए कार्यवाहक निदेशक

सीबीआई में रारः छुट्टी पर भेजे गए आलोक और अस्थाना, नागेश्वर राव नए कार्यवाहक निदेशक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्ली: सीबीआई में रार पर सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए नागेश्वर राव को नया कार्यवाहक डायरेक्टर बनाया है। वहीं सीबीआई प्रमुख आलोक वर्मा और विशेष निदेशक राकेश अस्थाना को लंबी छुट्टी पर भेज दिया गया है। दरअसल, देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई में शीर्ष अधिकारियों के बीच छिड़ी जंग ने सरकार की भी फजीहत कराई है। देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी में अफसरों के बीच विवाद पर सरकार सख्त  इसकी वजह है कि गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना प्रधानमंत्री केंद्र सरकार के बेहद करीबी बताए जाते हैं। ऐसे में केंद्र सरकार ने मामले में दखल दिया है। बहरहाल अब राव को सीबीआई का कार्यवाहक निदेशक बनाया गया है जो अबतक सीबीआई में जॉइंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे थे। ये भी पढ़ेंः रिटायर्ड सिपाही को बेटे ने पहले गोली मारी फिर बांके से रेता गला, फरार  सूत्रों की माने तो विवादों मे...
पत्नी के बाद जज के बेटे ध्रुव ने भी तोड़ा दम..

पत्नी के बाद जज के बेटे ध्रुव ने भी तोड़ा दम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः गुरूग्राम में बीते हुई एक दिलदहला देने वाले घटनाक्रम में गनर की गोली से घायल जज कृष्णकांत के बेटे ध्रुव की आज मौत हो गई। बीते दिनों सुरक्षा गार्ड ने जज की पत्नी और बेटे को गोली मार दी थी। इस मामले में जज की पत्नी रेणु की पहले ही मौत हो चुकी है जबकि बेटा ध्रुव मौत से जंग लड़ रहा था। पत्नी के बाद बेटे की भी मौत से जज कृष्णकांत पर दुखों का पहाड़ सा टूट गया है। 13 अक्टूबर को गुरुग्राम में सुरक्षा गार्ड ने मारी थी गोली  बताते चलें कि बीती 13 अक्टूबर को दिनदहाड़े गुरुग्राम में अतिरिक्त न्यायाधीश कृष्णकांत की पत्नी रितु और बेटे ध्रुव को उन्हीं के सुरक्षा गार्ड ने गोली मार दी थी। यह दिलदहला देने वाली वारदात आर्केडिया बाजार के सामने हुई थी। वहां सुरक्षा गार्ड महिपाल दोनों को खरीदारी को ले गया था। ये भी पढ़ेंः A Mad Dog with Gun-2- जज की पत्नी की मौत के बाद बेटा ‘ब...
सावधान रहिए ! हेक हो सकता है आपका व्हाट्सएप

सावधान रहिए ! हेक हो सकता है आपका व्हाट्सएप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : व्हाट्स एप चलाने वाले लाखों लोगों को सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि साइबर अपराधियों ने अब वाट्स एप हैक करना भी शुरू कर दिया है। व्हाट्सएप के लिए हैकर्स आपका मोबाइल हैक कर सकते हैं। हांलाकि राजधानी लखनऊ में हैकिंग की शिकायतों पर साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है। काल करके पहले डराते हैं और फिर मांगते ओटीपी  राजधानी लखनऊ में पुलिस को पिछले 15 दिन में व्हाट्सएप हैकिंग की दो शिकायतें मिली हैं जिसके बाद साइबर सेल इन दोनों मामलों की जांच कर रही है। बताते हैं कि मोबाइल हैक करने के लिए साइबर अपराधी पहले मोबाइल धारक को कॉल करके डराते हैं। वह बताते हैं कि ‘आपका व्हाट्सएप जल्द ही बंद होने वाला है।’ इसके बाद उनके द्वारा कहा जाता है कि एक ओटीपी नंबर उनके द्वारा भेजा जा रहा है। ये भी पढ़ेंः बीएचयू के प्रोफेसर पर छात्राओं ने लगाया अश्लील बातें और फब्तियां कसने का आरोप, होगी ...
बीएचयू – छात्राओं ने लगाए प्रोफेसर पर अश्लील बातें और फब्तियां कसने के आरोप..

बीएचयू – छात्राओं ने लगाए प्रोफेसर पर अश्लील बातें और फब्तियां कसने के आरोप..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, वाराणसी: बीएचयू में छात्राओं ने लिखित शिकायत करते हुए एक प्रोफेसर पर अश्लील बातें और फब्तियां कसने का आरोप लगाया है। मामले के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। वहीं दूसरी ओर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर ने मामले में जल्द जांच की बात कही है। बताया जाता है कि पीड़ित छात्राओं ने लिखित रूप से पत्र के जरिए यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पर आरोप लगाए हैं। छात्राओं ने पत्र लिखकर की प्रोफेसर की शिकायत  छात्राओं ने आरोप लगाया है कि उनको बीते दिनों टूर पर ले जाया गया था। आरोप है कि भुवनेश्वर में नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क ले जाना था लेकिन इसकी बजाय उन्हें कोणार्क मंदिर ले जाया गया था। ये भी पढ़ेंः अमृतसर रेल हादसा- लाचारीः परिवार के पास नहीं थे शव घर लाने के पैसे, व्हाट्सएप पर फोटो देख किया अंतिम संस्कार वहां मंदिर के वैज्ञानिक पहलुओं की जानकारी नहीं दी गई। बल्कि वहां की दीवारों पर ब...
अमृतसर रेल हादसा- लाचारीः परिवार के पास नहीं थे शव घर लाने के पैसे, व्हाट्सएप पर फोटो देख किया अंतिम संस्कार

अमृतसर रेल हादसा- लाचारीः परिवार के पास नहीं थे शव घर लाने के पैसे, व्हाट्सएप पर फोटो देख किया अंतिम संस्कार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः गरीबी इंसान से न सिर्फ उसकी खुशियां छीन लेती है बल्कि उसके दुखों के पलों को भी इतना पीड़ादायक बना देती है कि जिनकी टीस तामउम्र उसे चुभती रहती है। ऐसी ही कभी न भूला पाने वाला वाक्या बिहार के एक गरीब परिवार के साथ हुआ है। दरअसल, बिहार के गोपालगंज के एक परिवार के मुखिया की पंजाब के अमृतसर में दशहरा के दिन हुए ट्रेन हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। गरीबी से जूझ रहा परिवार अब पालन-पोषण की चिंता  मृतक के परिवार में गरीबी इस कदर हावी है कि उनके पास इतने भी पैसे नहीं थे कि अपने के शव घर लाकर दाह-संस्कार कर सकें। सरकारी हमर्ददी और दावे-वादे भी इस गरीब लाचार परिवार की मदद नहीं कर सके। परिवार के लोग और मृतक की पत्नी पति के अंतिम दर्शन तक नहीं कर सके। ये भी पढ़ेंः दशहरा पर्व के दौरान पंजाब के अमृसर में बड़ा रेल हादसा, 50 लोगों की मौत  मृतक की गर्भवती पत्नी को व्हाट्सएप पर...
आजाद हिंद फौज की 75वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया

आजाद हिंद फौज की 75वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः देश के इतिहास में आज से एक नई गौरांवित करने वाली परंपरा की शुरूआत हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के लाल किला पर आजादी के योद्धा सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज की 75वीं वर्षगांठ पर लाल किले पर तिरंगा फहराया। ऐसा करके उनको सम्मान दिया गया है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को संबोधित भी किया। पीएम ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस के नाम से पुरस्कार की भी घोषणा की    पीएम मोदी ने कहा कि लाल किला पर ध्वजारोहण उनके लिए सौभाग्य की बात है। कहा कि कभी ना अस्त होने वाली सत्ता के खिलाफ नेता जी सुभाष चंद्र बोस लड़ते रहे। आजाद हिंद फौज की 75वीं वर्षगांठ पर यह विशेष आयोजन हो रहा है। प्रधानमंत्री ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस के नाम से एक पुरस्कार की भी घोषणा की। ये भी पढ़ेंः अब चीन में मस्जिदों पर लगेगा राष्ट्रीय ध्वज, मौलवी पढ़ाएंगे कम्युनिष्ट सिद्धांत ...
पत्नियों से परेशान पतियों ने सूपर्णखा का पुतला जलाकर मनाया दशहरा

पत्नियों से परेशान पतियों ने सूपर्णखा का पुतला जलाकर मनाया दशहरा

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः जहां देशभर में रावण का पुतला दहन करके पूरे उल्लास के साथ दशहरा मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर देश के औरंगाबाद में इससे अलग सूपर्णखा का पुतला दहन करके भी कुछ लोग दशहरा का पर्व मना रहे हैं। ये लोग हैं अपनी पत्नियों से परेशान पति। जी हां, 'परेशान पतियों' ने यहां सूपर्णखा का पुतला जलाकर अलग तरह से दशहरा का त्यौहार मनाया है। औरंगाबाद में पत्नी प्रताड़ित संगठन ने जलाया पुतला    पत्नियों से प्रताड़ित पतियों की संस्था ‘पत्नी पीड़ित पुरुष संगठन’ के सदस्यों ने औरंगाबाद के पास करोली गांव में आज सूपर्णखा का पुतला जलाकर त्यौहार मनाया। इस मौके पर बात करने पर संस्था के संस्थापक भारत फुलारे का कहना था कि भारत में सभी कानून पुरुषों के खिलाफ हैं। ये भी पढ़ेंः अजीबो-गरीबः पीपल के पेड़ की सुरक्षा में मुस्तैदी से तैनात पुलिस, सीसीटीवी से निगरानी.. कहा कि महिलाओं के पक्ष में हैं...
करणी सेना की अध्यक्ष बनीं क्रिकेटर जाडेजा की पत्नी रीवाबा

करणी सेना की अध्यक्ष बनीं क्रिकेटर जाडेजा की पत्नी रीवाबा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः फिल्म पद्मावत के हिंसक विरोध के चलते सुर्खियों में आई राजपूत करणी सेना ने रीवाबा को महिला शाखा का अध्यक्ष बनाया है। रीवाबा गुजरात की महिला इकाई की अध्यक्ष होंगी। रीवाबा टीम इंडिया के स्टार आलराउंडर क्रिकेटर रविन्दर जाडेजा की पत्नी हैं। ये भी पढ़ेंःघबराइये नहीं ! आधार की वजह से बंद नहीं होगा आपका मोबाइल सिम उनका मनोनयन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराणा ने किया। राजकोट के शास्त्रीनगर इलाके में आयोजित एक धार्मिक समारोह के दौरान रीवाबा की मौजूदगी में यह घोषणा की गई। बताते चलें कि मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद अप्रैल 2016 में जाडेजा से विवाह संबंध बंधी रीवाबा गुजरात की रहने वाली हैं। वह मूल रूप से गुजरात के जूनागढ़ की रहने वाली हैं। वहीं उनके पति जाडेजा का परिवार निकटवर्ती जामनगर जिले का रहने वाला है।  ...
दशहरा पर्व के दौरान पंजाब के अमृसर में बड़ा रेल हादसा, 50 लोगों की मौत

दशहरा पर्व के दौरान पंजाब के अमृसर में बड़ा रेल हादसा, 50 लोगों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः पंजाब के अमृतसर से बेहद दुखद और परेशान कर देने वाली खबर आ रही है। अमृतसर में हुए एक बड़े ट्रेन हादसे में 50 लोगों की मौत की प्रारंभिक सूचना मिल रही है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वहां लोग रावण दहन का कार्यक्रम देखने गए थे। रावण के पुतले में आग लगने के बाद लोग भागकर पास की रेलवे ट्रैक पर पहुंचे। वहां अचानक ट्रैन के आने से उससे कटकर 50 लोगों की मौत हो गई। पंजाब पुलिस ने इसकी पुष्टी की है जबकि मरने वालों की संख्या ज्यादा भी हो सकती है। रावण का पुतला जलने के बाद भगड़ मचने पर रेलवे पटरी पर पहुंचे थे लोग  बताते हैं कि अमृतसर के जोड़ा फाटक के पास दशहरा मनाया जा रहा था। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा थी। पुतलों में आग लगने के बाद वहां भगदड़ मच गई। लोग पास से निकली रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। इसी बीच ट्रेन आने से 50 लोगों की उसके नीचे आकर मौत हो गई। ये भी पढ़ेंः दिल्ली म...