Thursday, November 5सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

यूपी में भीषण हादसा, 9 लोगों की मौत, CM योगी ने दुख जताया

यूपी में भीषण हादसा, 9 लोगों की मौत, CM योगी ने दुख जताया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, प्रतापगढ़ः आज शुक्रवार सुबह प्रतापगढ़ जिले में एक भीषण हादसा हो गया। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब एक स्कार्पियों और ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे की वजह बारिश को बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। साथ ही घायलों के उपचार की उचित व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। हादसा आज सुबह हुआ। गाड़ी में शव इस तरह फंसे थे कि उनको मुश्किल से बाहर निकाला जा सका। शवों की हालत देखकर आसपास के ग्रामीणों की भी आंखें नम हो गईं। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने शवों को गाड़ी से बाहर निकलवाया। मरने वालों में महिलाएं-बच्चे शामिल बताया जाता है कि आज सुबह नवाबगंज के वाजिदपुर गांव के पास हाईवे पर तेज रफ्तार स्कार्पियों की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कार्पियो...
फिगर पर गंदे कमेंट्स से एक्ट्रेस का सब्र टूटा, बोलीं- ‘यह बकवास बर्दाश्त नहीं करुंगी’

फिगर पर गंदे कमेंट्स से एक्ट्रेस का सब्र टूटा, बोलीं- ‘यह बकवास बर्दाश्त नहीं करुंगी’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः टीवी एक्ट्रेस की फोटोज पर कमेंट्स करते वक्त अक्सर ट्रोलर्स अपनी हदें भूल जाते हैं। ऐसे लोग अपने घटियापन से दूसरो को भी शर्मिंदा करते हैं। अबकी बार ऐसे ही एक शख्स ने टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्य सखूजा के फिगर पर भद्दा कमेंट्स कर डाला। शख्स के कमेंट्स से एक्ट्रेस का सब्र टूट गया और उन्होंने मुंबई पुलिस से इसकी शिकायत की। इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने भद्दा कमेंट्स करने वाले शख्स की इंस्टा प्रोफाइल और उस भद्दे मैसेज का स्क्रीनशाट भी साथ में शेयर किया है। इसपर लोग अपने-अपने ढंग से रिएक्ट कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे शख्स पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। यह है पूरा मामला एक्ट्रेस ऐश्वर्य ने लिखा है कि चिराग रंका नाम के व्यक्ति ने उनकी एक फोटो पर उनके फिगर को लेकर गंदा कमेंट्स कर डाला। इस ट्रोलर ने लिखा कि,‘अपने B**BS...
CM yogi Birthday: 48 के हुए सीएम योगी, Pm Modi ने दी बधाई

CM yogi Birthday: 48 के हुए सीएम योगी, Pm Modi ने दी बधाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज जन्मदिन है। वह 48 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए बधाई संदेश में लिखा है कि सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश नई ऊचाईंया छू रहा है। भगवान उन्हें दीर्घ आयु और स्वस्थ जीवन दें। उधर, सीएम योगी ने प्रधानमंत्री मोदी का ह्रदय से आभार व्यक्त किया। सीएम योगी ने अपने जन्मदिन के मौके पर गोरक्षनाथ बाबा को याद किया। उन्होंने ट्वीट भी किया है। सुबह से ही मुख्यमंत्री योगी को बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष ने भी बधाई दी प्रधानमंत्री के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व यूपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत अन्य लोगों ने भी मुख्यमंत्री योगी को जन्मदिन की बधाईयां दीं। बताते चलें कि प्रखर राष्ट्रवादी छवि ...
22 साल की इस एक्ट्रेस ने दुनिया को कहा अलविदा

22 साल की इस एक्ट्रेस ने दुनिया को कहा अलविदा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः वर्ष 2020 बाॅलीवुड के लिए अच्छा नहीं जा रहा। इस साल कई चहेते सितारे दुनिया को अलविदा कह गए। अब एक 22 साल की जानी-मानी एक्ट्रेस ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया है। दरअसल, कन्नड़ टेलीविजन की एक्ट्रेस मेबीना माइकल की मंगलवार शाम एक हादसे में मौत हो गई। वह एक लोकप्रिय टीवी रियलिटी शो 'प्याते हुडुगिर हाल्ली लाइफ' की विनर रह चुकी थीं। ऐसे में कम समय में उन्होंने लाखों दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली थी। यह वजह है कि उनकी मौत की खबर सुनते ही लाखों दर्शक दुखी हो गए। लाखों कन्नड़ दर्शक सदमे में इतना ही नहीं कन्नड़ टीवी पर उनकी एक अलग पहचान बन चुकी थी। उनको काफी पसंद किया जाता था। अचानक उनकी मौत ने लाखों दर्शकों को दुखी कर दिया है। बताते हैं कि एक्ट्रेस मेबीना की मौत नागमंगला तालुक में देवीहल्ली में हुए हादसे में हुई है। उनकी मौत से पूरा परिवार बुरी तरह से सदमे मे...
मोहब्बतें फेम एक्ट्रेस करिश्मा ने दिखाए आर्मपिट हेयर, बोलीं-कोई फर्क नहीं पड़ता

मोहब्बतें फेम एक्ट्रेस करिश्मा ने दिखाए आर्मपिट हेयर, बोलीं-कोई फर्क नहीं पड़ता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः मोहब्बततें फेम एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा ने अपनी एक खास फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस फोटो के लिए उनको ट्रोल भी किया जा रहा है। वहीं खुद एक्ट्रेस करिश्मा का कहना है कि उनको इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। दरअसल, टीवी एक्ट्रेस करिश्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें वह अपने अंडर आर्मपिट के हेयर (बाल) शो कर रही हैं। अपनी ग्लैमरस फोटोज को लेकर अक्सर चर्चा में छाई रहने वालीं करिश्मा की यह फोटो खूब धूम मचा रही है। इतना ही नहीं उनको इसके लिए ट्रोल भी होना पड़ रहा है। इस फोटो में उनके अंडरआर्म्स के बाल दिखाई दे रहे हैं, जिसके लिए ट्रोलर्स उनको ट्रोल कर रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस पहले ही फोटो शेयर करते वक्त कैप्शन में साफ कर चुकी हैं कि इससे उनको कोई फर्क नहीं पड़ता है। एक्ट्रेस करिश्मा ने तो यहां तक लिख दिया है कि हां, उनके...
हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाओं के साथ चार गिरफ्तार

हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाओं के साथ चार गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः यूपी पुलिस ने ग्रेटर नोएडा में एक गेस्ट हाउस से चल रहे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। मंगलवार को पकड़े गए इस सेक्स रैकेट में दो महिलाओं के साथ  चार लोग पकड़े गए हैं। मौके से पुलिस को कई आपत्तिजनक चीजें मिली हैं। इनमें बड़ी मात्रा में कंडोम, गर्भनिरोधक दवाइयां और दूसरी आपत्तिजनक चीजें मिली हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि ये सभी सेक्स रैकेट को हाई प्रोफाइल अंदाज में चला रहे थे। इस पूरे सेक्स रैकेट में पुलिस ने उस गेस्ट हाउस के मालिक को भी दबोच लिया है, जिसमें यह सेक्स रैकेट चल रहा था। इस सेक्स रैकेट से महिलाओं और युवतियों को आन डिमांड बाहर भी भेजा जाता था। इसके बदले में मोटी रकम वसूली जाती थी। कंडोम, गर्भनिरोधक जैसा आपत्तिजनक सामान मिला बताया जाता है कि बीटा-दो पुलिस थाना क्षेत्र में सिग्मा-1 के क्षेत्र पर पुलिस ने एक गेस्टहाउस पर कार्रवाई की। गेस्ट ...
मेरठ में कोरोना जांच में खेल, निजी लैब के 8 पॉजिटिव में 6 निगेटिव निकले

मेरठ में कोरोना जांच में खेल, निजी लैब के 8 पॉजिटिव में 6 निगेटिव निकले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, डेस्कः उत्तर प्रदेश में कोरोना संकट का सबसे ज्यादा प्रकोप झेलने वाले शहरों में एक पश्चिमी यूपी के मेरठ में निजी लैब का कोरोना जांच में खिलवाड़ का बड़ा मामला सामने आया है। दरअसल, मेरठ के जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने इस मामले को पकड़ा है। इसके बाद जिलाधिकारी ने शासन को गुरुग्राम (हरियाणा) में स्थित इस निजी पैथोलॉजी माडर्न डायग्नोस्टिक एंड रिसर्च सेंटर के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को लिखा है। फर्जीवाड़े का खुलासा उस वक्त हुआ जब इस निजी लैब की जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए कुल 8 लोगों में से छह की जांच रिपोर्ट सरकारी लैब की जांच में निगेटिव आ गई। जिलाधिकारी मेरठ ने पकड़ा मामला, लैब की जांच पर रोक इसके बाद जिलाधिकारी मेरठ ने लैब की जांच पर रोक लगा दी। साथ ही सीएमओ को उक्त लैब के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बताया जाता है कि गुरुग्राम की माडर्न डायग्नोस्टिक़ एंड रि...
नहीं रहे देश को 3 स्वर्ण दिलाने वाले महान हाॅकी खिलाड़ी बलवीर सिंह दोसांझ

नहीं रहे देश को 3 स्वर्ण दिलाने वाले महान हाॅकी खिलाड़ी बलवीर सिंह दोसांझ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः देश को तीन बार हाॅकी में गोल्ड मेडल दिलाने वाले प्लेयर बलवीर सिंह दोसांझ का सोमवार सुबह निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे और बीते काफी समय से बीमारी से जूझ रहे थे। इस वक्त वह पंजाब के मोहाली में स्थित एक अस्पतालल में भर्ती थे और वहीं उन्होंने अंतिम सांसें लीं। बलवीर सिंह अपने पीछे तीन बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। बताते चलें कि बलवीर सिंह महान खिलाड़ी थे उन्होंने देश को लगातार तीन-तीन स्वर्ण पदक दिलाए। पंजाब के मोहाली में थे भर्ती बताया जाता है कि मोहाली के अस्पताल में बीती 8 मई को उनको भर्ती कराया गया था। वहां 18 मई से वह कोमा में था। उनके दिमाग में खून का थक्का जमा हुआ था। इसके साथ ही उनको फेफड़ों में निमोनिया और तेज बुखार भी था। बताते चलें कि देश के महानतम एथलीटों में एक बलवीर सिंह सीनियर महान खिलाड़ी थे। इतना ही नहीं उनके द्वारा हेलसिंकी ओलंपिक फाइनल में बनाए गए नीदे...
पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की बेटी ने कांग्रेस नेत्री अल्का लांबा पर FIR कराई

पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की बेटी ने कांग्रेस नेत्री अल्का लांबा पर FIR कराई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुरः उन्नाव के बहुचर्चित रेपकांड मामले में दिल्ली तिहाड़ जेल में बंद पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की बेटी ने कांग्रेस नेत्री अल्का लांबा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। दरअसल, कांग्रेस नेत्री अल्का लांबा के ट्विटर अकाउंट से 23 मई को एक ट्वीट किया गया था। इस ट्वीट में अल्का लांबा द्वारा पीएम व गृहमंत्री तथा भाजपा सांसद साक्षी महाराज के इशारे पर विधायक कुलदीप सेंगर को जमानत मिलने की बात कही गई थी। हालांकि, यह खबर पूरी तरह से झूठी थी। एक अन्य कांग्रेस नेता धरना पटेल ने भी अल्का के इस ट्वीट को सपोर्ट किया था। अल्का के ट्वीट को राजनीतिक षड़यंत्र बताया इसी मामले में पूर्व विधायक की बेटी ने अल्का के ट्वीट को राजनैतिक षडयंत्र बताया है। साथ ही पलटवार करते हुए कहा है कि जब कोर्ट में जमानत अर्जी ही नहीं दी है तो जमानत कैसे मंजूर होगी। रविवार शाम को पूर्व विधायक सेंगर की बेटी ने उन्नाव क...
खास खबरः CM योगी को मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, मुंबई में यूपी STF ने पकड़ा

खास खबरः CM योगी को मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, मुंबई में यूपी STF ने पकड़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, Uncategorized, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को डायल-112 के सोशल मीडिया डेस्क के व्हाट्सएप पर बम से उड़ाकर मारने की धमकी देने वाले को यूपी एसटीएफ ने मुंबई एटीएस के साथ मिलकर गिरफ्तार कर लिया है। धमकी देने वाले इस शख्स का नाम अभियुक्त कामरान अमीन पुत्र स्व. अमीन चुन्नू खान है जो फिलहाल स्वदेशी मिल कंपाउंड न्यू महाड़ा कॉलोनी, 2A-1105 के पास चुना भट्टी पुलिस स्टेशन क्षेत्र मुंबई में रह रहा था। हालांकि, जांच में पता चला है कि वह मूल रूप से बीपी लेन बोरी मोहल्ला, मांडवी मुंबई का रहने वाला है। एसटीएफ ने उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया है। इस शख्स की उम्र लगभग 25 साल है। बताते हैं कि वह पहले सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। मुंबई एटीएस की मदद से गिरफ्तार, रिमांड की तैयारी बताया जाता है कि मुंबई एटीएस के सहयोग से यूपी एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की...