Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में भीषण हादसा, 9 लोगों की मौत, CM योगी ने दुख जताया

Severe accident in Pratapgarh, 9 people dead, CM Yogi expressed grief

समरनीति न्यूज, प्रतापगढ़ः आज शुक्रवार सुबह प्रतापगढ़ जिले में एक भीषण हादसा हो गया। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब एक स्कार्पियों और ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे की वजह बारिश को बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। साथ ही घायलों के उपचार की उचित व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। हादसा आज सुबह हुआ। गाड़ी में शव इस तरह फंसे थे कि उनको मुश्किल से बाहर निकाला जा सका। शवों की हालत देखकर आसपास के ग्रामीणों की भी आंखें नम हो गईं। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने शवों को गाड़ी से बाहर निकलवाया।

मरने वालों में महिलाएं-बच्चे शामिल

बताया जाता है कि आज सुबह नवाबगंज के वाजिदपुर गांव के पास हाईवे पर तेज रफ्तार स्कार्पियों की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कार्पियों के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार 9 लोगों की मौत हो गई।

ये भी पढ़ेंः हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाओं के साथ चार गिरफ्तार 

मरने वालों में 4 युवक, 3 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं। हादसा इतना भीषण था कि स्कार्पियों से शव स्कार्पियों में फंस गए। बाद में उनको काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। स्कार्पियों का चालक भी हादसे में गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार स्कार्पियों सवार लोग राजस्थान से बिहार जा रहे थे। पुलिस शवों की पहचान में जुटी है।

ये भी पढ़ेंः यूपी के पांच खनिज अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश, भ्रष्टाचार के हैं गंभीर आरोप