Thursday, November 5सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

महिला सिपाही को गोली मारने वाले कांस्टेबल पर हत्या का मुकदमा, होगा बर्खास्त

महिला सिपाही को गोली मारने वाले कांस्टेबल पर हत्या का मुकदमा, होगा बर्खास्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : पश्चिमी यूपी के अमरोहा जिले में महिला सिपाही को गोली मारने वाले सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। उसे बर्खास्त भी किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने मामले को लेकर जांच शुरू करा दी है। बताया जा रहा है कि सिपाही के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे निलंबित कर दिया गया है और बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हत्या का मुकदमा दर्ज होने पर निलंबित बताते चलें कि जिले के गजरौला थाना क्षेत्र में एक महिला सिपाही मेघा चौधरी को जिले में तैनात सिपाही मनोज ने गोली मार दी थी। दोनों के बीच प्रेमप्रसंग का मामला सामने आया था। घटना से महकमे में खलबली मच गई थी। महिला सिपाही ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। वहीं सिपाही का इलाज चल रहा है। बताते हैं कि एसपी सुनीति ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है। अब उसके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी सिपाही और महिल...
बुंदेलखंड की बेटी गुरलीन चावला, PM मोदी से तारीफ के बाद CM योगी से मुलाकात

बुंदेलखंड की बेटी गुरलीन चावला, PM मोदी से तारीफ के बाद CM योगी से मुलाकात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेत किसान, झाँसी, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
{नोट: यह खबर 2 फरवरी 2021 को प्रकाशित हुई थी। 'समरनीति न्यूज' में सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबरों में शामिल है।} मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ: बुंदेलखंड में स्ट्राबेरी की खेती करने वाली गुरलीन चावला की शोहरत बुलंदियां छू रही हैं। स्ट्राबेरी की खेती के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तारीफ पाने वाली बुंदेली बेटी गुरलीन चावला अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिली हैं। 31 जनवरी को PM मोदी ने की थी तारीफ मुख्यमंत्री योगी ने भी गुरलीन की खूब प्रशंसा की है। दरअसल, यूपी के बुंदेलखंड के झांसी में स्ट्राबेरी की खेती की पहल करने वाली गुरलीन का नाम आज हर जुबान पर है। बीती 31 जनवरी को पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मन की बात में गुरलीन की मेहनत और उनके दृढ़ संकल्प की तारीफ की थी। अब गुरलीन ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। सीएम योगी ने उनके कहा कि उनका कार्य वाकई...
UP : फिल्म शूटिंग पर पथराव, घायल Actress मणि की CM Yogi से यह अपील..

UP : फिल्म शूटिंग पर पथराव, घायल Actress मणि की CM Yogi से यह अपील..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : यूपी के जौनपुर जिले में भोजपुरी फिल्म 'मेरा भारत महान' की शूटिंग चल रही है। शनिवार को फिल्म की शूटिंग के दौरान अराजकतत्वों ने पथराव कर दिया। पत्थर लगने से फिल्म की एक्ट्रेस मणि भट्टाचार्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका इलाज हुआ। बीते 7 दिन से चल रही है भोजपुरी फिल्म की शूटिंग बताते चलें कि जौनपुर के मुख्य चंक्शन भंडारी रेलवे स्टेशन के पास करीब एक हफ्ते से फिल्म शूटिंग हो रही है। यह एक भोजपुरी फिल्म है। शूटिंग देखने के लिए इलाके के सैंकड़ों लोग इक्ट्ठा होते हैं। फिल्म एक्ट्रेस मणि ने मीडिया को बताया कि भीड़ से किसी ने पत्थर फेंके। एक पत्थर एक्ट्रेस के सिर में लगा। इसके चलते वहां अफरा-तफरी मच गई। शूटिंग को बीच में रोकना पड़ा। घटना से दुखी एक्ट्रेस मणि ने कहा कि दर्शक भगवान के समाज होते हैं, वह उनके लिए ही काम कर र...
बांदा की बेटी शिप्रा CISF में पुलिस पदक से सम्मानित

बांदा की बेटी शिप्रा CISF में पुलिस पदक से सम्मानित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में अपनी सेवाएं दे रही बांदा की बेटी शिप्रा श्रीवास्तव ने परिवार के साथ-साथ पूरे बुंदेलखंड गौरव बढ़ाया है। दरअसल, सीआईएसएफ में उनको पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर उनको पदक सौंपा गया। इस सम्मान को पाकर उनके परिवार समेत आसपास के लोगों में खुशी का माहौल है। आसपास के लोग बेटी के परिवार को बधाईयां दे रहे हैं। परिवार के लोग भी बेटी की इस उपलब्धि पर काफी खुशी हैं। शहर के कटरा मोहल्ले की रहने वाली हैं शिप्रा दरअसल, शिप्रा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी सीआईएसएफ में महानिरीक्षक हैं। वह इस वक्त पश्चिमी खंड मुख्यालय नवी मुंबई में तैनात हैं। शिप्रा बांदा के कटरा मोहल्ले की रहने वाली हैं। बांदा के कोषागार कार्यालय में एकाउंटेंट पद पर तैनात उनके भाई लोकेश श्रीवास्तव ने बताया है कि शिप्रा शुरू से...
पुलिस का पंचायत चुनाव एक्शन, डा. कफील खान समेत 81 की हिस्ट्रीशीट खोली

पुलिस का पंचायत चुनाव एक्शन, डा. कफील खान समेत 81 की हिस्ट्रीशीट खोली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, गोरखपुर : पुलिस ने पंचायत चुनाव से पहले एक्शन शुरू कर दिया है। पुलिस ने डा. कफील समेत 81 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई की है। भड़काऊ भाषण देने के आरोप में 8 महीने मथुरा की जेल में रह चुके डा. कफील फिर सुर्खियों में हैं। गोरखपुर की राजघाट थाना पुलिस ने पंचायत चुनाव से पहले 81 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली है। इनमें डा. कफील भी शामिल हैं। बताते चलें कि पंचायत चुनाव से पहले पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। 70 नए बदमाशों पर गैंगस्टर बताया जाता है कि इनमें से 70 नए बदमाशों को चिह्नित करके गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई है। इसी क्रम में पुलिस ने मेडिकल कालेज में ऑक्सीजन कांड के आरोपी रहे डा. कफील के खिलाफ भी हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई की है। उधर, मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान डीआईजी/एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने जानकारी दी, कि पंचायत चुनाव से पहले पुलि...
Bollywood : एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज (Jacqueline Fernandez) ने Bold लुक में ढाया कहर

Bollywood : एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज (Jacqueline Fernandez) ने Bold लुक में ढाया कहर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : अपनी फोटोज और फिटनेस के लिए सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस फिर से इंटरनेट पर छाई हैं। दरअसल, हाल ही में जैकलीन ने अपनी कुछ फोटोज अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर कीं। इन फोटोज में वह काफी बोल्ड और खूबसूरत नजर आ रही हैं। जैकलीन का अंदाज काफी अलग है और बेहद आकर्षक है। रेड कलर ड्रेस वाली इन फोटोज में जैकलीन का लुक काफी बोल्ड भी लग रहा है। अपनी इन फोटोज के साथ जैकलीन ने कैप्शन भी लिखा है। जैकलीन ने लिखा है..'फ्लेमिंग हाट बार्न टू गिलो।' कुछ दूसरी फोटोज भी शेयर कीं, जिनमें जैकलीन ब्लैक ड्रेस में है और काफी बोल्ड एंड फिट लुक में हैं। उनका अंदाज और अदाएं भी काफी बोल्ड दिख रही हैं। आपको बताते चलें कि इन दिनों जैकलीन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म बच्चन पांडे की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। ...
बड़ी खबर : नसीमुद्दीन सिद्दीकी और राजभर को मिली जमानत, जेल से छूटेंगे

बड़ी खबर : नसीमुद्दीन सिद्दीकी और राजभर को मिली जमानत, जेल से छूटेंगे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बीजेपी नेता दयाशंकर सिंह के परिवार की महिलाओं पर अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले में आरोपी पूर्व बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी और रामअचल राजभर को आज कोर्ट से जमानत मिल गई है। आज बुधवार को लखनऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोनों को 20 हजार के मुचलके पर जमानत दी। इससे पहले अदालत ने दोनों को भगोड़ा घोषित करते हुए इनकी संपत्ति की कुर्की के आदेश दिए थे। इसके बाद दोनों नेताओं ने अदालत में आत्मसमर्पण किया था। साथ ही जमानत के लिए अर्जी भी दी थी। 19 जनवरी को हाजिर हुए थे दोनों नेता बताते चलें कि भाजपा नेता के परिवार की महिलाओं पर अशोभनीय टिप्पणी के मामले में 22 जुलाई 2017 को राजधानी के हजरतगंज थाने में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में 3 और आरोपी हैं। संबंधित खबर पढ़ें : UP Police Big Action : आबकारी इंस्पेक्टर व दो सिपाही गिरफ्तार, तस्कर से बड़ी डील का आरोप बताते चल...
Filmy Style : ज्वैलरी शाॅप के पास खोली जूस की दुकान, फिर सुरंग बनाकर करोड़ों के गहने पार

Filmy Style : ज्वैलरी शाॅप के पास खोली जूस की दुकान, फिर सुरंग बनाकर करोड़ों के गहने पार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क : ज्वैलरी शाॅप में चोरों ने करोड़ों की चोरी को बड़े ही फिल्मी अंदाज में अंजाम दिया। पहले ज्वैलरी शाप के पास जूस की दुकान खोली, फिर शातिर ढंग से सुरंग बनाते हुए करोड़ों की ज्वैलरी लूट ली। पूरी घटना नवी मुंबई के थाणे जिले के वर्तक नगर की है। हालांकि, पुलिस ने दो चोरों को पकड़ भी लिया है। बाकी दो की तलाश जारी है। चोरों ने ड्रिल मशीन के जरिए दीवारों में छेद करके सुरंग बनाते हुए पूरी घटना को अंजाम दिया। दो गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नवी मुंबई पुलिस के एसीपी विनायक वस्त ने बताया है कि चोरों ने पहले वर्तक नगर के पोखरण रोड पर स्थित वरिमाता ज्वैलरी शाॅप को टारगेट किया। फिर उसपर नजर रखते हुए पास में खाली दुकान ले ली। वहां जूस की दुकान खोली। इसके बाद गैस कटर और दूसरा सामान इकट्ठा करने के बाद दुकान की पूरी रैकी की। ये भी पढ़ें : लुटेरी दुल्हन : होने...
Republic Day-2021 : लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी और राज्यपाल आनंदीबेन ने फहराया तिरंगा

Republic Day-2021 : लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी और राज्यपाल आनंदीबेन ने फहराया तिरंगा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज देश में 72वां गणतंत्र दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने तिरंगा फहराया। पहले सीएम योगी ने अपने सरकारी आवास पर तिरंगा फहराया। उधर, मुख्य कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विधानभवन प्रांगण में ध्वजारोहण करते हुए परेड की सलामी ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी और उनके मंत्रीगण के कई मंत्रीगण भी मौजूद रहे। हेलिकाप्टर से की गई पुष्पवर्षा गणतंत्र दिवस के मौके पर विधानसभा को शानदार ढंग से सजाया-संवारा गया। इतना ही नहीं हेलिकाप्टर से पुष्पवर्षा भी की गई। कार्यक्रम को देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। दरअसल, आज 26 जनवरी की भीड़ को देखते हुए विधानसभा मार्ग को बंद कर दिया गया था। यातायात को दूसरे रास्ते से निकालने की व्यस्था की गई थी। इस दौरान परेड में सेना, अर्द्धसैनिक बल, पीएसी, पुलिस औ...
Actress संजीदा शेख की Hot Photos से इंटरनेट का तापमान बढ़ा, fans की धड़कनें तेज

Actress संजीदा शेख की Hot Photos से इंटरनेट का तापमान बढ़ा, fans की धड़कनें तेज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क : टीवी एक्ट्रेस संजीदा शेख की हाॅट फोटोज ने इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है। इन फोटोज में संजीदा अपनी अदाओं से जहां फैंस का दिल धड़का रही हैं। वहीं खुद समुंदर के किनारे मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। उनकी इन दिलकश अदाओं वाली फोटोज ने फैंस का दिल जीत लिया है। फैंस लगातार उनकी फोटोज पर लाइक दे रहे हैं। फोटोज में उनका बेहद बोल्ड अंदाज सामने आया है। उनकी ये बोल्ड फोटोज काफी पसंद की जा रही हैं। फोटोज पर खूब कमेंट्स मिल रहे हैं। इन फोटोज को संजीदा ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। हालांकि, यह पहला मौका नहीं हैं जब संजीदा ने अपनी बोल्ड फोटोज शेयर की हों। बल्कि इससे पहले भी संजीदा अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। फैंस उनकी फोटोज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फैंस अलग-अलग ढंग से अपने रिएक्ट दे रहे हैं। संजीता की खूबसूरती और बोल्डनेस की खूब तारीफ कर रहे हैं। दरअ...