उर्फी जावेद फैला रहीं सड़कों पर अश्लीलता, बीजेपी नेता ने की कार्रवाई की मांग
समरनीति न्यूज, डेस्क : बीजेपी नेता चित्रा वाघ ने बड़ा बयान दिया है। चित्रा ने उर्फी जावेद को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि उर्फी मुंबई की सड़कों पर अश्लीलता फैला रही हैं। सभी देख रहे हैं कि उर्फी क्या कर रही हैं। चित्रा वाघ ने कहा कि उन्होंने मुंबई के पुलिस आयुक्त से मुलाकात करते हुए उर्फी के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है।
चित्रा ने कहा है कि एक महिला ने उन्हें वीडियो लिंक भेजे थे। लिंक खोला तो पता चला कि ये महिला उर्फी जावेद मुंबई की सड़कों पर अश्लीलता फैला रही हौ।
चित्रा ने कहा कि उर्फी के ऐसे बहुत से वीडियो हैं जो अश्लीलता फैलाने का काम करते हैं। कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी की आड़ में जो लोग इसे सपोर्ट कर रहे हैं, वे लोग भी गलत हैं। बताते चलें कि उर्फी जावेद की काफी बोल्ड और अजीब ड्रेस वाली फोटोज और वीडियोज वायरल होते रहे हैं।
ये भी पढ़ें : Urfi Javed : बोल्ड फोटो...








