Tuesday, July 7सही समय पर सच्ची खबर...

हमीरपुर

Good News: बांदा आयुक्त और परिवार की कोरोना (Covid-19) जांच रिपोर्ट निगेटिव

Good News: बांदा आयुक्त और परिवार की कोरोना (Covid-19) जांच रिपोर्ट निगेटिव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, ललितपुर, सेहत, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः चित्रकूटधाम मंडल के लिए सोमवार को एक अच्छी खबर सामने आई है। रविवार को पता चला था कि जिले में जो लोग कोरोना पाॅजिटिव (Covid-19) पाए गए थे उनमें एक बांदा के आयुक्त गौरवदयाल का फालोअर यानी कुक है। ऐसे में आयुक्त और उनके परिवार को लेकर भी चिंता बढ़ गई थी, लेकिन अच्छी बात यह है कि आज सोमवार को आयुक्त और उनके परिवार के सदस्यों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले के स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसकी पुष्टि की गई है। जिले के सरकारी महकमों और आम लोगों ने भी इस अच्छी खबर पर खुशी जताई है। झांसी से सोमवार शाम आई रिपोर्ट बताया जाता है कि आयुक्त और उनकी पत्नी व बच्चों का सैंपुल जांच के लिए भेजा गया था। यह सैंपुल जांच के लिए झांसी स्थित लैब गया था। इसकी सोमवार शाम को आई रिपोर्ट निगेटिव निकली। इसके साथ ही पूरी सरकार मशीनरी और मंडल के लोगों ने राहत की सांस ली। संबंधित खबर यहां पढ़ेंः बा...
बांदा से बड़ी खबरः कमिश्नर का फालोअर कोरोना पाॅजिटिव, आयुक्त की भी होगी जांच

बांदा से बड़ी खबरः कमिश्नर का फालोअर कोरोना पाॅजिटिव, आयुक्त की भी होगी जांच

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, सेहत, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले से रविवार को एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, बांदा में रविवार को दो लोग कोरोना पाजिटिव मिले हैं। इनमें एक चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त गौरव दयाल का फालोअर बताया जा रहा है। ऐसे में सरकारी महकमों में हड़कंप मच गया है। दरअसल, प्रशासन की ओर से कोरोना पाॅजिटिव केस के मामलों में दोनों युवकों के नाम-पते तो स्पष्ट किए गए थे, लेकिन वे कौन हैं और क्या करते हैं, यह नहीं बताया गया था। दोपहर होते-होते साफ हुआ कि इनमें से एक मेडिकल कालेज का वार्ड ब्याय है और दूसरा आयुक्त गौरव दयाल का फालोअर है। इससे सरकारी महकमों में बुरी तरह से हड़कंप मचा हुआ है। पूरे स्टाफ को क्वारंटाइन किया जा रहा है। कमिश्नर व परिवार के सैंपुल जांच को गए अब बांदा के कमिश्नर के आवास को सेनेटाइज करने के साथ ही कोरोना प्रोटोकाल के अनुसार व्यवस्था की गई है। बताया जाता है कि कमिश्नर गौरव दयाल और उन...
राहत की खबरः बांदा पहुंची सूरत में फंसे मजदूरों की स्पेशल ट्रेन

राहत की खबरः बांदा पहुंची सूरत में फंसे मजदूरों की स्पेशल ट्रेन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, सेहत, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर दूसरे प्रदेशों में फंसे लोगों को अपने घर पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में आज गुरुवार सुबह गुजरात के सूरत में फंसे 1220 मजदूरों को लेकर विशेष ट्रेन आज बांदा पहुंची। यह ट्रेन सुबह करीब 7 बजे ही बांदा पहुंच गई थी। इसमें बांदा और चित्रकूटधाम मंडल के दूसरे जिलों चित्रकूट, महोबा और हमीरपुर के वे मजदूर शामिल हैं। चेहरों पर दिखे चिंता संग राहत के भाव इनमें वे मजदूर शामिल हैं जो वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के बाद लागू लाॅकडाउन में सूरत में फंस गए थे। बांदा आने के बाद इन मजदूरों के चेहरों पर थोड़ी चिंता तो काफी राहत के भाव भी दिखाई दिए, जो बता रहे थे कि वह घर आ चुके हैं और अपनों के पास हैं। बड़े सुरक्षात्मक उपायों के बीच उतरे वह चाहकर भी अपने घरों को नहीं लौट पा रहे थे। ऐसे में यूपी सरकार की पहल पर इनको घर पहुंचाया जा रहा है। ...
बांदाः पूर्व कांग्रेस मंत्री विवेक सिंह का निधन, दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में थे भर्ती

बांदाः पूर्व कांग्रेस मंत्री विवेक सिंह का निधन, दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में थे भर्ती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, ललितपुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः आज शुक्रवार को बांदा के लिए एक ह्रद्यविदारक खबर सामने आई है। जिले के बड़े कांग्रेसी नेता एवं पूर्व मंत्री विवेक कुमार सिंह का शुक्रवार सुबह 7:30 बजे दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार थे। बीती रात उनको वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। उनके निधन की सूचना से उनके समर्थकों व बांदा के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने इसकी पुष्टि की। बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार शनिवार को किया जा सकता है। उनके निधन से पूरे बांदा में शौक है। उनके समर्थक ही नहीं, बल्कि दूसरी पार्टियों के विपक्षी नेताओं ने भी उनके निधन पर दुख प्रकट किया है। कार्य से जनता के दिलों में बनाई थी जगह बताया जाता है कि ऊर्जा राज्य मंत्री रहते हुए पूर्व सदर विधायक विवेक सिंह ने शहर की सड़क और बिजली जैसी समस्याओं को ...
कोरोना पर भारी कर्मठताः बांदा में DIG के साथ कमिश्नर, गांव-गांव और डगर-डगर

कोरोना पर भारी कर्मठताः बांदा में DIG के साथ कमिश्नर, गांव-गांव और डगर-डगर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, हमीरपुर
मनोज सिंह शुमाली, बांदाः चित्रकूटधाम मंडल में दो उच्चाधिकारियों की कर्मठता जबरदस्त ढंग से कोरोना वायरस के संकट को टक्कर दे रही है। यह शायद पहला मौका है जब मंडल के दो बड़े आला अधिकारी खुद जिलों और गांवों की डगर-डगर जाकर व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। इतना ही नहीं जरुरतमंदों को खुद अपने हाथों से अनाज भी बांट रहे हैं और उनको कोरोना संकट से निपटने के लिए एहतियात बरतने के तौर-तरीके भी बता रहे हैं। दोनों उच्चाधिकारी डीआईजी दीपक कुमार और आयुक्त गौरव दयाल देश और समाज के प्रति बुंदेलखंड के नागरिकों को जिम्मेदारियों का एहसास भी करा रहे हैं। अच्छी बात यह है कि उच्चाधिकारियों के दौरे और निरीक्षण सिर्फ मुख्यालयों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ग्रामीण इलाकों में खुद जाकर जमीनी हकीकत देख रहे हैं। शिव गांव पहुंच देखीं व्यवस्थाएं डीआईजी और आयुक्त ने बुधवार को बांदा के उसी शिव गांव का दौरा किया जहां दूसरा कोरोन...
कानून की लाठीः बांदा में हथौरा मदरसा संचालक समेत 7 जमातियों पर मुकदमा

कानून की लाठीः बांदा में हथौरा मदरसा संचालक समेत 7 जमातियों पर मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, ललितपुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले को कोरोना के संकट में डालने वाले जामिया अरबिया मदरसा (हथौरा) के संचालकों का झूठ उनपर भारी पड़ा। मदरसे में दिल्ली मरकज से लौटे किसी छात्र के होने की जानकारी छिपाने वाले हथौरा मदरसा संचालक समेत 7 जमातियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। बांदा के विश्वविख्यात कहे जाने वाले हथौड़ा मदरसा संचालक के खिलाफ मुकदमे की खबर तेजी से शहर में फैली। बता दें कि हथौरा संचालकों ने समाज के प्रति गैरजिम्मेदारी दिखाते हुए उच्चाधिकारियों से यह जानकारी छिपाई थी कि उनके मदरसे में ऐसे छात्र भी हैं जो दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात में शामिल होकर लौटे हैं। वह भी ऐसे वक्त जब पूरा देश कोरोना वायरस के संकट से जूझ रहा है। संचालकों पर झूठ बोलने का आरोप बता दें कि इसी तब्लीगी जमात ने पूरे देश को कोरोना संकट में झोंका है। अब बांदा में भी तब्लीगी जमात से लौटे लोग कोरोना संकट का कारण बन...
DIG का डंडाः बांदा मंडल में 28 दरोगाओं के तबादले, कई ‘घाघ’ भी निपटे

DIG का डंडाः बांदा मंडल में 28 दरोगाओं के तबादले, कई ‘घाघ’ भी निपटे

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः पुलिस उप महानिरीक्षक चित्रकूटधाम मंडल दीपक कुमार ने चित्रकूटधाम मंडल के 28 उप निरीक्षकों का तबादला दूसरे जिलों में किया है। बताते हैं कि इनमें से कुछ दरोगाओं को एक जिले में समयावधि पूरी होने के चलते दूसरे जिले में भेजा गया है। वहीं कुछ दरोगा एक जगह जमे रहने से घाघ हो गए थे और विभाग के लिए सिरदर्द बन रहे थे। इनपर उच्चाधिकारी लगातार नजर रख रहे थे। इसी सबके बीच कानून व्यवस्था को और दुरुस्त करने के लिए डीआईजी दीपक कुमार ने यह तबादले किए हैं। इन दरोगाओं के बदले गए जिले डीआईजी दफ्तर से जारी सूची के अनुसार दरोगा विनोद कुमार शुक्ल को बांदा से महोबा, दिनेश कुमार पांडे को चित्रकूट, केसरी कुमार तिवारी को हमीरपुर, अनिरुद्ध प्रताप सिंह को चित्रकूट, शिवसागर आदिवासी को हमीरपुर, उपेंद्र प्रताप सिंह को महोबा, रीतेश कुमार गुप्ता को चित्रकूट, ओमप्रकाश वर्मा हमीरपुर, लाखन सिंह और श...
बड़ी खबरः बांदा में पहला कोरोना पाॅजीटिव केस मिला, दिल्ली मरकज से लौटा था शहर

बड़ी खबरः बांदा में पहला कोरोना पाॅजीटिव केस मिला, दिल्ली मरकज से लौटा था शहर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, ललितपुर, सेहत, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में शुक्रवार को एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बांदा में पहला कोरोना पाॅजीटिव केस सामने आ गया है। यह कोरोना पाॅजिटिव केस वाला युवक मुस्लिम है और करीब 20 दिन पहले  दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से तब्लीगी जमात में शामिल होकर लौटा था। करीब 20 दिन से वह बांदा में खुला घूम रहा था। इतना कुछ होने के बाद भी उसने खुद प्रशासन के सामने आकर यह बताने की कोशिश नहीं की, कि वह भी जमात में शामिल रहा है। एक दिन पहले हथौ़ड़ा मदरसे पर छापे के बाद वहां के छात्रों के साथ ही उसे भी प्रशासन ने पकड़कर भर्ती कराया था। दिल्ली जमात से लौटा था 20 दिन पहले मामले में मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया है कि साजिद अली पुत्र मोहम्मद अली निवासी गुलरनाका की जांच रिपोर्ट में वह कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है। बताते हैं कि वह दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज की तब्लीगी जमात में शामिल हुआ था। वहां ...
बांदा जेल में बंद कैंसर पीड़ित की मौत, हमीरपुर था घर

बांदा जेल में बंद कैंसर पीड़ित की मौत, हमीरपुर था घर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः हमीरपुर जिले के सरगांव निवासी राघवेंद्र सिंह (43) पुत्र गीरेंद्र सिंह हत्या और गैंगेस्टर के मामले में बांदा जेल में निरुद्ध थे। वह कैंसर से पीड़ित थे। बताते हैं कि रविवार रात उनकी अचानक हालत बिगड़ गई। बंदी रक्षकों ने देखा तो जेल प्रशासन को खबर दी। वहां से उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान सोमवार दोपहर उन्होंने दम तोड़ दिया। हत्या और गैंगस्टर का था आरोप जेल अधीक्षक का कहना है कि मृतक हत्या और गैंगेस्टर के आरोपी थे। 2 अक्टूबर 2019 को हमीरपुर जेल से बांदा ट्रांसफर किया गया था। उनको कैंसर था। कानपुर के जेके अस्पताल से उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की सूचना परिजनोंको दे दी गई है। बताते हैं कानूनी कार्यवाही को पूरा करके शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। बताते हैं कैंसर की वजह से बंदी को अक्सर कानपुर इलाज को ले जाया जाता था। इसी को देखते हुए उनको हमीरपुर...
हमीरपुर में 12 साल की लड़की की घर में हत्या, फटे कपड़ों से..

हमीरपुर में 12 साल की लड़की की घर में हत्या, फटे कपड़ों से..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः जिले में एक 12 साल की लड़की की दरिंदगी पूर्ण हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। वारदात के वक्त लड़की घर पर अकेली थी। लड़की के कपड़े पास में फटी हालत में पड़े मिले हैं। मौके पर हालात देखकर उसके साथ दुष्कर्म की आशंका व्यक्त की जा रही है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। माता-पिता के घर पहुंचने पर खुलासा बताया जाता है कि हमीरपुर जिले के चिकासी थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 साल की बालिका की सूने घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई है। बताते हैं कि बालिका के कपड़े मौके पर ही फटे पड़े मिले हैं, जो उसके साथ हुई दरिंदगी की ओर इशारा कर रहे हैं। मामले की जानकारी तब हुई जब रात में बालिका के माता-पिता घर पहुंचे। परिजनों ने बेटी की...