Thursday, July 23सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बांदा में लेखपालों ने बुलंद की हक की आवाज, आंदोलन जारी

बांदा में लेखपालों ने बुलंद की हक की आवाज, आंदोलन जारी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय आह्वान पर जिला लेखपाल संघ भवन तहसील परिसर में अब्दुल सलीम की अध्यक्षता में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संपूर्ण कार्य बहिष्कार एवं धरना-प्रदर्शन जारी रहा। धरना प्रदर्शन एवं कार्य बहिष्कार में जिले के समस्त लेखपाल शामिल रहे। सभा का संचालन बालकृष्ण शिवहरे तहसील अध्यक्ष ने किया। इस मौके पर जिलेभर के लेखपाल इकट्ठा हुए। 17वें दिन धरना-प्रदर्शन में शिवचंद्र यादव जिलाध्यक्ष ने कहा है कि सरकार व अधिकारी चाहते हैं कि लेखपाल अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन भी करें और मांगे भी रखें, जो संभव नहीं है। कहा कि जबतक मांगें पूरी नहीं होंगी, काम नहीं होगा। कहा, सरकार की सख्ती के आगे झुकेंगे नहीं उन्होंने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। आज गुरुवार के धरना-प्रदर्शन में राकेश कुमार बुंदेला जिला मंत्री ने कहा कि हमारा आंदोलन प्रांती...
सतर्कताः बांदा में जुमा की नमाज को लेकर भारी पुलिस बल तैनात

सतर्कताः बांदा में जुमा की नमाज को लेकर भारी पुलिस बल तैनात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः एनआरसी और कैब के विरोध की आड़ में बीते दिनों हुई हिंसा को लेकर बुंदेलखंड खासकर बांदा पुलिस भी पूरी तरह से सतर्क है। हालांकि, यहां पुलिस की सतर्कता के चलते कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है लेकिन चित्रकूटधाम मंडल के पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG Banda) ने पुलिस को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। आज शुक्रवार को जुमा की नमाज को लेकर बांदा में पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर रहा। इसके चलते सुबह से ही शहर की जामा मस्जिद के पास फोर्स तैनात कर दिया गया। डीआईजी दीपक कुमार ने दिए सतर्कता के निर्देश इसके अलावा भी शहर की सभी मस्जिदों पर पुलिस और प्रशासन की पैनी नजर रही। डीआईजी दीपक कुमार और पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाह ने कहा है कि सभी लोग शांति और सौहार्द कायम रखें। अशांति फैलाने वालों के साथ सख्ती से पेश आया जाएगा। ये भी पढ़ेंः बांदा में पुलिस की सूझबूझः DIG दीपक कुमार ने मुस्लिम ...
बांदा में क्रिसमस-डे के मौके पर चर्चों में हुईं प्रार्थनाएं

बांदा में क्रिसमस-डे के मौके पर चर्चों में हुईं प्रार्थनाएं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुधवार को क्रिसमस के मौके पर शहर के सेंट जार्ज चर्च (चिल्ला रोड) आवास विकास में सुबह प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रार्थना सभा का संचालन पादरी अनुपम जान ने किया। उन्होंने बताया कि प्रभु ईशू के जन्म की वर्षों पहले से भविष्यवाणियां थीं कि महिला एक पुत्र को जन्म देंगी जिनका नाम ईशू रखा जाएगा। वहीं ईशू संसार को पापों से छुटकारा दिलाएंगे। सेंट जार्ज स्कूल के प्रधानाचार्य एल्बर्ट रस्किन ने देश में शांति एवं सौहार्द के लिए भी प्रार्थना की। इस अवसर पर चर्च में मसीही समाज के लोग मौजूद रहे। सुबह 11 बजे रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित सेंट पल्स चर्च में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें पादरी अनुपम जान ने बताया है कि परम पिता परमेश्वर एक हैं और प्रभु ईशू केवल ईसाई समुदाय के लिए ही नहीं, अपितु सभी समुदाय के लोगों के कल्याण के लि...
हमीरपुर में DIG दीपक कुमार ने एनआरसी पर अफवाहों से किया सावधान

हमीरपुर में DIG दीपक कुमार ने एनआरसी पर अफवाहों से किया सावधान

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः यूपी के हमीरपुर जिले में नागरिकता संशोधन बिल को लेकर जनता के बीच में फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए बांदा के डीआईजी दीपक कुमार लगातार अपने प्रयास जारी रखे हुए हैं। उनके प्रयासों के चलते ही यूपी में जब इस कानून के विरोध में हिंसा हो रही थी तो बुंदेलखंड में सबकुछ शांतिपूर्ण ढंग से बीत रहा था। हमीरपुर के मौदहा कस्बे में जरूर कुछ घटित हुआ, लेकिन स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में ही रही थी। आज मंगलवार को डीआईजी दीपक कुमार हमीरपुर के एसपी व अन्य अधिकारियों के साथ मौदहा कस्बे के रहमानिया अनवारूल उलूम में पहुंचे। वहां कस्बे के बुद्धिजीवियों से मुलाकात करते हुए उनके साथ बैठक की। गलत जानकारियों से दूर रहने की अपील डीआईजी दीपक कुमार ने लोगों से नागरिकता संशोधन कानून के विषय में फैलाई जा रहीं गलत जानकारियों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग अफवाहों के च...
बांदा जीआईसी में प्रतियोगिता, छात्रा मोहिनी-छात्र हिमांशु अव्वल

बांदा जीआईसी में प्रतियोगिता, छात्रा मोहिनी-छात्र हिमांशु अव्वल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः राजकीय इंटर कालेज में अटल बिहारी बाजपेई की जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय भाषण, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य बृजराज सिंह यादव द्वारा मंगलवार को सरस्वती मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूलों से आए छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सार्थक, हिमांशू भी रहे आगे निबंध प्रतियोगिता में छात्र सुनील कुमार ने प्रथम बाजी मारी। वह राजकीय हाईस्कूल बड़ोखर बुजुर्ग के छात्र हैं। वहीं जीआईसी के सार्थक व अमित कुमार ने क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह भाषण प्रतियोगिता में जीआईसी (बांदा) के छा...
बारिश की बूंदों से बांदा-चित्रकूट समेत बुंदेलखंड में बढ़ी ठंड

बारिश की बूंदों से बांदा-चित्रकूट समेत बुंदेलखंड में बढ़ी ठंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः दिसंबर माह की आखिरी दिनों में ठंड ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है मंगलवार सुबह जब लोगों को नींद खुली तो आसमान कोहरे की आगोश में था। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा तो साफ हो गया लेकिन बारिश की रफ्ता-रफ्ता गिर रहीं बूंदों ने ठंड में एक बार फिर इजाफा कर दिया। अति व्यस्त रहने वाले मार्ग भी सन्नाटे में नजर आए। यहां वहां लोग अलाव जलाते नजर आए। चौराहों पर ठंड से अपना बचाव करते नजर आए लोगों को देखकर ठंड का एहसास किया जा सकता था। जिला अस्पताल परिसर, रोडवेज रेलवे स्टेशन और अन्य स्थानों पर लोग अलाव के सहारे खड़े नजर आए। बूंदा-बांदी ने बढ़ाई गलन वहीं दिनभर धूप लगभग न के बराबर ही निकली। बीच में एक आध बार सूर्य देवता ने दर्शन दिए, लेकिन ठंड से कोई राहत नहीं दी। ऐसे में शाम होते-होते गलन और बढ़ गई। जरूरी काम से ही लोग बाहर निकले। वरना ज्यादातर लोग घरों में ही कंबल ...
बांदा की बेटी अपर्णा सितारा बन चमकी, एचजेएस (HJS) पास कर बनीं जज

बांदा की बेटी अपर्णा सितारा बन चमकी, एचजेएस (HJS) पास कर बनीं जज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड में बेटियों का स्वर्णिम इतिहास रहा है। ऐसी ही एक बेटी ने अब जज बनकर बांदा जिले का नाम रोशन किया है। एचजेएस यानि हायर जूडिशियल सर्विस की परीक्षा को पास करते हुए इस बेटी ने बांदा ही नहीं पूरे बुंदेलखंड और परिवार का नाम रोशन किया है। बेटी के इस चयन पर जहां माता-पिता बेहद खुश हैं वहीं बांदा जिले और आसपास से भी बधाई देने वालों का तांता लगा है। बताते चलें कि अपर्णा के पिता रामकिशोर त्रिपाठी बांदा में स्पेशल जूडिशियल मजिस्ट्रेट रहे हैं। मेहनत, आशीर्वाद और लगन से पाई सफलता वहीं उनका माता लक्ष्मी किशोर त्रिपाठी स्थानीय महिला कालेज में प्रोफेसर रह चुकी हैं और खुद एक वरिष्ठ महिला अधिवक्ता हैं। ऐसे में समझा जा सकता है कि अपर्णा को शुरू से ही जूडिशियल माहौल परिवार से मिला है। हालांकि, इस सफलता के पीछे उनकी वर्षों की मेहनत है। वह अपनी इस सफलता का श्रेय अपने बड़ो...
बांदा में सरकारी कर्मचारी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

बांदा में सरकारी कर्मचारी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में ट्रक की टक्कर से एक कर्मचारी की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ जब युवक अपने ड्यूटी खत्म करके अपने घर लौट रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला ट्रक मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। हालांकि, मृतक के परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद उन्होंने 112 पर फोन किया था, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इतना नहीं आरोप है कि 108 एंबुलेंस सेवा को भी फोन किया गया, लेकिन उसने भी मदद को पहुंचने में असमर्थता जता दी। ड्यूटी के बाद घर जाते वक्त हादसा बताया जाता है कि बिसंडा थाना क्षेत्र के शिवगांव निवासी श्याम बाबू यादव (28) पुत्र राम संजीवन इंदिरानगर स्थित प्रदूषण नियंत्रण कार्यालय में अनुसेवक के तौर पर कार्यरत थे। बीती शाम ड्यूटी खत्म करने के बाद वह अपने भांजे अरविंद के साथ बाइक में लौट रहे थे। रास्ते मे...
बांदा में मायके आई विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

बांदा में मायके आई विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः ससुराल से मायके आई विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक विवाहिता सिर दर्द की बीमारी से परेशान रहती थी। इसी से क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर ली। उधर, पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सुबह फांसी पर लटकते मिला शव शहर कोतवाली क्षेत्र के धीरजनगर मोहल्ला निवासी शिवानी निगम (28) पत्नी रत्नेश निगम ने शुक्रवार रात सीमावर्ती मध्य प्रदेश के ठकुर्रा गांव स्थित अपने मायके गईं थीं। वहां छज्जे की सीलिंग हुक में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। शनिवार सुबह घर वालों ने उन्हें फांसी के फंदे पर लटकते देखा तो आनन-फानन में नीचे उतारा। निजी वाहन से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर ससुराल पक्ष के लोग भी जिला अस्पताल पहुंचे। ये भी पढ़ेंः बांदा म...
बांदा में लापता युवक का शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका

बांदा में लापता युवक का शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः दो दिन से लापता युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब के किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। वहीं दूसरी ओर मृतक के भाई ने युवक की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। शहर कोतवाली क्षेत्र के कतरावल गांव निवासी संतोष (28) पुत्र राजकुमार का शव शनिवार सुबह उसके भाई हुकुम सिंह ने तालाब के किनारे झाड़ियों में पड़ा देखा। सूचना मिलने पर कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। भाई ने जताई हत्या की आशंका पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई हुकुम ने बताया कि संतोष अक्सर पड़ोस में रह रहे मौसा राजेंद्र के घर आता-जाता था। गुरुवार शाम खेत जोतने के बाद वह घर के लिए निकला था। देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचा। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ सुराग नहीं ल...