बड़ी खबरः बांदा में एक साथ 3 पाॅजिटिव केस मिले, हड़कंप मचा
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले से एक बड़ी हिला देने वाली खबर सामने आई है। जिले में एक साथ तीन कोरोना वायरस पाॅजिटिव केस मिले हैं। इनमें से एक शहर के मर्दननाका का है, जबकि बाकी जिले के गिरवां और मवई से हैं। इस खबर से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह हरकत में आ गए हैं। इसकी पुष्टि मेडिकल कालेज के प्राचार्या डा. मुकेश यादव ने की है। इसके साथ ही जिले में हड़कंप मच गया है। सभी प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने एहतियातन जरूरी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। संबंधित गांवों व इलाकों को सील किया गया है। संबंधित लोगों को क्वारंटाइन करने की तैयारी चल रही है।
मेडिकल कालेज प्राचार्य ने पुष्टि की
प्राचार्य डा. मुकेश ने बताया है कि ये तीनों ही इस वक्त डाक्टरों की देखरेख में हैं। इनमें से एक मर्दननाका का युवक जफरुद्दीन (काल्पनिक नाम) इस वक्त कृ...








