Saturday, July 25सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

लाॅकडाउन-3: बांदा में निरंतर जारी सदर विधायक का राशन वितरण कार्यक्रम

लाॅकडाउन-3: बांदा में निरंतर जारी सदर विधायक का राशन वितरण कार्यक्रम

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी द्वारा लाॅकडाउन-1 से शुरू हुआ लंच पैकेट और राशन वितरण का कार्यक्रम लाकडाउन-3 तक निरंतर जारी है। राशन वितरण के लिए गुरुवार को सदर विधायक द्विवेदी खुद शहर के छोटी बाजार स्थित मैरिज हाल पहुंचे। इसके अलावा क्योटरा और गायत्री नगर में भी राशन किट वितरित की गईं। यह जानकारी विधायक द्विवेदी के मीडिया प्रभारी रजत सेठ ने दी। बताया कि राशन वितरण का यह कार्यक्रम पूरे लाॅकडाउन में चलेगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में सदर विधायक के समर्थक व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। ये भी पढ़ेंः Lockdown: ‘राजनीति’ से परे राजनीति के योद्धा, कानून मंत्री ब्रजेश पाठक और.....
बांदा में DM आवास से भाजपा विधायक को पहुंची एक ऐसी काॅल, कि मुकदमे पर थमी बात..

बांदा में DM आवास से भाजपा विधायक को पहुंची एक ऐसी काॅल, कि मुकदमे पर थमी बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में फर्जी काॅल का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले की तिंदवारी विधानसभा से भाजपा विधायक ब्रजेश प्रजापति को जिलाधिकारी के आवास कार्यालय से  काॅल गई, जिसमें कहा गया कि एक जज उनसे बात करना चाहते हैं। काॅल करने वाले ने उनको एक नंबर भी दिया। विधायक का कहना है कि उस नंबर पर बात करने पर उनको एहसास हुआ कि खुद को जज बताने वाला व्यक्ति कोई नटवरलाल है। विधायक ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। साथ ही जिलाधिकारी बांदा को भी पत्र लिखकर पूरे मामले की जानकारी दी है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश की जा रही है। विधायक का डीएम को भेजा गया पत्र उधर, जिलाधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। उनके ओएसडी मुहीब खान ने बताया कि डीएम आवास के कार्यालय पर एक काॅल आई थी। काॅल करने वाले ने खुद को जस्टिस बताकर तिंदवारी विधायक से बात क...
राहत की खबरः बांदा पहुंची सूरत में फंसे मजदूरों की स्पेशल ट्रेन

राहत की खबरः बांदा पहुंची सूरत में फंसे मजदूरों की स्पेशल ट्रेन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, सेहत, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर दूसरे प्रदेशों में फंसे लोगों को अपने घर पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में आज गुरुवार सुबह गुजरात के सूरत में फंसे 1220 मजदूरों को लेकर विशेष ट्रेन आज बांदा पहुंची। यह ट्रेन सुबह करीब 7 बजे ही बांदा पहुंच गई थी। इसमें बांदा और चित्रकूटधाम मंडल के दूसरे जिलों चित्रकूट, महोबा और हमीरपुर के वे मजदूर शामिल हैं। चेहरों पर दिखे चिंता संग राहत के भाव इनमें वे मजदूर शामिल हैं जो वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के बाद लागू लाॅकडाउन में सूरत में फंस गए थे। बांदा आने के बाद इन मजदूरों के चेहरों पर थोड़ी चिंता तो काफी राहत के भाव भी दिखाई दिए, जो बता रहे थे कि वह घर आ चुके हैं और अपनों के पास हैं। बड़े सुरक्षात्मक उपायों के बीच उतरे वह चाहकर भी अपने घरों को नहीं लौट पा रहे थे। ऐसे में यूपी सरकार की पहल पर इनको घर पहुंचाया जा रहा है। ...
बड़ी खबरः बांदा मेडिकल कालेज के वार्ड ब्याय-सफाईकर्मी समेत 4 और पाॅजिटिव मिले, संख्या 21 हुई

बड़ी खबरः बांदा मेडिकल कालेज के वार्ड ब्याय-सफाईकर्मी समेत 4 और पाॅजिटिव मिले, संख्या 21 हुई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः आज गुरुवार सुबह बांदा के लिए एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। मेडिकल कालेज (बांदा) के एक वार्ड ब्याय व सफाई कर्मी समेत चार और कोरोना पाजिटिव लोग मिले हैं। इन चारों की रिपोर्ट गुरुवार सुबह सामने आई है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में खलबली मच गई है। चारों को भर्ती करके उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। यह जानकारी मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. मुकेश यादव द्वारा दी गई। जिले में कुल एक्टिव केस 18 बताया जाता है कि आज सुबह आई रिपोर्ट में चार लोगों के सैंपुल की रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई। इनमें दो बांदा मेडिकल कालेज के कर्मचारी है। एक वार्ड ब्याय हैं और दूसरा सफार्ई कर्मी। वहीं दो युवक जिले के अलग-अलग जगहों के हैं। एक युवक पैलानी के पिपरहरी गांव का बताया जा रहा है, जबकि दूसरी चिल्ला के शबादा गांव का है। इसी के जिले में कुल कोरोना पाजिटिव केस हो गए हैं। हालांकि, 21 में...
कार्रवाईः बांदा में प्रशासन ने शराब के ठेके पर बुल्डोजर चलवाया

कार्रवाईः बांदा में प्रशासन ने शराब के ठेके पर बुल्डोजर चलवाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिला प्रशासन ने आज एक अवैध जगह पर स्थापित शराब के ठेके के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बुल्डोजर चलवा दिया। अधिकारियों ने साफ संदेश दिया कि किसी तरह की गलत बात बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दरअसल, प्रशासन को यह सूचना मिली थी कि यह ठेका नजूल की भूमि पर अवैध रूप से आबकारी विभाग की मिलीभगत से स्थापित है। सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र कुमार सिंह ने इस मामले का संज्ञान लिया। जांच में शिकायत को सही पाया गया और दो दिन पहले जिला आबकारी अधिकारी से शराब के इस ठेके के बारे में जानकारी तलब की। साथ ही उनको अवगत कराया कि ठेका गलत जगह पर है, लिहाजा उसे खाली कराया जाए। मामले में आबकारी विभाग की बड़ी संलिप्तता उजागर हुई है। सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देशन में बड़ा एक्शन आबकारी विभाग ने ठेके से शराब के स्टाक को हटवाते हुए खाली कराया। आज बुधवार को खाली ठेके के ढांचे को प्रशासन ने ध्वस्त करा दिया। उसप...
बांदा प्रशासन का तगड़ा होमवर्क, चंद घंटों में विशेष ट्रेन से आ रहे 12 सौ मजदूर

बांदा प्रशासन का तगड़ा होमवर्क, चंद घंटों में विशेष ट्रेन से आ रहे 12 सौ मजदूर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के लिए एक बड़ी खबर आ रही है। अगले कुछ ही घंटों बाद सूरत में फंसे 1220 मजदूर बांदा पहुंच रहे हैं। इन मजदूरों को विशेष ट्रेन से सूरत से बांदा लाया जा रहा है। बताया जाता है कि आज गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे यह ट्रेन सूरत से चल चुकी है, जो गुरुवार सुबह करीब 8 बजे तक बांदा पहुंचेगी। इतनी बड़ी संख्या में मजदूरों के आने को लेकर प्रशासन ने भी कमर कस ली है। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने आज दिनभर तैयारियों का रोडमैप तैयार किया। मजदूरों के खाने-ठहरने की भी व्यवस्था तैयार की गई है। कुल मिलाकर प्रशासन ने दिनभर तगड़ा होमवर्क किया। तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक जिलाधिकारी अमित बंसल और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा ने आज बांदा रेलवे स्टेशन का दौरा भी किया। बताया जाता है कि कि दोनों उच्चाधिकारियों ने रेलवे स्टेशन का दौरा किया। अधिकारियों ने तैयारियों का पूरी तरह से ...
बड़ी खबरः बांदा सांसद के पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने लूटपाट की, पुलिस ने की नाकेबंदी

बड़ी खबरः बांदा सांसद के पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने लूटपाट की, पुलिस ने की नाकेबंदी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रूकटः बांदा-चित्रकूट संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद आरके सिंह पटेल के पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने जमकर लूटपाट की। इस दौरान बदमाश पेट्रोल पंप के मुनीम से करीब 60 हजार रुपए लूटकर ले गए हैं। घटना मंगलवार रात करीब साढ़े 8 बजे की बताई जा रही है। बताते हैं कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और बदमाशों की तलाश में नाकेबंदी शुरू कर दी। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक पुलिस किसी बदमाश को पकड़ नहीं पाई है। उधर, मामला भाजपा सांसद के पेट्रोलपंप का होने की वजह से जिले के पुलिस अधिकारी भी स्थिति का जायजा लेते रहे। रैपुरा थाना पुलिस को सांसद पुत्र ने जानकारी दी बताया जाता है कि रैपुरा थाना क्षेत्र में बोडीपोखरी से राजापुर मार्ग में बरहट के पास भाजपा सांसद आरके सिंह पटेल का पेट्रोल पंप है। सांसद के बेटे सुनील पटेल ने थाना रैपुरा पुलिस को पंप पर लूट होने की सूचना दी। बता...
बांदा में फूटा कोरोना बम, डाक्टर समेत 10 पाॅजिटिव मिले

बांदा में फूटा कोरोना बम, डाक्टर समेत 10 पाॅजिटिव मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः आज मंगलवार सुबह बांदा के लिए बेहद चिंताजनक खबर आई है। जिले में सीएचसी के एक डाक्टर समेत 10 लोग एक साथ पाजिटिव मिले हैं। इसके साथ प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इन लोगों में मुंबई से लौटे नरैनी के युवक शफरुद्दीन (काल्पनिक नाम) की ननिहाल के लोग शामिल हैं। वहीं तिंदवारी सीएचसी में तैनात डाक्टर की रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है। यह जानकारी आयुक्त गौरव दयाल की ओर से दी गई है। जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा है। संबंधित क्षेत्रों को सील कर दिया गया है। साथ ही वहां सेनेटाइजेशन की तैयारियां चल रही हैं। मौके पर अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच रही हैं। शहर के कालूकुआं इलाके में कहीं रहते हैं डाक्टर बताया जाता है कि तिंदवारी सीएचसी में तैनात डाक्टर के पाजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग ने अपने प्रयासों को और तेज कर दिया है। यह डाक्टर कालूकुआं के बंगाल...
बांदा के बबेरू थाने का नए इंस्पेक्टर ने संभाला कार्यभार

बांदा के बबेरू थाने का नए इंस्पेक्टर ने संभाला कार्यभार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के बबेरू थाने का कार्यभार नए इंस्पेक्टर ने आज मंगलवार को संभाल लिया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थशंकर मीणा ने जिले के खाली चल रहे थाने बबेरू में नए कोतवाली प्रभारी की तैनाती कर दी है। नए इंस्पेक्टर जयश्याम शुक्ला हैं जो हाल ही में गाजीपुर जिले से स्थानांतरित होकर बांदा आए हैं। कानपुर, बनारस और इटावा में रहे हैं तैनात गाजीपुर में कई थानों के प्रभारी रहे इंस्पेक्टर शुक्ला काफी सौम्य, लेकिन सख्त पुलिसिंग के लिए पहचाने जाते हैं। बांदा से से पहले गाजीपुर समेत कई जिलों में तैनात रहे हैं। इसके अलावा बनारस, कानपुर और इटावा में भी कई थानों पर प्रभारी के तौर पर काम कर चुके हैं। बताते हैं कि इन जगहों पर उन्होंने शानदार काम करते हुए कई नामी-गिरामी अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे भी पहुंचाया है। उनकी छवि काफी तेज-तर्रार इंस्पेक्टर की बताई जा रही है। बता दें कि बबेरू थाना ब...
बांदा कोरोना अपडेटः शहर के इन इलाकों से हैं एक साथ मिले 10 पाॅजिटिव..

बांदा कोरोना अपडेटः शहर के इन इलाकों से हैं एक साथ मिले 10 पाॅजिटिव..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में मंगलवार सुबह आई जांच रिपोर्ट में बांदा में एक साथ 10 पाॅजिटिव केस मिलने के बाद प्रशासन में खलबली मची है। वहीं आयुक्त गौरव दयाल ने इसे लेकर दोपहर को एक बुलेटिन जारी किया है। इसमें पाॅजिटिव पाए गए सभी 10 लोग बांदा में कहां-कहां के रहने वाले हैं, इसकी जानकारी भी दी गई है। इस मामले में आयुक्त गौरव दयाल द्वारा बताया गया है कि सभी पाॅजिटिव का इलाज शुरू किया जा रहा है। 10 में 3 सतना के लोक शिवरापुर के, 1 महिला बताया जाता है कि इन 10 पाॅजिटिव केस में तीन लोग बांदा के नरैनी कस्बे के रहने वाले हैं। वहीं बाकी तीन लोग चित्रकूट के सतना जिले के लोक शिवरामपुर के रहने वाले हैं। एक महिला कालिंजर के गांव रिवाइच की रहने वाली हैं। इनका बेटा कुछ दिन पहले मुंबई से लौटा था। हालांकि, बेटा स्वस्थ बताया जा रहा है। वहीं शहर से दो लोग हैं, इनमें एक कालू कुआं से डाक्टर हैं तो दूसरे निम...