Monday, July 27सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

मिशन शक्ति : बांदा में महिला अधिकारी ने बेटियों को पढ़ाया सुरक्षा-सम्मान और स्वालंबन का ककहरा

मिशन शक्ति : बांदा में महिला अधिकारी ने बेटियों को पढ़ाया सुरक्षा-सम्मान और स्वालंबन का ककहरा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उपमहानिरीक्षक रेलवे/नोडल प्रभारी 'मिशन शक्ति' द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में बेटियों को जागरूक करने के लिए एक अभियान चलाया गया। इसी क्रम में स्कूली बच्चों को ड्रेस का वितरण किया गया। साथ ही उनको शासन द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी दी गई। यह अभियान नरैनी के ग्राम नसैनी के स्कूल में हुआ। छात्राओं से रूबरू हुईं महिला DIG जहां महिला अधिकारी स्कूली छात्राओं से रूबरू हुईं। अभियान के तहत महिला आईपीएस पुष्पांजलि ने बेटियों को नारी के सम्मान, सुरक्षा और निडरता का उल्लेख किया। साथ ही बेटियों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं के बारे में बताया। इसके साथ ही नरैनी ब्लॉक के बुलंद महिला संकुल संघ के द्वारा महिलाओं की आत्मरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन आदि के संबंध में प्रेरित किया। इस अवसर नरैनी की एसडीएम वंदना तथा महिला थाना प्रभारी आदि मौजूद रहीं। ये भी पढ़ें : IIT ज्व...
बांदा से बड़ी खबर, लोगों को 50 लाख की चपत लगाकर कंपनी फरार, 9 पर मुकदमा

बांदा से बड़ी खबर, लोगों को 50 लाख की चपत लगाकर कंपनी फरार, 9 पर मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। फिक्स डिपॉजिट (एफडी) और रेक्रिंग डिपॉजिट (आरडी) खोलकर दो गुना रकम करने का झांसा देकर लाखों की ठगी हो गई। एजेंटों के जरिए 50 लाख से ज्यादा रुपए लेकर लोकहित भारतीय क्रेडिट कोआपरेटिव सोसायटी लिमिटेड के लोग भाग गए। अब इससे जुड़े कुल 9 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। इन लोगों में कानपुर, फतेहपुर और ग्वालियर (एमपी) के लोग शामिल हैं। बताते हैं कि उक्त कंपनी कई वर्षों से यह काम कर रही थी। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 50 लाख रुपए की चपत लगा गई कंपनी शहर की कई महिलाएं और पुरुष इस कंपनी के झांसे में आकर जालसाजी का शिकार हो गए हैं। बताते हैं कि बीते साल मार्च महीने में ये लोग दफ्तर में ताला डालकर लापता ...
बांदा में हस्तकला मेले का आयोजन, लोगों ने सराहा

बांदा में हस्तकला मेले का आयोजन, लोगों ने सराहा

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में स्थानीय छोटी बाज़ार स्थित स्टूडियो में बुंदेली हाट हस्तकला मेला का आयोजन हुआ। आने वाले त्यौहारों के मद्देनजर इस मेले में करवाचौथ, नवरात्रि व दीपावली से जुड़ी सभी हस्तकला का सामान मौजूद रहा। स्थानीय कलाकारों द्वारा शानदार हस्तशिल्प कला का प्रदर्शन किया गया। इनमें करवा सेट, दीप व मिट्टी की मूर्तियों को बेहद आकर्षक ढंग से बनाकर पेश किया गया। यही वजह थी कि ये महिलाओं के लिए उत्सुकता का विषय रहा। ये भी पढ़ें : बांदा में महिला हार्पर क्लब की सदस्यों ने रंगारंग कार्यक्रम करके मनाई हरियाली तीज  बुंदेली हाट में बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिकों, महिलाओं व युवतियों का तांता लगा रहा। सभी ने स्थानीय कलाकारों द्वारा निर्मित करवा सेट, मिट्टी के दीपक, मूर्तियां और अन्य सामान की सराहना की। निशा गुप्ता ने बताया कि स्टूडियो द्वारा निर्मित इस सामान के लिए...
बांदा के कमासिन में 9 साल के बच्चे की डूबने से मौत

बांदा के कमासिन में 9 साल के बच्चे की डूबने से मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : साथी बच्चों के साथ तालाब में नहाने गए 9 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। घटना कमासिन थाना क्षेत्र के गांव कोर्रा बुजुर्ग में हुई। वहां रहने वाले चंद्रशेखर का बेटा समीर (9) साथियों के साथ तालाब में नहाने गया था। खेलते-खेलते पैर फिसलने से हादसा बताते हैं कि इस दौरान गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। बच्चों ने परिजनों और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों ने किसी तरह तालाब से बच्चे को तलाश करके बाहर निकाला। बताते हैं कि बच्चा गांव के ही स्कूल में कक्षा-4 में पढ़ता था। ये भी पढ़ें : बांदा में 5 हजार बोरी नकली खाद पकड़ी गई, 3 गिरफ्तार...
बांदा में मिशन शक्ति का आगाज, प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

बांदा में मिशन शक्ति का आगाज, प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए शक्ति मिशन का आज बांदा में भी शुभारंभ हो गया। इसकी शुरुआत प्रभारी मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कलेक्ट्रेट सभागार में की। कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान राज्य मंत्री ने कहा कि महिला के प्रति अपराध करने वाले लोगों को अब सोचना होगा। किसी भी कीमत पर उनको छोड़ा नहीं जाए। कलेक्ट्रेट सभागार से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, नोडल आफिसर डीआईजी रेलवे पुष्पाजंलि, आयुक्त गौरव दयाल ने भी कार्यक्रम की शुरुआत में दीप प्रज्वलित किया। इस मौके पर महिला आयोग की सदस्या प्रभा गुप्ता भी मौजूद रहीं। वक्ताओं ने कहा कि मिशन का उद्देश्य प्रदेश में महिलाओं व बच्चों के विरुद्ध अपराधों में संलिप्त अभियुक्त के विरुद्ध कार्रवाई करना है। जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह से कहा कि जिले में संचालित ऐसे नर्सिंग होम व पैथोलॉ...
बांदा : नरैनी में अपना दल कार्यकर्ताओं ने सोनेलाल पटेल को किया याद

बांदा : नरैनी में अपना दल कार्यकर्ताओं ने सोनेलाल पटेल को किया याद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, नरैनी (बांदा) : आज यहां शनिवार को अपना दल के संस्थापक डा. सोनेलाल पटेल की 11वीं पुण्यतिथि पर अपना दल एस पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनको याद किया। साथ ही श्रद्धांजलि भी अर्पित की। बबेरू रोड पर स्थित पार्टी कार्यालय में हुए कार्यक्रम में उनके कृतित्व और व्यक्तित्व की चर्चा की गई।  पार्टी के प्रदेश महासचिव (बौद्धिक मंच) ने स्व. पटेल को श्रद्धांजलि दी। कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों, कमजोरों और शोषितों के विकास में समर्पित किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बताया गरीबों का मसीहा पार्टी के जिलाध्यक्ष रामनरेश पटेल ने कहा कि सोनेलाल को हमेशा उनके संघर्ष के लिए याद किया जाएगा। बबेरू विधानसभा अध्यक्ष अरुण कुमार पटेल ने कहा कि उन्होंने हमेशा पिछड़ों, दलितों, मजदूरों, वंचितों के हक की लड़ाई लड़ी। इस अवसर पर सुंदरलाल पटेल, श्यामबाबू पटेल (विधानसभा अध्यक्ष नरैनी), लालबहादुर पटेल (पूर्व वि...
बांदा के बदौसा में 17 साल के लड़के को कुछ ऐसे खींच ले गई मौत..

बांदा के बदौसा में 17 साल के लड़के को कुछ ऐसे खींच ले गई मौत..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में आज शुक्रवार को अपने घर की मरम्मत के लिए मिट्टी की खुदाई कर रहे एक 17 साल के लड़के की टीला धंसने से दबकर मौत हो गई। दुखद घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने अन्य की सहायता से मिट्टी हटाकर शव को बाहर निकाला। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मजदूरों ने आशंका के मद्देनजर कर दिया था मना बताया जाता है कि फतेहगंज थाना क्षेत्र के खेरिया गांव के रहने वाले संदीप (17) पुत्र बाबू गुप्ता शुक्रवार सुबह निजी ट्रैक्टर से दो मजदूरों के साथ घर से कुछ दूर मिट्टी खोदने गए थे। साथ गए मजदूरों ने टीला ढहने की आशंका पर मिट्टी खोदने से इनकार कर दिया। इस पर संदीप मजदूरों के फावड़े से खुद ही मिट्टी खोदने लगा। ये भी पढ़ें : बांदा : दहेज के लिए 22 साल की बहू को जला डाला, मुकदमा होते ही फरार  खुदाई करते ही मिट्टी का भारी-भरकम टीला भरभरा...
बांदा के कमासिन में दीवार टूटने पर भिड़े दो पक्ष, 4 रेफर

बांदा के कमासिन में दीवार टूटने पर भिड़े दो पक्ष, 4 रेफर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कमासिन (बांदा) : आज शुक्रवार को कस्बे के पश्चिमी थोक में सुबह 7 बजे जमीन संबंधित विवाद को लेकर दो पक्षों में जबरदस्त संघर्ष हो गया। दोनों ही यादव बिरादरी के परिवार थे और दोनों ओर से करीब आधा दर्जन महिलाएं और पुरुष घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। साथ ही दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच करते हुए पुलिस एफआईआर दर्ज कर रही है। उधर, चार घायलों को चिकित्सकों ने बांदा जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की FIR दर्ज की बताया जाता है कि आज सुबह करीब 7 बजे आशा देवी पत्नी बच्चू यादव अपने बाड़े में जानवरों को चारा डालने गई थीं। इसी दौरान वहां दीवार टूटी थी जिसपर महिला ने पड़ोसी श्याम किशोर को उलाहना दिया। ये भी पढ़ें : बांदा में 5 हजार बोरी नकली खाद पकड़ी गई, 3 गिरफ्तार देखते ही देखते दोनों पक्षों के दूसरे लोग भी वहां जुट ग...
Breaking News : हमीरपुर में टला बड़ा हादसा, रोडवेज बस खाई में उतरी

Breaking News : हमीरपुर में टला बड़ा हादसा, रोडवेज बस खाई में उतरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुर : बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में राठ कोतवाली क्षेत्र में आज शुक्रवार तड़के सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लखनऊ से आ रही राठ डिपो की एक बस बिहुनी के पास खाई में जा गिरी। हालांकि, बस में सवार यात्री सुरक्षित बच गए। बताते हैं बस में मात्र चार ही सवारी थीं जो सुरक्षित हैं। हादसे का कारण बस चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की बारे में जानकारी जुटाई। साथ ही जरूरी कार्रवाई की है। ये भी पढ़ें : बांदा शर्मसार : 7 साल की बच्ची को दरिंदे ने बनाया हवस की शिकार...
बांदा शर्मसार : 7 साल की बच्ची को दरिंदे ने बनाया हवस की शिकार

बांदा शर्मसार : 7 साल की बच्ची को दरिंदे ने बनाया हवस की शिकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले से बेहद शर्मनाक, अमानवीय घटना सामने आई है। घर में खेल रही एक 7 साल की बच्ची से एक दरिंदे पड़ोसी ने दुष्कर्म कर डाला। बच्ची को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं दरिंदा पकड़ा गया है और अब उसे जेल भेजा जा रहा है। घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक एसएस मीणा ने भी मौका मुआयना किया। यह घिनौनी वारदात जिले बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। आज दोपहर हुई वारदात बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के एक गांव में 7 वर्षीय बालिका बुधवार को दोपहर घर में अकेली खेल रही थी। उसकी मां और दादी खेत गई थीं। सूना मौका पाकर पड़ोसी 22 वर्षीय युवक उसे बहला-फुसला कर अपने कमरे में ले गया। कमरे में ले गया और उसके साथ दुराचार किया। मासूम को लहूलुहान हालत में छोड़कर पड़ोसी युवक मौके से भाग निकला। ये भी पढ़ें : बांदा : व्यापारियों ने शोकसभा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि&nb...