Tuesday, August 18सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

यूपी भाजपा की नई टीम घोषित, राजनाथ सिंह के बेटे को मिला पद..पढ़ें पूरी लिस्ट

यूपी भाजपा की नई टीम घोषित, राजनाथ सिंह के बेटे को मिला पद..पढ़ें पूरी लिस्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
  समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): लंबे समय प्रतिक्षारत यूपी भाजपा की नई टीम आज बुधवार को घोषित कर दी गई है। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले घोषित यूपी भाजपा की नई टीम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह को भाजपा उपाध्यक्ष बनाया गया है। सपा की बागी विधायक पूजा पाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सुरेश राणा को भी उपाध्यक्ष घोषित किया गया है। नई टीम में 19 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री इस नई लिस्ट में 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री और 19 मंत्री शामिल हैं। इसी तरह कानपुर, पश्चिम, ब्रज, काशी, गोरखपुर और अवध समेत सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदल दिए गए हैं। नई टीम में सरोज कुशवाह को महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। ये भी पढ़ें: यूपी बीजेपी में प्रभारी मंत्रियों में बदलाव, नए जिला प्रभारियों की सूची पढ़ें.. देवेंद्र सिंह किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया है। इसी तरह अशोक ...
ध्यान दें! बांदा के ये प्राइवेट अस्पताल आग से सुरक्षा में लापरवाह-आयुक्त के निरीक्षण में..

ध्यान दें! बांदा के ये प्राइवेट अस्पताल आग से सुरक्षा में लापरवाह-आयुक्त के निरीक्षण में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: राजधानी लखनऊ में कोचिंग सेंटर अग्निकांड में 15 बच्चों की जान चली गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद बांदा प्रशासन भी गंभीर हुआ है। बांदा आयुक्त अजित कुमार ने निजी अस्पताल व कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया। वहां आग से सुरक्षा के इंतजाम देखे। नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला व फायर विभाग टीम भी निजी अस्पताल के निरीक्षण में मौजूद रहे। कुछ अस्पतालों में गंभीर अनियमितता भी मिली आयुक्त के निरीक्षण में बड़े अस्पतालों में आग से सुरक्षा के इंतजामों की पोल खुल गई। कई अस्पतालों में गंभीर अनियमितता और लापरवाही भी मिली। यहां हाॅस्पिटल में इमरजेंसी निकास मार्ग बेहद संकरा आयुक्त के औचक निरीक्षण में प्राइवेट अस्पतालों की पोल खुल गई। पूर्व एडीएम से कथित पार्टनरशिप व मानकविहिन निर्माण के आरोपों के लिए चर्चित नरैनी रोड स्थित शिव कृष्णा मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में गंभ...
बांदा में अवैध खनन! मानसून में बंद होने बजाए बालू खनन और तेज

बांदा में अवैध खनन! मानसून में बंद होने बजाए बालू खनन और तेज

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में मानसून आने से कुछ दिन पहले अवैध खनन और तेज हो गया है। अवैध खनन को रोकने में बांदा खनिज विभाग पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों पर भी ऊंगलियां उठ रही हैं। पुलिस विभाग भी इससे अछूता नहीं है। दो दिन पहले ही दो सिपाहियों पर अवैध खनन में संलिप्तता के चलते कार्रवाई भी हुई है। दरअसल,  जून में  मानसून आने से पहले नियमतः सभी खदानों को बंद हो जाना चाहिए। उधर, बांदा के खनिज अधिकारी का कहना है कि कुछ खदानें बंद हो चुकी हैं। कुछ चल रही हैं। 30 जून से सभी बंद हो जाएंगी। क्या कागजों में चल रहा टाॅस्क फोर्स? सूत्रों की माने तो जिले में ज्यादातर खदानों पर धड़ल्ले से अवैध खनन चल रहा है। जो बंद बताई जा रही हैं, वहां भी खनन चल रहा है। नियम के अनुसार कागजों पर खदानें बंद हो चुकी हैं और खनन रुक चुका है। लेकिन सिर्फ कागजों में ऐसा हुआ है। शहर से सटी दुरैड...
बांदा: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मांगा शिक्षामंत्री का इस्तीफा

बांदा: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मांगा शिक्षामंत्री का इस्तीफा

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा मांगा है। कहा कि बीते कुछ वर्षों से नीट परीक्षा में जमकर गड़बड़ियां हुई हैं। नीट परीक्षा के पेपर भी लीक हुए हैं। 2015 में एआईपीएमटी (वर्तमान में नीट) का भी पेपरलीक हुआ था। बोले कि देश में युवाओं और छात्रों के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ हो रहा है। ये बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने प्रेसवार्ता में कहीं। कहा, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि इतना सबकुछ होने के बावजूद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसकी नैतिक जिम्मेदारी तक नहीं ली है। बिना इस्तीफा दिए अपने पद पर जमे हुए हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि बीती 3 मई 2026 को आयोजित नीट परीक्षा का भी पेपर लीक हुआ है। जनता के दबाव में सरकार को दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लेना पड़ा। प्रेसवा...
बांदा में भीषण हादसा, 3 युवकों की गई जानें, शादी कार्ड बांटकर लौटते समय..

बांदा में भीषण हादसा, 3 युवकों की गई जानें, शादी कार्ड बांटकर लौटते समय..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक भीषण हादसा हुआ है। इस भीषण हादसे में 3 युवकों की जानें चली गईं। इनमें से एक युवक अपनी शादी का कार्ड बांटकर लौट रहा था। हादसा उस समय हुआ जब दो बाइकें आमने-सामने तेज रफ्तार में टकरा गईं। घटना से परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाइकों की तेज टक्कर से हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, बिसंडा थाना क्षेत्र के चौसड़ गांव के रामजी (22) रात लगभग 9 बजे अपनी शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे थे। वह बाइक पर सवार थे। वहीं दूसरी बाइक से चौसड़ के राजू (38) अपनी ननिहाल के ग्राम पारा बिहारी के राहुल (16) के साथ बाइक से जा रहे थे। ये भी पढ़ें: बांदा में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़-दुकानदार को लूटने वाले दो गिरफ्तार-एक फरार बताते हैं कि चौसड़-ओरन मार्ग पर दौली-बारा गांव के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने तेज रफ्तार में टक्कर हो गई। ...
बांदा एसपी की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन में दो सिपाही लाइन हाजिर

बांदा एसपी की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन में दो सिपाही लाइन हाजिर

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
  समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा एसपी पलाश बंसल ने बड़ी कार्रवाई की है। दो सिपाही अवैध खनन के आरोपों में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर लाइन हाजिर किए गए हैं। दोनों सिपाही पर अवैध खनन में संलिप्तता के आरोप ग्रामीणों ने लगाए थे। इसके बाद एसपी ने दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। बांदा के पुलिस विभाग कार्रवाई को लेकर काफी चर्चा है। करतल चौकी पर तैनात थे दोनों सिपाही जानकारी के अनुसार, नरैनी थाना क्षेत्र में करतल चौकी के दो सिपाहियों पर अवैध खनन में संलिप्त रहने के आरोप थे। बताते हैं कि करतल चौकी पर तैनात सिपाही रुपेंद्र और पवन पर अवैध खनन और परिवहन के आरोप थे। ये भी पढ़ें: बांदा में संदिग्ध हालात में विवाहिता की गई जान, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। अब इस मामले की जांच सीओ नरैनी को सौंपी ...
बांदा: ​मोहर्रम का चांद नजर आते ही शुरू हुआ मजलिसों का सिलसिला

बांदा: ​मोहर्रम का चांद नजर आते ही शुरू हुआ मजलिसों का सिलसिला

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीती न्यूज, बांदा: माहे मुहर्रम का चांद दिखाई देते ही इमामबारगाहों-अजाखानों में मजलिस, मातम व नौहाख्वानी का सिलसिला शुरू हो गया। सोमवार को शाम 5 बजे से विभिन्न इमामबारगाहों पर आयोजित मजलिसों में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। साथ ही शहीदाने करबला, हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों को खिराजे अकीदत पेश किया। ​ गाजीपुर से आए मौलाना सैयद हैदर करबलाई साहब इस सिलसिले की पहली मजलिस का आयोजन शाम 5 बजे पूर्वी कोठी, डिग्गी चौराहा स्थित इमामबारगाह में हुआ। इसमें गाजीपुर से तशरीफ लाए मौलाना सैयद हैदर करबलाई साहब ने मिम्बर से खिताब फरमाया। अंत में शोहदाये करबला के मसायब मरसिये में बयान किए। इस दौरान अली इमाम आब्दी, मिर्जा यावर हुसैन, अली अकबर, शोएब रिजवी, जफर रजा समेत बड़ी संख्या में अकीदतमंद उपस्थित रहे। ये भी पढ़ें: लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: CMYogi सख्त, चार अफसर सस्पेंड-चार गिरफ्तार ...
बांदा में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़-दुकानदार को लूटने वाले दो गिरफ्तार-एक फरार

बांदा में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़-दुकानदार को लूटने वाले दो गिरफ्तार-एक फरार

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में दुकानदार को लूटने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। बताते हैं कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस टीम को देखा तो गोली चला दी। पुलिस ने किसी तरह खुद को बचाते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश भागने में कामयाब हो गया। उसकी तलाश जारी है। वहीं पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से लूट की रकम, तमंचा-कारतूस और बाइक आदि सामान बरामद किया है। पैलानी थाना क्षेत्र में हुई थी दुकानदार से लूट जानकारी के अनुसार, पैलानी के ग्राम गड़ोला के संदीप के साथ बीती 20 जून को लूट  हुई थी। घटना उस समय हुई जब वह चाउमीन की दुकान बंद कर घर जा रहे थे। रास्ते में नरैली गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर नगदी लूटी ली। ये भी पढ़ें: बांदा में पुजारी की हत्या से हड़कंप-पारिवारिक रंजिश की बात...
बांदा में चौड़ीकरण की आड़ में पेड़ों को काटने का विरोध

बांदा में चौड़ीकरण की आड़ में पेड़ों को काटने का विरोध

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में चौड़ीकरण की आड़ में पेड़ों को काटने का विरोध हो रहा है। पल्हरी रोड पर स्थानीय लोगों के साथ पूर्व छात्र नेताओं ने पेड़ों को काटने का विरोध किया। लोगों ने मांग की है कि पेड़ों को काटने पर रोक लगनी चाहिए। ताकि बांदा को कोई पर्यावरण खतरा न हो। लोगों ने कहा कि पहले ही बांदा का तापमान इतना बढ़ा हुआ है। पल्हरी रोड पर पेड़ों की कटान का विरोध इन लोगों का कहना है कि बांदा शहर के पल्हरी रोड पर 80-80 साल पुराने बरगद, नीम-पीपल के पेड़ों को काटा जा रहा है। सभी ने घेरा बनाकर पेड़ों को काटने का विरोध किया है। दरअसल, शहर की पल्हरी रोड पर शनिवार को लगभग 80-80 साल पुराने बरगद, नीम और पीपल के पेड़ों को काटा जा रहा है। स्थानीय निवासी शिवम निगम का कहना है कि अधिकारी कहते हैं कि पेड़ों को काटने के आदेश नहीं दिए। ये भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: झांसी से सीएम योगी...
बांदा में पुजारी की हत्या से हड़कंप-पारिवारिक रंजिश की बात आ रही सामने

बांदा में पुजारी की हत्या से हड़कंप-पारिवारिक रंजिश की बात आ रही सामने

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र में एक पुजारी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या की यह वारदात शहर कोतवाली क्षेत्र के बांधापुरवा मजरा भज्जी का पुरवा की है। बताया जाताहै कि वहां रहने वाले पुजारी सच्चिदानंद (70) की शनिवार रात लगभग ढाई बजे अज्ञात लोगों ने डंडों से पीटकर हत्या कर दी। शिष्या ने मचाया शोर-ग्रामीण पहुंचे जानकारी के अनुसार पास में सो रही पुजारी की एमपी के पन्ना जिला निवासी शिष्या रोशनी ने देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लेकिन इससे पहले ही हत्या करने वाले भाग चुके थे। ये भी पढ़ें: बांदा में संदिग्ध हालात में विवाहिता की गई जान, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। बताते हैं कि सूचना पर सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाक और कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक...