Wednesday, June 10सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

महोबा DM गजल भारद्वाज ने लेखपाल संघ अधिवेशन में कही यह बात..

महोबा DM गजल भारद्वाज ने लेखपाल संघ अधिवेशन में कही यह बात..

Breaking News, Feature, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, महोबा: महोबा में लेखपाल संघ का पंचम द्विवार्षिक अधिवेशन हुआ। इसमें डीएम गजल भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। डीएम श्रीमती भारद्वाज ने लेखपाल संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ विभिन्न समस्याओं, कार्यगत चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही लेखपालों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यों को पारदर्शिता-तत्परता से करने की अपेक्षा डीएम ने जिले की उन्नति और विकास के लिए लेखपालों व संगठन पदाधिकारियों से कार्यों में तत्परता की अपेक्षा की। ये भी पढ़ें: जालौन में बड़ा हादसा, अयोध्या से लौट रहे परिवार के 6 लोगों की मौत-4 गंभीर  कहा कि अपने कार्यों को पारदर्शिता और संवेदनशीलता से पूरा करें। ताकि आम लोगों को बेहतर सेवाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि हम सभी का उद्देश्य आम जनता तक बेहतर सेवाएं देना ही है। ये भी पढ़ें: UP में 38 IAS के तबादले, संभल-मुराद...
बांदा: सिपाही पर युवती के यौन शोषण के बेहद गंभीर आरोप, SP ने जांच के दिए आदेश..

बांदा: सिपाही पर युवती के यौन शोषण के बेहद गंभीर आरोप, SP ने जांच के दिए आदेश..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में सिपाही पर यौन शोषण के आरोपों का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बांदा की एक युवती ने सिपाही पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती के आरोप है कि पूर्व में बांदा में तैनात सिपाही ने उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाए। युवती के यह भी आरोप हैं कि आरोपी सिपाही ने उसका यौन शोषण करते हुए नगदी-जेवर भी हड़प लिए हैं। उधर, कहा जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस उच्चाधिकारियों से मिली युवती-न्याय की गुहार साथ ही उससे 2 लाख रुपए नगद और लगभग डेढ़ लाख के जेवर भी हड़प लिए हैं। बताते हैं कि आरोपी सिपाही 2021 में बांदा के कालिंजर थाना क्षेत्र में तैनात था। वह युवती की दुकान पर आता-जाता था। ये भी पढ़ें: खाकी पर दाग: कानपुर में छात्रा का सिपाही ने किया यौन शोषण-FIR.. इसी बीच उसने युवती को शादी का झांसा...
जालौन में बड़ा हादसा, अयोध्या से लौट रहे परिवार के 6 लोगों की मौत-4 गंभीर

जालौन में बड़ा हादसा, अयोध्या से लौट रहे परिवार के 6 लोगों की मौत-4 गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी बुंदेलखंड के जालौन में आज सुबह एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा जोल्हुपुर मोड़ के पास हुआ है। परिवार के 6 लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बताते हैं कि कार सवार परिवार अयोध्या से दर्शन करके जालौन लौट रहा था। अयोध्या से लौट रहा था ललितपुर का परिवार इसी दौरान चालक को झपकी आने से कार अनियंत्रित हो गई। जानकारी के अनुसार ललितपुर जिले के महरौनी के शशिकांत तिवारी अपने परिजनों के साथ अयोध्या दर्शन के लिए गए थे। वहां दर्शन कर सभी वापस लौट रहे थे। ये भी पढ़ें: UP में 38 IAS के तबादले, संभल-मुरादाबाद, प्रतापगढ़ समेत 8 जिलों के DM बदले   बताते हैं कि आज सोमवार सुबह लगभग 6 बजे उनकी कार कालपी क्षेत्र के जोल्हुपुर मोड़ के पास अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे वाहन से टकरा गई। टक्...
बांदा: शादी से एक दिन पहले युवती हुई प्रेमी संग फरार-FIR

बांदा: शादी से एक दिन पहले युवती हुई प्रेमी संग फरार-FIR

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में शादी से ठीक एक दिन पहले युवती अपने प्रेमी संग फरार हो गई। युवती के प्रेमी संग फरार होने से परिवार में हड़कंप मच गया। काफी तलाश के बाद भी युवती का जब कुछ पता नहीं चला तो पिता ने FIR कराई है। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है। बताते हैं कि युवती घर से जेवर और नगदी भी ले गई है। शादी की खुशियां चिंता में बदलीं जानकारी के अनुसार, बारात आने से ठीक एक दिन पहले रात में होने वाली दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। परिवार में शादी की खुशियां चिंता में बदल गईं। ये भी पढ़ें: बांदा: बिजली कर्मी बनकर बदमाश सिपाही के घर में घुसे-लाखों की लूटपाट युवती के पिता का कहना है कि दो माह से शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा है कि उनकी बेटी 2 मई की रात लगभग 10 बजे घर से बाहर गई थी। दोनों की तलाश में जुटी पुलिस इसके बाद वा...
बांदा: बिजली कर्मी बनकर बदमाश सिपाही के घर में घुसे-लाखों की लूटपाट

बांदा: बिजली कर्मी बनकर बदमाश सिपाही के घर में घुसे-लाखों की लूटपाट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बिजली कर्मी बनकर बदमाश एसएसएफ के सिपाही के घर में घुस गए। वहां सिपाही की अकेली मां को बंधक बनाकर लाखों की नगदी-जेबर की लूटपाट की। सिपाही के घर पर लूटपाट की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। बताते हैं कि बदमाश तीन थे और तीनों एक बाइक से सिपाही के घर पहुंचे। एसपी पलाश बंसल के निर्देशों पर पुलिस की 3 टीमें बदमाशों की तलाश कर रही हैं। दिनदहाड़े वारदात से क्षेत्र में सनसनी जानकारी के अनुसार, बदौसा थाना क्षेत्र के नांदनमऊ गांव के अजय पाल एसएसएफ में कांस्टेबल हैं। इस समय वह चित्रकूट एयरपोर्ट पर तैनात हैं। वह पत्नी प्रीति के साथ कर्वी में रह रहे हैं। तमंचे के बल पर धमकाते हुए वारदात नांदनमऊ वाले घर में मां रजुलिया देवी (65) इस समय अकेली रहती हैं। मुंह बांधे बाइक से तीन बदमाश दोपहर करीब 2 उनके घर पहुंचे। ये भी पढ़ें: बांदा: पिता ने गैस किल्लत के बीच दि...
बांदा में बड़ी घटना, पति-पत्नी ने एक साथ की आत्महत्या-परिवार में कोहराम

बांदा में बड़ी घटना, पति-पत्नी ने एक साथ की आत्महत्या-परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक बड़ी दुखद घटना सामने आई है। बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र में पति-पत्नी ने एक साथ आत्महत्या कर ली। बताते हैं कि पारिवारिक कलह में पति-पत्नी के अलग-अलग कमरों में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पति और पत्नी के एक साथ आत्महत्या की घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। तिंदवारी के अमलीकौर गांव की घटना जानकारी के अनुसार, तिंदवारी थाना क्षेत्र के अमलीकौर गांव के भगदौरा पुरवा के बृजमोहन का कहना है कि उनके भाई लल्लू निषाद (28) और भाभी गोमती (24) के बीच शनिवार देर शाम लगभग साढ़े 7 बजे घर में विवाद हो गया। ये भी पढ़ें: बांदा में अधिवक्ताओं ने पूर्व मंत्री विवेक सिंह को दी श्रद्धांजलि इसके बाद दोनों ने घर के अलग-अलग कमरों में जाकर फांसी लगा ली। इस घटना के समय दोनों का 3 साल का बेटा कृष्णा ...
बांदा में अधिवक्ताओं ने पूर्व मंत्री विवेक सिंह को दी श्रद्धांजलि

बांदा में अधिवक्ताओं ने पूर्व मंत्री विवेक सिंह को दी श्रद्धांजलि

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा बार एसोसिएशन ने पूर्व मंत्री एवं अधिवक्ता विवेक सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कचहरी परिसर में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर याद किया। पूर्व मंत्री के योगदान की सराहना की बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अधिवक्ताओं ने स्व. विवेक सिंह के विधि सेवा में दिए योगदान को भी याद किया। ये भी पढ़ें: बांदा DM ने कचहरी चौराहे पर किया निशुल्क पियाऊ का उद्घाटन वक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता रहते हुए उन्होंने न्याय के पक्ष में निर्भिकता से आवाज उठाई। फिर मंत्री रहते हुए भी क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण कार्य किए। इस श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: क्या बांदा स्टेडियम के सुधरेंगे हालात? नवागत डीएम के निरीक्षण से उम्मीद जगी बार अध्यक्ष विमल सिंह, महासचिव राजेश त्रि...
बांदा अतिक्रमण हटाओ अभियान, कचहरी चौराहा से हटीं होर्डिंग्स व दुकानें

बांदा अतिक्रमण हटाओ अभियान, कचहरी चौराहा से हटीं होर्डिंग्स व दुकानें

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। डीएम अमित आसेरी के निर्देशों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान में अधिकारियों ने कचहरी गेट से अवैध होर्डिंग्स हटवाईं। साथ ही अवैध रूप से काबिज दुकानदारों को भी हटावाया। कचहरी चौराहा से हटवाईं होर्डिंग्स बाजार में भी दुकानों का अतिक्रमण हटवाया अबतक अस्थानीय प्रशासन की लापरवाही से कचहरी चौराहा अतिक्रमण का शिकार बना हुआ था। ये भी पढ़ें: बांदा: पिता ने गैस किल्लत के बीच दिल्ली जाने से रोका तो युवक ने की सुसाइड चौंकाने वाली बात यह है कि कचहरी चौराहा सबसे व्यस्त चौराहा है। रोज अधिकारी इसी चौराहा से गुजरते हैं। अबतक इसपर ध्यान नहीं दिया। बताते हैं कि जिलाधिकारी अमित आसेरी के निर्देशों पर यह कार्रवाई हुई है। इसके बाद कचहरी चौराहा के अलावा बाजार में भी दुकानों को पीछे हटवाया गया। ये भी पढ़ें: बांदा में कचहरी चौराहे पर डी...
बांदा DM ने कचहरी चौराहे पर किया निशुल्क पियाऊ का उद्घाटन

बांदा DM ने कचहरी चौराहे पर किया निशुल्क पियाऊ का उद्घाटन

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा डीएम अमित आसेरी ने बढ़ती गर्मी के मद्देनजर कचहरी चौराहे पर (पुल के नीचे) निशुल्क पियाऊ का उद्घाटन किया। शीतल पेयजल की व्यवस्था जिला प्रशासन ने की। इसमें गुरुद्वारा कमेटी ने भी सहयोग किया है। निशुल्क शीतल पेयजल एवं छबीली व्यवस्था का शुभारंभ हुआ है। लोगों को शरबत एवं चने का वितरण डीएम ने अपने हाथों से किया है। इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत समारोह भव्य रूप से आयोजित  https://samarneetinews.com/banda-will-banda-stadiums-conditions-improve-dm-conducted-inspection/ https://samarneetinews.com/in-banda-which-is-experiencing-intense-heat-insensitive-officers-of-water-department/ https://samarneetinews.com/naked-man-roams-on-roads-in-banda-city-sparking-fear-...
बांदा: पिता ने गैस किल्लत के बीच दिल्ली जाने से रोका तो युवक ने की सुसाइड

बांदा: पिता ने गैस किल्लत के बीच दिल्ली जाने से रोका तो युवक ने की सुसाइड

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा का एक युवक गैस किल्लत के बीच दिल्ली जाना चाहता था। पिता ने उसे रोकते हुए डांट दिया। युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। पिता की यह बात युवक को इतनी बुरी लगी कि उसने जान ही दे डाली। युवक के सुसाइड करने से पूरे परिवार में कोहराम मच गया।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। पैलानी थाना क्षेत्र में हुई घटना घटना बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, पैलानी थाना क्षेत्र के साड़ी गांव के मजरा माझा डेरा के जयकरन का कहना है कि उनका 19 साल का बेटा दिल्ली में रहकर काम करता था। ये भी पढ़ें: तपते बांदा को बारिश-ओलावृष्टि ने दी राहत-खुशनुमा हुआ मौसम, पारा लुढ़का  पिता का कहना है कि वह मुकेश चार भाइयों में छोटे थे। परिवार में एक बहन भी है। बताते हैं कि वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करते थे। कुछ दिन पहले दिल्ली में गैस सिल...