UP : नागिन की लाश पर नाग का पहरा, नेवले ने रात में मार डाला
समरनीति न्यूज, बदायूं : आपने फिल्मों में नाग और नागिन की कहानी तो सुनी होगी। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में भी कुछ ऐसा ही हुआ। एक नागिन को रात में नेवले ने मार डाला। अब उसका जोड़ीदार नाग, नागिन की लाश के पास बैठा पहरा दे रहा है। यह सब देखने के लिए लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। कुछ लोगों ने यह वाक्या कैमरे में भी कैद किया है। दरअसल, बदायूं जिले में यह जो कुछ हुआ वह किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।
लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना मामला
यह पूरा मामला जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के नगला डल्लू का है। लोगों का कहना है कि वहां एक नाग और नागिन का जोड़ा अक्सर देखा जाता था। बीता रात एक नेवले ने नागिन को मार डाला। इसके बाद से नाग फन फैलाकर वहां पहला दे रहा है। शायद उसे डर है कि कोई नागिन के मृत शरीर को नुकसान न पहुंचा दे। जिस जगह पर यह वाक्या हुआ है, वहां पास में एक देव स्थान है।
ये भी पढ़ें ...