Saturday, August 29सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

कानपुर में परिवर्तन की ओर से चला सफाई अभियान, नए चैप्टर की शुरूआत..

कानपुर में परिवर्तन की ओर से चला सफाई अभियान, नए चैप्टर की शुरूआत..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः परिवर्तन संस्था द्वारा आज रविवार को सफाई अभियान में नया चैप्टर शुरू किया गया। मॉडल टाउन के सर्वोदय नगर में स्थानीय नागरिकों की एक सोसाइटी ने साफ-सफाई की जिम्मेदारी ली, जिसका परिवर्तन के सदस्यों ने सहयोग किया। परिवर्तन की ओर से सोसाइटी को 2 रिक्शे दिए गए गए। साथ ही साफ-सफाई का महत्व भी समझाया गया। महिलाओं ने श्रमदान से की पार्क की साफ-सफाई   साथ ही मॉडल टाउन पार्क के तीन मालियों व लगभग 100 से ज्यादा लोगों ने मिलकर श्रमदान करते हुए सफाई अभियान चलाया। लोगों से कहा कि रोजाना सफाई इसी तरह रखें, ताकि पार्क हमेशा साफ-सुथरा बना रहे। इस दौरान नालियों से सिल्ट भी निकाली गई, जिससे नालियों में पानी का बहाव शुरू हुआ। परिवर्तन संस्था के अनिल गुप्ता ने वहां के नागरिकों को गीला कूड़ा व सूखा कूड़ा अलग-अलग रखने के लिए को कहा। किचेन के कूड़े से कंपोस्टिंग बनाने पर भी चर्चा   सभ...
अगली सीट को लेकर सिपाहियों में बीच सड़क पर जूता-लात, वीडियो वायरल होने से पिटी खाकी की भद्द

अगली सीट को लेकर सिपाहियों में बीच सड़क पर जूता-लात, वीडियो वायरल होने से पिटी खाकी की भद्द

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले की पुलिस के दो सिपाहियों ने आज बीच सड़क पर एक दूसरे पर जमकर जूते-लात चलाए। ये दोनों सिपाही 100 नंबर गाड़ी पर ड्यूटी पर थे और जीप में आगे बैठने को लेकर आपस में भिड़ गए। इसके बाद दोनों ने महकमे के खूब फजीते कराए। राहगीरों ने इनका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। अब विभाग की खूब किरकिरी हो रही है। ऐसे में एसओ बिठूर ने डायल 100 के पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट सौंपी है। डायल 100 के सिपाही भिड़े, बीच सड़क पर मारपीट   बताते हैं कि यह वाक्या रविवार सुबह का है। दोनों सिपाहियों के नाम सुनील और राजेश हैं जो जीप में आगे बैठने को लेकर आपस में भिड़ गए। हालांकि सूत्रों का कहना है कि सिपाही नशे की हालत में थे। वीडियो में सिपाही गुत्थम-गुत्था करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बिठूर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह का कहना है कि गाड़ी की सीट पर आगे बैठने को लेकर दोनों में मारपीट हुई है।...
दिनदहाड़े घर में घुसकर दैनिक जागरण के पत्रकार और उसके भाई की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

दिनदहाड़े घर में घुसकर दैनिक जागरण के पत्रकार और उसके भाई की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः हरियाणा और उत्तराखंड को यूपी से जोड़ने वाले शहर सहारनपुर में रविवार को दैनिक जागरण अखबार के पत्रकार और उसके सगे छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की वजह घर के पास रहने वाले दंबग से परिवार का गोबर फेंकने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ ने हत्यारोपी के घर को फूंकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए लोगों को वहां से खदेड़ दिया। आरोपियों की परिवार की दो महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मृतक भाइयों के मामा की ओर से पिता-पुत्र समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखाया गया है। वहीं शासन ने मृतकों को 5-5 लाख मुआवजा और मकान देने की घोषणा की है। गोबर फैलने को लेकर हुआ था विवाद   बताया जाता है कि सहारनपुर शहर के माधव नगर मोहल्ले में काफी समय से पत्रकार आशीष क...
नेवी जवान ने कानपुर की युवती से लखनऊ के एक क्लब में किया रेप और बनाया अश्लील वीडियो भी, अब पुलिस..

नेवी जवान ने कानपुर की युवती से लखनऊ के एक क्लब में किया रेप और बनाया अश्लील वीडियो भी, अब पुलिस..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर/लखनऊः नेवी के एक जवान ने कानपुर की युवती से लखनऊ के क्लब में बुलाकर न सिर्फ रेप किया, बल्कि उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू कर दिया। यह सनसनीखेज मामला पीड़िता द्वारा खुलासे के बाद सामने आया है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शनिवार को एडीजी कानपुर प्रेम प्रकाश से पीड़िता द्वारा शिकायत के बाद मामले में थाना पुलिस सक्रिय हुई है। मामले की जांच एसपी पूर्वी को सौंपी गई है। दोस्त ने कराई थी आरोपी से जान-पहचान   बताया जाता है कि कानपुर के कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली युवती इस वक्त लखनऊ के गोमतीनगर में रहकर पढ़ाई कर रही है। पीड़िता का कहना है कि लगभग एक साल पहले उसकी सोशलमीडिया पर कानपुर के एक युवक से दोस्ती हुई थी। दोस्त ने युवती को एक दोस्त का नंबर यह कहते हुए दिया था कि वह नेवी में है और उसे शिक्षा विभाग में शिक्षक के पद पर नौक...
प्रियंका गांधी ने कांग्रेसी नेताओं की गिरफ्तारी पर पूछा सवाल, क्या अब भी बचा है लोकतंत्र..

प्रियंका गांधी ने कांग्रेसी नेताओं की गिरफ्तारी पर पूछा सवाल, क्या अब भी बचा है लोकतंत्र..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः प्रियंका गांधी ने जम्मू-कश्मीर में कांग्रेसी नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने सवाल किया है कि क्या अब भी देश में लोकतंत्र है। शनिवार को सरकार पर हमला बोलते हुए प्रियंका गांधी ने पूछा कि आखिर किस आधार पर जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस पार्टी के नेताओं को हिरासत में लिया गया। राहुल भी कर चुके हैं कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी की निंदा   उन्होंने कहा कि शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस इकाई के संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने से रोका गया। पूछा कि क्या मीडिया से बात करना गुनाह है। बताते चलें कि पुलिस ने कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रवींद्र शर्मा को हिरासत में लिया था। अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर को नजरबंद कर रखा है। इससे पहले राहुल गांधी और गुलाम नवी आजाद भी जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी पर नाराजगी जता चुके हैं। ये भी पढ़ेंः 24 घंटे से...
काबू में दिल्ली के एम्स की आग, 34 गाड़ियों और 80 जवानों ने काफी मशक्कत के बाद पाया नियंत्रण

काबू में दिल्ली के एम्स की आग, 34 गाड़ियों और 80 जवानों ने काफी मशक्कत के बाद पाया नियंत्रण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः देश के जाने-माने अस्पताल एम्स में भड़की आग बुझा दी गई है। इस मामले में अग्निशन विभाग का दावा है कि आग पूरी तरह से नियंत्रण में है। बता दें कि इस बचाव कार्य में एनडीआरएफ की दो टीमों के साथ 80 जवानों को लगाया गया है और खुद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन हालात पर नजर रखे हुए हैं। 5वीं मंजिल तक फैल गई थी आग  बताया जाता है कि शनिवार को एम्स में आग लगने के बाद एक बार फिर 5वीं मंजिल पर आग भड़क गई थी। यह आग वहां लगे एसी का कंप्रेशर फटने से लगी थी। इसके बाद जनरल वार्ड को खाली कराकर वहां भर्ती मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। साथ ही मरीजों के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-26593308 भी जारी कर दिया गया था। यह था आग लगने का पूरा मामला बताते चलें कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानि एम्स में शनिवार शाम करीब 4 बजे भीषण रूप से आग लग गई। इससे वहां हड़कंप मच गया...
एक्सप्रेस-वे पर हादसे में लखीमपुर से जयपुर जा रहा स्कार्पियो सवार परिवार घायल

एक्सप्रेस-वे पर हादसे में लखीमपुर से जयपुर जा रहा स्कार्पियो सवार परिवार घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, इटावाः आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे आज एक स्कार्पियों पलट जाने से एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सैफई मेडिकल कालेज ले जाया गया। बताते हैं कि घायल हुआ परिवार लखीमपुर खीरी का रहने वाला है और सभी स्कार्पियों से जयपुर जा रहे थे। यह हादसा चालक को नींद का झोंका आने से हुआ। लखीमपुर से जयपुर जा रहा था परिवार   बताया जाता है कि इटावा के उसराहार थाना क्षेत्र में शिवरा चित्तरपुर गांव के पास आज सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर लखीमपुर से जयपुर जा रही स्कार्पियों अचानक तेज रफ्तार में अनियंत्रित हो गई। इसके बाद गाड़ी पलटा खा गई। उसमें बैठे लखीमपुर के लक्षमन इंकलेव निवासी महेंद्र सिंह पुत्र गौरीशंकर (42) और उनकी पत्नी बिंदुलता (35), बेटी प्रिया (22) तथा बेटा प्रत्युश (19), घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सैफई पीजीआई में भर्ती कराया।...
लखनऊ निवासी सिपाही शुक्लागंज में गंगा में कूदा, मछुआरों ने बचाई उसकी जान

लखनऊ निवासी सिपाही शुक्लागंज में गंगा में कूदा, मछुआरों ने बचाई उसकी जान

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः उन्नाव जिले के शुक्लागंज में यूपी पुलिस के एक सिपाही ने गंगा नदी के पुल से छलांग लगा दी। गंगा में बहता देख वहां मौजूद मछुआरों ने उसे बचाया। सिपाही की पहचान लखनऊ के बख्शी तालाब निवासी अभय सिंह के रूप में हुई है जो 2006 बैच का है। सिपाही को गंभीर हालत में गंगाघाट के स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया है।  मानसिक तनाव में कूदने की बात आ रही सामने   घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। बताते हैं कि गंगा के आसपास मौजूद मछुआरों ने सिपाही की जान बचाते हुए उसे बाहर निकाला। इसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे संभाला और अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। फिलहाल मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या की कोशिश की बात सामने आ रही है। थाना पुलिस का कहना है कि सिपाही को ठीक से होश आने पर ही सही बात का खुलासा हो सकेगा।  ये भी पढ़ेंः कानपुर के कारोबारी ने नौकरी का लालच देकर महोबा...
बांदा में बड़ी घटना, जाति आई आड़े तो प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बांदा में बड़ी घटना, जाति आई आड़े तो प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले से एक बड़ी और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शनिवार सुबह प्रेमी-प्रेमिका ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। ये प्रेमी जोड़ा शुक्रवार रात से घर से गायब था और शनिवार सुबह उनके शव ट्रेन से कटे, क्षत-विक्षत हालत में पड़े मिले। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताते हैं कि दोनों अलग-अलग जाति से थे इसलिए परिवार के लोग शादी को राजी नहीं थे। लड़की की बीती 10 जून को ही शादी हुई थी और इस वक्त अपने मायके बांदा के मवई गांव आई हुई थी। सुबह उनके शव मिले और बाद में दोनों की पहचान कबरई के अलीपुरा निवासी रामकली पाल (25) पत्नी जयकरन पाल तथा सुरेंद्र वर्मा (27) निवासी मवई के रूप में हुई। शादी के बाद लड़की पहली रक्षा बंधन पर आई हुई थी मायके   बताते हैं कि मृतका भी मवई गांव की ही रहने वाली थी और दोनों के बीच गहरे प्रेम संबंध थे। परिवार के लोग...
रामपुर में आजम खान के करोड़ों के आलीशान रिसोर्ट पर चला प्रशासन का बुल्डोजर, मुलायम सिंह ने किया था लोकार्पण

रामपुर में आजम खान के करोड़ों के आलीशान रिसोर्ट पर चला प्रशासन का बुल्डोजर, मुलायम सिंह ने किया था लोकार्पण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/रामपुरः हाल ही में भूमाफिया घोषित हुए सपा सांसद आजम खान के आलीशान रिसोर्ट पर प्रशासन द्वारा बुल्डोजर चलाया गया है। शुक्रवार को हुई इस बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने अवैध रूप से सिंचाई विभाग के नाले को कब्जा करके बनाए गए रिसोर्ट की दीवारों को गिरा दिया। प्रशासन की ओर से आजम को नोटिस देकर कब्जा हटाने को कहा गया था, लेकिन आजम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है। बताते चलें कि आजम खान के खिलाफ जमीनों पर अवैध कब्जों के कई मुकदमें हाल ही में दर्ज हुए हैं। नोटिस के बाद भी नहीं हटाया था कब्जा  दरअसल, सपा के दिग्गज नेता पर प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। शुक्रवार सुबह आजम खान के रिसोर्ट की दीवार तोड़ दी गईं। यह दीवार सिंचाई विभाग के नाले पर बना दी गई थी। इस मामले में कई नोटिसों के बावजूद आजम द्वारा दिवार नहीं हटाई जा रही थी। इस दौरा...