Saturday, August 29सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

कानपुर के फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले के आरोपी लिपिक का कोर्ट में सरेंडर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः बीते दिनों हुए शस्त्र लाइसेंस फर्जीवाड़े के मामले का मुख्य आरोपी लिपिक आज पुलिस को चकमा दे गया। स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम यानि एसआइटी की जांच के बीच आरोपी विनीत कुमार तिवारी ने अदालत में समर्पण कर दिया। बताते चलें कि यह वही लिपिक है जिसने मामले के खुलासे के बाद जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी और फिर कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती भी रहा था। आरोपी की ओर से अदालत में अग्रिम जमानत की अर्जी दी गई थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। खुलासे से मचा था कानपुर से राजधानी तक हड़कंप  दरअसल, फर्जी गन लाइसेंस जारी होने के मामले का बीती 31 जुलाई को खुलासा हुआ था जिसके बाद कानपुर से लेकर राजधानी तक हड़कंप मच गया था। मामले की जांच के दौरान असलहा लाइसेंस पटल के दोनों बाबुओं से जवाब मांगा गया। दोनों ही फरार थे। बताते हैं कि शुक्रवार को गोपनीय तरीके से विनीत के अधिवक्ता ने सरेंडर अर्जी...
हादसे में बाइक सवार 3 दोस्तों की मौत, नैमिषारण्य में विसर्जन से लौटते वक्त..

हादसे में बाइक सवार 3 दोस्तों की मौत, नैमिषारण्य में विसर्जन से लौटते वक्त..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सीतापुर
समरनीति न्यूज, हरदोईः जिले में शनिवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में तीन दोस्‍तों की मौत हो गई। तीनों गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। गंभीर हालत में लखनऊ ले जाते वक्त तीनों ने दम तोड़ दिया। आज जिले के कस्बा संडीला के मोहल्ला इमलिहाबाद के रहने वाले कुछ लोग सीतापुर जिले के नैमिषारण्य गणेश प्रतिमा विसर्जन करने गए थे। अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर   ये सभी विसर्जन कर पिकअप गाड़ी से वापस लौट रहे थे। उनके साथ-साथ बाइक सवार तीन दोस्‍त चौहान (20) पुत्र राम आसरे, करन (18) पुत्र सुरेंद्र, उमेश (19) पुत्र राजू भी चल रहे थे। इसी दौरान बेनीगंज रोड पर ग्राम जामू के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। राहगीरों से सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। वहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। रास्ते में मलिहाबाद के...
कानपुर के बाइक मालिक को पटना से आया सीट बेल्ट न बांधने का चालान

कानपुर के बाइक मालिक को पटना से आया सीट बेल्ट न बांधने का चालान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः नए ट्रैफिक नियमों के लागू होने से नए-नए घटनाक्रम भी सामने आ रहे हैं। अब कानपुर के एक बाइक चालक को पटना (बिहार) से कार की सीट बेल्ट न बांधने का चालान आया है। मोबाइल पर मिले ई-चालान ने बाइक मालिक के होश उड़ा दिए हैं क्यों कि इससे साफ है कि पटना में उसकी बाइक के नंबर से कोई कार चला रहा है। कानपुर का यह बाइक मालिक नगर निगम में तैनात कर्मचारी है। अब उसने कानपुर के पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक) से मामले में उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है। मोबाइल मैसेज से मिला ई चालान   बताया जाता है कि शहर के नवाबगंज निवासी प्रदीप कुमार को सोमवार को उनके मोबाइल पर ई-चालान का मैसेज मिला। इसमें बिहार पुलिस की ओर से सीट बेल्ट न बांधने पर चालान के साथ 1000 जुर्माना जमा करने की जानकारी थी। इसकी डिटेल ऑनलाइन सर्च की गई तो पता चला कि उनकी बाइक की नंबर वाली कार पटना में चल रही है और उसी का चालान भी हु...
चंद्रयान-2ः लैंडिंग से 2.1 किमी पहले राह भटका विक्रम लैंडर, इसरो से टूटा संपर्क

चंद्रयान-2ः लैंडिंग से 2.1 किमी पहले राह भटका विक्रम लैंडर, इसरो से टूटा संपर्क

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः शुक्रवार रात करीब 1.55 बजे देश के सबसे महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 अपनी लांचिंग के 48 दिन में 3.84 लाख किमी का सफर शानदार ढंग से तय करते हुए चांद के करीब पहुंचा, लेकिन अंतिम क्षणों में सतह से मात्र 2.1 किमी की दूरी पर लैंडर विक्रम राह भटक गया और इसके बाद इसरो के मिशन कंट्रोल का उससे संपर्क टूट गया। इसके साथ ही देश के करोड़ों लोगों व वैज्ञानिकों में निराशा का माहौल बन गया। इस लैंडिंग को देखने के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि इसरो के केंद्र में देशभर से चुने 70 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के साथ मौजूद रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने वैज्ञानिकों की पीठ थपथपाई और कहा कि जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन आप सभी की मेहनत पर देश को गर्व है और फिर से संपर्क बहाल होने की उम्मीद है। 22 जुलाई को शुरू हुई थी यात्रा  बताते चलें कि...
IAS अफसर उमेश सिंह पर पत्नी की हत्या का मुकदमा दर्ज

IAS अफसर उमेश सिंह पर पत्नी की हत्या का मुकदमा दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर आ रही है। आईएएस अधिकारी व डूडा निदेशक उमेश सिंह के खिलाफ पत्नी की हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मुकदमा उनकी पत्नी अनिता सिंह (42) के चचेरे भाई की तहरीर पर दर्ज किया गया है। बताते चलें कि बीती 1 सितंबर को आईएएस अधिकारी उमेश सिंह की पत्नी अनीता की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई थी। चचेरे साले ने लिखाई है रिपोर्ट   अब इसी मामले में तूल पकड़ लिया है। अधिकारी की पत्नी के चचेरे भाई राजीव सिंह समेत ससुराल पक्ष के लोगों ने आईएएस अधिकारी पर हत्या का आरोप लगाते हुए और भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने चचेरे साले राजीव सिंह की तहरीर पर लखनऊ की चिनहट कोतवाली में उमेश सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मुकदमा लिखाने वाले राजीव ने प्रेसवार्ता करते हुए कई और भी आरोप लगाए हैं। अधिकारी पर और भी आरोप लगाए   उसका कहना है कि उमेश ...
कानपुर में बैंक के बाहर दिनदहाड़े सेल्समैन से लूटे 1.20 लाख

कानपुर में बैंक के बाहर दिनदहाड़े सेल्समैन से लूटे 1.20 लाख

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के किदवईनगर इलाके में आज एक गुटखा कंपनी के सेल्समैन से बदमाशों ने मदद के नाम पर धोखा देकर 1.20 लाख रुपए लूट लिए। पीड़ित ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है। साथ ही बैंक के सीसीटीवी फुटैज भी खंगाल रही है। साथ ही पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध है। बताया जाता है कि साकेत नगर निवासी मोहित गुप्ता दिलबाग गुटखा कंपनी में सेल्समैन के तौर पर काम करता है। पुलिस मान रही घटना को संदिग्ध  आज शुक्रवार को वह कंपनी सेल्स मैनेजर धीरज कपूर के 90 हजार तथा खुद के 30 हजार जमा करने बैंक पहुंचा था। उसका कहना है कि बैंक ऑफ बड़ौदा की निरालानगर शाखा में जब वह बाउचर भर रहा था तो उसी दौरान एक युवक उसके पास आया और बोला उसकी आंटी का एक्सीडेंट हो गया है, बाहर आकर मदद कर दे। जैसे ही वह मदद को बाहर निकला बदमाशों ने उसके तमंचा सटाकर धमकाते हुए रुपए...
‘आप’ की अलका लांबा ने दिया पार्टी से इस्तीफा, अब कांग्रेस संग शुरू कर सकती हैं राजनीतिक सफर..

‘आप’ की अलका लांबा ने दिया पार्टी से इस्तीफा, अब कांग्रेस संग शुरू कर सकती हैं राजनीतिक सफर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः दिल्ली के चांदनी चौक से आम आदमी पार्टी की विधायक अलका लांबा ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। साथ ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा भी दे दिया है। खास बात यह है कि उन्होंने ट्वीटर के जरिये इस्तीफा दिया है जिसमें आप पार्टी और उसके सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से खराब रिश्तों की झलक दिखाई दी है। ट्विटर पर भेजे इस्तीफे में भी दिखी रिश्तों की तल्खी  अपने इस्तीफे में अलका ने लिखा है कि अरविंद केजरीवाल जी आपके प्रवक्ता ने आप ही की इच्छा के अनुसार पूरे घमंड से कहा था कि पार्टी मेरा इस्तीफा ट्विटर पर भी स्वीकार लेगी। इसलिए कृपया करके 'आम आदमी पार्टी' जो 'अब खास आदमी पार्टी' बन गई है, से मेरा प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा स्वीकार कीजिए। बताते चलें कि हाल ही में अलका ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी जिसके बाद माना जा रहा है कि अलका कांग्रेस में शामिल हो सक...
पुराने मकान की खुदाई में लाखों के जेवर-बर्तन मिले, छिपाने के आरोप में एक गिरफ्तार

पुराने मकान की खुदाई में लाखों के जेवर-बर्तन मिले, छिपाने के आरोप में एक गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, हरदोईः पुराने मकान की खुदाई में एक व्यक्ति को लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और बर्तन मिले हैं। हालांकि मकान मालिक ने पहले तो आभूषण मिलने की बात को छिपाए रखा, लेकिन बाद में पुलिस ने भनक लगने जांच करके इसका खुलासा किया। पुलिस ने एक व्यक्ति को भी जानकारी छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताते चलें कि बीते सप्ताह सांडी कस्बे में एक पुराने मकान की खुदाई में लाखों के जेवर मिले थे। लोगों ने वहां खजाने की संभावना व्यक्त की है। एसपी ने किया खुलासा  इस मामले में एसपी आलोक प्रियदर्शी ने खुलासा करते हुए बताया है कि हाल ही में जिले के सांडी कस्बे के मोहल्ला खिड़किया में रहने वाले उत्कर्ष के मकान की नींव की खुदाई जेसीबी से हो रही थी। इस दौरान जमीन में गढ़े जेवर निकले। इसपर हंगामा और विवाद भी हुआ था। शिकायत पर पुलिस और स्वाट टीम पहुंची थी। पहले तो लोग बात को छिपा गए, लेकिन गोपनीय ...
फतेहपुर में ललौली के पास घर में घुसा मौरंग ट्रक, पति-पत्नी घायल

फतेहपुर में ललौली के पास घर में घुसा मौरंग ट्रक, पति-पत्नी घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः बांदा से बालू लोड करने के लिए अनियंत्रित होकर दौड़ने वाले ट्रक लोगों के लिए काल बनते जा रहे हैं। ऐसा ही एक ट्रक ललौली के पास तड़के सुबह अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गया। इससे वहां सो रहे पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक मौके से भागने में कामयाब रहा, जबकि खलासी को लोगों ने पकड़ लिया। खलासी की भीड़ ने जमकर पिटाई की। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने खलासी को छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया है। सुबह 4 बजे करीब हुआ हादस, पति-पत्नी अस्पताल में भर्ती  बताया जाता है कि फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र के बस्तापुर गांव में बांदा-टांडा हाइवे के किनारे बने मकान में सुबह लगभग 4 बजे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक घुस गया। इससे गृहस्वामी धर्मराज लोधी (52) और उनकी पत्नी तेजिया देवी (48) गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की तेज आवाज के साथ लोगों...
दुस्साहसः कानपुर में सरेआम बांदा की युवती से गैंगरेप की कोशिश, ग्रामीणों ने ऐसे बचाई इज्जत..

दुस्साहसः कानपुर में सरेआम बांदा की युवती से गैंगरेप की कोशिश, ग्रामीणों ने ऐसे बचाई इज्जत..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुरः बहू-बेटियों से हैवानियत करने वाले दरिंदों का दुस्साहस सिर चढ़कर बोल रहा है। ऐसा ही एक और मामला कानपुर जिले में सामने आया है। चार युवकों ने एक युवती से गैंगरेप का प्रयास किया, हालांकि ग्रामीणों की सक्रियता से युवती सुरक्षित बच गई। बताया जाता है कि मूलरूप से बांदा जिले की रहने वाली एक युवती कानपुर के दामोदर नगर में अपनी बहन और बहनोई के साथ रहती है। वह कानपुर में नौकरी करती है। बीती शाम वह अपने प्रेमी से मिलने बिधनू गई थी। वहां से प्रेमी के साथ बाइक से लौट रही थी। रास्ते में रोककर खींच ले गए खेत में   इसी दौरान रास्ते में बर्रा थाना क्षेत्र में गांव फतेहपुर गोही के पास दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने उनको रोक लिया। चारों युवक दोनों को पकड़कर सड़क किनारे खेतों में खींच ले गए। वहां उन्होंने युवती से गैंगरेप का प्रयास किया। युवती और उसके प्रेमी ने मदद के लिए शोर मचाया, ज...