Tuesday, September 1सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

बांदा में क्रिकेट का जोरदार मुकाबला, शजर किंग्स टीम ने भूरागढ़ राइटर्स को 19 रनों से हराया

बांदा में क्रिकेट का जोरदार मुकाबला, शजर किंग्स टीम ने भूरागढ़ राइटर्स को 19 रनों से हराया

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः रोमांचक मुकाबले में शजर किंग्स ने भूरागढ़ राइटर्स को 19 रनों से पराजित कर दिया। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए आशुतोष राणा को मैन आफ दी मैच चुने गए। अब गुरुवार को बांबेश्वर ट्रैकर्स और सैंड डायमंड के बीच मुकाबला होगा। सरदार वल्लभ भाई पटेल स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित बांदा प्रीमियर लीग (बीपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को लीग मैच में टास जीतकर शजर किंग्स और भूरागढ़ राइडर्स के बीच खेला गया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला पहले बल्लेबाजी करते हुए आशुतोष राणा के 75 (43) और राहुल यादव के 24 (37) रनों के योगदान से निर्धारित 20 ओवर में 145 रन बनाए। बताते चलें कि मैच के संरक्षक नगर विधायक प्रकाश द्विवेदी हैं। वहीं शुभारंभ के मौके पर डीसीए सचिव वासिफ मा खां द्वारा मुख्य अतिथि हमीरपुर के भाजपा विधायक युवराज सिंह का स्वागत किया गया था। आशु...
बांदा में सड़क हादसों में 4 साल की मासूम समेत दो की मौत

बांदा में सड़क हादसों में 4 साल की मासूम समेत दो की मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः अलग-अलग सड़क हादसों में एक 4 साल की बालिका समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एक हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र में हुआ है तो दूसरा हादसा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र में हुआ है। दोनों ही परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवार गांव के रहने वाले कमलेश कुमार की बेटी मंजू (4) आज सुबह घर का सामान खरीदने पास की दुकान पर जा रही थी। अलग-अलग हुए हादसे इसी दौरान सड़क पार करते वक्त नरैनी की तरफ आ रही रही जीप ने उसे टक्कर मारते हुए रौंद दिया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद जीप समेत चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जीप चालक की पहचान कराने की कोशिश चल रही है। ये भी पढ...
चित्रकूट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य को सम्मानित किया

चित्रकूट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य को सम्मानित किया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः जगद्गुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्व विद्यालय के अष्टम दीक्षांत समारोह का धूमधाम से शुभारंभ हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में शामिल हुए। हालांकि, कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह के भी आने का प्रोग्राम था, लेकिन वह किसी कारणवश नहीं आ सके। मुख्यमंत्री योगी के आगमन को लेकर चित्रकूट में एक दिन पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई। कई स्थानीय नेताओं के होर्डिंग्स हटाकर राष्ट्रीय नेताओं के बैनर लगाए गए और होर्डिंग्स लगाई गईं।  चाकचौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था, नहीं पहुंच सके गृहमंत्री  सड़क तक फैली दुकानों को हटा दिया गया। कार्यक्रम स्थल पर भी बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। कमांडो सुरक्षा का जायजा लेते रहे। गृहमंत्री के कार्यक्रम में आने की संभावना के तहत् किसी तरह की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी गई।  उनके साथ भाजपा ...
नए थल सेनाध्यक्ष की पाक को साफ-साफ, बंदो करो आतंकी कैंप नहीं तो प्रहार..

नए थल सेनाध्यक्ष की पाक को साफ-साफ, बंदो करो आतंकी कैंप नहीं तो प्रहार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने मंगलवार को देश के 28वें सेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने आज सेवानिवृत हुए जनरल बिपिन रावत से सेना प्रमुख का कार्यभार ग्रहण किया। अपने तीन साल के कार्यकाल के बाद सेनाध्यक्ष विपिन रावत मंगलवार को सेवानिवृत हो गए। बताते चलें कि अबतक श्री नरवणे उप-सेनाप्रमुख के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे। बताया जाता है कि सेना में अपने 37 साल के कार्यकाल में लेफ्टिनेंट जनरल नरवणे ने कई मोर्चों पर सेवाएं दी हैं। इस मौके पर उन्होंने साफ कहा कि पाकिस्तान या तो आतंकी ठिकानों को बंद करे या उनपर प्रहार करेंगे। सेना प्रमुख की इस दो टूक चेतावनी को काफी अहम माना जा रहा है। देश के 28वें सेना प्रमुख बने वह जम्मू कश्मीर में राष्ट्रीय राइफल्स की बटालियन के साथ ही पूर्वी मोर्चे पर इंफेंट्री ब्रिगेड की भी कमान संभाल चुके हैं। बताते हैं कि श्री न...
कृष्णा श्राॅफ ने बॉयफ्रेंड संग फोटो की शेयर, तो भाई टाइगर श्रॉफ का यह कमेंट्स..

कृष्णा श्राॅफ ने बॉयफ्रेंड संग फोटो की शेयर, तो भाई टाइगर श्रॉफ का यह कमेंट्स..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ की बेटी और एक्टर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। भले ही कृष्णा ने फिल्म इंडस्ट्री में इंट्री न की हो, लेकिन उनके चर्चे हमेशा होते रहते हैं। इसकी एक खास वजह उनकी रिलेशनशिप भी है। अब एक बार फिर कृष्णा श्रॉफ अपने बॉयफ्रेंड के साथ शेयर की गईं फोटो को लेकर चर्चा में हैं। इन फोटो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। लोग बढ़-चढ़कर देख रहे हैं। सभी लाइक और कमेंट्स दे रहे हैं। खूब वायरल हो रही हैं फोटो उनकी अपने बॅायफ्रेंड के साथ फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। बताते हैं कि खुद के एक इंटरव्यू में कृष्णा ने खुद ही खुलासा किया था कि बास्केट बॉल प्लेयर इबन ह्यमस के साथ डेट कर रही हैं। बता दें कि इबन टाइगर श्रॉफ के अच्छे दोस्तों में एक हैं। अब इसी बॅायफ्रेंड के साथ उनकी फोटो वायरल होकर सुर्खियां बटोर रही हैं...
कानपुर में पारा 0 डिग्री, ठंड से कांप उठे इंसान और जानवर भी..

कानपुर में पारा 0 डिग्री, ठंड से कांप उठे इंसान और जानवर भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः पहाड़ों पर बर्फवारी के चलते कानपुर बुरी तरह से ठंड से कांप उठा है। जानकारों की माने 1971 के बाद दिसंबर में पहली बार सोमवार आधी रात पारा लुढ़ककर शून्य डिग्री पर पहुंच गया है। दिसंबर माह में अबतक की सबसे ठंडी रात होने के साथ ही न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस का रिकार्ड बन गया है। हालांकि वर्ष 2003 में कानपुर शहर का तापमान माइनस में जा चुका है, लेकिन दिसंबर माह का यह नया रिकार्ड बन गया है। लोगों को हाड़ कंपाऊ ठंड ने हिलाकर रख दिया है।  घरों में जमा मिला पानी और दूध लाल बंगला के रहने वाले कवल चड्डा का कहना है कि सोमवार की रात उनके घर में रखा दूध सुबह थोड़ा सा जमा हुआ नजर आया। पानी में भी बर्फ की परत सी दिखाई दे रही थी। मंगलवार सुबह की बात करें तो शाम तक हाथ-पैर सुन्न रहे। तापमान सामान्य से 8 डिग्री कम रहा। दिनभर सर्द हवाएं चलती रहीं। लोगों के लिए मफलर, कैप और दस्ता...
कानपुर में एक ही परिवार के 4 लोगों की हादसे में मौत, दो महिलाएं भी शामिल

कानपुर में एक ही परिवार के 4 लोगों की हादसे में मौत, दो महिलाएं भी शामिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः साल के आखिरी दिन आज मंगलवार तड़के सुबह कानपुर में हुए भीषण हादसे में मध्यप्रदेश के छतरपुर से दामाद के अंतिम संस्कार से लौट रहा कार सवार परिवार हादसा का शिकार हो गया। कार और डंपर की जबरदस्त टक्कर से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं एक महिला समेत दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को हैलट में भर्ती कराया गया है। कार सवार सभी लोग कानपुर शहर के थाना मूलगंज के कुलीबाजार इलाके के रहने वाले थे। एक ही परिवार के चार-चार लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दामाद के अंतिम संस्कार से लौट रहा था परिवार बताया जाता है कि कुली बाजार निवासी कुरैशा बेगम के छतरपुर निवासी दामाद जाकिर बीते एक महीने से बीमारी के...
चित्रकूटः मुख्यमंत्री को चेहरा भी न दिखा सके भाजपाई और फोटो भी नहीं

चित्रकूटः मुख्यमंत्री को चेहरा भी न दिखा सके भाजपाई और फोटो भी नहीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूटः जिले में जब भी किसी राजनैतिक पार्टी का मुखिया आता है कि तो छोटे-बड़े सभी नेताओं की यह दिली चाह होती है कि अपने नेता को अपना चेहरा दिखा सकें, उससे मिल सकें। या फिर मंच पर उनके साथ खड़े होकर स्थानी शासन-प्रशासन और जनता में रौब जमा सकें। अगर यह भी नहीं कर सकें तो कम से कम पार्टी का मुखिया उनकी शहर में लगी बड़ी-बड़ी होर्डिंग्स या फोटो ही देख लें। दुर्भाग्यवश चित्रकूट में रविवार को आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अधिकतर स्थानीय भाजपा किसी स्तर से संपर्क नहीं जोड़ सके। तीन दिन से उत्साह में थे छोटे-बड़े नेता दरअसल, मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर चित्रकूट के भाजपा नेताओं में खासा उत्साह रहा। दो-तीन दिन पहले से भाजपाइयों ने खुद को बेहदर ढंग से प्रदर्शित करने की तैयारी कर ली थी। स्थानीय छोटे-बड़े नेताओं ने अपने होर्डिंग व पोस्टरों से तीर्थनगरी को बिल्कुल पाट सा दिया था, लेक...
गुरूकुल शिक्षा अंगीकार की होती तो उच्च शिक्षा से न निकलते अराजकः मुख्यमंत्री योगी

गुरूकुल शिक्षा अंगीकार की होती तो उच्च शिक्षा से न निकलते अराजकः मुख्यमंत्री योगी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
स्मिता रिछारिया, चित्रकूटः दिव्यांग विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गुरूकुल शिक्षा पद्वति सर्वश्रेष्ठ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विश्वविद्यालय इस पद्धति का पालन करते तो उच्च शिक्षण संस्थाओं में अराजकता जैसे हालात नहीं बनते। उन्होंने कहा कि राम मंदिर को लेकर महाराज जी (जगद्गुरु रामभद्राचार्या) की चिंता समाप्त हो चुकी है, कहा कि अब हम उनकी दूसरी चिंता यानि केंद्रीय दिव्यांग विश्वविद्यालय बनाने की दिशा में सार्थक पहल करेंगे। कहा कि दिव्यांगजन कल्याण विभाग के साथ जोड़कर हर साल कुछ न कुछ सहयोग प्रदेश सरकार द्वारा होगा। मुख्यमंत्री ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य को उप्र हिंदी संस्थान द्वारा दो लाख की राशि के साथ हिंदी साहित्यभूषण की उपाधि देते हुए सम्मानित किया। चित्रकूट दिव्यांग विश्वविद्यालय अष्टम...
बांदा नगर पालिकाध्यक्ष मोहन साहू समेत 4 के खिलाफ मुकदमा

बांदा नगर पालिकाध्यक्ष मोहन साहू समेत 4 के खिलाफ मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः सभासद के साथ गाली-गलौज और मारपीट करना नगर पालिकाध्यक्ष और उनके समर्थकों को महंगा पड़ा। सभासद ने नगर पालिका अध्यक्ष समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट और एससीएसटी के तहत् मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हालांकि, मामला एक सभासद द्वारा दर्ज कराया गया है। सभासद का कहना है कि उन्होंने मुख्यमंत्री से पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। इसी के बाद यह घटना हुई है। उनपर शिकायत लेने का दवाब बनाया जा रहा है। सभासद ने दर्ज कराया है यह मुकदमा बताया जाता है कि शहर के वार्ड नंबर-3 के परशुराम तालाब के सभासद मायाराम वर्मा ने कोतवाली नगर में तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि 12 दिसंबर की सुबह 10 बजे करीब वह अपने घर में मौजूद थे। इसी दौरान वार्ड में रहने वाले रामशरन कुशवाहा पुत्र टिरिया ने उनको बताया कि चमरौड़ी चैराहे पर नगर पालिक...