Wednesday, September 2सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

ब्रैकिंग न्यूजः अभी-अभी हाइवे पर ट्रक-कार की टक्कर के बाद लगी आग, कई के मरने की आशंका

ब्रैकिंग न्यूजः अभी-अभी हाइवे पर ट्रक-कार की टक्कर के बाद लगी आग, कई के मरने की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः उन्नाव जिले में आज रविवार कुछ देर पहले शाम करीब साढ़े 7 बजे बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में हाइवे पर भीषण हादसा हो गया। हादसा उन्नाव-हरदोई मार्ग पर हुआ, जिसमें एक कार और ट्रक की आमने-सामने तेज टक्कर हो गई। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के पास हादसा टक्कर इतनी भीषण थी कि इसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। आग की तेज उठती लपटों में कार सवार किसी को उतरने का मौका नहीं मिला। ट्रक से टकराने वाली मारुति वैन में एक महिला समेत एक बच्चे और तीन पुरुष के फंसे होने की आशंका है। ट्रक भी धू-धूलकर जल उठा। आसपास मौजूद लोग जान बचाने को भाग खड़े हुए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल ही बचाव कार्य शुरू कर दिया। फायरब्रिगेड की गाड़ियों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू आपरेशन चलाया। कार में सवार कम से कम पांच लोगों के जलकर मरने की आशंका है। पुलिस मौके पर...
बांदा में UPCLDF चेयरमैन वीरेंद्र तिवारी बोले, किसान हित में समर्पित है भाजपा सरकार

बांदा में UPCLDF चेयरमैन वीरेंद्र तिवारी बोले, किसान हित में समर्पित है भाजपा सरकार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन विकास कार्यो की बदौलत 2017 प्रचंड बहुमत से बनी यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार अपने संकल्पपत्र के वादों को पूरा करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री योगी ने गौवंश बध पूरी तरह से बंद कराया। सड़कों पर विचरण करने वाली गायों के लिए गौशालाएं, गौ-संरक्षण केंद्र खुलवाए। इससे किसानों की आय भी दोगुनी होगी, क्योंकि सरकार की ओर से गायों के संरक्षण के लिए प्रति गाय 30 रुपए रोजाना यानी चार गायों के 120 रुपए रोज पालकों को दिए जाएंगे। यूपीसीएलडीएफ के चेयरमैन ने किया गौशाला का उद्घाटन ये बातें आज यहां बांदा के जौहरपुर में उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री तथा यूपीसीएलडीएफ के राज्यमंत्री स्तर, चेयरमैन वीरेंद्र तिवारी ने कहीं। वे यहां मुख्य अतिथि के तौर पर गौशाला का उद्घाटन करने आए थे। कहा, अन्ना जानवरों की समस्या की दिशा में यह बड...
यूपीः मथुरा समेत दो जिलों के अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले

यूपीः मथुरा समेत दो जिलों के अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः शासन द्वारा यूपी पुलिस के दो अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए गए हैं तबादलों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार को 37वीं वाहिनी पीएसी में उप सेनानायक के पद पर नियुक्त किया गया है। अबतक वह मथुरा में अपर पुलिस अधीक्षक के तौर पर सेवाएं दे रहे थे। इसी तरह दूसरे अपर पुलिस अधीक्षक का तबादला सोनभद्र जिले से किया गया है। इसी तरह अपर पुलिस अधीक्षक अभयनाथ त्रिपाठी को लखनऊ पुलिस महानिदेशक कार्यालय (लखनऊ) का जनसंपर्क अधिकारी नियुक्त किया गया है। वह अबतक सोनभद्र जिले में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर सेवाएं दे रहे थे। दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करते हुए कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। बताते चलें कि अभी एक दिन पहले शासन ने तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए थे। इनमें दिल्ली प्रतिनियुक्ति से लौटे आईपीएस अधिकारी देवेंद्र सिंह चौहान भी शामिल थ...
अखिलेश यादव ने साफ कहा, तो भाजपाई भी नहीं कर पाएंगे कन्नौज में सभा

अखिलेश यादव ने साफ कहा, तो भाजपाई भी नहीं कर पाएंगे कन्नौज में सभा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः समाजवादी पाटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज में प्रेसवार्ता करते हुए कहा है कि भाजपा के लोग अपनी आदत सुधार लें, वरना वे भी कन्नौज में कोई सभा नहीं कर पाएंगे। कहा कि भाजपाई अपना आदमी भेजकर मेरी सभा खराब करने की कोशिश करेंगे तो सपा कार्यकर्ता भी उनकी सभाएं खराब करने लगेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा कि लोकतंत्र में भाजपा के लोग ऐसी परंपरा न डालें। कन्नौज में प्रेसवार्ता के दौरान कही बात दरअसल, सपा के राषट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कन्नौज में रविवार को पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। बता दें यह प्रेसवार्ता एक दिन पहले शनिवार को उनके द्वारा महिला सम्मेलन में बोलते वक्त एक युवक द्वारा जय श्री राम के नारे लगाने को लेकर थी जिसके बाद सभा का माहौल बिगड़ गया था। ये भी पढ़ेंः सपा ने जारी की जिलाध्यक्षों की पहली सूची, उपाध्यक्ष और मह...
बुंदेलखंड में नई पहल, गांवों में प्रबुद्धजन बताएंगे कैसा चुने मुखिया

बुंदेलखंड में नई पहल, गांवों में प्रबुद्धजन बताएंगे कैसा चुने मुखिया

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः 'मुखिया मुख सो चाहिए, खान पान सो एक, पालहिं पोषहिं सबहिं अंग, तुलसी सहित विवेक।' तुलसी दास जी की इन्हीं पंक्तियों के जरिए समाज को जागरूक करने को बुंदेलखंड के बांदा से एक नई पहल हो रही है जिसमें गांव के वोटरों को अच्छा-कर्मठ और ईमानदार प्रधान चुनने के लिए जागरुक किया जाएगा। साथ ही अच्छे पढ़ें-लिखे लोगों को चुनाव लड़के लिए उत्साहित कियाजाएगा। दरअसल, यह काम किसी सरकारी योजना या एनजीओ का हिस्सा नहीं होगा, बल्कि गांव से जुड़े कुछ संभ्रांत-बुद्धिजीवियों की पहल से होने जा रहा है। इसको लेकर बैठकें हो चुकी हैं। अब जमीनी धरातल पर हकीकत दिखाई देने वाली है। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बड़ोखर खुर्द में शनिवार को आइए मुखिया बनें/चुनें कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बड़ोखरखुर्द में योजना पर काम को लेकर बैठक ग्राम उत्थान समूह के सदस्यों ने बढ़ोखर के किसान नेता प्रेम सिंह के नेतृत्व म...
बुंदेलखंडः 17 को मुख्यमंत्री योगी और 29 को प्रधानमंत्री मोदी के आने की संभावना

बुंदेलखंडः 17 को मुख्यमंत्री योगी और 29 को प्रधानमंत्री मोदी के आने की संभावना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही इन तैयारियों की जमीनी हकीकत परखने के लिए खुद मुख्यमंत्री योगी 17 फरवरी सोमवार को चित्रकूट पहुंचेंगे। इसके साथ ही वहां कानून एवं विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी। वहीं सीएम आगमन का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम रविवार को ही मिल सकेगा। भरतकूप के गोंडा गांव में जोरों पर तैयारियां बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन 29 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होने की संभावना है। इतना ही नहीं चित्रकूट के भरतकूप के गोंडा गांव से इसे लेकर कार्यक्रम होने की संभावना है। वहीं पर प्रधानमंत्री मोदीकी एक जनसभा भी संभावित है। शनिवार को डीएम शेषमणि पांडेय ने भरतकूप थाने में समाधान दिवस में लोगों ...
यूपी सरकार ने किए 3 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

यूपी सरकार ने किए 3 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। शासन ने ये तबादले शनिवार को किए। तबादलों के इस क्रम में आईपीएस देवेंद्र सिंह चौहान को महानिदेशक अभिसूचना (इंटेलिजेंस) के पद पर नियुक्त किया गया है। बताते चलें कि आईपीएस अधिकारी देवेंद्र चौहान हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से यूपी कॉडर में वापस लौटे हैं। इसके साथ ही उनको नई तैनाती दी गई है। इसके साथ ही आईपीएस कमल सक्सेना को पुलिस महानिमदेशक पावर कार्पोरेशन लिमिटेड के पद पर नियुक्त कर दिया गया है। विजय कुमार बनाए गए डीजी होमगार्ड वह अबतक पुलिस डीजी/एडीजी, पावर कार्पोरेशन लिमिटेड के पद पर तैनात थे। इसी तरह आईपीएस अधिकारी विजय कुमार को पुलिस महानिदेशक होमगार्ड बना दिया गया है। वह अबतक पुलिस डीजी/एडीजी यातायात के पद पर काम कर रहे थे। अब उनको नई तैनाती दी गई है। बताते चलें कि अभी हाल ही में सरकार कुछ आईपीएस अधिकारिय...
Actress ब्रूना अब्दुल्लाह Hot Photos को लेकर सुर्खियों में छाईं

Actress ब्रूना अब्दुल्लाह Hot Photos को लेकर सुर्खियों में छाईं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः ब्राजीलियन माॅडल और एक्ट्रेस ब्रूना अब्दुल्ला अपनी फोटोज के लिए फिर चर्चा में हैं। उनकी हाॅट-सेक्सी फोटोज सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर तहलका मचा रही हैं। हालांकि, यह कोई पहला मौका नहीं है, जब उनको फोटोज सुर्खियां बटोर रही हैं। इससे पहले भी ब्रूना की तस्वीरें देखते ही देखते हजारों-लाखों लोगों में वायरल हो जाती हैं। उनकी फैंस फोलोइंग कितनी ज्यादा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इंस्टाग्राम पर उनके 506K यूजर्स फालोअर्स हैं। इनमें देश और विदेश दोनों की जगह उनके चाहने वाले हैं। दरअसल, अभिनेता जान अब्राहम के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस ब्रूना कुछ समय पहले अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर भी चर्चा में रहीं थीं। उन्होंने बेबी प्लांट के फोटो भी शूट्स कराए थे जो बाद में जमकर वायरल हुए। इसके बाद उनकी समंदर किनारे अपने बच्चे के साथ मस्ती करती हुईं फोटो ...
राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े दो-दो हत्याओं से फैली सनसनी

राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े दो-दो हत्याओं से फैली सनसनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः आज शनिवार को राजधानी लखनऊ में दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में सिर कूचकर हत्याएं कर दी गईं। हत्या की दोनों वारदातों को बड़ी ही बेरहमी से अंजाम दिया गया। जिन दो लोगों की हत्या की गई है, उनमें एक महिला हैं। इनमें से हत्या की एक वारदात सआदगंज इलाके में हुई तो दूसरी बरौरा हुसैन बाड़ी में हुई। पुलिस ने दोनों ही मामले में जांच में जुटी है। पहली वारदात में नवीन नगर में रहने वाली रमाकांती पांडेय की उनके घर में ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। हत्या की इस वारदात को आज दिनदहाड़े उस वक्त अंजाम दिया गया, जब उनके बेटे अर्पित और हर्षित दोनों स्कूल गए थे। बाद में दोपहर में करीब 3 बजे जब दोनों बेटे स्कूल से लौटे तो घर में ताला लगा मिला। स्कूल से वापस लौटे बच्चे तो घर में पड़ा था मां का शव काफी देर तक आसपास मां की तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। बच्चों ने अपने चाचा मुकेश क...
बांदा में सभासदों ने निकाली पालिकाध्यक्ष की प्रतिकात्मक शव यात्रा, अनशन खत्म

बांदा में सभासदों ने निकाली पालिकाध्यक्ष की प्रतिकात्मक शव यात्रा, अनशन खत्म

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः नगर पालिकाध्यक्ष मोहन साहू और सभासदों के बीच का विवाद शनिवार को जोर पकड़ गया। शनिवार को सभासदों ने बाबूलाल चैराहे से लेकर शहर के विभिन्न मार्गों पर पालिकाध्यक्ष की शव यात्रा निकाले हुए विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही पालिकाध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी भी की। यह शव यात्रा प्रदर्शन शहर के कई हिस्सों में होता हुआ अशोक स्तंभ तिराहे पर पहुंचकर समाप्त हुआ। उधर, दोपहर में अनशनकारी सभासद राजेश सिंह गौतम की हालत बिगड़ गई। इसके बाद हरकत में आए प्रशासन ने आश्वासन के साथ सभासद को जूस पिलाकर अनशन समाप्त करा दिया। अनशनकारी की हालत बिगड़ी, सिटी मजिस्ट्रेट व ईओ पहुंचे इसके बाद हरकत में आए प्रशासन की ओर से नगर मजिस्ट्रेट ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अनशनकारी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। बाद में अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका संतोष कुमार मिश्र तत्काल ...