Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से मुठभेड़ में 17 जवान शहीद, 14 घायल

17 security forces Soldier martyr in encounter with naxalites in Sukma of Chhattisgarh
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, डेस्कः छत्तीसगढ़ से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। राज्य के सुकमा जिले के जंगलों में सुरक्षा बल के 17 जवान नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए हैं। वहीं 14 अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताते हैं कि ये जवान शनिवार को जंगल में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के बाद लापता हो गए हैं जिनकी तलाश में लगातार सुरक्षा बल के जवान तलाशी अभियान चलाए हुए थे। इसी क्रम में आज रविवार को 17 जवानों के शव सुरक्षा बलों को मिले। बस्तर जिले के आईजी पी सुंदरराज ने सुरक्षा बल के 17 जवानों की शहादत की पुष्टि कर दी है।

शनिवार से लापता थे जवान, शव हुए बरामद

बताया जाता है कि छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र में शनिवार को सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच यह मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में करीब 5 नक्सलियों के भी मारे जाने की सूचना है। वहीं घायल जवानों को हेलिकाप्टर से रायपुर के अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताते हैं कि घायल हुए 14 14 घायल जवानों में 3 हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। उधर, इस घटना के बाद मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल एक आपात बैठक बुलाते हुए हालात पर चर्चा कर रहे हैं। वहीं घटना को लेकर राज्य में हलचल मच गई है। सुरक्षा बल नक्सलियों की तलाश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः एबीएसए नपे, किरकिरी के बाद शिक्षिकाओं से दुल्हनों को सजवाने वाला निर्देश हुआ रद्द 

ये भी पढ़ेंः Corona Infected हॉलीवुड Actress ने ‘सभी को नमस्कार’ लिखा