Tuesday, October 28सही समय पर सच्ची खबर...

दुनिया

‘आपरेशन सिंदूर’: भारत का पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक, घुसकर मारे 90 आतंकी-कई ठिकाने तबाह

‘आपरेशन सिंदूर’: भारत का पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक, घुसकर मारे 90 आतंकी-कई ठिकाने तबाह

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: भारत की तीनों सेनाओं ने आतंक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को खत्म कर दिया है। भारत ने देर रात 'आपरेशन सिंदूर' शुरू करते हुए पाकिस्तान में आतंकी ढांचे को ध्वस्त किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसपर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने x एक्स एकाउंट पर लिखा है कि 'जय हिंद-जय हिंद की सेना'। देर रात 1:30 बजे हुआ एयर स्ट्राइक उधर, देर शाम तक खबरें आ रही हैं कि पाकिस्तान ने भारत की एयर स्ट्राइक में भारी नुकसान की बात कबूल की है। एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान थर्रा उठा है। भारतीय हमले में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ढांचों को निशाना बनाया है। बताया जा रहा है 90 आतंकी ढेर हुए हैं। भारतीय सेनाओं ने उन इलाकों को निशाना बनाया है, जहां से हाल में भारत में पहलगाम में हमले की योजना तैयार...
Lucknow: नेपाल में भूकंप, यूपी के इन शहरों में भी झटके..

Lucknow: नेपाल में भूकंप, यूपी के इन शहरों में भी झटके..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: नेपाल में शुक्रवार देर शाम भूकंप आया है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5 मापी गई है। इसी बीच उत्तर भारत में भी लोगों को भूकंप के हल्के झटके महसूस हुए। हाल में ही म्यामांर में 7 तीव्रता से भी ज्यादा का भूकंप आया था। इससे जान-माल की भारी क्षति हुई थी। बताया जाता है कि शुक्रवार शाम नेपाल में दो बार भूकंप आया। दोनों 3 मिनट के अंतर पर आए। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी केंद्र के अनुसार, पहला भूकंप 5.2 तीव्रता का रात 8 बजकर 7 मिनट पर आया। यूपी के इन जिलों में भूकंप के झटके इसी बीच यूपी के गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बलरामपुर, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, अयोध्या और जौनपुर में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। ये भी पढ़ें: वक्फ बिल: यूपी की राजनीति में भी बिहार जैसा घमासान, नीतीश के बाद जयंत की पार्टी में इस्तीफे फिर दूसरा 8 बजकर 10 मिनट पर 5.5 तीव्रता का शक्त...
GOOD NEWS: अंतरिक्ष से 9 महीने बाद सुरक्षित लौंटी सुनीता विलियम्स

GOOD NEWS: अंतरिक्ष से 9 महीने बाद सुरक्षित लौंटी सुनीता विलियम्स

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क: बीते साल जून में आठ दिन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्पेश स्टेशन गईं एस्ट्रोनाट सुनीता विलियम्स अपने साथियों के साथ आज सुरक्षित पृथ्वी पर लौट आईं हैं। कई महीने अंतरिक्ष में फंसे रहने के बाद एस्ट्रोनाट सुनीता विलिम्स की वापसी से हर किसी के चेहरे पर एक गहरी खुशी और सकून छा गया। भारतवासी और पूरी दुनिया के लोग खुशी महसूस कर रहे हैं। भारतीय मूल की हैं सुनीता विलियम्स भारतवासी इसलिए क्योंकि सुनीता भारतीय मूल की हैं। दोनों की वापसी एलन मस्क की कंपनी स्पेस-एक्स की वजह से संभव हो सकी। एलन मस्क की कपंनी स्पेस-एक्स का ड्रैगन कैप्सूल फ्लोरिडा के तट पर सुरक्षित उतर गया है। इससे पहले सुनीता को बोइंग के स्टार-लाइनर यान से वापस धरती पर लौटना था, जो अंतरिक्ष में पहुंचकर खराब हो गया था। इसी वजह से दोनों एस्ट्रोनाट वहां फंस गए थे। समुद्र में गिरा अंतरिक्ष से लाने वाला कैप्शूल मीडिया...
महाकुंभ: भूटान के राजा ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी

महाकुंभ: भूटान के राजा ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक आज मंगलवार 4 फरवरी को महाकुंभ प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ त्रिवेणी संगम पर आस्था की डुबकी लगाई। बताते चलें कि भूटान नरेश नामग्याल वांगचुक सोमवार को ही लखनऊ पहुंच गए थे। सीएम योगी रहे साथ में मौजूद मुख्यमंत्री योगी समेत अन्य नेताओं ने एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया था। आज मंगलवार को नामग्याल वांगचुक के साथ मुख्यमंत्री योगी महाकुंभ पहुंचे। ये भी पढ़ें: महाकुंभ: सन्यासी बनीं अभिनेत्री ममता कुलकर्णी, किन्नर अखाड़े में बनेंगी महामंडलेश्वर वहां संगम में आस्था की डुबकी लगाई। भूटान के राजा ने संगम स्नान के बाद अक्षय वट और बड़े हनुमान मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' समेत अन्य लोग मौजूद रहे। https://samarneetinews.com/kumbh-actress-m...
मालिनी अवस्थी के लोक गीतों पर झूमा तंजानिया भी, हिंदी दिवस पर..

मालिनी अवस्थी के लोक गीतों पर झूमा तंजानिया भी, हिंदी दिवस पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क(लखनऊ): पद्मश्री एवं प्रसिद्ध लोक गायिका मालिनी अवस्थी के लोक गीतों का जादू तंजानिया में जमकर चला। उनके लोक गीतों पर तंजानिया झूम उठा। दरअसल, भारतीय उच्चायोग द्वारा स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र और स्वर्णागंगा तंजानिया की ओर से विश्व हिंदी दिवस पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पूरे कार्यक्रम में पद्मश्री लोकगायिका मालिनी अवस्थी भी शामिल हुईं। इस पूरे कार्यक्रम में मालिनी और उनके लोकगीत लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गए। यह कार्यक्रम तंजानिया के दार एस सलाम के राष्ट्रीय संग्रहालय प्रेक्षागृह में हुआ। बताते हैं कि जब कार्यक्रम में मालिनी अवस्थी ने रामजन्म का बधाई गीत राम जी के भइले जनमवा सुनाया तो पूरे हाल में जय श्री राम का उद्घोष होने लगा। खुद मालिनी अवस्थी ने कहा कि उन्हें ऐसा लगा कि वह अयोध्या में हैं। उन्होंने कहा कि वि...
भारत ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास, Spadex की सफल लॉन्चिंग

भारत ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास, Spadex की सफल लॉन्चिंग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: नए साल 2025 से कुछ घंटे पहले भारत ने अंतरिक्ष में इतिहास रच दिया है। हमारे देश के वैज्ञानिकों ने Spadex की सफल लॉन्चिंग की है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोमवार को यह बड़ी सफलता पाई है। बताते हैं कि श्रीहरिकोटा से रात 10 बजे एक पीएसएलवी राकेट के जरिए Spadex मिशन (स्पेस डाकिंग एक्सपेरिमेंट) को लांच किया गया है। इसलिए खास यह है यह मिशन.. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में इसे बेहद ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि यह मील का पत्थर है। इसरो की ओर से कहा गया है कि यह तकनीक एक ही ये भी पढ़ें: Good News: चंदा मामा की राह चला भारत- प्रक्षेपण सफल, अंतरिक्ष की कक्षा में अपना चंद्रयान-2 मिशन में कई राकेट लांच करने की होती है। अगर मिशन सफल हुआ तो भारत दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। क्योंकि अबतक यह तकनीक रूस, अमेरिक...
अलविदा…मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से देश ने दी विदाई

अलविदा…मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से देश ने दी विदाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आज पूरे देश ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। आज शनिवार (28 दिसंबर) को दिल्ली के निगम बोध घाट पर पूर्व पीएम डा. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार हुआ। उनकी बड़ी बेटी उपिंदर कौर ने पिता को मुखाग्नि दी। मनमोहन की पत्नी गुरशरण कौर, दूसरी बेटी दमन कौर (61) और तीसरी बेटी अमृत कौर (58) भी निगमबोध घाट पर मौजूद रहीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भूटान के राजा, माॅरीशस के विदेश मंत्री ने भी दी श्रद्धांजलि विदेशी मेहमान भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और माॅरीशस के विदेश मंत्री धनंजय रामफुल, रक्षा मंत्री राजनाध सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, सोनिया गांधी, नेता विपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने निगम बोध घाट पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए अंतिम विदाई दी। अपने नेता के निधन से पूरा दे...
मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): Zakir Hussain Passed Away: मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर आ रही है। पद्म विभूषण तबला वादक जाकिर हुसैन नहीं रहे। आज उनका अमेरिका में निधन हो गया। रविवार 15 दिसंबर को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें अमेरिका के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस्ताद अल्ला रक्खा खां के पुत्र थे जाकिर हुसैन वहां 73 साल की उम्र में जाकिर हुसैन ने अंतिम सांसें लीं। उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। बताते चलें कि उस्ताद जाकिर हुसैन, उस्ताद अल्ला रक्खा खां के पुत्र थे। तबले की ये भी पढ़ें: नहीं रहे रतन टाटा, 86 साल की उम्र में मुंबई में निधन शिक्षा उन्होंने अपने पिता से ही ली थी। उन्होंने तीन ग्रैमी अवॉर्ड जीते और पद्म विभूषण भी मिला। तबले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा दिलाने में उनका खास योगदान रहा। https://samarneetinews.com/ratantata-dies-in-mumbai-at-a...
दशहरा : रामलीला मैदान में राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने चलाए तीर, धू-धूकर जला रावण

दशहरा : रामलीला मैदान में राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने चलाए तीर, धू-धूकर जला रावण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, न्यूज डेस्क : देशभर में आज दशहरा का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर दिल्ली के रामलीला मैदान में रावण दहन हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाण चलाकर रावण और कुंभकरण जैसे बुराई के प्रतीक पुतलों का दहन किया। राम-लक्ष्मण को तिलक लगाकर उतारी आरती इससे पहले दोनों ने राम और लक्ष्मण बने कलाकारों को तिलक लगाया। फिर उनकी आरती उतारी। इसके बाद राम-रावण के बीच युद्ध को भी देखा। ये भी पढ़ें : अयोध्या : श्री राम मंदिर में सोने की अनोखी रामायण, 1.5 क्विंटल है वजन, पढ़ें पूरी खबर.. राम ने रावण की नाभि में तीर मारकर उसका अंत किया। इसके बाद रावण, मेघनाथ और कुम्भकरण के पुतलों का दहन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग रामलीला का मंचन देखने पहुंचे। सुरक्षा के खास इंतजाम रहे। ये भी पढ़ें : Ayodhya : 22 लाख दीपों से जग...
नहीं रहे रतन टाटा, 86 साल की उम्र में मुंबई में निधन

नहीं रहे रतन टाटा, 86 साल की उम्र में मुंबई में निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ) : टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा नहीं रहे। बीती बुधवार रात 86 साल की उम्र में उनका मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। बताते हैं कि कुछ दिन पहले उन्हें उम्र संबंधी परेशानियों के कारण भर्ती कराया गया था। रात में ही उनके पार्थिव शरीर को अस्पताल से घर ले जाया गया। आज देर शाम मुंबई में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। राजकीय सम्मान से होगी अंतिम विदाई गुरुवार सुबह 10 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक उनके अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। विदेश मंत्री ने बताया- एक युग का अंत विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उनके निधन को एक युग का अंत बताया है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी झारखंड में एक दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा...