UP : लखनऊ-पूर्व विधायक के पेट्रोल पंप से एके-47, विदेशी पिस्टल-कारतूस बरामद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी की आगरा जेल में बंद पूर्व विधायक विजय मिश्रा के बेटे विष्णु की निशानदेही पर पुलिस ने आज उसके पेट्रोल पंप पर छापा मारा। पुलिस ने वहां से एक एके-47 रायफल, 4 मैगजीन और 375 कारतूस मिलने की बात कही है। साथ ही पुलिस ने विदेशी पिस्टल तथा पिस्टल के 9 कारतूस भी बरामद करने की बात कही है। बता दें कि पूर्व विधायक विजय मिश्रा इस समय जेल में है। उसके बेटे को यूपी एसटीएफ ने हाल ही में गिरफ्तार किया है।
पूर्व विधायक के बेटे की निशानदेही पर बरामदगी
पुलिस ने इन हथियारों को अपने कब्जे में ले लिया है। दरअसल, विष्णु मिश्रा के खिलाफ उन्हीं के एक रिश्तेदार कृष्णमोहन तिवारी ने 2020 में जमीन हड़पने का आरोप लगाया था।
ये भी पढ़ें : बांदा : यहां मंत्री के क्षेत्र में बैकफुट पर BJP, सरकार के 100 दिन और आत्मविश्वास शून्य !
फिर वाराणसी की एक गायिका ने भी दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट ...



