Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

चेहरे खिले : बांदा की 9 युवतियों को स्टाफ नर्स नियुक्तिपत्र मिला

चेहरे खिले : बांदा की 9 युवतियों को स्टाफ नर्स नियुक्तिपत्र मिला

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश की 13 सौ ज्यादा युवतियों को स्टाफ नर्स का नियुक्तिपत्र सौंपा। इन्हीं में बांदा की 9 युवतियां भी शामिल हैं। बांदा में सभी 9 युवतियों को एनआईसी में नियुक्तिपत्र बांटे गए। इस कार्यक्रम में सदर विधायक सदर के प्रतिनिधि रजत सेठ भी मौजूद रहे। इसके अलावा एडिशनल सीएमओ, डिप्टी सीएमओ, चिकित्सा विभाग के अन्य चिकित्सक तथा सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य रहे। सभी ने नवनियुक्त स्टाफनर्सों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। सभी युवतियों ने नियुक्तिपत्र पाकर धन्यवाद दिया। सभी के चेहरे खुशी से खिले नजर आए। ये भी पढ़ें : UP : नशे में धुत्त मिला हिस्ट्रीशीटर, अफवाहों से परेशान हुई पुलिस, पढ़िए पूरी खबर..  ये भी पढ़ें : बांदा : कांग्रेसियों ने रानी लक्ष्मीबाई व स्व. इंदिरा गांधी की धूमधाम से मनाई जयंती  ...
मैनपुरी उपचुनाव : रिश्तों और भावनाओं के बीच बदलते राजनीतिक समीकरण, शिवपाल बोले-‘हम एक हो गए’

मैनपुरी उपचुनाव : रिश्तों और भावनाओं के बीच बदलते राजनीतिक समीकरण, शिवपाल बोले-‘हम एक हो गए’

Uncategorized
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : Mainpuri By Election 2022 उत्तर प्रदेश में 5 दिसंबर को होने वाले मैनपुरी उप चुनाव पर सभी की नजरें टिकी हैं। रोज नए राजनीतिक समीकरण बदल रहे हैं। चंद घंटों पहले अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ शिवपाल यादव के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद चीजें तेजी से बदलीं और अब मैनपुरी से लोकसभा प्रत्याशी डिंपल यादव के पक्ष में शिवपाल यादव खुलकर उतर आए हैं। अखिलेश-डिंपल ने एक दिन पहले की थी घर जाकर मुलाकात उन्होंने कार्यकर्ताओं को हर हाल में डिंपल को जिताने के निर्देश दिए हैं। शिवपाल यादव ने यहां तक कहा है कि 'आपने कहा था कि एक हो जाओ, हम एक हो गए, आज से ही काम शुरू करना है।' मैनपुरी में रिश्ते और भावनाएं भीं निभाते हैं जीत-हार में खास भूमिका दरअसल, शिवपाल और अखिलेश की मुलाकात से राजनीतिक समीकरण बदल रहे हैं। शिवपाल यादव एक कद्दावर और पुराने समाजवाद...
UP : नशे में धुत्त मिला हिस्ट्रीशीटर, अफवाहों से परेशान हुई पुलिस, पढ़िए पूरी खबर..

UP : नशे में धुत्त मिला हिस्ट्रीशीटर, अफवाहों से परेशान हुई पुलिस, पढ़िए पूरी खबर..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र में एक वांछित हिस्ट्रीशीटर नशे की हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कराया। वहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में उसकी हालत सामान्य है। उधर, दिनभर अफवाह रही कि हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस अभिरक्षा में जहर खाया है। इसे लेकर पुलिस भी परेशान रही। हालांकि, पुलिस ने बाद में ट्विटर पर सारी स्थिति साफ कर दी। हालांकि, अब पुलिस हिस्ट्रीशीटर से पूछताछ कर रही है। तिंदवारी के गोधनी का है हिस्ट्रीशीटर प्रदीप द्विवेदी बाद में बांदा पुलिस के ट्वीटर एकाउंट से इसे लेकर स्थिति भी स्पष्ट की गई। दरअसल, पुलिस को शराब के नशे में धुत्त मिला हिस्ट्रीशीटर प्रदीप द्विवेदी पुत्र रामराज निवासी गोधनी थाना क्षेत्र तिंदवारी का रहने वाला है। ये भी पढ़ें : चित्रकूट जेल लाया गया माफिया मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास पुलिस को उसकी ए...
बांदा : कांग्रेसियों ने रानी लक्ष्मीबाई व स्व. इंदिरा गांधी की धूमधाम से मनाई जयंती

बांदा : कांग्रेसियों ने रानी लक्ष्मीबाई व स्व. इंदिरा गांधी की धूमधाम से मनाई जयंती

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज कांग्रेसियों ने रानी लक्ष्मीबाई और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती धूमधाम से मनाई। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित और महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान की ओर से अमर टाकीज स्थित इंदिरा पार्क में स्व. इंदिरागांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि की। साथ ही पार्क में पौधरोपड़ भी किया। इस मौके पर अन्य कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहे। सभी ने अपनी महान नेता को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाए। इंदिरा पार्क और पार्टी कार्यालय में पुष्पांजलि उधर, कांग्रेस जिला कार्यालय में भी देश की महान स्वतंत्रता सेनानी महारानी लक्ष्मी बाई तथा महान नेता पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी का जन्मदिन मनाया गया। ये भी पढ़ें : चित्रकूट जेल लाया गया माफिया मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास जिला अध्यक्ष प्रद्युम्न द...
नए ड्रेस लुक में वाराणसी पहुंचे PM Modi, बीएचयू में संगमम का शुभारंभ

नए ड्रेस लुक में वाराणसी पहुंचे PM Modi, बीएचयू में संगमम का शुभारंभ

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दोपहर वाराणसी पहुंचे। पीएम सेना के विशेष विमान से वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे। फिर वायुसेना के हेलीकाप्टर से बीएचयू रवाना हुए। वहां काशी हिंदू विश्वविद्यालय के एंफीथिएटर परिसर से माहपर्यंत चलने वाले काशी-तमिल संगमम का शुभारंभ किया। इस दौरान पीएम मोदी की ड्रेस को लेकर काफी चर्चा रही। पीएम का नया ड्रेस लुक लोगों के लिए उत्सुक्ता की वजह रहा। लोगों ने अपने प्रधानमंत्री को काफी पसंद किया। तमिलनाडु से पहुंचे 9 प्रमुख धर्माचार्यों का सम्मान उधर, पीएम मोदी ने उन्होंने तमिलनाडु से पहुंचे 9 प्रमुख धर्माचार्यों का सम्मान किया। तमिलनाडु से आए छात्रों का सम्मान भी किया। इससे पहले यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंच पर प्रधानमंत्री का स्‍वागत किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने हर-हर महादेव, वणक्कम काशी,...
चित्रकूट जेल लाया गया माफिया मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास

चित्रकूट जेल लाया गया माफिया मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास

Uncategorized
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : बांदा जिला कारागार में बंद माफिया मुख्तार अंसारी का विधायक बेटा अब्बास अंसारी अब चित्रकूट की जेल में बंद हो रहा है। उसे नैनी की सेंट्रल जेल से चित्रकूट जेल में शिफ्ट किया गया है। बताते हैं कि अब्बास को हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा जा रहा है। जेल की सुरक्षा और ज्यादा सख्त कर दी गई है। देर रात उसे नैनी जेल में शिफ्ट किया गया है। ईडी ने किया था मनीलांड्रिंग में गिरफ्तार दरअसल, अब्बास अंसारी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लांड्रिंग के मामले गिरफ्तार कर रखा है। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। चित्रकूट जिला जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर का कहना है कि विधायक अब्बास को शासन के आदेश पर नैनी सेंट्रल जेल से यहां शिफ्ट किया गया है। शुक्रवार रात उसे करीब साढ़े 12 बजे यहां जेल में शिफ्ट किया गया है। उसे जेल में हाई सिक्योरिटी में रखा गया है। बताते चलें क...
Lucknow : निधि को चार मंजिल से फेंकने वाला सूफियान एनकाउंटर में गिरफ्तार

Lucknow : निधि को चार मंजिल से फेंकने वाला सूफियान एनकाउंटर में गिरफ्तार

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : शादी और धर्म परिवर्तन न करने के चलते निधि गुप्ता को चौथी मंजिल से फेंककर हत्या करने का आरोपी सूफियान एनकाउंटर में पकड़ा गया। एक दिन पहले ही उसपर 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित हुआ था। बताते हैं कि उसने लखनऊ में दुबग्गान के डूडा कालोनी की रहने वाली निधि गुप्ता (19) को चार मंजिल से नीचे फेंककर उसकी हत्या कर दी थी। शुक्रवार दोपहर पुलिस मुठभेड़ में वह घायल हुआ। पुलिस उसे ट्रामा सेंटर लेकर पहुंची। वहां इलाज के बाद हालत ठीक होने पर उससे पूछताछ की जाएगी। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश कर रहीं थीं। मंगलवार रात की थी चौथी मंजिल से फेंककर हत्या डीसीपी पश्चिम एस चन्नप्पा का कहना है कि मंगलवार रात अभियुक्त सूफियान ने निधि को डूडा कालोनी की चार मंजिला छत से नीचे फेंका था। गंभीर हालत में निधि की ट्रामा सेंटर में मौत हो गई थी। तभी से अभियुक्त फरार था। आज पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की त...
Banda : मवई बाईपास पर हादसे में ताई-भतीजे की मौत, गुस्साई भीड़ का जाम-पुलिस ने संभाली स्थिति

Banda : मवई बाईपास पर हादसे में ताई-भतीजे की मौत, गुस्साई भीड़ का जाम-पुलिस ने संभाली स्थिति

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली क्षेत्र में मवई बाईपास पर आज शुक्रवार शाम एक ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार ताई और भतीजे की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने जाम लगा दिया। ट्रक चालक को पकड़कर पिटाई कर दी। हालांकि, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन भी अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को संभाला। https://twitter.com/bandapolice/status/1593579236178071552 चालक को भीड़ ने पीटा, पुलिस ने हिरासत में लिया चालक को हिरासत में ले लिया गया है। बताया जाता है कि मवई बुजुर्ग गांव के रहने वाले बल्लू (28) साईकिल से गांव जा रहे थे। उनके साथ साईकिल पर उनकी बड़ी मां यानी ताई बालकी (58) भी बैठी थीं। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक ट्रक ने उनको टक्कर मारते हुए रौंद दिया। हादसे में दोनों ताई-भतीजे की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया।...
Breaking : बांदा बाईपास पर हादसा, दो की मौत और पुलिस मौके पर

Breaking : बांदा बाईपास पर हादसा, दो की मौत और पुलिस मौके पर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली क्षेत्र में मवई बाईपास पर दो लोगों की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने वहां जाम लगा दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को संभाला। इस दौरान अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। अधिकारियों ने आश्वासन देकर यातायात चालू कराया। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। अपडेट खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.. Banda : मवई बाईपास पर हादसे में ताई-भतीजे की मौत, गुस्साई भीड़ का जाम-पुलिस ने संभाली स्थिति ये भी पढ़ें : बांदा : पूर्व पालिकाध्यक्ष ने लगाए विधायक व टेंडर में शासनादेश उल्लंघन के आरोप...
लखनऊ की रेवड़ी, आगरा का पेठा, मथुरा का पेड़ा और मैगलगंज के रसगुल्ले को मिलेगा GI टैग

लखनऊ की रेवड़ी, आगरा का पेठा, मथुरा का पेड़ा और मैगलगंज के रसगुल्ले को मिलेगा GI टैग

Uncategorized
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार उत्तर प्रदेश के खास प्रसिद्ध उत्पादों को देश-दुनिया में पहचान दिलाने की दिशा में खास काम कर रही है। इसी के तहत सरकार अब राज्य के ज्यादातर मशहूर खाद्य उत्पादों को एक जिला, एक उत्पाद (ओडीओपी) जैसी महत्वाकांक्षी योजना के जरिए प्रदेश की खाने वाली प्रसिद्ध चीजों को जीआई टैग से विशिष्ट पहचान दिला रही है। सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना आने वाले दिनों में इन उत्पादों को एक नई पहचान दिलाएगी। इन उत्पादों को मिलने वाली है विशिष्ट पहचान इन उत्पादों में लखनऊ की रेवड़ी, आगरा का पेठा, मथुरा का पेड़ा, संडीला के लड्डू, मैगलगंज के रसगुल्ले, अलीगढ़ की चमचम मिठाई, प्रतापगढ़ी मुरब्बा, फतेहपुर सीकरी की नान खटाई, कानपुर के सत्तू-बुकनू जैसे 50 उत्पाद शामिल हैं। जौनपुर की इमरती, मुजफ्फरनगर का गुड़ भी इसके साथ ही चौसा, बनारसी लंगड़ा, गौरजीत आम, बनारसी पान, ठंडई, तिरं...