Thursday, September 3सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

बिजनौर में CJM कोर्ट में गोलियां बरसाकर हत्यारोपी की हत्या, सिपाही घायल

बिजनौर में CJM कोर्ट में गोलियां बरसाकर हत्यारोपी की हत्या, सिपाही घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बिजनौरः पश्चिमी यूपी के बिजनौर जिले में मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में दिल्ली की तिहाड़ जेल से पेशी पर लाए गए हत्यारोपी की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। इस दौरान एक हेड कांस्टेबल को भी गोली लगी। हालांकि, पुलिस ने गोलियां चलाने वाले तीनों आरोपियों को दबोच लिया है। बाद में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। वारदात को हत्याकांड के बदले का परिणाम बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी, अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बताते हैं कि हत्यारोपी को मारने वाला आरोपी साहिल ने घटना के बाद कहा कि उसने अपने पिता की हत्या का बदला लिया है। पुलिस फरार हुए आरोपी की तलाश में जुटी है। पिता की हत्या के प्रतिशोध में वारदात बताया जाता है कि इसी वर्ष जून में बिजनौर जिले के नजीबाबाद में बसपा नेता एवं प्रापर्टी डीलर हाजी अहसान और उनके भांजे शाद...
बांदाः रात में निकले प्रेमी युगल, सुबह एक दुपट्टे से फांसी पर लटकते मिले

बांदाः रात में निकले प्रेमी युगल, सुबह एक दुपट्टे से फांसी पर लटकते मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रात में घर से निकले प्रेमी युगल के शव मंगलवार को एक ही दुपट्टे में बने फंदों के सहारे लटकते मिले। माना जा रहा है कि प्रेमी युगल ने आत्महत्या करके अपनी जीवन-लीलाएं समाप्त कर ली हैं। बताते हैं कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे और परिवार के लोग शादी को राजी नहीं थे।  हालांकि, पुलिस का कहना है कि नीम के पेड़ पर लटकते हुए दोनों शवों को बरामद किया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। घटना जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र के जौहरपुर गांव का मजरा कैथीडेरा से जुड़ी है। एक दुपट्टे से लगाई दोनों ने फांसी घटना को लेकर दोनों परिवारों में मातम पसर गया है। बताते हैं कि दोनों रिश्ते में फुफेरे भाई-बहन लगते थे, इसलिए परिजन दोनों की शादी ...
अपडेटः कानपुर में महिला अकाउंटेंट की हत्या, कल्याणपुर में फेंका शव

अपडेटः कानपुर में महिला अकाउंटेंट की हत्या, कल्याणपुर में फेंका शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः किदवई नगर से लापता महिला अकाउंटेंट की हत्या करके उसके शव को कल्याणपुर इलाके में फेंक दिया गया। शव मिलने की सूचना से मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। इलाके में सनसनी फैल गई है। बताते हैं कि शव एक खाली मैदान में पड़ा था। एक राहगीर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। साथ ही फारेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। पुलिस का कहना है कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस को मिले कई अहम सुराग बताते हैं कि महिला की शिनाख्त किदवई नगर निवासी जैन ट्रेडर्स की अकाउंटेंट अराधना (35) के रूप में हुई है। किदवई नगर थाने में सोमवार को अराधना की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बताया जाता है कि कल्याणपुर के शताब्दी नगर में मृतावस्था में मिली अराधना सोमवार को घर से नौकरी के लिए निकली थी। इसके बाद वापस नहीं लौटीं। महिला के परिजनों ने उ...
NRC पर बोलीं अपर्णा यादव, जो भारत का है उसे भला क्या समस्या

NRC पर बोलीं अपर्णा यादव, जो भारत का है उसे भला क्या समस्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन (NRC-एनआरसी) के साथ नागरिकता संशोधन एक्ट (सीएए) को लेकर देश में बवाल मचा है। वहीं मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और समाजवादी पार्टी की नेता अपर्णा यादव ने इसका समर्थन करते हुए कहा है कि जो भारत का है उसे इससे क्या समस्या है। बताते हैं कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू ने इसको लेकर एक ट्वीट भी किया है। बताते चलें कि इससे पहले भी अपर्णा यादव कई मौकों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी का खुलकर समर्थन कर चुकी हैं। इसे लेकर वह चर्चा में भी रही हैं। फेसबुक-ट्विटर पर किया पोस्ट बताते चलें कि मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव ने एनआरसी लागू होने के बाद ही समर्थन किया था। अब उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि जो भारत का है, उसे एनआरसी से क्या समस्या है। उन्होंने एनआरसी पर हो रहे विरोध पर सवाल उठाए हैं। फेसबुक-ट्विटर पर अपने एकाउंट से ...
लखनऊः CCTV से खुला राज, बवाल भड़का रहा था औबेसी की पार्टी का जिला महासचिव, हुआ गिरफ्तार

लखनऊः CCTV से खुला राज, बवाल भड़का रहा था औबेसी की पार्टी का जिला महासचिव, हुआ गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः नदवा में बवाल भड़काने वाला ओवैसी की पार्टी आल इंडिया मजलिस-ए-इत्‍तेहादुल मुस्‍लि‍मीन (AIMIM) का जिला महासचिव अजीज उर रहमान आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सीसीटीवी फुटैज ने इसकी पोल खोली तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताते हैं कि आरोपी अजीजी को बाजारखाला से गिरफ्तार गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को नदवा कॉलेज में बवाल में शामिल होने के साथ भड़काने के आरोप में उसकी गिरफ्तारी हुई है। उसपर 13 दिसंबर को घंटाघर में हुए बवाल में भी शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटैज की मदद से दो और लोगों को गिरफ्तार किया है जो बवाल में पुलिस पर पत्थरबाजी कर रहे थे। सीसीटीवी फुटैज से पकड़ में आए दो और बवाली बताया जाता है कि ओवैसी की पार्टी का जिला महासचिव अजीज उर रहमान उर्फ खालिद हैदरगंज का रहने वाला है। उसके खिलाफ लखनऊ के चौक और ठाकुरगंज थाने में देशद्रो...
बड़ी खबरः उन्नाव दुष्कर्म मामले में विधायक कुलदीप सेंगर दोषी करार, शशि सिंह बरी

बड़ी खबरः उन्नाव दुष्कर्म मामले में विधायक कुलदीप सेंगर दोषी करार, शशि सिंह बरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः उन्नाव दुष्कर्म कांड से जुड़े दुष्कर्म के मामले में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने सोमवार को भाजपा से निष्कासित उन्नाव के विधायक कुलदीप सेंगर को दोषी करार दिया। इतना ही नहीं कोर्ट ने दुष्कर्म पीड़िता को नाबालिग माना है। ऐसे में विधायक कुलदीप सेंगर की पोक्सो (POCSO)एक्ट के तहत मुश्किलें और बढ़ सकती हैं, क्योंकि इस धारा में सख्त सजा का प्रावधान है। बताते हैं कि अदालत ने जैसे ही विधायक कुलदीप सेंगर को दोषी करार दिया, वह अदालत में ही रोने लगे। वहीं इस मामले में महिला शशि सिंह को अदालत ने बरी कर दिया है। विधायक को सजा पर आज मंगलवार को सुनवाई होनी है। अदालत आज सजा सुनाएगी। शशि सिंह को कोर्ट ने किया बरी बताया जा रहा है कि कोर्ट द्वारा बरी किए जाने के फैसले के बाद शशि सिंह बेहोश हो गईं। वहीं कोर्ट में विधायक कुलदीप सेंगर के वकील तनवीर अहमद मीर ने अदालत में कहा कि सजा पर आ...
बांदा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव, सिमौनीधाम में मेला देखा

बांदा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव, सिमौनीधाम में मेला देखा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मौनी धाम के विशाल भंडारे में पहुंचकर बाबा अवधूत महाराज का आशीर्वाद लिया। उनके साथ परिवहन मंत्री भी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष के बांदा पहुंचने पर चारों विधानसभाओं के विधायक भी सिमौनीधाम पहुंचे। इनमें बबेरू विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, नरैनी विधायक राजकरन कबीर, नगर विधायक प्रकाश द्विवेदी तथा तिंदवारी विधायक ब्रजेश कुमार प्रजापति मौजूद रहे। मेला देखा और प्रसाद भी लिया सभी ने भंडारे में प्रसाद भी ग्रहण किया। प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी नेताओं ने मेले में लगी प्रदर्शनी और अन्य जगहों का घूम-घूमकर जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बांदा में सिमौनीधाम मेला में अवधूत महाराज के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद लेने वह बीते वर्ष भी आए थे। इस बार भी आए हैं। गन्ना विकास एवं परिवहन राज्य मंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने भी सिमौनीधाम मेले में शिरकत की। साथ ही ...
बांदा में पासिंग आउट परेड के बाद महकमे को मिले 173 रंगरूट

बांदा में पासिंग आउट परेड के बाद महकमे को मिले 173 रंगरूट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः सोमवार को बांदा पुलिस लाइन में प्रशिक्षण ले रहे कर रहे 173 रिक्रूट आरक्षियों ने आखिरकार पासिंग आउट परीक्षा पास कर ली। पासिंग आउट परेड के बाद ये 173 रंगरूट महकमे का हिस्सा बन गए। इस दौरान मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक दीपक कुमार रहे। उन्होंने रंगरूटों को मूल कर्तव्यों की शपथ दिलाई और जानकारी दी। बताते हैं कि ये रिक्रूट आरक्षी रायबरेली से आए थे। 3 जून से इन आरक्षियों को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रशिक्षण दिया जा रहा था। आरक्षी त्रिलोकचंद्र को प्रथम पुरस्कार प्रशिक्षण केंद्र पर अनुशासन एवं प्रभावी नियंत्रण के लिए आरटीसी प्रभारी उप निरीक्षक हरिश्चंद्र शर्मा, मेजर मुख्य आरक्षी प्रोन्नत तेज सिंह यादव को नियुक्त किया गया था। मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे पुलिस उप महानिरीक्षक दीपक कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले आरक्षियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान एस...
उन्नाव में एक और दुष्कर्म पीड़िता ने आग लगाई, एसपी कार्यालय में..

उन्नाव में एक और दुष्कर्म पीड़िता ने आग लगाई, एसपी कार्यालय में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर/उन्नावः जिले में दुष्कर्म पीड़िताओं के जलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज सोमवार सुबह पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर गेट के पास एक और दुष्कर्म पीड़िता ने खुद को आग लगा ली। आग का गोला बनी युवती दफ्तर के अंदर भागी तो वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए। महिला पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाई और उसके जलते कपड़ों को निकालकर तुरंत कंबल लपेटा। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। डाक्टरों ने युवती के 50 प्रतिशत तक जलने की बात कही है। यह घटना आज सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे एसपी कार्यालय के मुख्य गेट पर हुई। आग का गोला बनकर दौड़ी एसपी कार्यालय में वहां पहुंची युवती ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाई। इसके बाद दौड़ते हुए एसपी कार्यालय के भीतर घुसने लगी। युवती को देखकर पुलिसकर्मी सहम गए और महिला पुलिस कर्मियों ने स्थिति को संभाला। जानकारी होते ही ड...
कानपुरः बहुरुपिया निकला गुरुद्वारे के प्रधान की बेटी हरप्रीत कौर का हत्यारोपी प्रेमी

कानपुरः बहुरुपिया निकला गुरुद्वारे के प्रधान की बेटी हरप्रीत कौर का हत्यारोपी प्रेमी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः प्रयागराज हाइवे पर कानपुर के गुरुद्वारा बन्नो साहिब जवाहर नगर के प्रधान गुरबचन सिंह की बेटी हरप्रीत कौर हत्याकांड में रोज नए चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। हरप्रीत का हत्यारा उसी का प्रेमी निकला, जो न सिर्फ झूठा है, बल्कि बहुरुपिया भी निकला। अब पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि उसका असली नाम युवराज सिंह नहीं, बल्कि जगराज सिंह है। इतना ही नहीं वह शादीशुदा है और उसका परिवार उसी के साथ दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारे में ही रहता है जिसमें वह क्लर्क पद पर तैनात है। ये सभी सच्चाई उसने हरप्रीत से छिपाई थी। वह अमृतसर का रहने वाला है। तलाश का करता रहा ढोंग हत्यारा जगराज कितना शातिर है, इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 9 दिसंबर को हरप्रीत कौर की हत्या करने के बाद रात में ही वह अपने साथियों के साथ दिल्ली भाग गया था। अगले दिन हरप्रीत के भाई के साथ उसे ...