Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

वाराणसी में प्रियंका ने कहा, कांग्रेस आई तो हटेगा NRC और CAA

priyanka gandhi in varanshi

समरनीति न्यूज, लखनऊ/वाराणसीः अपनी एक दिवसीय यात्रा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ससंदीय क्षेत्र काशी पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यहां बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार आई तो एनआरसी (NRC) और सीएए (CAA) को हटा दिया जाएगा। इतना ही नहीं प्रियंका ने यह भी कहा कि देश के जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, उनमें ये कानून लागू नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह कानून देश के संविधान के खिलाफ हैं और इनको देश में लागू नहीं किया जाना चाहिए। कहा कि कांग्रेस इनका विरोध करती है। प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर एनआरसी और सीएए को हटा दिया जाएगा। 

priyanka gandhi in varanshi

एक दिवसीय दौरे पर आज यहां पहुंचीं प्रियंका

बताते चलें कि एक दिवसीय दौरे पर काशी पहुंची प्रियंका आज शुक्रवार सुबह करीब 10.20 बजे चार्टर प्लेन से वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरीं। वहां उनके आने पर पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय और जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल आदि नेताओं ने मुख्य टर्मिनल भवन में उनका स्वागत किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

priyanka gandhi in varanshi

इसके बाद वह शहर के लिए रवाना हो गईं। वहां रविदास मंदिर में पूजा और दर्शन के बाद प्रियंका ने लोगों से मुलाकात की। साथ ही काशी विश्‍वनाथ दरबार में पहुंचकर बाबा के दर्शन किए और पूजन भी किया। प्रियंका गांधी पंचगंगा घाट स्थित विद्यामठ भी गईं। वहां भी लोगों से मिलीं और दर्शन किए।

priyanka gandhi in varanshi

वहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर देश में शांति-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारियों ने उनको भगवान राम की तस्वीर और माला भेंट की। साथ ही प्रसाद भी दिया। प्रियंका ने विश्‍वनाथ धाम कारीडोर के बारे में पदाधिकारियों से जानकारी लेते हुए जायजा लिया। वह 1.50 बजे मंदिर से बाबतपुर एयरपोर्ट को निकलीं और इसके बाद दोपहर लगभग 3.45 बजे के आसपास प्लेन से जयपुर के लिए निकल गईं।

ये भी पढ़ेंः लखनऊ में प्रियंका गांधी से धक्का-मुक्की, बोलीं-महिला पुलिसकर्मी ने गला भी दबाया