Wednesday, September 2सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम में महिला पुलिसकर्मी से छेड़खानी, गिरफ्तार

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम में महिला पुलिसकर्मी से छेड़खानी, गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नोएडाः भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत कार्यक्रम के दौरान ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी के साथ छेड़छाड़ हो गई। पुलिस ने आरोपी को तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया। पुलिस से नोकझोंक भी हुई, लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जाता है कि यह पूरा घटनाक्रम ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे का है। वहां जीरो प्वाइंट पर भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत कार्यक्रम तय था। सैकड़ों की संख्या में भीड़ जुटी थी और सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल की तैनाती की गई थी। हापुड़ का रहने वाला है आरोपी शोएब, गिरफ्तार इसी बीच नड्डा वहां पहुंचे तो उनके साथ भाजपा कार्यकर्ताओं में फोटो खिंचाने की होड़ मच गई। पुलिस स्थिति को संभालने में जुटी थी। इसी दौरान वहां तैनात एक मह...
कानपुर गंगा बैराज से लापता MBBS की छात्रा का शव उन्नाव में मिला

कानपुर गंगा बैराज से लापता MBBS की छात्रा का शव उन्नाव में मिला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, झाँसी
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के गंगा बैराज से लापता झांसी की रहने वाली एमबीबीएस (MBBS) की छात्रा का शव लगभग 24 घंटे बाद उन्नाव के गंगाघाट के पास गंगा में उतराता मिला। सूचना पाकर पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। बाद में छात्रा के परिजनों ने उसकी पहचान जीएसवीएम मेडिकल कालेज की एमबीबीएस छात्रा अमृता सिंह (24) के रूप की। घटना से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि, प्रारंभिक तौर पर छात्रा के पढ़ाई को लेकर तनाव में होने की बात सामने आई थी। कोहना प्रभारी ने की शव मिलने की पुष्टि कोहना प्रभारी प्रभुकांत ने बताया है कि शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचकर छानबीन की गई है। छात्रा का शव मिल गया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। बताते चलें कि आज दिनभर कोहना पुलिस शव की तलाश में जुटी रही थी। बीती रात भी कोहना था...
बरेली में पटना निवासी MBBS इंटर्न छात्रा की हास्टल में आग से मौत, एक गंभीर

बरेली में पटना निवासी MBBS इंटर्न छात्रा की हास्टल में आग से मौत, एक गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, बरेलीः स्थानीय श्री राममूर्ति मेडिकल कालेज के गर्ल्स हॉस्टल के एक कमरे आज शुक्रवार तड़के सुबह आग लग गई। आग में जलकर एक इंटर्न छात्रा की मौत हो गई। वहीं एक अन्य छात्रा गंभीर रूप से झुलस गई। उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। यह घटना भोजीपुरा थाना क्षेत्र में स्थित हॉस्टल में हुई। कमरे से धुआं निकलते देखकर लोगों को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद कालेज प्रबंधन और दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। बताते हैं कि तबतक छात्रा का पूरा कमरा आग में पूरी तरह से जलकर राख हो गया था। आग पर दमकल की गाड़ियों ने मशक्कत के बाद काबू पाया। बिहार के पटना की रहने वाली थी छात्रा बताया जाता है कि बिहार के जिला पटना के रहने संजय कुमार शर्मा की बेटी स्वकृति सिंह उर्फ कीर्ति सिंह व उसकी साथी रितिका यहां इंटर्नशिप कर रही थीं। बताते हैं कि उन्होंने ...
कानपुर एसटीएफ (STF) के हत्थे चढ़ा झांसी व्यापारी गोलीकांड का ईनामी बदमाश

कानपुर एसटीएफ (STF) के हत्थे चढ़ा झांसी व्यापारी गोलीकांड का ईनामी बदमाश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुरः झांसी में लगभग दो साल पहले सरेआम एक व्यापारी की पजेरो गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर एक हत्या व तीन को घायल करने की जघन्य वारदात के एक आरोपी को यूपी कानपुर की एसटीएफ ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। कानपुर एसटीएफ द्वारा पकड़े गए बदमाश का नाम अंगद सिंह गुर्जर है जो झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने को उसकी लंबे समय से तलाश थी और उसपर 25,000 रुपए का ईनाम घोषित था। बाद में इसकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ कानपुर की टीम को उसकी तलाश में लगाया गया था। एसटीएफ लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए उसपर नजर रख रही थी। सरदार सिंह लकारा गैंग का सदस्य है पकड़ा गया अपराधी बता दें कि पकड़ा गया बदमाश झांसी के दुर्दांत अपराधी सरदार सिंह लकारा गैंग के मुखिया का भतीजा है, जो खुद में बड़ा अपराधी है। खुद गिरोह का मुखिया सरदार सिंह लकारा इस वक्त ग्वालियर जेल में ...
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को इस बोल्ड एक्ट्रेस ने बताया अश्लील, कहा- मैंने नहीं किया…

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को इस बोल्ड एक्ट्रेस ने बताया अश्लील, कहा- मैंने नहीं किया…

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः बांग्ला फिल्मों से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली बोल्ड एक्ट्रेस मोनालिसा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी हाट और सेक्सी छवि को लेकर वह अक्सर चर्चा में रहती हैं। अपने काम के दम पर वह इंडस्ट्री से पहले बिग बास और अब जज की कुर्सी तक पहुंचने में सफल रही हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया और फिल्मी जगत में उनकी हाट फोटो भी कहर ढाती रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर मोनालिसा चर्चा में हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री की कई बातें की शेयर हाल ही में एक न्यूज पेपर के संवाददाता से बात करते हुए उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के बारे में कई चौंकाने वाली बातें शेयर कीं। उन्होंने कहा कि भले ही भोजपुरी इंडस्ट्री पर अश्लीलता का टैग लगा हुआ हो, लेकिन उन्होंने कभी ऐसा काम (अश्लीलता वाला) नहीं किया। मोनालिसा ने कहा कि अब भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी बदलाव आ रहा है, वहां अच्छे व...
भाजपा ने घोषित किए 11 जिलाध्यक्ष, बांदा-झांसी और सुल्तानपुर-मुरादाबाद भी शामिल

भाजपा ने घोषित किए 11 जिलाध्यक्ष, बांदा-झांसी और सुल्तानपुर-मुरादाबाद भी शामिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, ललितपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः भारतीय जनता पार्टी ने आज गुरुवार को 11 और जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा करते हुए कुल 98 जिलों में संगठनात्मक तौर पर तैनाती पूरी कर ली है। बता दें कि इससे पहले पार्टी ने कुल 87 जिलाध्यक्षों के नामों की एक सूची जारी की थी। इस मामले की जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने सूची जारी की है। उन्होंने बताया है कि 98 संगठनात्मक जिलों में अध्यक्षों की तैनाती पूरी कर ली गई है। बताते चलें कि इस आखिरी 11 जिलों के अध्यक्षों का पार्टी नेताओं को काफी इंतजार था। खासकर बुंदेलखंड में पार्टी में अंदरखाने काफी हलचल थी। पार्टी में बुंदेलखंड के बांदा में ऐसे पार्टी सदस्य का अध्यक्ष के तौर पर चयन किया है, जिन्होंने जिलाध्यक्ष के लिए अपना नामांकन तक नहीं किया था। ऐसे में अध्यक्ष के लिए इस नाम की घोषणा ने सबको चौंका दिया है। ललितपुर-मुरादाबाद-अलीगढ़ के भी जिलाध्यक्ष घोषित बता...
बांदा में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों ने निकाली रैली

बांदा में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों ने निकाली रैली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बेटियां हैं तो सब कुछ है, बेटियां ही बेहतर कल की निशानी हैं। लड़का-लड़की में भेद करने की बजाय हमें बेटियों को आगे बढ़ने का हौसला देना चाहिए। ये बातें चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के अपर निदेशक डा राकेश रमण ने शुक्रवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कहीं। यहां मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से इस मौके पर जागरुकता रैली भी निकाली गई। चिकित्सका विभाग के अधिकारी रहे मौजूद बांदा पैरामेडिकल कालेज एंड नर्सिंग स्कूल के विद्यार्थियों ने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, लड़का-लड़की एक समान आदि के नारे लगाते हुए रैली निकाली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा संतोष कुमार ने बताया कि प्रदेश में जन्म के समय का लिंगानुपात चिंता का विषय है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा बीपी वर्मा ने बालिकाओं को प्रोत्साहन देने के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। संयुक्त निदेशक डा आरबी ग...
कानपुर में MBBS की छात्रा रहस्यमय हालात में लापता, बैराज पर मिली  लावारिस स्कूटी

कानपुर में MBBS की छात्रा रहस्यमय हालात में लापता, बैराज पर मिली लावारिस स्कूटी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः मूलरूप से झांसी की रहने वाली एक मेडिकल छात्रा कानपुर में रहस्यमय ढंग से लापता हो गई है। उसकी स्कूटी लावारिस हालत में कानपुर शहर के कोना थाना क्षेत्र में गंगा बैराज पर खड़ी मिली है। इसकी जानकारी होते हुए पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्कूटी को कब्जे में लेकर छानबीन की। गोताखोरों को गंगा में उतारा गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक छात्रा का कुछ पता नहीं चला है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया छात्रा के पढ़ाई को लेकर तनाव में होने की जानकारी मिल रही है। पुलिस को छात्रा के गंगा में कूदने की आशंका बताया जाता है कि गंगा बैराज के गेट नंबर-17 पर मूल रूप से झांसी जिले के के केके पुरी कॉलोनी में रहने वाले राम स्नेही सिंह की बेटी अमृता सिंह (24) की स्कूटी लावारिस हालत में पड़ी मिली है। बताते हैं कि छात्र...
कानपुर में फ्लाईओवर पर हादसे में सिपाही की मौत, होमगार्ड गंभीर

कानपुर में फ्लाईओवर पर हादसे में सिपाही की मौत, होमगार्ड गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले के जाजमऊ जेके कॉलोनी फ्लाईओवर पर गुरुवार को हुए हादसे में पुलिस के एक सिपाही की मौत हो गई, जबकि होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप गाड़ी ने पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) बाइक में टक्कर मारते हुए रौंद दिया। इससे बाइक सवार पुलिस के सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप चालक कुछ दूर आगे जाकर वाहन छोड़कर फरार हो गया। कुछ दूर आगे गाड़ी छोड़कर भागा चालक सूचना पर चकेरी थाना पुलिस के साथ एसपी क्राइम और एसपी पूर्वी मौके पर पहुंचे। मृतक सिपाही मेरठ के रहने वाले थे। तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से हादसा बताया जाता है कि मेरठ जिले के सुरूरपुर थाना क्षेत्र के पैथोली गांव के रहने वाले पंकज चौधरी (25) पुलिस में सिपाही थे और इस वक्त पीआरवी पर ड्यूटी कर रहे थे। वह 2016 में पुलिस में भर्ती हुए थे। अब उनकी पोस्टिंग जाजमऊ चौकी की प...
बांदा-कानपुर मार्ग पर ललौली के पास दो ट्रकों की टक्कर, दोनों के चालकों की मौत, खलासी गंभीर

बांदा-कानपुर मार्ग पर ललौली के पास दो ट्रकों की टक्कर, दोनों के चालकों की मौत, खलासी गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुर/फतेहपुरः बांदा से कानपुर जाने वाले मार्ग पर फतेहपुर जिले के ललौली के पास आज गुरुवार तड़के भीषणा हादसा हो गया। हादसा दतौली गांव के पास हुआ, जिसमें कोहरे के चलते तेज रफ्तार एक ट्रक और खाली डंपर टकरा गए। आमने-सामने हुई तेज रफ्तार में दोनों वाहनों की टक्कर में दोनों ट्रकों के चालकों की मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। वहीं एक ट्रक के खलासी को गंभीर हालत में कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। टक्कर से दोनों वाहनों के परखच्चे उड़े हादसा इतना भयंकर था कि दोनों वाहनों के परखच्चे ही उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत कराकर कटर से वाहन कटवाकर शवों को बाहर निकाला। तीन घंटे तक मौके पर जाम लगा रहा। बताते हैं ट्रक में बालू लदा था। वहीं डंपर खाली था और बालू लेने के लिए बांदा जा रहा था। दतौली गांव के पास हुआ भीषण हादसा दोनों क्षतिग्रस्त गाड़ियों को क्रेन से हटवाया गया।...