Monday, August 31सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

Corona: बांदा को राहत भरी खबर, 41 की जांच रिपोर्ट निगेटिव

Corona: बांदा को राहत भरी खबर, 41 की जांच रिपोर्ट निगेटिव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः आज रविवार को बांदा में कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर काफी हद तक राहत भरी खबर आई। जांच को भेजे गए 41 लोगों के सैंपुल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं 43 लोगों के सैंपुल की जांच रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। इसकी जानकारी कमिश्नर गौरव दयाल ने दी। उन्होंने कहा कि रविवार को झांसी मेडिकल कॉलेज से बांदा से भेजे गए सैंपुल में 41 की रिपोर्ट आ गई है। संक्रमित महिला के परिजनों की रिपोर्ट भी निगेटिव ये सभी निगेटिव पाए गए हैं। कहा कि इनके साथ भेजे गए पांच सैंपुलों के अलावा 38 की जांच रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले एक साथ मिले तीन कोरोना पाजिटिव केस में शामिल महिला के परिवार वालों की रिपोर्ट भी आ गई है। इस महिला को दो परिजनों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि, अभी उक्त महिला के 7 रिश्तेदारों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। बताते चलें कि अबतक जिले में 7...
लाॅकडाउनः पुलिस को देख गंगा में कूदा युवक, अब अस्पताल में हालत गंभीर

लाॅकडाउनः पुलिस को देख गंगा में कूदा युवक, अब अस्पताल में हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः उन्नाव के शुक्लागंज में आज रविवार सुबह एक अजीबो-गरीब वाक्या सामने आया है। घर से सामान लेने निकला युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे शक के आधार पर रोकना चाहा, तो उसने गंगा में छलांग लगा दी। किसी तरह उसे बाहर निकाल लिया गया। पुलिस उसे एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया है। उसकी हालात गंभीर बताई जा रही है। दरअसल, पुलिस ने कानपुर और उन्नाव की सीमा को सील कर रखा है। लाॅकडाउन में सील हैं सीमाएं बताया जाता हैकि शुक्लागंज के शक्ति नगर का रहने वाला संदीप नाम का युवक आज सुबह कानपुर से राशन सामग्री लेकर घर लौट रहा था। नवीन गंगा पुल पर गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों ने उसे वापस लौटने के लिए कहा। बताते हैं कि पुलिस को देख वह बुरी तरह घबरा गया। इसके बाद उनसे पुल से सीधे गंगा में छलांग लगा दी। ये भी पढ़ेंः Corona: कानपुर में 3 साल की बच्ची व ट्रैफिक सिपाही पाॅजिटिव, कुल 223 ह...
मौसम अलर्टः यूपी में 6 मई तक कई जिलों में बारिश-आंधी की चेतावनी

मौसम अलर्टः यूपी में 6 मई तक कई जिलों में बारिश-आंधी की चेतावनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः एक तरफ मई की शुरुआत हो चुकी है तो वहीं दूसरी ओर गर्मी का पहले वाला एहसास लोगों को अबतक नहीं हुआ है। इसकी वजह बार-बार यूपी में मौसम का करवटें बदलना हैं। यही वजह है कि तापमान भी सामान्य से कम ही बना है। इसी सबके बीच मौसम विभाग ने एक बड़ा अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि यूपी के अधिकांश शहरों में 6 मई तक मौसम इसी तरह बिगड़ा रहेगा। इस दौरान तेज बारिश और आंधी जारी रहेगी। मौसम का मिजाज पहले से ज्यादा बिगड़ने वाला है। इन जिलों में ज्यादा दिखेगा असर मौसम विभाग का कहना है कि 6 मई तक यूपी में कानपुर के आसपास जिन जिलों में बारिश-आंधी का असर रहेगा, उनमें कानपुर के साथ-साथ बुंदेलखंड के बांदा, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, कन्नौज, इटावा, उन्नाव, हरदोई, फतेहपुर, जालौन, फर्रूखाबाद और औरैया शामिल हैं। इन शहरों में चार दिनों तक बारिश-आंधी की संभावना है। इस बीच मौसम व...
बांदा में सड़क पर उतरे एसपी, हाॅटस्पाॅट इलाकों का दौरा

बांदा में सड़क पर उतरे एसपी, हाॅटस्पाॅट इलाकों का दौरा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पुलिस अधीक्षक ने देर शाम सड़कों पर उतरकर फोर्स के साथ शहर में लाॅकडाउन की स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा ने शहर के बाबू लाल चौराहे से लेकर मर्दननाका इलाके के आसपास के इलाजों में पूरी स्थिति देखी। इस दौरान उनके साथ सीओ सिटी आलोक मिश्रा समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने पूरी स्थिति का बारीकि से जायजा लिया। जिलेभर में अलर्ट दिखी पुलिस शनिवार शाम पुलिस अधीक्षक ने सीओ मिश्रा तथा कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह के साथ क्षेत्र में पैदल घूमकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान शहर कोतवाली के जवानों के अलावा सभी चौकियों का फोर्स भी मौजूद रहा। पुलिस अधीक्षक ने शहर के दोनों हॉटस्पॉट इलाकों में हालात का जायजा लिया। उधर, सीओ सदर राघवेंद्र सिंह ने बांदा-हमीरपुर सीमा पर वाहनों की चेकिंग जांची। साथ ही पैलानी में इंटर कॉलेजों में बना क्वारंटाइ...
Corona : कानपुर DIG के PRO, महिला इंस्पेक्टर समेत 11 पुलिसकर्मी पाॅजिटिव, कुल संख्या 234

Corona : कानपुर DIG के PRO, महिला इंस्पेक्टर समेत 11 पुलिसकर्मी पाॅजिटिव, कुल संख्या 234

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले में कोरोना पुलिस कर्मियों को निशाना बना रहा है। शनिवार को दिन में दिन में आई कोरोना जांच रिपोर्ट में जहां एक ट्रैफिक सिपाही और रायपुरवा थाने के सिपाही की 3 साल की बेटी की कोरोना पाॅजिटिव होने की पुष्टि हुई। वहीं देर शाम आई जांच रिपोर्ट ने पुलिस विभाग में खलबली मचा दी। जांच रिपोर्ट आने के बाद कानपुर डीआईजी के पीआरओ तथा एलआईयू की महिला इंस्पेक्टर समेत कुल 11 पुलिसकर्मियों में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई। वहीं डीआईजी कमांड ऑफिस में काम कर रहे इतनी बड़ी संख्या में इन पुलिस कर्मियों को पाजिटिव मिलने से पूरे महकमे में खलबली मच गई। इसके साथ ही कुल संख्या 234 पहुंच गई है। कुल 24 पुलिस कर्मी संक्रमित मामले में एसपी पश्चिम अनिल कुमार का कहना है कि शनिवार रात को जारी दो मेडिकल जांच रिपोर्ट में 10 पुलिसकर्मियों और पुलिस लाइन में तैनात एक इंस्पेक्टर की पत्नी में कोरो...
Corona: कानपुर में 3 साल की बच्ची व ट्रैफिक सिपाही पाॅजिटिव, कुल 223 हुई संख्या

Corona: कानपुर में 3 साल की बच्ची व ट्रैफिक सिपाही पाॅजिटिव, कुल 223 हुई संख्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः कोरोना वायरस लगातार कानपुर में पुलिस कर्मियों को अपना निशाना बना रहा है। बीते दिनों 12 पुलिस कर्मियों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। आज शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में एक ट्रैफिक पुलिस के सिपाही समेत एक बच्ची के कोरोना वायरस संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। दरअसल, तीन साल की बच्ची कानपुर के रायपुरवा थाने के सिपाही की बेटी है जो खुद भी कोरोना पाॅजिटिव हैं। बता दें कि शहर में 3 साल की बच्ची के कोरोना पाॅजिटिव होने का अबतक का यह पहला मामला है। बताते चलें कि पुलिस कर्मियों के लगातार पाॅजिटव मामले आ रहे हैं। 151 सैैंपुल में 2 पाॅजिटिव मिले हीं ट्रैफिक पुलिस का सिपाही भी रायपुरवा क्षेत्र का ही बताया जा रहा है। इस तरह कानपुर नगर जिले में अबतक कोरोना वायरस से पॉजिटिव लोगों की संख्या कुल 223 पहुंच गई है। हालांकि, इनमें से 17 स्वस्थ हो चुके हैं। चार ऐसे भी लोग हैं जिनकी मौत हो चु...
यूपी की बड़ी खबरः बागपत जेल में फिर बंदी की हत्या, पहले की CBI जांच जारी

यूपी की बड़ी खबरः बागपत जेल में फिर बंदी की हत्या, पहले की CBI जांच जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, डेस्कः पश्चिमी यूपी से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। बागपत जेल में डान मुन्ना बजरंगी मर्डर केस की सीबीआई जांच चल रही है, इसी बीच आज शनिवार दोपहर को एक और बंदी की जेल के भीतर हत्या हो गई। हत्या की यह वारदात बंदियों के दो गुटों में भिड़ंत के दौरान हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आधा दर्जन घायल बंदियों को इलाज के लिए भर्ती कराया है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बताते चलें कि यूपी की बागपत जेल में डान मुन्ना बजरंगी की हत्या हो गई थी, उस मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है। जेल में सुरक्षा इंतजाम की पोल खुली बताया जाता है कि बागपत जेल में सुरक्षा के कितने इंतजाम है, इसकी हकीकत शनिवार को सामने आ गई। दोपहर में बंदियों के दो गुटों में भिड़ंत हो गई। एक गुट के लोगों ने दूसरे गुट के व्यक्ति की चम्मचों व दूसरी नुकीली चीजों से लगातार प्रहार करक...
बांदा में कोरोना संक्रमित का गांव सील, फ्लैगमार्च के बीच डाक्टर भी पहुंचे

बांदा में कोरोना संक्रमित का गांव सील, फ्लैगमार्च के बीच डाक्टर भी पहुंचे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा में एक साथ तीन कोरोना वायरस पाॅजिटिव केस मिलने के बाद प्रशासन ने अपने स्तर से प्रयास तेज कर दिए हैं। गिरवां क्षेत्र के राहूसत गांव को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। गांव में बाहरी लोगों को पूरा चेक करने के बाद ही भेजा जा रहा है। वहीं पूरे गांव को सैनिटाइज करने के साथ ही लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। लगातार स्थिति पर नजर यह सिलसिला लगातार जारी है। इतना ही नहीं पूरे गांव को तत्काल प्रभाव से हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया था। ऐसे में आसपास के एक किमी के दायरे में आने वाले क्षेत्र की भी पूरी निगरानी रखी जा रही है। उच्चाधिकारियों द्वारा भी लगातार स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है।शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक एलबीके पाल, सीओ नरैनी तथा गिरवां प्रभारी शशि पांडे फोर्स के साथ गांव में पहुंचे। वहां फ्लैगमार्च करते हुए गांव के हालात का जायजा भी लिया। इसके साथ ही...
बांदा में विवाहिता ने लगाई फांसी, अनहोनी से परिवार में कोहराम

बांदा में विवाहिता ने लगाई फांसी, अनहोनी से परिवार में कोहराम

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले आज शनिवार दोपहर एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। इस अनहोनी से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। इसके बाद शव को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। उनका इलाज भी चल रहा था। हालांकि, पुलिस का यह भी कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटना गिरवां थाना क्षेत्र के बडो़खर गांव की है। बड़ोखर में घटना से परिवार में कोहराम बताया जाता है कि गिरवा थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव में रहने वाली वंदना (25) पत्नी विनय ने शनिवार सुबह अपने घर के अंदर कमरे में रस्सी से फांसी लगा ली। काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आई तो परिवार के लोगों ने उसे आवाज दी। इसके बाद परिजनों ने वहां जाकर देखा तो उनके...
अच्छी खबरः बांदा में 22 कोरोना संदिग्धों की जांच रिपोर्ट निगेटिव, 45 की बाकी

अच्छी खबरः बांदा में 22 कोरोना संदिग्धों की जांच रिपोर्ट निगेटिव, 45 की बाकी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा में एक दिन पहले शुक्रवार को तीन कोरोना वायरस पाॅजिटिव केस मिलने के बाद शनिवार सुबह थोड़ी राहत की खबर लेकर आई है। हाल ही में जांच को भेजे गए 22 कोरोना संदिग्ध लोगों की रिपोर्ट आ गई है। इन सभी की रिपोर्ट निगेटव आई है। यानी इनमें से किसी को कोरोना नहीं है। इस बात की जानकारी मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. मुकेश यादव ने दी। साथ ही प्रशासन ने राहत की सांस ली है। एक दिन पहले मिले थे 3 पाॅजिटिव मामले बताया जाता है कि बीती 30 अप्रैल को जिले से 22 लोगों के सैंपुल कोरोना जांच को भेजे गए थे। इनमें कोरोना संक्रमित मिले नरैनी के युवक के परिवार के लोग भी शामिल हैं। जांच में ये सभी निगेटिव पाए गए हैं। इसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है। बताते हैं कि अभी 45 लोगों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। बताते चलें कि शुक्रवार को एक साथ बांदा में तीन कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इससे अधिक...