Monday, August 31सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

Good News: बांदा आयुक्त और परिवार की कोरोना (Covid-19) जांच रिपोर्ट निगेटिव

Good News: बांदा आयुक्त और परिवार की कोरोना (Covid-19) जांच रिपोर्ट निगेटिव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, ललितपुर, सेहत, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः चित्रकूटधाम मंडल के लिए सोमवार को एक अच्छी खबर सामने आई है। रविवार को पता चला था कि जिले में जो लोग कोरोना पाॅजिटिव (Covid-19) पाए गए थे उनमें एक बांदा के आयुक्त गौरवदयाल का फालोअर यानी कुक है। ऐसे में आयुक्त और उनके परिवार को लेकर भी चिंता बढ़ गई थी, लेकिन अच्छी बात यह है कि आज सोमवार को आयुक्त और उनके परिवार के सदस्यों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले के स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसकी पुष्टि की गई है। जिले के सरकारी महकमों और आम लोगों ने भी इस अच्छी खबर पर खुशी जताई है। झांसी से सोमवार शाम आई रिपोर्ट बताया जाता है कि आयुक्त और उनकी पत्नी व बच्चों का सैंपुल जांच के लिए भेजा गया था। यह सैंपुल जांच के लिए झांसी स्थित लैब गया था। इसकी सोमवार शाम को आई रिपोर्ट निगेटिव निकली। इसके साथ ही पूरी सरकार मशीनरी और मंडल के लोगों ने राहत की सांस ली। संबंधित खबर यहां पढ़ेंः बा...
बांदाः झाड़ियों में रोता-बिलखता लावारिश मिला नवजात, ऐसे बची जान..

बांदाः झाड़ियों में रोता-बिलखता लावारिश मिला नवजात, ऐसे बची जान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः अभी सोशल मीडिया पर लोगों का मदर्स-डे का खुमार पूरी तरह उतरा भी नहीं था कि अगले ही दिन आज सोमवार को बांदा में एक नवजात बच्चा झाड़ियों में लावारिश हालत में पड़ा मिला। धूप तेज थी, बच्चे बुरी तरह से रोता-बिलखता तड़फ सा रहा था। उसके रोने से ही लोगों का ध्यान गया। आसपास के महिलाओं ने दौड़कर बच्चे को उठाया और पहले गमछे में लपेटा और फिर वहां से बाहर लेकर आईं। गनीमत रही कि कोई जंगली जानवर या कुत्ता आदि तबतक बच्चे के पास नहीं पहुंचा था। इलाज के बाद बच्चा स्वस्थ, पुलिस की सराहना बहरहाल लोगों ने पुलिस को सूचना दी। चौकी इंचार्ज हमराही के साथ मौके पर पहुंचे और बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने गंभीरता दिखाते हुए तुरंत ही उसका इलाज शुरू किया। फिलहाल बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ बताया जा रहा है। यह घटनाक्रम सोमवार दोपहर बाद का है, और बच्चा अतर्रा रोड पर राजाराम बगिया के ...
Bollywood Actress अमीषा ने शेयर कीं बोल्ड फोटोज, ट्रोल्स से बचने का भी किया ‘पक्का जुगाड़’

Bollywood Actress अमीषा ने शेयर कीं बोल्ड फोटोज, ट्रोल्स से बचने का भी किया ‘पक्का जुगाड़’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः गदर, कहो न प्यार है..जैसे जबरदस्त हिट फिल्म दे चुकीं अमीषा पटेल आज भले ही फिल्मों में नजर न आ रही हों, लेकिन फैंस के बीच सुर्खियों में बने रहना उनको अच्छे से आता है। अमीषा की हाट-बोल्ड फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर धूम मचाती रहती हैं। बोल्ड फोटोज से फैली सनसनी हाल ही में फिर बाॅलीवुड की इस खूबसूरत अदाकारा ने अपनी कुछ बोल्ड फोटोज शेयर करके सनसनी फैला दी है। फैंस जबरदस्त ढंग से उनकी फोटोज को लाइक दे रहे हैं। ट्रोल्स से बचने के लिए प्राइवेसी यूज हालांकि, अबकी बार खास बात यह है कि अमीषा ने ट्रोल्स होने से बचने के लिए भी पक्का जुगाड़ किया है। उन्होंने इन फोटोज के साथ प्राइवेसी यूज की है। अब यूजर उनकी फोटोज को लाइक तो कर सकते हैं, लेकिन कमेंट्स या कोई कांप्लीमेंट नहीं दे सकते हैं। ऐसा अमीषा ने उन बेहूदे किस्म के ट्रोलर्स से बचने के लिए किया है जो अनाप-शनाप कमे...
Covid-19: लखीमपुर अस्पताल के डाक्टर को कोरोना, सीतापुर में डाक्टर की पत्नी भी क्वारंटाइन

Covid-19: लखीमपुर अस्पताल के डाक्टर को कोरोना, सीतापुर में डाक्टर की पत्नी भी क्वारंटाइन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर, सेहत
समरनीति न्यूज, सीतापुर/लखीमपुरः लखीमपुर खीरी जिला अस्पताल में कार्यरत डाक्टर के सैंपुल जांच की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद उनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया है। आज उनके कोरोना पाजिटिव होने की पुष्टि होने के बाद उनको लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। वहीं सीतापुर के खैराबाद में स्थित बीएसएम हास्पिटल में तैनात उनकी डाक्टर पत्नी को भी क्वारंटाइन करने के लिए लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल भेजा गया है। संदेह के आधार पर उनका भी सैंपुल जांच को भेजा जा रहा है। इस बात की जानकारी सीतापुर के सीएमओ डा. आलोक वर्मा की ओर से दी गई है। 9 तारीख को भेजी गई थी जांच को रिपोर्ट बताया जा रहा है कि डाक्टर संविदा पर तैनात थे। बताया जाता है कि लखीमपुर के जिला अस्पताल में तैनात एक डाक्टर की ड्यूटी वहां बने कोविड-19 वार्ड में थी। वह सीतापुर में डाक्टर पत्नी के सा...
सीतापुर जिला अस्पताल में युवक ने लगाई फांसी, स्वास्थ कर्मियों में हड़कंप

सीतापुर जिला अस्पताल में युवक ने लगाई फांसी, स्वास्थ कर्मियों में हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर, सेहत
समरनीति न्यूज, सीतापुरः आज सोमवार को सीतापुर जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड के पीछे एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताते हैं कि उक्त युवक 4-5 साल से जिला अस्पताल में ही रहता था। युवक का नाम सचिन अवस्थी है जो जिले के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के चंदनपारा गांव का रहने वाला था। बताते हैं कि सचिव लगभग 4 साल पहले बिजली के करंट से झुलस गया था। इसके बाद से उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस उसकी कुछ हरकतों की विजह से घर वाले भी उससे धीरे-धीरे दूर होते चले गए। वह अस्पताल में ही इधर-उधर घूमा करता था। डॉ. अजय कुमार शुक्ला का कहना है कि सचिन को एक बार घर भेजा गया था, लेकिन फिर लौटकर आ गया था। उधर, सीएमएस डा. अनिल अग्रवाल का कहना है कि युवक वर्तमान में जिला अस्पताल में भर्ती नहीं था, लेकिन यहीं घूमता रहता था। मामले में शहर कोतवाल अंबर सिंह का कहना है कि शव क...
सीतापुर जेल में गिरीं आजम की विधायक पत्नी, कंधा फ्रैक्चर

सीतापुर जेल में गिरीं आजम की विधायक पत्नी, कंधा फ्रैक्चर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः सीतापुर जेल में निरुद्ध सपा सांसद आजम खां की विधायक पत्नी बाथरूम में गिरकर घायल हो गईं हैं। बताते हैं कि जेल के बाथरूम में गिरने से उनके कंधे में फ्रैक्चर हो गया है। इसलिए उनको प्लास्टर चढ़ाया गया है। हालांकि, घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है। जेल प्रशासन ने उनको जेल अस्पताल में भी दिखवाया है। जेल अधीक्षक डीसी मिश्र ने इस बारे में मुख्य चिकित्साधिकारी डा आलोक वर्मा को जानकारी देते हुए अवगत कराया। 27 फरवरी से सीतापुर जेल में है आजम परिवार इसके बाद डा. तजीन फातिमा को इलाज के लिए जिला अस्पताल भी ले जाया गया। जेल अधीक्षक श्री मिश्रा के अनुसार एक्सरे के बाद डॉक्टरों प्लास्टर चढ़ाया है, ताकि कोई दिक्कत न बढ़े। हालांकि, हाथ में माइनर फ्रैक्चर बता रहे हैं। इसके बाद उनको जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। ये भी पढ़ेंः सीतापुर जेल बनी आजम खां, पत्नी-बेटे का नया पता-शिफ्ट हुए...
चित्रकूट में भीषण अग्निकांडः महिला की जलकर मौत, 47 घर राख-12 घंटे बाद काबू

चित्रकूट में भीषण अग्निकांडः महिला की जलकर मौत, 47 घर राख-12 घंटे बाद काबू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः बीती रविवार शाम को धर्मनगरी चित्रकूट के राजापुर क्षेत्र में भीषण अग्निकांड ने जमकर तांडव मचाया। तेज हवा के साथ फैली आग में जिंदा जलकर एक महिला की मौत हो गई। कई मवेशी जलकर मर गए। देखते ही देखते 47 घर जलकर राख हो गए। दमकल कर्मचारियों की चार टीमें 12 घंटे तक आग बुझाने में जुटी रहीं। तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया जा सका। इस अग्निकांड में रविवार शाम चली आंधी-तूफान ने आग में घी जैसा काम किया। दमकल की गाड़ियां पेड़ टूटने के कारण फंस गईं और मौके पर पहुंचने में उनको देरी हुई। वहीं तेज हवा की वजह से आग तेजी से फैलती चली गई। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय के निर्देशों पर जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर डटे रहे। डीएम खुद पूरी स्थिति का समय-समय पर अपडेट लेते रहे। आंधी-तूफान में आग में घी का काम किया मौके पर अधिकारी भी जुटे रहे। एडीएम जीपी सिंह, एएसपी बलवंत चौधरी, एसडीएम राजापुर...
बांदा में बीटेक (B.Tec) छात्र ने खुद को गोली से उड़ाया, परिवार में कोहराम

बांदा में बीटेक (B.Tec) छात्र ने खुद को गोली से उड़ाया, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक बीटेक छात्र ने खुद को गोली से उड़ा लिया। बेटे के गोली मारकर आत्महत्या की इस घटना के पूरे परिवार में कोहराम मचा दिया। घटना के बारे में बताया जाता है कि मृतक के परिवार के लोगों ने ही पुलिस को इसकी सूचना दी। मृतक के पिता का कहना है कि उनका बेटा बीटेक का छात्र था और उसने नशे की हालत में खुद को तमंचे से गोली मार ली है। परिजनों का कहना है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उधर, कालिंजर के गुढ़हा चौकी इंचार्ज राकेश कुमार यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रहे हैं। घटना को लेकर परिवार के लोग बेहाल हैं। मां-पिता समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन बोले, मानसिक स्थिति नहीं थी ठीक बताया जाता है कि जिले के कालिंजर थाना क्षेत्र के बसराही चौकी गुड़ा निवासी बैधनाथ पटेल ...
यूपी में आंधी-तूफान से 22 की मौत, जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

यूपी में आंधी-तूफान से 22 की मौत, जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः कोरोना संकट के बीच रविवार शाम को आए आंधी-तूफान में प्रदेश में जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया। राजधानी लखनऊ से लेकर पश्चिमी यूपी, मध्य क्षेत्र तक अचानक मौसम इतनी तेजी के साथ खराब हुआ कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। आंधी-बारिश और वज्रपात ने प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर तबाही मचाई। धूल भरी आंधी से बड़े विशाल पेड़ उखड़ गए। इस दौरान आंधी में हादसों से प्रदेश में कुल 22 लोगों की मौत की सूचना मिली है। वहीं फसलों को बुरी तरह से नुकसान पहुंचा है। साथ ही शहरों में काफी कुछ अव्यवस्थित हो गया है। आंधी के साथ ही कई शहरों में अंधेरे छा गया। मुख्यमंत्री योगी ने दुख जताया उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्राकृतिक आपदा पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति सांत्वना प्रकट की है। साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। बताया जाता है कि मध्य उत्तर ...