Sunday, August 30सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

Update- सबसे बड़ी खबरः मोस्टवांटेड विकास दुबे गिरफ्तार, उज्जैन महाकाल मंदिर के बाहर से गिरफ्तारी

Update- सबसे बड़ी खबरः मोस्टवांटेड विकास दुबे गिरफ्तार, उज्जैन महाकाल मंदिर के बाहर से गिरफ्तारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः कानपुर के चौबेपुल के बिकरु गांव में 2/3 जुलाई की रात पुलिस टीम पर हमला कर सीओ समेत 8 पुलिस वालों की हत्या का मास्टरमाइंड 5 लाख का ईनामी बदमाश विकास दुबे गिरफ्तार हो गया है। उसने उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन करने के बाद कथिततौर पर खुद सरेंडर कर दिया। दर्शन के बाद वह खुद ही चिल्लाने लगा कि 'मैं ही विकास दुबे हूं।' इसके बाद गार्ड ने पुलिस को सूचना दी। उज्जैन के फ्रीगंज थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद पुलिस उसे किसी गुमान जगह पर ले गई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि एक सुरक्षा कर्मी द्वारा पहचानने के बाद उसकी सूचना पर उसे गिरफ्तार किया गया है। खास बात यह है इस दौरान पुलिस के सामने वह चिल्लाता रहा कि वही सहेवा कानपुर वाला विकास दुबे है। 7 दिन चकमा देने के बाद पहुंच गया उज्जैन वहीं यूपी पुलिस भी सूचना मिलने के बाद उसे लेने रवाना हो ग...
बांदा कमिश्नर ने खुद फावड़ा चलाकर किया पौधरोपण, लापरवाही पर सचिव को फटकारा

बांदा कमिश्नर ने खुद फावड़ा चलाकर किया पौधरोपण, लापरवाही पर सचिव को फटकारा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा कमिश्नर गौरव दयाल ने आज गुरुवार को जिले के कमासिन क्षेत्र में ग्राम पंचायत ममसीखुर्द में जल संरक्षण हेतु बनाए जा रहे ड्रीम प्रोजेक्ट नाले का निरीक्षण किया। मनरेगा के काम देखे और साथ ही पौधरोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। आयुक्त गौरव दयाल ने कहा कि पौधरोपण करके हम न सिर्फ इस पीढ़ी के लिए भला करते हैं, बल्कि आने वाली कई पीढ़ियों को कुछ देकर जाते हैं। इस मौके पर अन्य अधिकारी और कर्मचारियों के साथ ग्रामीण भी मौजूद रहे। खजाने की अफवाह वाला तालाब भी देखा आज दोपहर करीब 2 बजे ममसी खुर्द में मनरेगा योजना से चूहका नाला में जल संरक्षण को बनाए जा रहे ड्रीम प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। योजना के तहत 1 किलो मीटर तक नाले की खुदाई कर उसमें चार ड्रीम जल संचय हेतु बनाए जाएंगे। फावड़ा लेकर खुद आयुक्त ने वहां शीशम का पौधा लगाया। इस दौरान निर्माण कार्य में लापर...
बांदा में खुलेआम ओवर रेट पर देशी शराब बिक्री, विभाग की मिलीभगत से माफिया हावी

बांदा में खुलेआम ओवर रेट पर देशी शराब बिक्री, विभाग की मिलीभगत से माफिया हावी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में आबकारी विभाग की मिलीभगत से खुलेआम ओवर रेट पर शराब की बिक्री बदस्तूर जारी है। देशी शराब के ठेकों से लेकर अंग्रेजी तक पर निर्धारित से ज्यादा की वसूली हो रही है। वहीं बीयर की दुकानों में प्रति बोतल 10 से 15 रुपए ज्यादा लिए जा रहे हैं। इतना ही नहीं निर्धारित समय से ज्यादा देर तक शराब की दुकानें खोली जा रही हैं। सूत्रों की माने तो ये सब गड़बड़झाला जिले के आबकारी विभाग की मिलीभगत और अधिकारियों के संरक्षण में चल रहा है। नेताओं और माफियाओं के मिलीभगत से यह खेल खुलेआम चल रहा है। लाकडाउन के बाद अनलाॅक में ज्यादा कमाने की होड़ में दारु के ठेके वालों ने नियम-कानून ठेंगे पर रख छोड़े हैं। गड़बड़ी की बात कही, क्या किया पता नहीं बताया जाता है कि शहर में देशी शराब के ठेकों के संचालक खुलेआम न सिर्फ दारु की कालाबाजारी कर रहे हैं बल्कि, उसके बदले में ज्यादा रकम भी वसूल रहे हैं...
नहीं रहे शोले के सूरमा भोपाली, मशहूर हास्य अभिनेता जगदीप का निधन

नहीं रहे शोले के सूरमा भोपाली, मशहूर हास्य अभिनेता जगदीप का निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः शोले फिल्म में सूरमा भोपाली का याददार किरदार निभाने वाले अभिनेता जगदीप अब नहीं रहे। उन्होंने आज बुधवार देर रात 81 साल की उम्र में मुंबई में अंतिम सांसें लीं। मशहूर कॉमेडी एक्टर जगदीप जाफरी अभिनेता जावेद जाफरी के पिता थे। इसके साथ ही 2020 में फिल्म इंडस्ट्री ने अपना एक और सितारा खो दिया है। बुधवार देर शाम 81 साल की उम्र में निधन मशहूर हास्य अभिनेता और कामेडियन जावेद जाफरी के पिता जगदीप के निधन से फिल्म इंटडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। बताते चलें कि जगदीप जाफरी बालीवुड के एक मशहूर एक्टर थे और उन्होंने दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया। उनका असली नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था। बाद में फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदल लिया। ये भी पढ़ेंः दुखद खबरः महान अभिनेता ऋषि कपूर का निधन  वैसे तो उन्होंने कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया, ...
Kanpur Encounter: पूर्व SO विनय तिवारी और दरोगा केके शर्मा गिरफ्तार, 68 हो चुके लाइन हाजिर

Kanpur Encounter: पूर्व SO विनय तिवारी और दरोगा केके शर्मा गिरफ्तार, 68 हो चुके लाइन हाजिर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः मोस्टवांटेड विकास दुबे से नजकियां रखने वाले पुलिस कर्मियों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या के आरोपी हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे से मुखबरी करने के संदेह में पुलिस ने आज चौबेपुर के पूर्व एसओ विनय तिवारी और हल्का इंचार्ज केके शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि इससे पहले थाने में तैनात 68 पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। अभी कई और अधिकारी और पुलिस कर्मी जांच की रडार पर है। 5 लाख का ईनामी पकड़ में आते-आते हाथ से फिसला हालांकि, बताते चलें अभी हाल में आठ पुलिस कर्मियों के हत्यारोपी 5 लाख का ईनामी बदमाश विकास दुबे फरीदाबाद में पुलिस के हाथ आते-आते बच गया है। हालांकि, एसटीएफ ने आज बुधवार को उसके दाहिने हाथ अमर दुबे को मार गिराया है तो एक अन्य साथी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। ये भी पढ़ेंः ब्रेकिंग न्यूजः हमीरप...
बांदा से बड़ी खबरः मेडिकल कालेज के डाक्टर और उनकी दो मासूम बेटियों समेत 4 पाॅजिटिव

बांदा से बड़ी खबरः मेडिकल कालेज के डाक्टर और उनकी दो मासूम बेटियों समेत 4 पाॅजिटिव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में कोरोना पाजिटिव केस मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को जहां पांच कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी संभल भी नहीं पाए थे कि इसी बीच आज बुधवार को चार और कोरोना पाॅजिटिव केस मिलने से हड़कंप मच गया। आज पाॅजिटिव मिले चार केस में एक मेडिकल कालेज के डाक्टर और उनकी दो मासूम बेटियां भी शामिल हैं। इसके अलावा एक लोको पायलट भी ट्रूनेट मशीन से हुई जांच में संक्रमित मिले हैं। जिले में अब कोरोना पाजिटिव की संख्या 65 पर पहुंच गई हैं। इनमें 22 एक्टिव केस बताए जा रहे हैं। चौथा संक्रमित लोको पायलट निकला बताया जाता है कि ट्रामा सेंटर में लगी ट्रूनेट मशीन से जांच में शहर के अलीगंज स्थित काली देवी मंदिर के पास रहने वाले लोको पायलट की जिला अस्पताल में हुई ट्रूनेट मशीन जांच में रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। इसके साथ ही पूरे अलीगंज इलाके में हलचल मच गई। मुख्य...
हमीरपुर एनकाउंटरः 29 जून को शादी, 2 जुलाई को पुलिस पर हमला, 8 को ढेर, कानपुर में एक और गुर्गा

हमीरपुर एनकाउंटरः 29 जून को शादी, 2 जुलाई को पुलिस पर हमला, 8 को ढेर, कानपुर में एक और गुर्गा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर/बांदाः आज बुधवार सुबह एसटीएफ (STF) के साथ मुठभेड़ में मारे गए मोस्ट वांटेड विकास के दाहिने हाथ बन चुके अमर दुबे की उम्र मात्र 23 साल थी। बीती 29 जून को ही उसकी शादी हुई थी। बताते हैं कि लड़की वालों पर दवाब बनाकर उसकी घर में ही शादी कराई गई थी। दुल्हन के हाथों की मेहंदी भी अभी नहीं छूटी थी कि अपराध की दुनिया में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के संरक्षण में फल-फूल रहे अमर ने अपने आका के साथ 2 जुलाई की रात पुलिस टीम पर गोलियां बरसाईं। एक इंस्पेक्टर और सिपाही भी घायल कानपुर के बिकरु में सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या के मामले में वह न सिर्फ नामजद था, बल्कि उसका पोस्टर भी पुलिस ने मंगलवार को ही जारी किया था। ये भी पढ़ेंः यूपीः 4 IPS के तबादले, STF से भी गए अनंतदेव, 2 महानगरों के SSP भी बदले गए उसके सिर पर 25 हजार का ईनाम था। अब उसके एसटीएफ के हाथों मारे जाने के बाद परिव...
ब्रेकिंग न्यूजः हमीरपुर में STF से मुठभेड़ में मोस्ट वांटेड विकास का दाहिना हाथ अमर दुबे ढेर

ब्रेकिंग न्यूजः हमीरपुर में STF से मुठभेड़ में मोस्ट वांटेड विकास का दाहिना हाथ अमर दुबे ढेर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ/बांदाः आज बुधवार सुबह बुंदेलखंड से बड़ी खबर सामने आई है। हमीरपुर जिले में एसटीएफ (STF) ने मोस्ट वांटेड एवं ढाई लाख के ईनामी बदमाश विकास दुबे का करीबी एवं आठ पुलिस कर्मियों की हत्या का आरोपी बदमाश अमर दुबे को मार गिराया। हमीरपुर के इंस्पेक्टर को भी लगी गोली यह मुठभेड़ हमीरपुर के मौदहा थाना क्षेत्र में हुई है। एसटीएफ ने आज तड़के सुबह उसे घेरा है। बताते हैं कि इस दौरान हमीरपुर पुलिस भी साथ रही। डीआईजी दीपक कुमार ने बताया है कि इसमें हमीरपुर के एक इंस्पेक्टर को भी गोली लगी है। अधिकारी मौके पर हैं। मुठभेड़ की जानकारी देते हुए आईजी एसटीएफ अमिताभ यश ने बताया है कि अमर दुबे उन नामजद बदमाशों में एक है जिन्होंने कानपुर के चौबेपुर के बिकरु गांव में हमला करके आठ पुलिस कर्मियों को मार डाला था। इसमें एक सीओ देवेंद्र मिश्रा भी शामिल थे जो मूल रूप से बांदा जिले के रहने वाले थ...
यूपीः 4 IPS के तबादले, STF से भी गए अनंतदेव, 2 महानगरों के SSP भी बदले गए

यूपीः 4 IPS के तबादले, STF से भी गए अनंतदेव, 2 महानगरों के SSP भी बदले गए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः कानपुर में सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या के के मामले में मोस्ट वांटेड हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे से कथित संबंधों की आंच कानपुर के पूर्व एसएसपी/डीआईजी अनंतदेव तिवारी पर पड़ ही गई। उनको कानपुर से हटाकर एसटीएफ में भेजा गया था। अब उनको एसटीएफ से भी हटा दिया गया है। अनंत देव को मंगलवार शाम डीआईजी एसटीएफ के पद से हटाकर मुरादाबाद पीएसी में डीआईजी पद पर तैनाती दी गई है। इसके साथ ही वाराणसी और मुरादाबाद के एसएसपी को बदलते हुए लखनऊ में एसटीएफ के एसएसपी पद पर नई तैनाती की गई है। माना जा रहा है कि कानपुर के चौबेपुर में आठ पुलिस कर्मियों की हत्या के बाद हिस्ट्रीशीटर अशोक दुबे से कथित संबंधों को लेकर डीआईजी अनंत देव पर यह गाज गिरी है। अमित पाठक वाराणसी के एसएसपी नियुक्त लखऩऊ में एसटीएफ के एसएसपी पद पर आईपीएस सुधीर कुमार सिंह की तैनाती की गई है। वह अबतक 15वीं वाहिनी आगरा में सेन...