Saturday, August 29सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

कोविड-19: बांदा डीआईजी दीपक कुमार ने संभाला मोर्चा, लोगों से की बातचीत

कोविड-19: बांदा डीआईजी दीपक कुमार ने संभाला मोर्चा, लोगों से की बातचीत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः आज यहां मंगलवार को डीआईजी दीपक कुमार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर शहर कोतवाली क्षेत्र में खुद जाकर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही सरकार के निर्देशों के पालन के दावों और उनकी जमीनी सच्चाई को देखा। दुकानदारों से बात की और कोरोना के खतरे से अवगत कराते हुए सभी से सतर्क रहने को भी कहा। डीआईजी ने सभी को बड़ी ही सरलता के साथ बताया कि कोरोना से हम सभी को बचाव करना है। इसके खतरों के प्रति अलर्ट रहना है। कोरोना से बचाव के लिए जागरुक भी किया डीआईजी की बातें सुनकर दुकानदार और आम लोग काफी उत्साहित और खुश नजर आए। उन्होंने उच्चाधिकारी से कहा कि वह पूरी तरह से कोरोना के खिलाफ जंग में पुलिस का सहयोग करेंगे। उधर, डीआईजी दीपक ने साफ कहा कि कोरोना से बचाव के लिए शासन के जो भी निर्देश हैं उनका कड़ाई से पालन करें। खुद को बदलें, मास्क लगाकर चलें और किसी भी कीमत पर सोशल डिस्टें...
Update- Breaking News: विकास दुबे के घर से मिली AK-47, इंसास राइफल-कारतूस, 50 हजार का ईनामी शशिकांत गिरफ्तार,

Update- Breaking News: विकास दुबे के घर से मिली AK-47, इंसास राइफल-कारतूस, 50 हजार का ईनामी शशिकांत गिरफ्तार,

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज मंगलवार सुबह कुछ देर पहले आठ पुलिस कर्मियों के हत्यारे और मुठभेड़ में ढेर हो चुके 5 लाख के ईनामी बदमाश विकास दुबे से जुड़ी एक बड़ी खबर कानपुर से आई है। कानपुर में गैंगस्टर विकास दुबे के मामले में यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने प्रेसवार्ता की है। उन्होंने जानकारी दी है कि विकास दुबे के घर से पुलिस ने AK47 राइफल (सरकारी), 30 कारतूस और एक इंसास राइफल, 20 कारतूस, बरामद किए हैं। प्रेसवार्ता में कानपुर के आईजी मोहित अग्रवाल समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। 50 हजार का ईनामी भी गिरफ्तार एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया है कि विकास दुबे के साथी बदमाश शशिकांत को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाश की पुलिस को पुलिस कर्मियों के मारे जाने वाली घटना के बाद से ही तलाश थी। उसपर 50 हजार का ईनाम घोषित था। हालांकि, अभी 11 और नामजद आरोपी पुलिस की पकड़ से बाह...
ब्रैकिंग न्यूजः कानपुर में नरकंकाल मिलने से हड़कंप, बरसात से मिट्टी कटने पर दिखा

ब्रैकिंग न्यूजः कानपुर में नरकंकाल मिलने से हड़कंप, बरसात से मिट्टी कटने पर दिखा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले के सचेंडी थाना क्षेत्र में श्रीनगर कोटरा मार्ग पर शराब ठेके के पास सड़क किनारे मिट्टी में दबा एक नरकंकाल मिलने से हड़कंप मच गया है। मामला आज सुबह का है। बताते हैं कि यह नरकंकाल उस वक्त सामने आया है जब बरसात में उस जगह की मिट्टी कट गई। इसके बाद मिट्टी हटने से वहां दबा नरकंकाल बाहर दिखाई देने लगा। इलाके के लोगों ने देखा तो बुरी तरह से सहम से गए। थाना प्रभारी सचेंडी का कहना है कि नरकंकाल के पास कपड़े भी पड़े मिले हैं। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस, छानबीन शुरू कपड़ों से एक आधार कार्ड मिला है जिसमें रामकुमार सिंह पुत्र रणधीर सिंह निवासी ग्राम कोटरा (सजेती) का पता लिखा है। थाना प्रभारी ने बताया कि नरकंकाल नुमा शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मामले में इलाके को लोगों को आशंका है कि क...
कानपुर में लगातार फूट रहे कोरोना बम, अब 87 केस मिलने से खलबली

कानपुर में लगातार फूट रहे कोरोना बम, अब 87 केस मिलने से खलबली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले में लगातार कोरोना को लेकर हालात चिंताजनक बने हैं। सोमवार शाम आई जांच रिपोर्ट में कुल 87 कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। 4 लोगों की मौत होने की सूचना है, जबकि 23 मरीज ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके साथ ही अब कानपुर में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1836 हो गई है। हालांकि, इनमें से 1133 लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट गए हैं। लगातार मिल रहे नए मामलों से प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की भी चिंता बढ़ी हुई है। कानपुर में 613 एक्टिव केस, 1133 ठीक हो चुके जहां तक एक्टिव केस की बात करें तो कानपुर में इस वक्त कुल 613 एक्टिव केस हैं। वहीं 90 लोगों की अबतक कोरोना से मौत हो चुकी है। यह आंकड़े कानपुर के सीएमओ की ओर से सोमवार को जारी हुई रिपोर्ट के आधार पर हैं। ये भी पढ़ेंः मास्क न पहनने पर सपा नेता का चालान, बेहोश होकर गिरे-फ...
बांदाः हाथ में तमंचा लेकर दिखाई हीरोपंती, फिर हुआ कुछ ऐसा कि..

बांदाः हाथ में तमंचा लेकर दिखाई हीरोपंती, फिर हुआ कुछ ऐसा कि..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः हाथ में तमंचा लेकर हीरोपंती दिखाते हुए एक युवक ने फोटो खिंचाई। इसके बाद उस फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फोटो तेजी से वायरल हुई और हर ओर उसकी चर्चा होने लगी। बांदा पुलिस ने मामले की जांच की तो युवक की पहचान भी कर ली। बाद में उसे गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। कोर्ट ने युवक को उसे जेल भेज दिया है। अब वह अपनी करनी पर पछता रहा है। पूरा मामला बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र से जुड़ा है। पैलानी के अमलोर से युवक गिरफ्तार बताया जाता है कि जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के अमलोर गांव के रहने वाले युवक गोरे उर्फ भूपेंद्र सिंह पुत्र फूल सिंह ने करीब हफ्तेभर पहले देशी अवैध तमंचा हाथ में लेकर फोटो खिंचाई। इसके बाद उसे व्हाट्सएप पर वायरल कर दिया। देखते ही देखते फोटो पूरे इलाके में फैल गई। लोगों में जकर चर्चा होने लगी। इसके बाद पुलिस के भी जानकारी होने पर फोटो का संज्ञा...
Covid-19: बांदा में छात्र समेत डीएम कालोनी इलाके में एक और कोरोना संक्रमित मिला

Covid-19: बांदा में छात्र समेत डीएम कालोनी इलाके में एक और कोरोना संक्रमित मिला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में लगातार कोरोना पाॅजिटिव केस मिलने का सिलसिला जारी है। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में एक छात्र समेत दो कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिले हैं। इनमें से एक व्यक्ति आईटीआई कालेज का 30 साल का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बताया जा रहा है, जो शहर की डीएम कालोनी इलाके का रहने वाला है। वहीं एक अन्य संक्रमित छात्र है जो बीती 9 जुलाई को अपने चाचा के साथ नागपुर से लौटा है। यह छात्र बबेरू के परसौली गांव का रहने वाला है। जिले में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 74 पर पहुंच गई है। हालांकि, इनमें 32 एक्टिव केस हैं और बाकी ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। उधर, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि डीएम कालोनी इलाके में सेनेटाइजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग का काम शुरू कर दिया गया है।  स्वास्थ्य विभाग ने इलाके को सील कराना शुरू किया मंडलायुक्त गौरव दयाल की ओर से मिली जानकारी के अनुस...
CBSE 12th Result-2020: लखनऊ की दिव्यांशी को 600 में 600 अंक, इंडिया टाॅपर

CBSE 12th Result-2020: लखनऊ की दिव्यांशी को 600 में 600 अंक, इंडिया टाॅपर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसमें राजधानी लखनऊ की छात्रा दिव्यांशी ने 600 में 600 अंक हांसिल करते हुए इंडिया टाॅप किया है। दिव्यांशी जैन का इस परीक्षा में शत प्रतिशत रिजल्ट रहा है। छात्रा दिव्यांशी का सपना है कि वह शोध क्षेत्र में जाकर काम करें। दिव्यांशी की सफलता से उनका परिवार बेहद खुश है। उनके पिता एक व्यापारी हैं और मां गृहणी। श्रेया और यशराज ने भी बढ़ाया मान इसी तरह लखनऊ के इंदिरानगर की रहने वाली रानी लक्ष्मी बाई स्कूल की छात्रा श्रेया श्रीवास्तव व छात्र यश राज ने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल करते हुए परिवार के साथ-साथ पूरे शहर का मान बढ़ाया है। इसी स्कूल की छात्रा आस्था त्रिपाठी और छात्र समीर ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल करते हुए परिवार का मान बढ़ाया है। व्यापारी की बेटी हैं छात्रा दिव्यांशी जैन सीबीएसई की 12वीं की परीक्...
बांदा में सो रहे युवक को उठा ले जाकर काट डाला, हत्याकांड से सनसनी

बांदा में सो रहे युवक को उठा ले जाकर काट डाला, हत्याकांड से सनसनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हत्या की एक नृशंस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है। घर के बाहर सो रहे युवक को बदमाश उठाकर ले गए। कुछ दूरी पर ले जाकर बदमाशों ने धारदार हथियारों से उसकी बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी। जानकारी होने पर थाना पुलिस के साथ-साथ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की हर कोशिश की जा रही है। बताते हैं कि मरने वाला युवक टेंपों में बालू की बोरियां लादकर बेचता था। घटना की जानकारी पर पहुंचे एएसपी महेंद्र प्रताप चौहान ने थाना पुलिस को घटना के जल्द से जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं। फतेहगंज थाना क्षेत्र में हुई वारदात बताया जाता है कि फतेहगंज थाना क्षेत्र के गांव बल्देवपुरवा अंश कुलसाली में बीती रात वहां रहने वाले बच्चा यादव घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग उठा...
कांग्रेस को झटका, बागी अदिति और राकेश बने रहेंगे विधायक, याचिका रद्द

कांग्रेस को झटका, बागी अदिति और राकेश बने रहेंगे विधायक, याचिका रद्द

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में कांग्रेस पार्टी को बागी विधायकों को लेकर जोर का झटका लगा है। इसकी वजह है कि रायबरेली की सदर सीट से कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह और राकेश सिंह की सदस्यता खत्म करने वाली याचिका खारिज हो गई है। दरअसल, कांग्रेस की ओर से इन दोनों ही विधायकों की विधानसभा सदस्यता खत्म करने की याचिका दायर की गई थी। इसपर विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित ने सुनवाई की। बाद में याचिका को बलहीन बताते हुए रद्द कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने याचिका रद्द करने के साथ ही दोनों विधायकों की सदस्यता को बरकरार रखा है। विधानसभा अध्यक्ष ने रद्द की याचिका दरअसल, कांग्रेस ने रायबरेली की सदर सीट से विधायक अदिति सिंह और जिले की हरचंदपुर सीट पार्टी विधायक राकेश सिंह की सदस्यता को दल-बदल के आरोप में रद्द करने की याचिका दायर की थी। इस पर सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष दीक्षित ने फैसला सुनाया। बतात...
बांदा में युवती ने लगाया CRPF जवान पर रेप का आरोप, मुकदमा

बांदा में युवती ने लगाया CRPF जवान पर रेप का आरोप, मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में रेप का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती ने एक सीआरपीएफ जवान के खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके आरोपी के खिलाफ जांच की जा रही है। बताते हैं कि आरोपी सीआरपीएफ का जवान है और इस वक्त जम्मू में तैनात हैं। मामला जिले के अतर्रा कस्बे से जुड़ा है। युवती चित्रकूट की रहने वाली है। अतर्रा का मामला, चित्रकूट की है पीड़िता थाना प्रभारी (एसएचओ) रवींद्र तिवारी ने बताया है कि अतर्रा थाने में चित्रकूट की रहने वाली एक 22 साल की युवती ने मुकदमा लिखाया है। उसका आरोप है कि एक साल पहले स्नातक की पढ़ाई के लिए अतर्रा कस्बे के कैलाश नगर में किराए का कमरा तलाश कर रही थी। इसी दौरान उसकी जान पहचान सीआरपीएफ बृजेंद्र कुशवाहा से हो गई। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। ये भी पढ़ेंः Update- शर्मनाकः बांदा में कलेक...