Sunday, August 30सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

उन्नावः टाॅपर छात्रा अरीबा अजीज का सपना IAS बनना

उन्नावः टाॅपर छात्रा अरीबा अजीज का सपना IAS बनना

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नावः आईसीएसई की परीक्षा में उन्नाव की टाॅपर छात्रा अरीबा अजीज खान ने अपने परिवार का सिर पूरे जिले में ऊंचा किया है। परिवार के लोग खुश हैं और उनपर गर्व महसूस कर रहे हैं। वहीं टाॅपर छात्रा अरीबा अजीज खान का सपना आईएएस अधिकारी बनने का है। आईसीएसई परीक्षा में 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली अरीबा ने कहा कि वह अपनी इस सफलता के लिए अपने परिवार और शिक्षक-शिक्षिकाओं को श्रेय देना चाहती हैं। परिवार और टीचर्स को दिया सफलता का श्रेय उन्होंने कहा कि उनका परिवार और टीचर्स हमेशा उनका मार्ग दर्शन करते रहे हैं। अब आगे वह और ज्यादा मेहनत करना चाहती हैं, ताकि सफलता के नई ऊंचाइयों को छू सकें। उन्होंने कहा कि वह देश की सेवा करना चाहती हैं। इसके लिए वह आईएएस यानि भारतीय प्रशासनिक अधिकारी बनकर समाज और देश के लिए कुछ करना चाहती हैं। देश की सेवा करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि अपने प्रयास ज...
यूपीः अब हर हफ्ते दो दिन लाॅकडाउन, कोरोना से जंग को सरकार की नई रणनीति

यूपीः अब हर हफ्ते दो दिन लाॅकडाउन, कोरोना से जंग को सरकार की नई रणनीति

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः कोरोना वायरस को रोकने के लिए यूपी सरकार हर संभव कदम उठा रही है। यूपी में शुक्रवार रात से 55 घंटे के लाॅकडाउन की घोषणा के बाद योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अब नया फार्मूला तैयार किया है। नए फार्मूले के तहत यूपी में अब हर सप्ताह के आखिरी दो दिन संपूर्ण लाॅकडाउन रहेगा। यानि शनिवार और रविवार को पूरी तरह से लाॅकडाउन होगा। वीकेंड के इन दो दिनों में सबकुछ बंद रहेगा। बाकी दिनों में सभी कुछ सुचारू रूप से चलता रहेगा। ऐसे में लोगों को दिक्कत भी नहीं होगी। साथ ही कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन को भी तोड़ा जा सकेगा। बाकी दिनों में चलता रहेगा कामकाज हालांकि, आवश्यक सेवाएं इन दो दिनों में भी जारी रहेंगी। बता दें कि सरकार लगातार कोरोना को हराने में जुटी है। हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं लोगों को भी जागरुक किया जा रहा है। इस मामले में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने जानका...
UP: योगी सरकार के एक और मंत्री को कोरोना, पहले से कई माननीय चपेट में..

UP: योगी सरकार के एक और मंत्री को कोरोना, पहले से कई माननीय चपेट में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में कोरोना संक्रमण से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। वैश्विक महामारी अब जानलेवा भी हो चली है। रविवार को जहां कोरोना से हरदोई में तैनात एक सीओ की मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर यूपी की योगी आदित्यनाथ की सरकार के एक और मंत्री को कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया है। इसे इत्तेफाक ही कहेंगे कि ये केस उस वक्त सामने आ रहे हैं जब यूपी में कोरोना को रोकने के लिए 55 घंटे का लाकडाउन घोषित किया हुआ है। बताते चलें कि शनिवार को यूपी में सबसे ज्यादा रिकार्ड 1403 कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। अब कोरोना संक्रमितों में माननीयों की भी संख्या बढ़ती जा रही है। इससे पहले कई और मंत्री और नेता ऐसे हैं जो कोरोना की चपेट में हैं और इस वायरस से जूझ रहे हैं। स्वभाविक है कि ऐसे में सरकार की चिंता और ज्यादा बढ़ जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची आवास बताया जाता है कि बलिया के फेफना से भाजप...
बांदा में पिता व मासूम बेटी समेत 3 को कोरोना, ये इलाके सील..

बांदा में पिता व मासूम बेटी समेत 3 को कोरोना, ये इलाके सील..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आज रविवार को सरकार द्वारा लागू 55 घंटे के लाॅकडाउन के बीच फिर तीन और कोरोना संक्रमित केस मिले हैं। तीनों में एक पिता, उसकी मासूम बेटी समेत महिला शामिल हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना पाजिटिव की संख्या 73 पहुंच गई है। इनमें 30 एक्टिव केस हैं जबकि बाकी ठीक होकर घर लौट चुके हैं। इससे पहले शहर की स्वराज कालोनी में एक दंपति कोरोना संक्रमित मिले थे। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने अलीगंज समेत स्वराज कालोनी की गली नंबर-1 और गली नंबर-2 को सील कर दिया है। इसके साथ ही लाॅकडाउन के बीच इलाके का उच्चाधिकारियों ने दौरा करके जायजा भी लिया। अलीगंज का है युवक और बबेरू की महिला बताया जाता है कि कुछ दिन पहले अलीगंज में रहने वाला लोको पायलट कोरोना से संक्रमित पाया गया था। आज उसी ल...
यूपीः कोरोना से पुलिस के सीओ की मौत, इस जिले में थी तैनाती..

यूपीः कोरोना से पुलिस के सीओ की मौत, इस जिले में थी तैनाती..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में कोरोना लगातार जानलेवा होता जा रहा है। लगातार बढ़ते मामलों के बीच आज रविवार को पुलिस के एक सर्किल आफिसर (सीओ) की कोरोना वायरस से मौत हो गई। वह हरदोई जिले के हरियावां सर्किल के सीओ (CO) थे। बताते हैं कि उनको पहले निमोनिया हुआ था। इसके बाद अस्पताल में दिखाया गया। जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन पर उनकी कोरोना जांच भी हुई। लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आई। फिर भी हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया। वहां पीजीआई में आज उनका निधन हो गया। इसके साथ ही पूरे महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं परिजन भी रोते-बिलखते रहे। उनके तैनाती स्थल पर भी लोग काफी गमगीन रहे। 10 दिन पहले निमोनिया से बिगड़ी थी हालत बताया जाता है कि सीओ नागेश मिश्रा को लगभग 10 दिन पहले बीमार हुए थे। तब से उनका इलाज चल रहा था। हरदोई के बाद उनको मेडिकल कालेज, लखनऊ ले जाया गया...
अमिताभ की तबीयत पर धर्मेंद्र बोले, जल्द ठीक होगा मेरा भाई

अमिताभ की तबीयत पर धर्मेंद्र बोले, जल्द ठीक होगा मेरा भाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः बालीवुड के सुपर स्टार अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक कोरोना संक्रमित हैं। ऐसे में बालीवुड के हीमैन सुपर स्टार धर्मेंद्र ने भी उनके लिए प्रार्थना की है। अभिनेता धर्मेंद्र ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि जल्द ही उनका भाई (अमिताभ बच्चन) ठीक होगा और घर लौटेगा। फिल्म इंडस्ट्री के सबसे हैंडशम एक्टर रहे धर्मेंद्र ने आगे लिखा है कि जया (जया बच्चन) तुम चिंता मत करना। मेरी बच्ची सब ठीक हो जाएगा। दरअसलत अमिताभ और धर्मेंद्र दोनों के बीच न सिर्फ दोस्ती है बल्कि दोनों परिवारों के बीच भी गहरे और करीबी रिश्ते रहे हैं। वहीं फिल्मों में भी दोनों की जोड़ी खूब यादगार रही है। धर्मेंद्र, अमिताभ के दिल और परिवार से जुड़े दोस्त दरअसल, 77 साल के सदी के महानायक अमिताभ ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी ट्वीट कर खुद ही दी थी। तभी से बड़ी संख्या में उनके फैंस एक्टर-एक्ट्रेस और राजने...
Update- Covid-19: अमिताभ बच्चन और अभिषेक की हालत स्थिर, नानावटी अस्पताल की बुलेटिन

Update- Covid-19: अमिताभ बच्चन और अभिषेक की हालत स्थिर, नानावटी अस्पताल की बुलेटिन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, मनोरजंन डेस्कः  सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ ही उनके बेटे जूनियर बी अभिषेक बच्चन भी कोरोना की चपेट में है। दोनों मुंबई की नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं, वहां उनका इलाज चल रहा है। हालांकि, डाक्टरों की माने तो दोनों में कोरोना के माइल्ड लक्षण मिले हैं। बीती रात अमिताभ बच्चन को अच्छी नींद आई है। उनकी हालत स्थिर है। वहीं दूसरी ओर देशभर में अमिताभ बच्चन और उनके बेटे व परिवार के लिए लोग दुआएं मांग रहे हैं, प्रार्थनाएं कर रहे हैं। सभी उनके परिवार के लिए चिंतित हैं। ट्विटर से लेकर अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म और धार्मिक स्थलों पर उनके लिए दुआओं का दौर जारी है। डाक्टरों ने जारी की हेल्थ बुलेटिन रविवार को डाक्टरों ने जानकारी दी है कि महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन दोनों कोरोना वायरस से पाॅजिटिव पाए गए हैं और दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है। दोनों का इस वक्त इलाज च...
Update- शर्मनाकः बांदा में कलेक्ट्रेट के बाबू ने बेटी से की गंदी हरकत, पत्नी ने लिखाई रिपोर्ट

Update- शर्मनाकः बांदा में कलेक्ट्रेट के बाबू ने बेटी से की गंदी हरकत, पत्नी ने लिखाई रिपोर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिला मुख्यालय से इंसानी रिश्तों को कलंकित करने वाली एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। कलेक्ट्रेट में तैनात एक बाबू पर उसकी बेटी ने खुद के साथ अश्लील हरकतें करने आरोप लगाया है। यह घटना उस वक्त हुई जब बालिका की मां घर में मौजूद नहीं थी। घर लौटी मां को घटना की जानकारी हुई तो उसने कोतवाली पहुंचकर आरोपी पति के खिलाफ बिना देरी किए रिपोर्ट दर्ज कराई। उधर, पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ धारा 354 के तहत मुकदमा लिखा गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जाता है कि घटना बीती 9 जुलाई की है। कलेक्ट्रेट में क्लर्क के पद पर तैनात आरोपी व्यक्ति की पत्नी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मां की तहरीर पर पिता के खिलाफ हुई रिपोर्ट पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। महिला का आर...
Update Covid-19: मंत्री चेतन चौहान और सपा MLC सुनील सिंह साजन को कोरोना

Update Covid-19: मंत्री चेतन चौहान और सपा MLC सुनील सिंह साजन को कोरोना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना अब राजनेताओं को अपनी पकड़ में ले रहा है। यूपी की ओगी सरकार के कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के बाद अब मंत्री चेतन चौहान को कोरोना हो गया है। उनको लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे सत्ता के गलियारे में खलबली मच गई है। वहीं समाजवादी पार्टी के एमएलसी सुनील सिंह साजन को भी कोरोना होने की जानकारी आई है। राजधानी लखनऊ में श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल अस्पताल) से आई रिपोर्ट में एमएलसी साजन के पाॅजिटिव होने की पुष्टि हुई है। बताते हैं कि सपा एमएलसी साजन की दो दिन पहले की रिपोर्ट आज आई है। बताते चलें कि इससे पहले कई राजनेताओं को कोरोना हो चुका है जो कि अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्थिति लगातार भयावह होती जा रही है। नेता विरोधी दल समेत कई पहले से चपेट में बताते चलें कि प्रदेश में नेता विरोधी दल राम ग...
सुपर स्टार अमिताभ बच्चन को कोरोना, अस्पताल में भर्ती

सुपर स्टार अमिताभ बच्चन को कोरोना, अस्पताल में भर्ती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः सदी के महानायक, बॉलीवुड के सुपर स्टार अमिताभ बच्चन को कोरोना हो गया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करते हुए दी। अमिताभ के ट्वीट करते ही लाखों लोग उनके ठीक होने के लिए दुआएं मांगने लगे। पूरे देश में जिसने भी इस खबर को सुना, सभी उनके जल्द स्वस्थ् होने की दुआ कर रहे हैं। बता दें कि बीते काफी समय से अभिनेता अमिताभ बच्चन लोगों को सोशल मीडिया के जरिए कोरोना वायरस से सावधान कर रहे हैं। शनिवार रात अमिताभ बच्चे ने ट्वीट करते हुए खुद के कोरोना पाॅजिटिव होने की जानकारी शेयर की। बिग बी ने लिखा है कि वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसलिए अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। परिवार का भी हो चुका है कोरोना टेस्ट आगे उन्होंने लिखा है कि उनके परिवार का और स्टाफ का कोरोना टेस्ट हो गया है जिसकी रिपोर्ट आना बाकी है। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लिखा है कि जो लोग भी उनसे मिले हैं, अपना टे...