Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

बांदा में सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या-हत्यारोपी एनकाउंटर में..

बांदा में सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या-हत्यारोपी एनकाउंटर में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में सर्राफा व्यापारी की बीती रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात बबेरू कस्बे में हुई। हत्यारोपी मृतक सर्राफा व्यापारी का दोस्त है। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। व्यापारियों और परिजनों ने बबेरू चौराहे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने एनकाउंटर में हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी पलाश बंसल का कहना है कि हत्यारोपी की दोनों टांगों में गोली लगी है। हत्या का कारण आपसी कहासुनी और विवाद बताया जा रहा है। फोन कर बुलाया, फिर साथ बीयर की और मार दी गोली एनकाउंटर में हत्यारोपी की दोनों टांगों में लगी गोली उधर, पुलिस ने हत्यारोपी को दो घंटे बाद एनकाउंटर में गिरफ्तार किया है। एसपी पलाश बंसल का कहना है कि हत्यारोपी की दोनों टांगों में गोली लगी है। ये भी पढ़ें: गुंडागर्दी! बांदा में भाजपा नेता पर मुकदमा-विद्यालय में शिक्षकों से मारपीट का मामला उसका जि...
यूपी में अगले 3 दिन भीषण गर्मी-इन 32 जिलों में लू का रेड अलर्ट..

यूपी में अगले 3 दिन भीषण गर्मी-इन 32 जिलों में लू का रेड अलर्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में मौसम विभाग ने अगले 3 दिन भीषण गर्मी और लू का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने यूपी के 32 जिलों के लिए भीषण गर्मी के साथ-साथ लू का रेड अलर्ट भी जारी किया है। बता दें कि यूपी में इस समय भीषण गर्मी और लू से प्रदेश बेहाल है। मौसम विभाग लगातार भीषण गर्मी और लू  से अलर्ट कर रहा है। तापमान नए रिकॉर्ड बना रहा है। राजधानी से लेकर बुंदेलखंड-पूर्वांचल तक हालात गंभीर राजधानी लखनऊ से लेकर बुंदेलखंड और पूर्वांचल में आग बरसने जैसा माहौल बना है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। साथ ही 32 जिलों में लू का अलर्ट है। ये भी पढ़ें: यूपी बोर्ड 2026: सीतापुर का जलवा-12वीं में शिखा और 10वीं में कशिश टाॅपर बुंदेलखंड क्षेत्र में गर्मी से सबसे ज्यादा हालात गंभीर हैं। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। वहीं प्रयागराज, झांसी और वाराण...
बहुत जरूरी खबर, बांदा शहर में आज नहीं 29 को बंद रहेगी आधे शहर की पानी सप्लाई

बहुत जरूरी खबर, बांदा शहर में आज नहीं 29 को बंद रहेगी आधे शहर की पानी सप्लाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर के लिए पेयजल आपूर्ति से जुड़ी एक जरूरी खबर है। बांदावासियों के लिए जरूरी खबर यह है कि आज (24 अप्रैल को) नहीं बल्कि 29 अप्रैल को आधे बांदा शहर में पानी की सप्लाई बंद रहेगी। 24 अप्रैल को यह सप्लाई पूर्व की भांति चालू रहेगी। डीएम अमित आसेरी के आदेशों पर इंटरकनेक्शन कार्य रोक दिया गया है। बताते हैं कि ऐसा होमगार्ड भर्ती के चलते किया गया है। यह जानकारी जलसंस्थान के एक्सईएन शिवराज वर्मा ने दी है। होमगार्ड भर्ती के चलते जिलाधिकारी ने रुकवाया दरअसल, पहले जलसंस्थान के अधिकारियों ने 24 अप्रैल को आधे से ज्यादा शहर में आपूर्ति बंद रहने की सूचना दी थी। इसकी वजह थी कि 23 अप्रैल को इंटरकनेक्शन कार्य होना था। 28 को होगा इंटरकनेक्शन का कार्य 29 को सप्लाई बंद बांदा के जिलाधिकारी अमित आसेरी के आदेशों पर होमगार्ड भर्ती के चलते इसे 28 अप्रैल तक टाल दिया गया है। होमगा...
बांदा के अनिल ने खुद को गोली से उड़ाया-छानबीन में जुटी पुलिस

बांदा के अनिल ने खुद को गोली से उड़ाया-छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में अनिल नाम के युवक ने खुद को गोली से उड़ा लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह घटना बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि युवक नशे का लती था। उसने नशे में खुद को गोली मार ली है। तिंदवारी थाना क्षेत्र की घटना जानकारी के अनुसार, तिंदवारी थाना क्षेत्र के बंहिगा गांव के जागेश्वर यादव का कहना है कि उनके बेटे अनिल यादव (23) ने दोपहर में खुद को गोली मार ली। अनिल ने तमंचा कनपटी पर रखकर गोली चलाई। इसके बाद लहूलुहान होकर गिर पड़ा। ये भी पढ़ें: बांदा में हाइवे पर ट्रक-एंबुलेंस हादसा, महिला की मौत-पति और बेटा गंभीर गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार लोग वहां पहुंचे तो देखा अनिल खून से लतपत पड़े थे। परिजनों ने उन्हें बांदा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। ...
यूपी बोर्ड 2026: सीतापुर का जलवा-12वीं में शिखा और 10वीं में कशिश टाॅपर

यूपी बोर्ड 2026: सीतापुर का जलवा-12वीं में शिखा और 10वीं में कशिश टाॅपर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी बोर्ड 2026 की 10वीं की परीक्षा में कशिश वर्मा व 12वीं की परीक्षा शिखा वर्मा ने टाॅप किया है। दोनों टाॅपर छात्राएं सीतापुर जिले की हैं। यूपी बोर्ड 2026 में 10वीं और यूपी बोर्ड 2026 की 12 की परीक्षाओं में दो बेटियों ने बाजी मारी है। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों टाॅपर बेटियां सीतापुर जिले की रहने वाली हैं। दोनों छात्राएं सीतापुर जिले की रहने वाली हैं। सीतापुर की हैं दोनों टाॅपर बेटियां सीतापुर की बेटी शिखा वर्मा ने 12वीं में टाॅप किया है। शिखा वर्मा सीतापुर के पहला में स्थिति बाबूराम सावित्री देवी इंटर कालेज की छात्रा हैं। टाॅपर शिखा वर्मा को यूपी बोर्ड 2026 की 12वीं की परीक्षा में कुल 97.60% अंक मिले हैं। कशिश वर्मा को 10वीं में 97.83% वहीं 10वीं की परीक्षा में कशिश वर्मा ने टाॅप किया है। कशिश वर्मा को यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 97.83% अंक मिले हैं। ...
आज आएगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट… शाम 4 बजे

आज आएगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट… शाम 4 बजे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर इंतजार खत्म होने वाला है। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज गुरुवार (23 अप्रैल) शाम को 4 बजे आ जाएगा। लाखों परीक्षार्थियों को है इंतजार माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित वर्ष 2026 की 10वीं-12वीं की परीक्षाओं के परिणाम 23 अप्रैल आएंगे। यूपी बोर्ड का रिजल्ट प्रयागराज से घोषित किया जाएगा। ये भी पढ़ें: यूपी में 24 और IAS के तबादले-कविता मीना बनीं हापुड़ की नई डीएम   बताते चलें कि वर्ष 2026 की यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच हुई थी। उत्तर प्रदेश में कुल 8033 परीक्षा केंद्रों पर 15 कार्यदिवसों में संपन्न कराई गईं थीं। हाईस्कूल में लगभग 26.02 लाख और इंटरमीडिएट में 24.91 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। ये भी पढ़ें: UP Board Result: बांदा में सनी ने 12वीं और आकांक्षा ने 10वीं में किया ...
Breaking: बांदा में दो दोस्तों की हादसे में दर्दनाक मौत-शादी का कार्ड बांटने..

Breaking: बांदा में दो दोस्तों की हादसे में दर्दनाक मौत-शादी का कार्ड बांटने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बाइक से शादी का कार्ड बांटने निकले थे। बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। यह हादसा नरैनी क्षेत्र में किशनीपुरवा मुकेरा गांव के पास हुआ। पुलिस ने दोनों दोस्तों को बेहद गंभीर हालत में स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। वहां डाॅक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।  दोनों दोस्त बाइक से शादी के कार्ड बांटने के लिए निकले थे घर से जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के छतरपुर के गौहनी के रमेश (40) व मुलायम (35) शादी के कार्ड बांटने बांदा आए थे। रमेश के भाई की आने वाली 30 अप्रैल को शादी होनी है। ये भी पढ़ें: बांदा में ठीक बारात के दिन दुल्हन की संदिग्ध हालात में मौत-जांच शुरू कार्ड बांटने रमेश अपने दोस्त मुलायम प्रजापति के साथ बाइक से निकले थे। दोनों नरैनी की करतल पुलिस चौकी क्षेत्र में किशनीपुरवा मुकेरा गांव के पास पहु...
आज यूपी के इन 32 जिलों में लू की चेतावनी, बांदा प्रदेश में सबसे गर्म

आज यूपी के इन 32 जिलों में लू की चेतावनी, बांदा प्रदेश में सबसे गर्म

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ: यूपी में मौसम विभाग ने 32 जिलों के लिए भीषण गर्मी और लू की चेतावनी जारी की है। यूपी के बुंदेलखंड का बांदा जिला पूरे प्रदेश में सबसे गर्म रहा। दरअसल, पूरा यूपी इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। गर्मी ने पूरब और पश्चिम दोनों संभागों में कहर बरपा रखे हैं। खासकर बुंदेलखंड और मध्य प्रदेश से सटे इलाकों में गर्म हवाएं और लू के थपेड़े लोगों को बेहाल कर रहे हैं। 25 अप्रैल तक प्रचंड गर्मी के आसार मौसम विभाग ने बुधवार के लिए यूपी के 32 जिलों में लू की चेतावनी जारी किया है। पूर्वानुमान है कि फिलहाल 25 अप्रैल तक प्रचंड गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मंगलवार को सबसे गर्म रहा बांदा मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को 44.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ बांदा पूरे यूपी में सर्वाधिक गर्म जिला रहा। 43.4 डिग्री के साथ सुल्तानपुर दूसरे और प्रयागराज 43.2 डिग्री के ...
यूपी: सपा झंडा जला रही BJP महिला नेता के दुपट्टे में लगी आग, अनहोनी..

यूपी: सपा झंडा जला रही BJP महिला नेता के दुपट्टे में लगी आग, अनहोनी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान सपा का झंडा जला रही बीजेपी महिला नेता के दुपट्टे में आग लग गई। इससे हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मियों की सक्रियता से एक बड़ी अनहोनी होते-होते टल गई। पुलिस कर्मियों ने महिला नेता का दुपट्टा हटाकर दूर फेंका। वहां मौजूद नेताओं को पहले तो दिखाई नहीं दिया। फिर अचानक आग पर नजर पड़ी। पुलिसकर्मी न बचाता तो हो सकती थी बड़ी.. पुलिसकर्मी ने बीजेपी महिला नेता के गले से दुपट्ठा खींचा। अगर आग में जलता दुपट्टा खींचने में थोड़ी भी देर हो जाती तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये भी पढ़ें: यूपी में 40 IAS के ताबड़तोड़ तबादले, झांसी-आगरा-लखीमपुर समेत 15 जिलों के DM बदले आम लोग भी बीजेपी नेता की प्रशंसा कर रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि समाजवादी पार्टी का झंडा जलाते समय अचानक आग की लपटें तेज ह...
लखनऊ में बीजेपी की जनाक्रोश महिला पदयात्रा, सीएम योगी भी रहे..

लखनऊ में बीजेपी की जनाक्रोश महिला पदयात्रा, सीएम योगी भी रहे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ में आज मंगलवार को बीजेपी की जनाक्रोश महिला पदयात्रा निकाली गई। बीजेपी की पदयात्रा में सीएम योगी आदित्यनाथ व दोनों डिप्टी सीएम भी रहे। लखनऊ में बीजेपी की यह पदयात्रा सीएम योगी के आवास से शुरू हुई। इसके बाद पदयात्रा विधानसभा तक पहुंची। बीजेपी महिला नेता और कार्यकर्ता काफी जोश से भरे रहे। सीएम योगी बोले, विपक्ष के प्रति पूरे देश में आक्रोश सीएम योगी ने कहा कि सपा-कांग्रेस, टीएमसी और डीएमके के महिला विरोधी आचरण के खिलाफ पूरे देश में आक्रोश है। इसका प्रतीक आज लखनऊ में निकल रही यह पदयात्रा है। ये भी पढ़ें: फुल बिजली सप्लाई: सीएम योगी के भीषण गर्मी में सख्त आदेश, यह है प्लान.. इस मौके पर दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि महिलाओं में सपा के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है। ये भी पढ़ें: यूपी में चाइनीज म...