Friday, August 14सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

UP : महिला जज को जान से मारने की धमकी, यौन उत्पीड़न के आरोपों की चल रही जांच

UP : महिला जज को जान से मारने की धमकी, यौन उत्पीड़न के आरोपों की चल रही जांच

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में तैनात महिला जज को जान से मारने की धमकी मिली है। महिला जज ने पूर्व में दूसरे जिले में तैनात जिला जज पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। फिर कार्रवाई न होने पर इच्छा मृत्यु के लिए सीजेआई को पत्र लिखा था। इसके बाद वह चर्चा में आ गई थीं। अब उनको जान से मारने की धमकी दी गई है। महिला जज ने शिकायत की है कि उन्हें रजिस्टर्ड डाक से धमकी भरा पत्र मिला है। इसमें जान से मारने की धमकी दी गई है। महिला न्यायाधीश ने उच्चाधिकारियों को जानकारी देते हुए अपनी जान को खतरा बताया है। कोतवाली पुलिस ने FIR लिखकर शुरू की जांच पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला जज की ओर से शनिवार को कोतवाली नगर में तहरीर दी गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला जज ने अपनी शिकायत में कहा है कि उच्च न्यायालय की ओर से उनके साथ हुए यौन उत्पीड़न संबंधी जांच जारी ह...
UP : भाजपा नेता और दो साथियों पर नर्स से छेड़छाड़ और लूट का मुकदमा दर्ज

UP : भाजपा नेता और दो साथियों पर नर्स से छेड़छाड़ और लूट का मुकदमा दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बीजेपी के लिए असहज करने वाला घटनाक्रम सामने आया है। जिला अस्पताल में नर्स से छेड़छाड़, लूट और मारपीट के मामले में पुलिस ने भाजपा नेता पुष्कर द्विवेदी और उनके दो साथियों के खिलाफ के मुकदमा लिखा है। पुष्कर बांदा के पूर्व भाजयुमो जिला अध्यक्ष हैं। स्थानीय नेताओं के करीबी हैं। शायद यही वजह है कि कोतवाली पुलिस ने रविवार शाम तक यह नहीं माना कि मामले में मुकदमा दर्ज हो चुका है। कोतवाली पुलिस मामले को दबाती हुई आई नजर पुलिस यही कहकर मामले को दबाने का प्रयास करती रही कि जांच चल रही है, अभी मुकदमा नहीं हुआ है। वहीं उच्चाधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शनिवार को ही मुकदमा दर्ज करा दिया था। ऐसे में कोतवाली पुलिस की भूमिका मामले में प्रभावित नजर आ रही है। शनिवार को बांदा जिला अस्पताल में नर्सों ने काम ठप कर दिया था। शनि...
‘..तो दूंगी 50 हजार’, पत्नी का Whatsapp Status देख थाने पहुंचा पति, पढ़िए रौचक खबर..

‘..तो दूंगी 50 हजार’, पत्नी का Whatsapp Status देख थाने पहुंचा पति, पढ़िए रौचक खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के आगरा से एक बड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक पत्नी ने अपने पति की हत्या करने वाले को ईनाम देने का खुलेआम ऐलान कर दिया। इस महिला ने अपने व्हाट्सअप स्टेट्स पर लिखकर इस बात का ऐलान किया है। उसने लिखा है कि पति की हत्या करने वाले को 50 हजार रुपए ईनाम देगी। जब पति ने पत्नी का यह स्टेटस देखा तो आनन-फानन में भागकर पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस को स्क्रीनशॉट दिखाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। 2022 में हुई शादी, कुछ महीने बाद अनबन और अब.. पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, यह प्रकरण आगरा के थाना बाह क्षेत्र से जुड़ा है। बताते हैं कि वहां अशोक नगर के रहने वाले शैलेश की शादी 2022 में भिंड की रहने वाली किरण के साथ हुई थी। कुछ महीने बाद ही दोनों में अनबन शुरू हो गई। आपसी टकराव इतना बढ़ गया कि पत्नी अपने पति को छोड़ मायके जाकर रहने लगी। आप...
यूपी में भीषण हादसा, स्कार्पियो सवार एक ही परिवार के 4 की मौत, दो घायल

यूपी में भीषण हादसा, स्कार्पियो सवार एक ही परिवार के 4 की मौत, दो घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में आज एक भीषण हादसा हो गया। हादसे में देहरादून के एक परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 4 महिलाएं शामिल हैं। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा्या गया है। यह हादसा मुरादाबाद के कांठ इलाके में हुआ है। जानकारी के अनुसार सुबह तेज रफ्तार स्कार्पियो रेलवे क्रासिंग के पास अनियंत्रित होकर खंभे से जा टकराई। देहरादून से मुरादाबाद आ रहे थे सभी लोग स्कार्पियो सवार लोग सभी लोग देहरादून के रहने वाले थे। वे लोग मुरादाबाद के मुगलपुरा में अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। एसपी ग्रामीण संदीप मीणा का कहना है कि चालक को नींद आने के कारण हादसा हुआ है। पुलिस ने मृतकों की पहचान संगीता रस्तोगी (35), आशिका रस्तोगी (19), यश रस्तोगी (26), आरती रस्तोगी (45) के रूप में हुई है। ये लोग देहरादून के थाना तिलक रोड के गढ़ मकान नंबर-13 ज...
UPNews : भाजपा नेता के खिलाफ नर्सों का प्रदर्शन-काम बंद, FIR को तहरीर

UPNews : भाजपा नेता के खिलाफ नर्सों का प्रदर्शन-काम बंद, FIR को तहरीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक स्थानीय भाजपा नेता के खिलाफ जिला अस्पताल की नर्सो ने शनिवार को काम ठप करते हुए प्रदर्शन-नारेबाजी की। दरअसल, नर्सों ने नेता पर अभद्रता और गाली-ग्लौज का आरोप लगाया है। नर्सो की मांग थी कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए। यह हंगामा करीब दो घंटे तक चला। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप रहीं। जानकारी होने पर सीएमएस आरके गुप्ता, सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह, कोतवाली प्रभारी एके दुबे फोर्स के साथ पहुंचे। सीएमओ और पुलिस ने नर्सों को समझाते हुए दोबारा काम शुरू कराया। अभद्रता और गाली-ग्लौज करने का आरोप जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के देवनगर झीलपुरवा निवासी प्रियंका दीक्षित जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स हैं। उनका आरोप है कि रात में स्टार्फ नर्स संजना साहू के साथ इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी कर रही थीं। रात करीब 11 बजे वह इमरजेसी वार्ड का एक ओर क...
बांदा-चित्रकूट : मंत्री रामकेश निषाद की धुआंधार नुक्कड़ सभाएं

बांदा-चित्रकूट : मंत्री रामकेश निषाद की धुआंधार नुक्कड़ सभाएं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा-चित्रकूट में जलशक्ति विभाग के राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने बीजेपी प्रत्याशियों के लिए धुआंधार नुक्कड़ सभाएं कीं। उन्होंने लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए विकास को प्राथमिकता देने की अपील की। राज्यमंत्री श्री निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुंदेलखंड के विकास लिए प्रयासरत हैं। कहा, सीएम योगी कर रहे कानून का राज कायम प्रधानमंत्री ने चित्रकूट से ही बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की नींव रखी थी। इसी तरह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयास प्रदेश में कानून का राज कायम करना है। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री योगी के कारण ही कभी दस्यु प्रभावित रहे चित्रकूट-बांदा में गुंडे-डकैत गायब हो चुके हैं। ये भी पढ़ें : एक था मुख्तार… भारी भीड़ के बीच मुख्तार अंसारी सुपुर्दे खाक यहां कानून का राज है और विकास के नए-एन अवसर मिल रहे हैं। राज्यमंत्र...
मुख्तार अंसारी : बांदा जेल पहुंची जांच टीम, मुख्तार का बैरक और CCTV फुटेज देखे..

मुख्तार अंसारी : बांदा जेल पहुंची जांच टीम, मुख्तार का बैरक और CCTV फुटेज देखे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के मामले में जांच शुरू हो गई है। आज शनिवार को गाजीपुर में मुख्तार अंसारी के शव का अंतिम संस्कार हुआ। वहीं दूसरी एक टीम माफिया मुख्तार की मौत की जांच के लिए बांदा जेल पहुंची। सूत्रों का कहना है कि जांच टीम में जिला जज, एसपी व एडीएम शामिल रहे। जांच टीम ने मंडल कारागार में मुख्तार अंसारी प्रकरण से संबंधित पूरे मामले की जांच की। साथ ही बांदा जेल और मुख्तार अंसारी का बैरक भी जांचा। बताते हैं कि अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट और डीएम व एसपी ने जेल अधीक्षक और कर्मचारियों से बातचीत की। मुख्तार की बैरक और सीसीटीवी के फुटेज भी देखे। साथ ही मुख्तार के उपयोग वाले बर्तन भी देखे। ये भी पढ़ें : एक था मुख्तार… भारी भीड़ के बीच मुख्तार अंसारी सुपुर्दे खाक जानकारी के अनुसार मुख्तार अंसारी की मौत के मामले में न्यायिक और मजिस्ट्रेटी जां...
एक था मुख्तार… भारी भीड़ के बीच मुख्तार अंसारी सुपुर्दे खाक

एक था मुख्तार… भारी भीड़ के बीच मुख्तार अंसारी सुपुर्दे खाक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : माफिया मुख्तार अंसारी के जनाजे में गाजीपुर में आज भारी भीड़ उमड़ी। पुलिस का घेरा तोड़कर बड़ी संख्या में लोग कबिस्तान में जा पहुंचे। बाद में पुलिस और मुख्तार के परिजनों ने लोगों को बाहर जाने को कहा। भारी भीड़ के बीच मुख्तार अंसारी को आज सुबह जनाजे की नमाज के बाद 11 बजे करीब सुपुर्दे खाक कर दिया गया। इस मौके पर मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी व अन्य परिजन मौजूद रहे। जनाजे की नमाज के बाद अब्बास को नहीं मिली कोर्ट से अनुमति हालांकि, उनके बेटे अब्बास अंसारी ने कोर्ट से पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अनुमति मांगी थी, लेकिन अनुमति नहीं मिली। दरअसल, दो दिन पहले मुख्तार अंसारी की बांदा जेल में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। मुख्तार के शव को गुरुवार रात बांदा से गाजीपुर पहुंचाया गया था। गाजीपुर में भारी पुलिस बल तैनात है। मुख्तार के परिजनों ने जहर देकर हत...
यूपी में दर्दनाक हादसा, सिलेंडर फटने से 3 बच्चों और मां की मौत

यूपी में दर्दनाक हादसा, सिलेंडर फटने से 3 बच्चों और मां की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने सभी को हिलाकर रख दिया। सुबह लगभग 5 बजे चाय बनाते समय घर में सिलेंडर फट गया। इससे एक मां और 3 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार देवरिया के डुमरी गांव के शिवशंकर गुप्त पावरोटी बेचते हैं। आज सुबह वह दुकान पर जाने को तैयार हो रहे थे। उनकी पत्नी आरती चाय बनाने लगीं। परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत इसी बीच गैस सिलेंडर फट गया। तेज धमाके के बीच शिवशंकर गुप्त की पत्नी आरती (42), बेटी आंचल (14), सृष्टि (11) और बेटा कुंदन (12) की मौके पर ही मौत हो गई। ये भी पढ़ें : UP : मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा समेत पूर्वांचल जिलों में अलर्ट-धारा 144 लागू सिलेंडर फटने से हुए धमाके से पूरा गांव गूंज गया। इसकी जानकारी पर इंस्पेक्टर अर्चना सिंह फोर्स मौके पर पहुंचीं। डीएम अखंड प्रताप सिंह, एसपी डा. ...
अमरोहा में CMYogi बोले, एक वोट से कर्फ्यू तो दूसरे से ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा..

अमरोहा में CMYogi बोले, एक वोट से कर्फ्यू तो दूसरे से ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अमरोहा पहुंचे। वहां हाइवे पर स्थित यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में अमरोहा के वासुदेव तीर्थ स्थल को नमन कर अपना संबोधन शुरू किया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि लोकतंत्र में एक-एक वोट की अहमियत होती है। एक वोट जहां कर्फ्यू लगाता है तो वहीं एक वोट ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा भी निकलवाता है। प्रबुद्ध सम्मेलन को किया संबोधित सीएम योगी ने कहा कि 2014 से पहले देश के हालात बिल्कुल अलग थे। अब देश की तस्वीर पूरी तरह से बदल रही है। देश की अर्थव्यवस्था उभर रही है। विकास के साथ-साथ आस्था का संगम भी हो रहा है। सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या का मंदिर इसकी मिसाल बना है। इस दौरान अमरोहा प्रत्याशी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : Banda : मुख्तार अंसारी का शव भारी सुरक्षा के साथ गाजीपुर भे...