Friday, November 13सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

UP : दिन में पति ने की आत्महत्या, रात में पत्नी की सांप के काटने से मौत

UP : दिन में पति ने की आत्महत्या, रात में पत्नी की सांप के काटने से मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, महोबा : उत्तर प्रदेश से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महोबा जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलखी में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन सदमे में थे। उसी रात पत्नी को सांप ने काट लिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। वहां उसने भी दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम बिलखी के 24 वर्षीय देशराज अहिरवार किन्हीं कारणों से फांसी लगाकर जान दे दी। लगभग 2 महीने पहले 9 मई को हुई थी शादी घटना को एक दिन भी नहीं गुजरा और उसी रात उनकी 21 साल की पत्नी दुर्गा को सांप ने काट लिया। परिवार के लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। ये भी पढ़ें : अयोध्या सांसद का करीबी सपा नेता मोईन खान 12 साल की किशोरी से दुष्कर्म में गिरफ्तार ग्राम प्रधान केदार सिंह राजपूत का कहना है कि पहले पति और फिर पत्नी की मौत से गांव में मातम छाया है। ...
अयोध्या सांसद का करीबी सपा नेता मोईन खान 12 साल की किशोरी से दुष्कर्म में गिरफ्तार

अयोध्या सांसद का करीबी सपा नेता मोईन खान 12 साल की किशोरी से दुष्कर्म में गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अयोध्या में 12 साल की किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी सपा नेता मोईन खान और उसका नौकर कर हो गए हैं। आरोपी मोईन खान सपा सांसद अवेधश प्रसाद का बेहद करीबी बताया जा रहा है। सपा नेता मोईन खान ने 12 साल की किशोरी को हवस का शिकार बनाया। इससे वह 2 माह की गर्भवती हो गई थी। तब मामले का खुलासा हुआ। जानकारी के अनुसार जिले के भदरसा के सपा नेता व बेकरी मालिक मोईद खान ने कुछ महीने पहले किशोरी को बेकरी पर काम को अपने नौकर राजू से बुलवाया। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। सीएम योगी ने विधानसभा में दिया था बयान इतना ही नहीं उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। ब्लैकमेल करते हुए दुष्कर्म करता रहा। मामले का खुलासा तब हुआ था जब किशोरी डाक्टरी जांच में गर्भवती मिली। किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था, कि दो महीने पहले उनकी बेटी खेत में काम कर रही थी। यह है पूरा मामला, नौकर भी पकड़ा ...
विधानसभा : CMYogi बोले, ‘मैं यहां नौकरी करने नहीं आया, जो करेगा वो भुगतेगा भी..’

विधानसभा : CMYogi बोले, ‘मैं यहां नौकरी करने नहीं आया, जो करेगा वो भुगतेगा भी..’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन आज सीएम योगी खूब गरजे। उन्होंने कहा कि मैं यहां नौकरी करने नहीं आया हूं, रहा सवाल प्रतिष्ठा का, तो यहां से ज्यादा मठ में मिल जाती है। कहा कि जो करेगा वो भुगतेगा भी। दरअसल, सीएम योगी सपा नेताओं के सवालों का जवाब दे रहे थे। कहा, यह सरकार चलेगी और पूरी मजबूती से चलेगी सीएम योगी ने कहा कि जो भी अव्यवस्था फैलाने का काम करेगा, उसे परिणाम भुगतना ही होगा। सीएम ने कहा कि यह सरकार चलेगी और पूरी मजबूती से चलेगी। विरोधी दल के नेता सनातन पांडेय के एक सवाल के जवाब में सीएम योगी बोले कि आप लोगों को बुलडोजर से भी डर लगता है। ये भी पढ़ें : लखनऊ : विधानसभा में पानी भरा, CMYogi को दूसरे रास्ते से निकाला गया   कहा कि बुलडोजर निर्दोष लोगों के लिए नहीं है। यह उन अपराधियों के लिए है जो व्यापारियों और बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाते हैं।...
समरनीति मंच पर पर्यावरण संरक्षण पर विचार, सरकार से समाज तक क्या सोचते हैं प्रबुद्धजन, पढ़ें..

समरनीति मंच पर पर्यावरण संरक्षण पर विचार, सरकार से समाज तक क्या सोचते हैं प्रबुद्धजन, पढ़ें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पर्यावरण संरक्षण एक व्यापक विषय है। इसकी महत्ता मानव जीवन से जुड़ी है। जबतक प्रकृति है, तबतक जीवन है। पर्यावरण संरक्षण सिर्फ पेड़ लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बेहद बड़ा विषय है। इसके प्रति हम सभी को गंभीर होना होगा। आम लोगों में जागरूकता पर्यावरण से जुड़ी तमाम समस्याओं के विरुद्ध बड़ा हथियार बन सकती हैं। बिना जागरूकता के पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कोई भी प्रयास नाकाम साबित होगा। हम सभी को आगे आकर पहल करनी होगी। 'समरनीति न्यूज' के मंच पर हमने प्रबुद्धजनों से बात करते हुए पर्यावरण संरक्षण पर उनके विचार जाने। सिटी मजिस्ट्रेट से बात कर सरकारी तैयारियों की टोह ली। पढ़िए प्रमुख अंश.. सेहत और प्रकृति के बीच अनमोल रिश्ता विक्रम चाइल्ड सेंटर के बाल रोग विशेषज्ञ डा. जे विक्रम का कहना है कि सेहत और प्रकृति के बीच अमनोल रिश्ता है। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण की म...
UP : महिला का शव मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, छानबीन में जुटी पुलिस

UP : महिला का शव मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : घर से खेत गई महिला का शव अर्द्धनग्न हालत में तालाब किनारे पड़ा मिला। महिला से दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही शव की स्लाइड भी बनवाई गई है। ताकि दुष्कर्म होने या न होने की पुष्टि की जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। बांदा के अतर्रा थाना क्षेत्र का मामला जानकारी के अनुसार अतर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 50 वर्षीय महिला मंगलवार को घर से खेतों पर गई थीं। शाम को मवेशी चराने वालों ने उनका शव तालाब किनारे पड़ा देखा। गांव के लोग वहां पहुंचे। फिर पुलिस को https://samarneetinews.com/breakingnews-youth-murdered-in-banda-main-accused-arrested-many-absconding/ सूचना दी गई। शव अर्द्धनग्न हालत में था। काफी कपड़े गायब थे। मृतका के देवर का कहना है कि घर पर उनकी दो बे...
UP : पत्नी के हत्यारे को फांसी की सजा, कटा सिर लेकर खुद पहुंचा था थाना

UP : पत्नी के हत्यारे को फांसी की सजा, कटा सिर लेकर खुद पहुंचा था थाना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में अदालत ने पत्नी के हत्यारे दोषी पति को फांसी की सजा सुनाई है। इस मामले में सरकारी वकील विजय बहादुर सिंह ने जोरदार बहस की। उन्होंने कोर्ट से कहा कि यह विरलतम, क्रूरतम अपराध है, इसमें मृत्यु दंड दिया जाना चाहिए। कोर्ट ने सबूतों के आधार पर आरोपी पति को दोषी करार देते हुए उसे फांसी की सजा सुनाई। साथ ही 13 हजार जुर्माने की भी सजा दी। हत्या का यह मामला बबेरू थाना क्षेत्र में वर्ष 2020 में हुआ था। यह है पूरा मामला जानकारी के अनुसार 9अक्टूब 2020 को थाना बबेरु क्षेत्र में नेतानगर कस्बा बबेरु में एक बड़ी भयानक वारदात हुई थी। इस वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया था। दरअसल, बिसंडा के अमलोहरा गांव के रहने वाले किन्नर यादव ने अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी थी। https://samarneetinews.com/young-man-beheaded-his-wife-in-banda-reached-kotwali-...
यूपी विधानसभा : BJP विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, कहा-मोदी जी बसा रहे और आप..

यूपी विधानसभा : BJP विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, कहा-मोदी जी बसा रहे और आप..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा में बुधवार को अजब नजारा देखने को मिला। प्रयागराज से भाजपा विधायक हर्षवर्धन बाजेपई ने नजूल भूमि विधेयक को लेकर अपनी ही सरकार को घेरा। संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने उन्हें इस पर टोका तो विपक्ष के विधायकों ने बयानबाजी शुरू कर दी। राजा भैय्या ने भी किया विरोध बीजेपी विधायक बाजपेई का कहना था कि आजादी के 75 साल से पहले से सौ-सौ साल से लोग रह रहे हैं। पीएम मोदी लोगों को आवास देकर बसाने का काम कर रहे हैं। वहीं आप उनके घर गिरा देंगे। विधायक ने कहा कि लोग नजूल भूमि पर पहले से रहते आ रहे हैं, उसको फ्री होल्ड करना चाहिए। ये भी पढ़ें : CMYogi के तंज पर शिवपाल का पलटवार, बोले-‘आपको दोनों डिप्टी सीएम देंगे गच्चा..’ इसके बाद कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने कहा कि यह कौन सा विकास है। लाखों लोगों को सड़क पर लाने का प्रयास हो रहा है। कह...
लखनऊ : विधानसभा में पानी भरा, CMYogi को दूसरे रास्ते से निकाला गया

लखनऊ : विधानसभा में पानी भरा, CMYogi को दूसरे रास्ते से निकाला गया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लगातार भारी बारिश हो रही है। तेज उमस से लोगों को राहत मिली है, लेकिन जलभराव से दिक्कत भी हुई है। बुधवार दोपहर करीब 1 बजे घने बादल छा गए। फिर जमकर बारिश हुई। लगातार बारिश से लखनऊ विधानभवन के भीतर पानी भर गया। जलभराव जैसी स्थिति हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दूसरे रास्ते से बाहर निकाला गया। मौसम विभाग का अनावश्यक घर से न निकलने का अलर्ट उधर, मौसम विभाग ने भारी वर्षा के मद्देनजर लोगों से अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। जारी एडवायजरी में कहा गया है कि असुरक्षित भवनों व पेड़ों के संपर्क में न आएं। लोगों से घरों में ही रहने की अपील की गई। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि मानसून टर्फ के मध्य भारत से उत्तर की ओर बढ़ने के कारण आने वाले कुछ दिन पूरे प्रदेश में बारिश होगी। ये भी पढ़ें : CMYogi ...
Breaking : बांदा में युवक की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार-कई फरार

Breaking : बांदा में युवक की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार-कई फरार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र में एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। लाठी-डंडों और लात-घुसों से युवक को दबंगों ने बुरी तरह से पीटा। बताते हैं कि तबतक पीटते रहे जबतक उसको मरणासन्न नहीं कर दिया। घटना का कारण ट्रैक्टर निकलने को लेकर आपसी विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कुछ अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुआ था विवाद बताते हैं कि सुबह कहासुनी होने के बाद युवक हर्षित नाम के युवक को देर शाम करीब सात-साढ़े 7 बजे के बीच रास्ते में रोककर बेरहमी से पीटकर मार डाला गया। घटना खप्टिहाकला गांव में हुई। घटना की जानकारी होने पर अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा, सीओ सदर अजय कुमार सिंह फोर्स ये भी पढ़ें : मिलिए ! बांदा के नए जेल अधीक्षक ...
CMYogi के तंज पर शिवपाल का मजेदार पलटवार, बोले-‘आपको दोनों डिप्टी सीएम देंगे गच्चा..’

CMYogi के तंज पर शिवपाल का मजेदार पलटवार, बोले-‘आपको दोनों डिप्टी सीएम देंगे गच्चा..’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ : यूपी विधानसभा में रौचक वाक्या हुआ। जिसपर पूरा सदन हंसी-ठहाकों से गूंजता रहा। दरअसल, सीएम योगी ने विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडे का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपको विपक्ष के नेता के रूप में चयन की बधाई हो। सीएम योगी ने सपा नेता शिवपाल यादव पर चुटकी भी ले ली। सीएम योगी ने कहा कि 'यह अलग विषय है कि आपने चाचा को गच्चा दे दिया। शिवपाल यादव ने पलटवार किया। सीएम योगी से हंसते हुए कहा आपके दोनों डिप्टी सीएम आपको गच्चा देंगे। ठहाकों से गूंजता रहा पूरा सदन दरअसल, सीएम योगी के कहने का मतलब यह था कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल यादव को नेता प्रतिपक्ष न बनाकर माता प्रसाद पांडेय को बना दिया। सीएम योगी के इस तंज को सुनते ही समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल यादव तुरंत उठे। वह बोले, क्योंकि मुख्यमंत्री ने मेरा नाम लिया है, इसलिए जवाब देना जरूरी है। स्पीक...