Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

बुंदेलखंडः बांदा में इलाज के नाम पर बर्बरता की भेंट चढ़ गया दुर्लभ प्रजाति का हिरन, मौत

बुंदेलखंडः बांदा में इलाज के नाम पर बर्बरता की भेंट चढ़ गया दुर्लभ प्रजाति का हिरन, मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिस काले हिरन को मारने के लिए अभिनेता सलमान खान कई सालों से अदालत के चक्कर काट रहे हैं वही काले हिरन बुंदेलखंड में वनविभाग की लापरवाही की भेंट चढ़ रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में वनविभाग की लापरवाही से बांदा के तिंदवारी वनक्षेत्र में एक दुर्लभ प्रजाति के हिरन की उचित इलाज के अभाव में मौत हो गई। बताते हैं कि इस हिरन को आवारा कुत्तों ने दौड़ाया था जिसके बाद भागता हुआ यह हिरन किसानों द्वारा खेतों के चारों ओर लगाए गए कटीले तारों की चपेट में आकर घायल हो गया। घायलवस्था में हिरन को देखकर गांव के लोगों ने इसकी सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर उसे तिंदवारी के वनविभाग के वनरक्षक राजेंद्र प्रसाद के सिपुर्द कर दिया। वनविभाग के लोग गंभीर रूप से घायल हिरन को नहीं ले गए मुख्यालय, तिंदवारी में ही फार्मासिस्ट से कराई इलाज की खानापूर्ति  मामला वनदरोगा राम प्रसाद की जा...
..अब बढ़ते क्राइम के बीच अपराधियों का आसान शिकार बनेगी खुद पुलिस !

..अब बढ़ते क्राइम के बीच अपराधियों का आसान शिकार बनेगी खुद पुलिस !

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः साउथ सिटी में बढ़ते क्राइम के बीच अब पुलिस भी अपराधियों के हाथों लूट और चेन स्नेचिंग जैसी वारदातों का शिकार बनेगी। जी हां, चौंकिये मत। पुलिस खुद अपराधियों का आसान शिकार बनेगी, ताकि जनता को राहत मिल सके। घबराइये नहीं, ऐसा पुलिस उन अपराधियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाने को करेगी जिन्होंने बीते कई महीनों से पुलिस की नाक में दम कर रखा है। साउथ सिटी इलाके में चेन स्नेचिंग, मोबाइल और नगदी लूट जैसी घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि जनता इससे बुरी तरह से परेशान है और पुलिस भी। बदनाम इलाकों में पुलिस सादे कपड़ों में चैन और मोबाइल हाथ में लेकर धूमती आएगी नजर, ताकि लुटेरे जाल में फंसे   साउथ सिटी में बढ़ी लुटेरों की धमाचौकड़ी को रोकने लिए अब पुलिस खुद उनके लिए शिकार बनेगी। एसपी साउथ ने सभी थाना पुलिस को लुटेरों को पकडऩे के लिए ट्रैप तैयार करने के ...
कानपुरः 2013 में शुरू हुआ था मल्टीलेवल पार्किंग का काम और पूरा होने में लग गए 5 साल

कानपुरः 2013 में शुरू हुआ था मल्टीलेवल पार्किंग का काम और पूरा होने में लग गए 5 साल

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः लंबे समय से लटकी केडीए की पहली मल्टीलेवल पार्किंग कैनाल पटरी रविवार को चालू हो गई। रविवार को कैबिनेट मिनिस्टर सतीश महाना ने मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण किया। पार्किंग बनाने व चालू करने में केडीए को 55 महीने का समय लग गया है। कैनाल पटरी पार्किंग बनने की शुरूआत दिसंबर 2013 में हुई थी, कम्प्लीशन टारगेट अगस्त 2015 और प्रोजेक्ट कास्ट तकरीबन 8.24 करोड़ रखी गई थी। ऐसी मिली जानकारी लोअर व अपर बेसमेंट व ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग के बाद इसमें ऑफिस कॉम्प्लेक्स भी बनाया गया। फर्स्‍ट व सेकेंड फ्लोर पर ऑफिस के लिए 26-26 ऑफिस के लिए स्पेस है। यह भी कम्प्लीट हैं लेकिन इन्हें बेचने में केडीए को सफलता नहीं मिली है। लोकार्पण के दौरान दौरान मेयर प्रमिला पाण्डेय, केडीए वीसी सौम्या अग्र्रवाल, सेक्रेटरी केपी सिंह आदि मौजूद थे। ऐसे मिलेगी राहत कैनाल पटरी मल्टीलेवल पार्...
‘भाप’ यानी बड़ी-बड़ी बीमारियों का एक बेहद कारगर इलाज

‘भाप’ यानी बड़ी-बड़ी बीमारियों का एक बेहद कारगर इलाज

Today's Top four News, सेहत
समरनीति न्यूज, सेहतः सर्दी, खांसी या जुकाम होने पर हमने कई बार अपने बड़ों से सुना होगा घर में भाप यानी स्‍टीम लेने को। वहीं जानने वाली बात ये है कि भाप लेना सिर्फ सर्दी, जुकाम ही नहीं बल्‍कि और भी कई बड़ी दिक्‍कतों में रामबाण इलाज है। अर्थराइटिस, जोड़ों के दर्द, सूजन, कमर व गर्दन में दर्द, दमा, पुरानी खांसी (ब्रोनकाइटिस) जैसी दिक्‍कतों में भी नैचुरोपैथ और ऐलोपैथ दोनों के तहत डॉक्‍टर्स भाप लेने की सलाह देते हैं। कई बड़ी बीमारियों में बड़ी राहत देती है   हां, दोनों का तरीका ज़रा अलग होता है। ये निर्भर करता है कि आप कौन से तरीके को अपनाना चाहेंगे। वैसे आप भी परेशान हैं इनमें से किसी समस्‍या से, तो आइए देखें कैसे आप ले सकते हैं भाप और इन चीजों में आपको रखना होगा किन बातों का ध्‍यान। नैचुरोपैथ है पूरी तरह प्राकृतिक   बात करें अगर नैचु...
हाथरस के लोगों को सीएम योगी ने दी 155 करोड़ की सौगात,

हाथरस के लोगों को सीएम योगी ने दी 155 करोड़ की सौगात,

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/हाथरसः हाथरस में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी हाथरश में 155 करोड़ की लागत वाली योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यस करेंगे। इनमें शहर के मुख्य तालाब चौराहा पर बनने वाले ओवरब्रिज का शिलान्यास भी करेंगे। इसके साथ ही प्राथमिक विद्यालय हतिसा व जिला अस्पताल का निरीक्षण भी करेंगे। बागला इंटर कॉलेज पर जनसभा को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी पार्टी के कार्यकर्ताओं व प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर के सभागार में बैठक भी करेंगे और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार योगी एटा से लगभग 10:30 पर हाथरस के स्टेडियम परिसर में हेलीकाप्टर से पहुचेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में आज 156 करोड़ की 34 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्य...
..जब लखनऊ की सड़क पर गाड़ियों को हाथ दिखाते नजर आए जैकी श्राफ

..जब लखनऊ की सड़क पर गाड़ियों को हाथ दिखाते नजर आए जैकी श्राफ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट
समरनीति न्यूज, लखऩऊः एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में लखनऊ पहुंचे जैकी श्राफ लोगों को जाम के बीच गाड़ियों को हाथ से राह दिखाते नजर आए। लेकिन सैकड़ों की भीड़ यह सोच ही नहीं पाई कि उनको ट्रैफिक में हाथ दिखाने वाला कोई और नहीं बल्कि उनका चहेता अभिनेता है। लोग आसानी से आगे-पीछे आते-जाते रहे। जबतक लोग समझ पाए की सामने जैकी श्राफ खड़ें हैं तब तक जाम खुल चुका था और जैकी अपनी गाड़ी में बैठकर होटल की ओर निकल लिए। मशहूर फिल्म अभिनेता जैकी श्राफ ने अपने ट्विटर पर एक विडियो शेयर किया है। इसमें वह अपनी गाड़ी से उतरकर लखनऊ में ट्रैफिक व्यवस्था संभालते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म प्रस्थानम की शूटिंग के सिलसिले में जैकी श्राफ पुराने लखनऊ के रुमी दरवाजा इलाके में गए थे। ये भी जरूर पढ़ेंः Once again बड़े पर्दे पर अजय देवगन और करीना का रोमांस मचाएगा धमाल वहां वे जाम में फंस गए और खुद गाड़ी स...
अब कुशीनगर में मौत के मुंह में समाए एक परिवार के चार लोग

अब कुशीनगर में मौत के मुंह में समाए एक परिवार के चार लोग

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
कुशीनगरः जिले के पदरौना कोतवाली के भरवलिया क्षेत्र में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। बताते हैं कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बेटों की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना का कारण पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद बताया जा रहा है। घटना से आसपास व पूरे इलाके लोगों में सनसनी फैल गई है। लोगों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चला करता था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों से भी पूछताछ की गई है।   ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंड के हमीरपुर में जायदाद के लिए कलयुगी बेटे ने बाप का गला काट डाला...
पहले प्यार में डूबे और फिर मौत को लगाया गले, लटके मिले शव

पहले प्यार में डूबे और फिर मौत को लगाया गले, लटके मिले शव

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
कन्नौजः जिले के छिबरामऊ थाना कोतवाली क्षेत्र में एक प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके हुए मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने आत्महत्या की है या फिर उनकी हत्या करके शवों को लटका दिया गया है। स्थानीय लोगो ने शवों को देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया। ये भी पढ़िएः आनरकिलिंग निकली रूचि मिश्रा और सुनीत पांडे की मौत, बाप ने ही बेटे-भतिजे और दामाद संग रचा था हत्या का षड़यंत्र साथ ही लोगों से पूछताछ भी की। खास बात यह है कि दोनों मृतकों की अबतक पहचान नहीं हो सकी है। मामला छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ककरैया तालाब के पास का है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। तभी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।    ...
बुंदेलखंड में दरिंदों ने नाबालिग को उठाया, 3 दिन तक इज्जत से खेलने के बाद छोड़ा

बुंदेलखंड में दरिंदों ने नाबालिग को उठाया, 3 दिन तक इज्जत से खेलने के बाद छोड़ा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुरः जिले के राठ थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि दो युवक एक नाबालिग युवती को जबरन साथ ले गए। इसके बाद दोनों ने उसके साथ तीन दिन तक बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। तीन दिन तक उनके कब्जे में रहने के बाद किसी तरह युवती वहां से छूटकर आई और अपने परिजनों को आप-बीती बताई। परिजन उसे लेकर सीधे पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने मामले में मुकदमा लिखने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये भी पढ़ेंः बागपत में किशोरी को अगवाकर कार में गैंगरेप, थानों की सीमा में उलझी पुलिस...
जालौन में तेज रफ्तार भाग रहा ट्रैक्टर जाकर नहर में पलटा, चली गईं चार जानें

जालौन में तेज रफ्तार भाग रहा ट्रैक्टर जाकर नहर में पलटा, चली गईं चार जानें

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, जालौनः जिले के कैलीया थाना झेत्र के कूदइया गांव के तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में जा पलटा। इससे ट्रैक्टर पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक बच्ची को आसापस के लोगों ने बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। बच्ची ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।   बताया जाता है कि जालौन केकैलीया थाना झेत्र के लोहारी गांव से श्रद्धालुओं को लेकर एक ट्रैक्टर ट्राली धौरपुर गांव में स्थित देवी के दर्शन को गया था। ट्रैक्टर चालक ने वाहन की रफ्तार काफी तेज कर रखी थी। ट्रैक्टर जब बेतवा नहर के पास पहुंचा तो वहां अचानक अनियंत्रित हो गया। चालक उसपर काबू नहीं कर पाया और ट्रैक्टर तेजी से जाकर नहर में जा पलटा। इससे चालक की समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंड में नई पहलः कमिश्नर ने अफसरों को मीटिंग के बाद सौंपे पौधे, कहा- आप भी ऐसा ही करें...