Sunday, July 26सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

बांदा SP पलाश बंसल ने बढ़ाया हौंसला-3 पुलिस कर्मियों को शाबाशी, चौकीदार को साइकिल

बांदा SP पलाश बंसल ने बढ़ाया हौंसला-3 पुलिस कर्मियों को शाबाशी, चौकीदार को साइकिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा एसपी पलाश बंसल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन पुलिसकर्मियों का हौंसला बढ़ाते हुए शाबाशी दी। साथ ही प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। महोखर गांव के चौकीदार को सराहनीय कार्य के लिए पुरस्कार में साइकिल, नकदी व प्रशस्तिपत्र दिया। एसपी पलाश बंसल ने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों की सराहना होनी चाहिए। पुलिस की मदद के लिए चौकीदार को साइकिल गिफ्ट एसपी श्री बंसल ने पुलिस लाइन सभागार में पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाक समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। इन पुलिस कर्मियों को मिला सम्मान बीती 24 मई 2026 को रेलवे स्टेशन बांदा से अपह्रत हुए 2 वर्षीय बच्चे के सकुशल लौटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सिपाहियों को सम्मानित किया गया। इनमें कोतवाली देहात में तैनात सिपाही जि...
सीतापुर में धर्मांतरण करा रहे 16 लोगों की पूरी टीम गिरफ्तार..

सीतापुर में धर्मांतरण करा रहे 16 लोगों की पूरी टीम गिरफ्तार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर: राजधानी लखनऊ से सटे सीतापुर जिले में आज शुक्रवार दोपहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सीतापुर जिले के मिश्रिख कस्बे में धर्मांतरण करा रहे 16 लोगों की पूरी टीम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गोपनीय सूचना पर हुई है। सीतापुर जिले के मिश्रिख कस्बे के मोहल्ला थोक 3 में शुक्रवार दोपहर पुलिस ने धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई की। मिश्रिख के मोहल्ला थोक-3 में कार्रवाई सीओ बृजेश कुमार व इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ मिश्रिख के मोहल्ला थोक में छापा मारा। वहां लगभग 16 महिलाओं व अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। ये भी पढ़ें: लखनऊ मेडिकल काॅलेज से हटेंगी सभी मजारे, यौन शोषण-धर्मांतरण मामले में सख्ती  जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी थी। इसमें कहा गया था कि मोहल्ला थोक-3 के एक मकान में धर्म परिवर्तन ...
संभल में अवैध मजार पर चला बुलडोजर-सरकारी जमीन से अवैध कब्जे हटाए

संभल में अवैध मजार पर चला बुलडोजर-सरकारी जमीन से अवैध कब्जे हटाए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के संभल में आज प्रशासन ने सरकारी जमीन से अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई की। बबराला थाना क्षेत्र के गांव बाघऊ में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनी मजार को ढहाया गया। इस दौरान जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल, पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई समेत अन्य अधिकारी व भारी पुलिस बल और पीएसी मौजूद रही। पहले रखीं ईटें फिर धीरे-धीरे पूरा निर्माण बताते हैं कि लगभग 10 साल पहले वहां मजार का निर्माण शुरू हुआ। पहले कुछ इंटें रखी गईं। फिर धीरे-धीरे निर्माण करते गए। सरकारी जमीन पर पूरी तरह मजार बनाकर कब्जा कर लिया। ये भी पढ़ें: प्यार में बदली पहचान, संभल में मुस्लिम युवती ने हिंदू प्रेमी से रचाई शादी उधर, प्रशासन ने साफ कहा है कि किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। ये भी पढ़ें: अमरोहा: ...
बांदा में हादसा-बाइक में पेट्रोल डलाने गए युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत-शादी को 1 साल..

बांदा में हादसा-बाइक में पेट्रोल डलाने गए युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत-शादी को 1 साल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक हादसा हो गया। हादसे में घर से बाइक में पेट्रोल डलाने गए युवक की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई।  युवक की मौत से कोहराम मच गया। युवक की शादी को मात्र एक साल हुआ था। ऐसे में परिवार में कोहराम मच गया। हादसा बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र में कुसरेजा चौकी के पास हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। देहात कोतवाली की कुरसेजा चौकी के पास हादसा जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव के प्रहलाद सिंह (35) पुत्र नत्थु सिंह बाइक में पेट्रोल डलाने निकले थे। वह कुरसेजा चौकी के पास ही पहुंचे थे कि तभी रास्ते में ट्रक ने टक्कर मारते हुए रौंद दिया। ये भी पढ़ें: विडंबना! बांदा स्टेडियम में पानी को तरसती खेल प्रतिभाएं-अधिकारी मूकदर्शक प्रहलाद गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उठाकर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बत...
बांदा में युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, 6 के खिलाफ FIR..

बांदा में युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, 6 के खिलाफ FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि आरोपियों ने उसे शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया है। यह घटना मरका थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। मरका थाना क्षेत्र की एक युवती ने मर्का थाने में गांव के छह लोगों के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपियों में दो भाई भी शामिल युवती का कहना है कि दो युवकों ने शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि विवाह का दबाव बनाने पर आरोपी पक्ष के लोगों उससे मारपीट करते हुए गाली-गलौज की। ये भी पढ़ें: बांदा चप्पल कांड: अब पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहन साहू पर भी हुआ मुकदमा..सियासत गरमाई पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर सत्यम, रामभरोसे, राजकुमारी, नमो सिंह, लखन और विकास के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा लिखाया है। ...
बांदा: मोहन साहू चप्पल कांड में ‘साहू समाज’ का प्रदर्शन-DM-SP को ज्ञापन

बांदा: मोहन साहू चप्पल कांड में ‘साहू समाज’ का प्रदर्शन-DM-SP को ज्ञापन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहन साहू को चप्पल मारने का मामला तूल पकड़ रहा है। साहू समाज के लोगों ने आज घटना को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम-एसपी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा है कि 48 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो साहू समाज व्यापारी वर्ग धरना देगा। यह है पूरा मामला बीती 2 जून को पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहन साहू को एक महिला ने चप्पल मार दी थी। यह घटना उस समय हुई थी जब साहू एक महिला की अंतिम संस्कार यात्रा में शामिल होने जा रहे थे। वह कार में बैठे थे और महिला ने बातचीत के दौरान अचानक चप्पल निकालकर चला दी। घटना में पहले से वीडियो बनाने की तैयारी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ये भी पढ़ें: एमपी बॉर्डर से बांदा तक बेखौफ खनन ओवरलोडिंग-बिना नंबर प्लेट दौड़ते सैकड़ों ट्रक-ARTO बोले.. पूर्व पालिकाध्यक्ष ने इसे साजिश के तह...
हमीरपुर में दर्दनाक घटना, 3 भाई-बहन की डूबकर मौत-CM Yogi ने दुख जताया

हमीरपुर में दर्दनाक घटना, 3 भाई-बहन की डूबकर मौत-CM Yogi ने दुख जताया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुर: यूपी के हमीरपुर जिले में आज गुरुवार को एक दुखद घटना हो गई। तीन सगे भाई-बहन की तालाब में डूबकर मौत हो गई। एक ही परिवार के तीन भाई-बहन की मौत से कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक जताया है। साथ ही परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। बिवांर थाना क्षेत्र में हुई घटना जानकारी के अनुसार, हमीरपुर जिले के बिवांर थाना क्षेत्र के छानी खुर्द गांव में गुरुवार को बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के पास स्थित तालाब में नहा रहे तीन बच्चे डूब गए। इनमें दो सगे भाई-बहन थे। ये भी पढ़ें: हमीरपुर में बड़ी घटना, निर्माणाधीन पुल ढहने से 6 लोगों की मौत-तीन मलबे में फंसे तीसरा बच्चा भी इसी परिवार का था। एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत से परिजन बेहाल हो गए। गांव की पार्वती देवी पत्नी रमेश कुमार की पत्नी गांव के बाहर तालाब...
बांदा: चप्पल कांड में FIR, पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहन साहू ने लगाए ये आरोप..दो नामजद

बांदा: चप्पल कांड में FIR, पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहन साहू ने लगाए ये आरोप..दो नामजद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं सपा नेता मोहन साहू चप्पल कांड में नया मोड़ आ गया है। पूर्व पालिकाध्यक्ष ने चप्पल कांड में महिला समेत दो के खिलाफ FIR कराई है। इस FIR में सपा नेता साहू ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उधर, बीते 24 घंटे से मामला बांदा जिले में इस मामले से राजनीतिक तापमान बढ़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर लोग कमेंट्स कर रहे हैं। घटना से संबंधित वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब देखे जा रहे हैं। राजनीतिक गलियारों-सोशल मीडिया पर छाया मामला उधर, पूर्व पालिकाध्यक्ष साहू ने एफआईआर में कहा है कि वह खुटला के भोले विश्वकर्मा की पत्नी के अंतिम संस्कार में जा रहे थे। तभी मुक्तिधाम के पास प्रदीप त्रिपाठी उर्फ राजा त्रिपाठी ने महिला गीता पत्नी कालीचरन से हमला करने को कहा। ये भी पढ़ें: बांदा: बिसंडा में पीड़ितों से मिले कांग्रेसी-खनन ट्रक से 7 लोगों की मौत का मामला सपा नेता साहू...
दिल्ली के होटल में आग, 21 लोगों की जलकर मौत-कई गंभीर रूप से झुलसे

दिल्ली के होटल में आग, 21 लोगों की जलकर मौत-कई गंभीर रूप से झुलसे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क: राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर के एक होटल में आग लग गई। आग में कम से कम 21 लोगों की जलकर मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। यह आग बिल्डिंग में स्थित फ्लोरिश स्टे बी एंड बी नाम के होटल और नीचे चल रहे लेमन ग्रीन नाम के रेस्टोरेंट में लगी। इसके बाद पूरी बिल्डिंग में फेल गई। लगभग कई लोग अस्पताल में भर्ती दिल्ली पुलिस की प्रेस रिलीज में इसकी पुष्टि की गई है। कहा गया है कि आज सुबह लगभग 8:40 बजे मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे बी एंड बी में आग की सूचना मिली। पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कराया। ये भी पढ़ें: छात्रा से गैंगरेप, प्रेमी ने शराब पिलाकर दोस्तों के साथ मिलकर की वारदात फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस, अग्निशमन सेवा और अन्य आपातकालीन एजेंसियों के लोगों ने 40 लोगों की जान बचाई। ...