Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

मुरादाबाद

अमरोहा : 41 लोगों ने किया रक्तदान, प्रशासन ने किया सम्मान

अमरोहा : 41 लोगों ने किया रक्तदान, प्रशासन ने किया सम्मान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अमरोहा जिले में आज 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर तीन जगह शिविर लगाए गए। इन शिविरों में कुल 41 लोगों ने रक्तदान किया। अमरोहा की विभिन्न सम्मानित संस्थाओं को शिविर लगाने के लिए सम्मानित भी किया गया। गजरौला में डा. मेहनाज बी, शबनम यादव, मोहित चौधरी, नीतू शर्मा की देख-रेख रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। इसमें करीब 10 लोगों ने रक्तदान किया। फिर जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन करने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया गया। अमरोहा जिलाधिकारी राजेश त्यागी, एडीएम सुरेंद्र सिंह, एएसपी राजीव सिंह, सीएमओ डा. एसपी सिंह, डा. प्रेमपंथ त्रिपाठी आदि ने संस्थाओं के प्रमुखों को सम्मानित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रक्तदाता और संस्थाओं के प्रतिनिधि और पदाधिकारी भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : UP : ट्रेन से कटीं तीन छात्राएं, तीनों सहेलियों ने लेटर में लिखी थी यह बात....
यूपी : इन जिलों में गर्मी का रेड अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, आज कानपुर..

यूपी : इन जिलों में गर्मी का रेड अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, आज कानपुर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, मुरादाबाद, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ : उत्तर प्रदेश इस समय पूरी तरह भीषण गर्मी की चपेट में है। दिन-रात तक का तापमान बढ़ा हुआ है। भीषण लू और प्रचंड गर्मी लोगों को झुलसा रही हैं। सुबह 9 बजे से ही धूप के थपेड़े लोगों को सताने लगते हैं। आज बुधवार को दिन के साथ रात भी रोज की अपेक्षा काफी गर्म रही। वहीं मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों के लिए येलो और आरेंज अलर्ट भी जारी किया है। बुद्धवार को कानपुर देहात रहा सबसे गर्म मौसम विभाग की माने तो फिलहाल गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली। अगले 3 से 4 दिन लोगों को गर्मी से ऐसे ही जूझना पड़ेगा। प्रदेश में बुधवार को कानपुर देहात सबसे गर्म जिला रहा। वहां अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री और न्यूनतम 33 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। https://samarneetinews.com/big-sex-racket-busted-in-lucknow-20-girls-and-15-youth-arrested-body-trade-racket...
UP : पुलिस हेड कांस्टेबल की हीट स्ट्रोक से मौत, शोक की लहर

UP : पुलिस हेड कांस्टेबल की हीट स्ट्रोक से मौत, शोक की लहर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पश्चिमी यूपी के बिजनौर जिले में एक पुलिस हेट कांस्टेबल की हीट स्ट्रोक से मौत हो गई। घटना से उनके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जाता है कि बिजनौर के कस्बा रेहड़ थाने में चालक पद पर तैनात मुख्य आरक्षी राकेश कुमार शर्मा की गुरुवार शाम अचानक गर्मी से तबियत बिगड़ गई थी। मुरादाबाद में चल रहा था इलाज सहकर्मी पुलिस स्टाफ ने उन्हें एंबुलेंस से अफजलगढ़ स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कराया। वहां से डाक्टरों ने उनकी हालत नाजुक पाते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। https://samarneetinews.com/horrific-accident-in-sahajahanpur-up-11-devotees-died-and-25-badly-injured/ प्रभारी निरीक्षक धीरज सोलंकी का कहना है कि राकेश शर्मा को मुरादाबाद स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बताते है...
सपा विधायक रफीक को जेल, मगर आजम खां को बेल..

सपा विधायक रफीक को जेल, मगर आजम खां को बेल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में आज सपा के लिए एक खबर परेशान करने वाली रही, तो दूसरी राहत भरी। कानून की आंख में लगातार धूल झोंकने का काम कर रहे मेरठ के सपा विधायक को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दरअसल, इलाहाबाद हाई कोर्ट से गैरजमानती वारंट के मामले में मेरठ सदर से सपा विधायक रफीक अंसारी 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। अंसारी को सोमवार को पुलिस ने बाराबंकी के जैदपुर इलाके से गिरफ्तार किया था। जेल में बंद हैं आजम, पत्नी और उनका बेटा उधर, सपा नेता आजम खान और उनके परिवार को राहत मिली है। तीनों को जमानत मिल गई है। आजम सीतापुर जेल में बंद हैं। उनकी पत्नी डा. तंजीन फात्मा रामपुर और बेटा अब्दुल्ला हरदोई जेल में बंद है। 101 वारंट पर भी कोर्ट नहीं पहुंचे सपा MLA पहले घटनाक्रम में मेरठ के नौचंदी थाने की पुलिस ने सपा विधायक रफीक अंसारी को बाराबंकी के जैदपुर से गिर...
UPNews : कुख्यात हिस्ट्रीशीटर कालू जाट की गोली मारकर हत्या

UPNews : कुख्यात हिस्ट्रीशीटर कालू जाट की गोली मारकर हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इलाके में इस कुख्यात बदमाश कालू तजिंदर उर्फ कालू जाट की हत्या से सनसनी फैल गई। बताते हैं कि कालू जाट का शव सड़क किनारे पड़ा मिला है। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। साथ ही घटनास्थल पर छानबीन भी की है। गांव के लोगों से पूछताछ करते हुए पुलिस ने सुराग जुटाने की कोशिश की। बताते हैं कि मृतक कालू जाट बड़ा अपराधी था और योगेश भदौड़ा गैंग का सदस्य था। ये भी पढ़ें : UPNews : महिला से गैंगरेप, पति के दोस्त ने शराब पिलाकर दिया धोखा  ...
यूपी मौसम विभाग का अलर्ट, पूरब से पश्चिम तक प्रदेश के इन जिलों में आंधी-बारिश..

यूपी मौसम विभाग का अलर्ट, पूरब से पश्चिम तक प्रदेश के इन जिलों में आंधी-बारिश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में शनिवार को मौसम ने थोड़ी सी करवट ली है। आज प्रदेश के कई जिलों में धूल भरी आंधी चली और बारिश भी हुई। इस कारण तापमान में गिरावट थोड़ी हुई। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन प्रदेश के कई जिलों के लिए बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। जानकारी के अनुसार आज भी प्रदेश के कई इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चली। अचानक बदले मौसम से लोग परेशान हुए। कई जगहों पर पेड़ गिरे। हालांकि, तपती गर्मी में लोगों को तापमान गिरने से थोड़ी राहत भी मिली। मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने कहा.. मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त पुरवा हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूर्वी यूपी में रविवार तक तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना है। ये भी पढ़ें : दर्दनाक : झांसी-कानपुर हाइवे पर कार में जिंदा जले दूल्हे समेत चार लोग वह...
UP : रेलवे स्टेशन पर सिपाही ने रायफल से खुद को गोली मारी, मचा हड़कंप

UP : रेलवे स्टेशन पर सिपाही ने रायफल से खुद को गोली मारी, मचा हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अमरोहा रेलवे स्टेशन पर एक सिपाही ने खुद को सर्विस रायफल से गोली मार ली। इससे वहां हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। शव को कब्जे में ले लिया गया है। बताते हैं कि मरने से पहले सिपाही ने कोतवाली के व्हाट्सअप ग्रुप पर मैसेज भी किया। उसने लिखा कि वह सुसाइड कर रहा है। इसे बुजदिली न समझना। गोली मारने से पहले व्हाट्सअप पर किया मैसेज जानकारी के अनुसार सिपाही डिडौली कोतवाली क्षेत्र जोया कस्बे के खेड़ा मोहल्ले का रहने वाला था। बताते हैं कि सिपाही तैय्यब खान (32) ने आज शुक्रवार देर शाम अमरोहा रेलवे पर मिट्टी की बैंच पर बैठे-बैठे खुद को सर्विस रायफल से गोली मार ली। ये भी पढ़ें : UP : प्रयागराज में महिला सिपाही और पुरुष कांस्टेबल के शव कमरे में मिले, महकमे में हड़कंप.. बताते हैं कि उनके पिता शौकीन खां भी पुलिस ने इंस्पेक्टर पद से रिटायर हुए हैं। मृतक के...
Bijnor : शिक्षिका को क्लास में घुसकर मारी गोली, एक तरफा प्यार में सिरफिरे ने..

Bijnor : शिक्षिका को क्लास में घुसकर मारी गोली, एक तरफा प्यार में सिरफिरे ने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के बिजनौर में आज दिनदहाड़े एक सिरफिरे छात्र ने शहर में कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर शिक्षिका को गोली मार दी। शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। कंप्यूटर शिक्षिका की हत्या का कारण सिरफिरे छात्र का एक तरफा प्यार बताया जा रहा है। आरोपी शिक्षिका को कई दिनों से परेशान भी कर रहा था। छात्रा की हालत गंभीर है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रपोजल ठुकराने पर सिरफिरे ने दिया अंजाम प्रपोजल ठुकराने पर आरोपी ने शिक्षिका को गोली मारी है। एसपी बिजनौर का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार बिजनौर के मोहल्ला चौधरियान के सुदेश की बेटी कोमल देवल कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में टीचर हैं। https://samarneetinews.com/loksabha2024-grandson-of-former-pm-devegowda-trapped-in-sex-scandal-fled-abroad/ कोतवाली देहात क...
Bijnor : तीन घरों के चिराग बुझे-दर्दनाक हादसे में 3 दोस्तों की मौत

Bijnor : तीन घरों के चिराग बुझे-दर्दनाक हादसे में 3 दोस्तों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बिजनौर के नगीना में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। तीन घरों के चिराग बुझ गए। परिवारों में कोहराम मच गया है। तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार 3 दोस्तों की मौत हो गई। तीनों एक शादी समारोह से लौटकर घर जा रहे थे। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। जानकारी के अनुसार बिजनौर के नगीना में तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरी की मेरठ में इलाज के दौरान सांसें थम गईं। बिजनौर के नगीना में हादसा बढ़ापुर के मोहल्ला नौमी के रहने वाले प्रिंस (19) पुत्र महेंद्र सिंह, गौरव (20) पुत्र अमर सिंह और वंश (21) पुत्र नरपाल सिंह एक ही बाइक से शुक्रवार शाम नगीना देहात क्षेत्र के गांव मिर्जा नेकपुर में एक बारात में शामिल होने गए थे। वहां शनिवार तड़के करीब 3:30 बजे नगीना बुंदकी मार्ग पर खुशहालपुर मठेरी ...
LoksabhaPolls : यूपी की 8 सीटों पर मतदान पूरा-अमरोहा में सबसे ज्यादा 53% से ऊपर

LoksabhaPolls : यूपी की 8 सीटों पर मतदान पूरा-अमरोहा में सबसे ज्यादा 53% से ऊपर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज यूपी की आठ लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हो गया। दूसरा चरण में आज मेरठ, गाजियाबाद, बागपत, अमरोहा, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, मथुरा और अलीगढ़ में मतदान हुआ। सुबह 7 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम 7 बजे तक चली। सभी आठ सीटों पर 53 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ। मथुरा में सबसे कम हुआ मतदान आज यूपी में कुल 53.17% मतदान हुआ। इस दौरान सबसे ज्यादा मतदान अमरोहा जिले में हुआ। वहीं सबसे कम मतदान मथुरा में 47.45% हुआ है। अमरोहा में शुरू से ही मतदाताओं में जोश देखने को मिला। धनौरा के वोटर अवतार सिंह और उनकी पत्नी बख्शीश कौर ने कहा कि लोकतंत्र के पर्व के लिए मतदान जरूरी है। https://samarneetinews.com/lok-sabha-2024-35-73-voting-till-1-pm-in-second-phase/ मतदान हम सभी का कर्तव्य है। बताया कि वे लोग लगातार अपने मतों का उपयोग कर रहे ...