Google का कमाल, डाॅक्टरों की खराब हैंडराइटिंग भी पढ़ सकेंगे आप..
समरनीति न्यूज, डेस्क : आपके शायद कभी कल्पना भी नहीं की होगी कि डाॅक्टरों की खराब हैंडराइटिंग को आसानी से पढ़ा जा सकेगा। गूगल में एक कमाल का फीचर आया है। अब इसके जरिए डाॅक्टरों की खराब हैंडराइटिंग को एक क्लिक में पढ़ा जा सकेगा। दरअसल, गूगल ने 19 दिसंबर को अपने एक इवेंट में इसकी घोषणा की है। इसके साथ कुछ और फीचर भी बताए गए हैं, जो इंडियन यूजर्स के लिए काफी इंपोर्टेंट हो सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सर्च इंजन जायंट का कहना है कि एक नया फीचर दे रहे हैं। इससे डाॅक्टरों के लिखे दवा के पर्चों को आसानी से पढ़ा जा सकेगा।
ये भी पढ़ें : गूगल की इस एक गलती से पूरी दुनिया में प्रमोट हुई भारतीय क्रिकेट टीम, विदेशों में चमके विराट कोहली..
दरअसल, उनका कहना है कि प्रिस्क्रिप्शन पर लिखी दवा को AI और मशीन लर्निंग के सपोर्ट से हाई लाइट किया जा सकेगा। इसके बाद इसे पढ़ सकेंगे। इस नए फी...









