Wednesday, October 7सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

भारत के महाबलीपुरम में मिले दो महाबली, नरेंद्र मोदी और शी चिनफिंग

भारत के महाबलीपुरम में मिले दो महाबली, नरेंद्र मोदी और शी चिनफिंग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग अपने दो दिवसीय भारत के दौरे पर आज यहां चेन्नई के प्राचीन शहर (महाबलीपुरम) मामल्लापुरम पहुंच चुके हैं। यहां उनके स्वागत को खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे हुए थे जिनके साथ चीनी राष्ट्रपति की अनौपचारिक शिखर वार्ता होनी है। चीनी राष्ट्रपति चिंगफिंग की यह यात्रा इसलिए भी महत्वपूर्ण क्योंकि हाल में कश्मीर मुद्दे को लेकर चीन के बयानों से दोनों देशों के बीच थोड़ी असहज स्थिति हुई है। प्राचीन शहर में चीनी राष्ट्रपति का भव्य स्वागत बहरहाल, समुद्र किनारे बसे प्राचीन शहर मामल्लापुरम में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग का भव्य स्वागत किया गया है। तमिलनाडु के राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने खुद चीनी राष्ट्रपति का स्वागत किया। साथ ही स्थानीय लोग प्रधानमंत्री मोदी और शी चिनफिंग के पोस्टर लेकर खड़े हुए थे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नर...
गोरखपुर जेल में बंदियों का बवाल, डिप्टी जेलर-बंदी रक्षकों को जमकर पीटा, पथराव

गोरखपुर जेल में बंदियों का बवाल, डिप्टी जेलर-बंदी रक्षकों को जमकर पीटा, पथराव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, गोरखपुरः जिला कारागार में शुक्रवार सुबह साथियो की पिटाई से नाराजं बंदियों ने जमकर बवाल किया। कैदियों ने डिप्टी जेलर व तीन सुरक्षा कर्मियों की जमकर पिटाई की। इतना ही नहीं सभी को बंधक बनाकर पीटते रहे। बाद में किसी तरह बाकी बंदी रक्षक भीतर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद डिप्टी जेल और दूसरे सुरक्षाकर्मियों को बंदियों के कब्जे से छुड़ाया। सुबह साढ़े 6 बजे शुरू हुआ बवाल बताया जाता है कि आज सुबह करीब साढ़े 6 बजे डिप्टी जेलर प्रभाकांत पांडे तीन सुरक्षा कर्मियों के साथ बैरक खुलवाने पहुंचे तो वहां बंदियों ने उनपर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए घेरकर पीटना शुरू कर दिया। बंदी रक्षक और डिप्टी जेलर बुरी तरह से घायल हो गए। जानकारी होते ही जेल के दूसरे सुरक्षाकर्मी भीतर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद डिप्टी जेलर और तीनों बंदी रक्षकों को छुड़ाकर बाहर निकाला। इसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया। ड...
बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा-सात लोगों को बस ने रौंदा, सभी की मौत

बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा-सात लोगों को बस ने रौंदा, सभी की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः आज तड़के सुबह यूपी के बुलंदशहर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें सड़क किनारे सो रहे सात श्रद्धालुओं को बस ने रौंद दिया। इससे तीन बच्चियों समेत सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक फरार हो गया, जबकि बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। यह हादसा बुलंदशहर में नरौरा के गांधी गंगा घाट के पास हुआ। हादसे में मारे गए लोगों के प्रति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। वहीं परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा भी की है। वैैष्णों देेवी दर्शन से लौट रहे थे सभी बताया जाता है कि वैष्णों देवी के दर्शन करके हाथरस जिले के थाना चंदप इलाके के रहने वाले एक परिवार के कुछ लोग और उनके रिश्तेदार आज सुबह लौट रहे थे। इस दौरान वे लोग बुलंदशहर के गांधी गंगा घाट पर बस से उतरकर सुबह करीब ढाई बजे किनारे जाकर सो गए। इनमें तीन बच्चियां और चार महिल...
ललितपुर में बेटे की आत्महत्या के बाद पिता ने भी दी जान

ललितपुर में बेटे की आत्महत्या के बाद पिता ने भी दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, ललितपुर
समरनीति न्यूज, ललितपुरः शहर कोतवाली के मुहल्ला जगपुरा में रहने वाले पृथ्वीराज अहिरवार टैक्सी ड्राइवर थे। वह वाहन चलाकर अपना और परिवार का पालन-पोषण करते थे। बताते हैं कि करीब डेढ़ माह पूर्व उनके डेढ़ वर्षीय बेटे की बीमारी से मौत हो गई थी। इससे वह काफी तनाव में रहते थे। बीती रात वह घर में रोज की तरह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह उनका शव फांसी पर लटकता मिला। परिवार में रोना-पीटना मच गया। पहले बेटे ने लगाई फांसी, फिर पिता ट्रेन से कटा सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की। इसी बीच मृतक के पिता तुलसी अहिरवार बेटे की मौत के गम में सदमे में आ गए। परिवार रो-रोकर बेहाल था। इसी दौरान तुलसी घर से निकल गए। बाद में उन्होंने भी ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। एक ही परिवार में दो-दो मौतों ने परिजनों को तोड़कर रख दिया। बताते हैं कि तुलसी अपने बेट...
पुष्पेंद्र एनकाउंटर मामलाः अखिलेश यादव ने झांसी पहुंचकर मृतक के परिजनों से मुलाकात की

पुष्पेंद्र एनकाउंटर मामलाः अखिलेश यादव ने झांसी पहुंचकर मृतक के परिजनों से मुलाकात की

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ/बांदा/झांसीः पुलिस एनकाउंटर में झांसी में मारे गए पुष्पेंद्र यादव को लेकर प्रदेश की राजनीति में उबाल आ गया है। बुधवार को सपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पुष्पेंद्र के घर झांसी पहुंचे। वहां परिवार वालों से मुलाकात की। साथ ही प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने झांसी जिले में पुष्पेंद्र के गांव कारगुआ खुर्द में उसके परिजनों को सांत्वना दी। साथ ही कहा कि समाजवादी पार्टी प्रदेश सभी फर्जी एनकाउंटर के खिलाफ आंदोलन की तैयारी में है। कहा कि इस मुठभेड़ कांड की हाई कोर्ट के न्यायाधीश से जांच करानी चाहिए। अखिलेश ने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। योगी सरकार पर बोला हमला कहा कि भाजपा सरकार में सत्ता का घमंड सिर चढ़कर बोल रहा है। कहा कि आम लोगों की आवाज को, जनता की आवाज को पैरों तले रौंदा जा रहा है। कहा कि विजयादशमी पर्व की सुबह से...
नुसरत जहां के विरोध पर वीएचपी का बयान, कहा-हिंदू थे भारतीय मुसलमानों के पूर्वज

नुसरत जहां के विरोध पर वीएचपी का बयान, कहा-हिंदू थे भारतीय मुसलमानों के पूर्वज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः टीएमसी सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां के दुर्गा पंडाल में पूजा को जाने पर भड़के उलेमाओं के मामले में जहां नुसरत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है, वहीं दूसरी ओर विश्व हिंदू परिषद (VHP)भी मैदान में आ गई है। दरअसल, नुसरत के पूजा में शामिल होने पर लगातार बयानबाजी जारी है। पहले यूपी के देवबंद के उलेमा ने इसे गैर इस्लामिक बताते हुए विरोध जताया। यहां तक कि नुसरत को नाम तक बदलने की नसीहत दे डाली। ऐसे में विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने भी बयान दिया है। कहा, मुस्लिम देशों में हो रही है रामलीला उनका कहना है कि ये जो लोग (उलेमा) गंगा-जमुना तहजीब की बात करते हैं और हमें सहिष्णुता का पाठ पढ़ाते हैं, उनके बयान बताते हैं कि वे क्या सोचते हैं। कहा कि सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि आज तो दुनियाभर में कई मुस्लिम देशों में भी रामलीला हो रही है। आलोक कुमार ने कहा कि वह मा...
कानपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

कानपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के चकेरी थाना क्षेत्र में एक कांग्रेस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की इस वारदात का कारण चकेरी के ग्रेटर कैलाश में ठेकेदारी में लेन-देन को लेकर विवाद में हुई मारपीट बताई जा रही है। मारपीट में एक पक्ष के सिपाही पुत्र ने लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी। इससे दूसरे पक्ष से आए कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत हो गई। बताया जाता है कि आरोपी के पिता पुलिस में हैं जो उन्नाव जिले में तैनात हैं। 80 हजार को लेकर हुआ विवाद बताया जाता है कि ग्रेटर कैलाश नगर निवासी रवि यादव का प्रशांत नाम के व्यक्ति से 80 हजार रुपए लेन-देन को लेकर विवाद था। आज बुधवार दोपहर करीब पौने 3 बजे प्रशांत के पिता से आरोपी का झगड़ा हुआ। बताते हैं कि पिता के बचाव में प्रशांत अपने साथी केडीए कालोनी निवासी कांग्रेस कार्यकर्ता शोएब खान समेत अन्य लोगों को बुला लाया। इसके बाद दोनों ओर से ईंट-पत्थ...
नुसरत का उलेमा को मुंहतोड़ जवाब, कहा-आराम करें-राजनीति नहीं, क्यों कि यह समय..

नुसरत का उलेमा को मुंहतोड़ जवाब, कहा-आराम करें-राजनीति नहीं, क्यों कि यह समय..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः कोलकाता के बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी करने वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद नुसरत जहां के दुर्गा पूजा पंडाल में जाकर पूजा करने को लेकर मौलाना भड़के हुए हैं। ये मौलाना नुसरत को नाम बदलने की नसीहत तक दे रहे हैं। ऐसे में नुसरत जहां ने मौलानाओं को मुंह तोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि वह किसी के कहने पर नाम क्यों बदल लें। नुसरत ने नाम बदलने की नसीहत देने वाले वाले मौलाना से कहा है कि 'वह आराम करें, राजनीति का नहीं, क्योंकि यह समय खुशियां मनाने का है।' बताते चलें कि इससे पहले सिंदूर लगाने और मंगलसूत्र पहनने को लेकर भी उलेमाओं ने नुसरत पर निशाना साधा था। कहा- मौलवियों को संदेश, आराम करें अब टीएमसी की इस युवा सांसद एवं बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां से यूपी के देवबंदी उलेमा पर पलटवार करते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया है। नुसरत ने कहा है कि जिन्होंने मुझे मेरा नाम नहीं ...
चिन्मयानंदः आवाज की पहचान को लखनऊ लाए गए सभी आरोपी

चिन्मयानंदः आवाज की पहचान को लखनऊ लाए गए सभी आरोपी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः बीजेपी के पूर्व मंत्री चिन्मयानंद मामले में आज स्वामी समेत छात्रा व तीनों युवकों आवाज के सैंपल की जांच के लिए एसआईटी की टीम लखनऊ लेकर पहुंची है। यहां लखनऊ की विधि विज्ञान प्रयोगशाला में सभी पांच आरोपियों की आवाज के नमूने लिए जाएंगे। बाद में इन आवाजों का मामले में अबतक वायलर हुए वीडियो से मिलान होगा। अदालत से अनुमति मिलने के बाद बुधवार सुबह करीब 6 बजे एसआइटी पहले छात्रा को लेकर लखनऊ रवाना हुई। अलग-अलग समय पर निकाला जेल से फिर करीब 3 घंटे बाद चिन्मयानंद को कड़ी सुरक्षा में जेल गेट के अंदर से गाड़ी में बैठाकर लखनऊ ले जाया गया। 11 बजे के बाद छात्रा के तीनों साथियों संजय, विक्रम और सचिन को लखनऊ भेजा गया। जेल अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर तीनों को अलग-अलग समय पर रवाना किया गया है। माना जा रहा है कि चिन्मयानंद पर रेप के आरोप से लेकर उससे रंगदारी मा...
बीजेपी नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, गुस्साई भीड़ ने लगाया जाम

बीजेपी नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, गुस्साई भीड़ ने लगाया जाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः बीजेपी नेता एवं एपीएन पीजी कालेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की आज यहां बुधवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की इस वारदात को शहर के मालवीय रोड स्थित अग्रवाल भवन परिसर में अंजाम दिया गया। बताते हैं कि गोली लगने के बाद पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आदित्य नारायण तिवारी कबीर गंभीर रूप से घायल हो गए। हत्या की यह वारदात बस्ती जिले की है। घायलावस्था में उनको जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, कबीर की हत्या की खबर जिले में जंगल में आग की तरह फेल गई। हत्या के विरोध में घटना से आक्रोशित भाजपा नेताओं के साथ-साथ आम लोगों ने जिला अस्पताल के बाहर सड़क पर जाम लगा दिया। ये लोग इस वारदात के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहरा रहे थे। तमंचे से युवक ने मारी गोली बताते हैं कि बस्ती में शहर के आदित्य नारायण तिवारी आज अग्रवाल भवन परिसर में मौजूद थे। इसी ...