Wednesday, October 7सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

बांदा में कलयुगी पिता ने मासूम बेटी को केन नदी में फेंका, फिर घर फूंका

बांदा में कलयुगी पिता ने मासूम बेटी को केन नदी में फेंका, फिर घर फूंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुई एक सनसनीखेज घटना में एक कलयुगी पिता ने अपनी छह वर्षीय मासूम बेटी को पत्नी से विवाद के बाद पुल से केन नदी नदी में फेंक दिया। इससे बच्ची की मौत हो गई। इतना ही नहीं वापस लौटे पिता ने मिट्टी का तेल छिड़क मकान को भी आग लगा दी। आग से मकान और गृहस्थी जलकर खाक हो गई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। वहीं बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हमीरपुर जिले के भरूवा सुमेरपुर थानांतर्गत धुंधपुर गांव निवासी शिवपूजन का सोमवार की रात अपनी पत्नी से विवाद हो गया। पुलिस ने दबोचा, बच्ची का शव बरामद विवाद के बाद वह अपनी छह वर्षीय पुत्री रजनी और 13 वर्षीय पुत्र अंकुश को बाइक पर बैठा कर घुमाने के बहाने घर से निकल गया। इसके बाद बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के केन नदी पुल पर पुत्री रजनी को जिंदा केन नदी में फेंककर लौट गया। बच्ची की पानी में डूबकर मौत हो गई...
मऊ में बोले मुख्यमंत्री योगी-बुंदेलखंड के युवाओं को अब मिलेगा रोजगार

मऊ में बोले मुख्यमंत्री योगी-बुंदेलखंड के युवाओं को अब मिलेगा रोजगार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यहां मऊ में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। कड़ी सुरक्षा के बीच मऊ कस्बा स्थित लालता रोड चौराहा के पास आयोजित जनसभा स्थल पर जैसे ही मुख्यमंत्री पहुचे, यहां उनका जोरदार ढंग से स्वागत किया गया। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने इस क्षेत्र को डकैतों की भूमि बना दिया था। विकास का रुपया लूटा जा रहा था। कहा कि अब हमारी सरकार में चित्रकूट का पूर्ण दस्युमुक्त होना खुद में बड़ी बात है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अब बुंदेलखंड से युवा पलायन नहीं करेंगे, बल्कि डिफेंस कॉरिडोर में फाइटर प्लेन बनने शुरू होंगे। कहा, 6 घंटे पहुंचेंगे दिल्ली इससे बुंदेलखंड का विकास भी होगा और युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। मंगलवार दोपहर मानिकपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर मऊ कस्बे में जनसभा को संबोधित कर रहे सीएम योगी ने भारत माता की जय और वंदे मातरम...
यूपी में नया फार्मूलाः बढ़ते अपराध पर लगाम को अब प्रभारी आईजी-डीआईजी भी

यूपी में नया फार्मूलाः बढ़ते अपराध पर लगाम को अब प्रभारी आईजी-डीआईजी भी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः प्रदेश में बढ़ते अपराध को रोकने को जूझ रही योगी सरकार ने नया फार्मूला अपनाया है। अब सभी जिलों में प्रभारी मंत्रियों की तर्ज पर प्रभारी आईजी-डीआईजी भी होंगे। ये अधिकारी जिलों में अपराधों के ग्राफ की समीक्षा के साथ ही उनपर रोकथाम की दिशा में कदम उठाएंगे। साथ ही सरकार को भी सही स्थिति से अवगत कराएंगे। ऐसा माना जा रहा है कि इस कदम से निश्चित रूप से बढ़ते अपराधों पर लगाम कसेगी। जिन अधिकारियों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसकी सूची नीचे दी जा रही है। इन अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी अपराध नियंत्रण की दिशा में योगी सरकार की यह अलग तरह की पहल मानी जा रही है। इस नए फार्मूले के तहत एडीजी, आइजी और डीआइजी के पदों पर तैनात अधिकारियों को नोडल अफसर बनाया गया है। सभी अधिकारी जोन में एडीजी तथा रेंज में आईजी के साथ प्रत्येक जिले में अपराध और अपराधियों पर नजर रखेंगे। बताते च...
स्कूल में पहली कक्षा की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत

स्कूल में पहली कक्षा की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, जमशेदपुरः शहर के टेल्को क्षेत्र में स्थित एक स्कूल में मंगलवार को बेहद चौंकाने वाली दर्दनाक घटना घटी। यह स्थित शिक्षा निकेतन में कक्षा एक की छात्रा की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। बच्ची को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्‍पताल ले जाया गया था लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि जमशेदपुर के टेल्को कालोनी में रहने वाले अजय कुमार झा की बेटी वैष्णवी (4) स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ती थी। आज मंगलवार को सुबह प्रार्थना सभा के दौरान बच्ची को स्टाफ ने कक्षा में ही बीमार हालत में देखा। प्रार्थना सभा के दौरान बिगड़ी तबियत इसके तुरंत बाद प्राचार्य सुमिता डे और उप प्राचार्य रजनी पांडे ने बच्ची को टाटा मोटर्स अस्पताल भिजवाया। वहां इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। बताते हैं कि बच्ची हार्ट की मरीज थी। स्‍कूल की प्राचार्य सुनीता डे का का कहना है कि छात्रा को तुरंत ही...
झांसी में दुकान में आग लगने से 1 परिवार के 4 की जलकर मौत, 1 गंभीर

झांसी में दुकान में आग लगने से 1 परिवार के 4 की जलकर मौत, 1 गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/झांसीः जिले में मंगलवार सुबह हुई एक दर्दनाक घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया। एक किराना स्टोर की दुकान में धमाके के साथ लगी आग में जिंदा जलकर एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला, एक बुजुर्ग और एक बच्ची शामिल है। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया है। चार लोगों को बचा लिया गया है। चारों मकान की छत पर सो रहे थे। सभी को सीढ़ी से नीचे उतारा गया। स्थानीय लोग जता रहे साजिश की आशंका घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्टसर्किट को माना जा रहा है लेकिन मौके के हालात किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहे हैं। बताया जाता है कि झांसी जिले के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह दयाराम कॉलोनी में स्थित कुमुद किराना स्टोर में अचानक तेज धमाके के साथ आग लग गई। ...
महाराजगंज के डीएम समेत पांच अफसर निलंबित, IAS समेत 2 तबादले

महाराजगंज के डीएम समेत पांच अफसर निलंबित, IAS समेत 2 तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः गौ संरक्षण में बड़ी अनियमितता मिलने पर यूपी सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई यूपी के महारजगंज जिले में की गई है। सरकार ने महराजगंज के जिलाधिकारी, दो उप जिलाधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी तथा पशु चिकित्सा अधिकारी को निलंबित कर दिया है। डीएम समेत पांच अधिकारियों के निलंबन से हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि गौशाला में अनियमितता मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर मुख्य सचिव आरके तिवारी ने महराजगंज के डीएम अमरनाथ उपाध्याय को निलंबित कर दिया है। कार्रवाई से सरकारी महमकों में हड़कंप मच गया है। गौशाला अनिमितता मामले में कार्रवाई उनके साथ तत्कालीन उप जिलाधिकारी निचलौल देवेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी निचलौल सत्यम मिश्रा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा राजीव उपाध्याय के साथ ही उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा वीके मौर्य को तत्काल प्रभाव से सस्पैंड कर दि...
इटावा में न्यूज चैनल के एंकर की पत्नी की सिर कूचकर हत्या, वारदात से सनसनी

इटावा में न्यूज चैनल के एंकर की पत्नी की सिर कूचकर हत्या, वारदात से सनसनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर/इटावाः दिल्ली में एक न्यूज चैनल में एंकर की पत्नी की सिर कूच कर बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वह लगभग 15 दिन पहले अपनी ससुराल आईं थीं। आज मंगलवार को उनको वापस लौटना था। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। बताया जाता है कि घटना के वक्त सास और देवर दिल्ली गए हुए थे। घर में सिर्फ ससुर ही मौजूद थे। वारदात इटावा जिले की है। आज ही लौटना था वापस दिल्ली बताया जाता है कि दिल्ली में न्यूज चैनल के एंकर अजितेश मिश्रा की पत्नी दिव्यांशी (27) करीब 15 दिन पहले दिल्ली से अपनी ससुराल पहुंची थीं। आज मंगलवार को उनको वापस लौटना था। बताते हैं कि अजितेश की मां और भाई पहले से बीमारी के कारण दिल्ली में हैं। दोपहर में सिर्फ ससुर ही मौजूद थे। इसी बीच दिव्यांशी का सिर कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब ससुर ने किसी काम ...
मऊ में सिलेंडर फटने वाली घटना में मरने वालों की संख्या 13 हुई, घायलों की हालत गंभीर

मऊ में सिलेंडर फटने वाली घटना में मरने वालों की संख्या 13 हुई, घायलों की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः मऊ जिले में सोमवार को हुए एक भीषण हादसे में घर में खाना बनते समय रसोई गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। इससे शुरू में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1 दर्जन से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए। बाद में मरने वालों की संख्या दोपहर 2 बजे तक 13 हो गई है। मरने वालों में पांच पुरुष, चार महिलाएं, चार लड़कियां और दो बच्चे शामिल हैं। मरने वालों में 3 लोगों की अबतक पहचान नहीं हो सकी है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खाना बनते समय सुबह फटा सिलेंडर बताते हैं कि धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के चार घर भी क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर उच्चाधिकारियों ने भी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख प्रकट किया है।बताया जाता है कि वलीदपुर नगर के मोहल्ला बिचलापुरा में सोमवार सुबह एक घर से तेज धमाके की आवाज आई। लोगों ने बाहर देखा तो...
महोबा में युवक की गोली मारकर हत्या, मछली पालन बना कारण

महोबा में युवक की गोली मारकर हत्या, मछली पालन बना कारण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबाः एक युवक की मछली चोर पकड़वाने के नाम पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने कुछ लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है। बताते हैं कि हत्या का कारण मछली पकड़ने को लेकर विवाद है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि महोबा के श्रीनगर थाना क्षेत्र के बिलखी गांव निवासी मृतक हरिशचंद्र बीती रात अपने घर पर मौजूद था। घर से बुला ले जाकर वारदात इसी दौरान महाप्रसाद कुशवाहा उनके घर आया और बोला, तालाब में मछली चोरी हो रही है और अगर चोरों को पकड़ना है तो चलो। बताते हैं कि तालाब में समिति द्वारा मछली पालन होता है जिसमें हरिशचंद्र भी सदस्य था। वह तुरंत ही चोरों को पकड़ने निकल पड़ा। मृतक के चचेर भाई महेश ने बताया कि जैसे ही तालाब के किनारे की तरफ पहुंचे तभी सामन...
एमपी में चार राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों की हादसे में मौत

एमपी में चार राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों की हादसे में मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में एक भीषण हादसे में चार राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ियों की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में एक की हालत बेहद गंभीर है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार ध्यानचंद्र ट्रॉफी में खेलने इटारसी से होशंगाबाद जा रहे खिलाड़ियों की कार राष्ट्रीय राजमार्ग 69 पर रायसलपुर गांव के पास हादसे का शिकार हो गई। वहीं राज्य के उच्च शिक्षा एवं खेल व युवा कल्याण मंत्री मंत्री जीतू पटवारी ने ट्वीट कर मृतक खिलाड़ियों के नाम-पते बताए हैं। मंत्री ने ट्वीट करके जताया दुख मंत्री द्वारा ट्वीट में कहा गया है कि 'इस हादसे में दिवंगत आदर्श हरदुआ (इटारसी), अंकित वरुण (ग्वालियर), आशीष लाल (जबलपुर) और शाहनवाज हुसैन (इंदौर) शामिल हैं और इनके शोकाकुल परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं तथा दुर्घ...