Thursday, October 8सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

वेदांती बोले, मुस्लिम बोर्ड के वकील राजीव धवन को आतंकियों से मिलती है फंडिंग

वेदांती बोले, मुस्लिम बोर्ड के वकील राजीव धवन को आतंकियों से मिलती है फंडिंग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान गुरुवार को सुन्नी वक्फ बोर्ड के वकील राजीव धवन द्वारा राम जन्मभूमि का नक्शा फाड़ने पर रामविलास दास वेदांती ने कहा है कि राजीव धवन को मुस्लिम बोर्ड की ओर से मुकदमा लड़ने को आतंकवादियों से फंडिंग होती है। श्रीरामजन्मभूमि न्यास के सदस्य श्री वेदांती ने कहा कि अब राजीव धवन को फंडिंग बंद होने का खतरा महसूस होने लगा है और इसीलिए वह ऐसा कर रहे हैं। वेदांती ने रामजन्मभूमि का नक्शा फाड़ने को बेहद निंदनीय करार दिया। रिपोर्ट न लिखाने की बताई वजह उन्होंने कहा कि पहले इस मामले में वकील राजीव धवन के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने का निर्णय लिया था लेकिन बाद में यह सोचते हुए रिपोर्ट नहीं लिखाई कि कहीं इसका कोई गलत असर रामलला के पक्ष में आने वाले निर्णय पर न पड़ जाए। कहा कि यही वजह है कि अभी कोई एफआईआर दर्ज नहीं करा रहा हूं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की सराहना ...
बांदा में ट्रक से कुचलकर 12 गोवंश मरे, 5 घंटे हाईवे जाम

बांदा में ट्रक से कुचलकर 12 गोवंश मरे, 5 घंटे हाईवे जाम

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र में बांदा-बहराइच राजमार्ग पर गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बड़ी संख्या में गोवंशों को कुचल दिया। इससे 12 गोवंश मारे गए, जबकि 4 बुरी तरह से घायल हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर 5 पांच घंटे तक जाम लगाए रखा। बाद में एसडीएम के गौशाला बनवाने के हाईवे जाम रखा। बाद में एसडीएम द्वारा गोशाला बनवाने के आश्वासन पर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। इसके बाद हाईवे से भीड़ हटी और यातायात चालू हो सका। बताते हैं कि आज बांदा-बहराइच स्टेट हाईवे पर मुंगूस गांव के पास बेसहारा जानवरों का झुंड हाईवे पर घूम रहा था। गोशाला बनवाने के आश्वासन पर माने ग्रामीण इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनको रौंद दिया। इससे 12 गोवंशों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गए। सुबह ग्रामीण घरों से निकले तो गोवंशों को देखकर आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामी...
बांदा में चोरी के मोबाइल बेचने वाले को पकड़ने गए चौकी प्रभारी की पिटाई, वर्दी फाड़ी

बांदा में चोरी के मोबाइल बेचने वाले को पकड़ने गए चौकी प्रभारी की पिटाई, वर्दी फाड़ी

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर की कांशीराम कालोनी में चोरी के मोबाइल बेचने वाले को गिरफ्तार करने पहुंचे चौकी इंचार्ज पर हमला करते हुए कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। इतना ही नहीं वर्दी भी फाड़ डाली और बिल्ले नोंच लिए। बाद में किसी तरह चौकी इंचार्ज अपनी जान बचाकर वहां से निकले। सूत्रों की माने तो चर्चा है कि इस दौरान तमंचे से फायर भी हुआ है। पुलिस इससे इंकार कर रही है। बताया जाता है कि कुछ युवकों द्वारा चोरी के मोबाइल बेचने की सूचना पर शहर की कांशीराम कालोनी में निम्नीपार चौकी प्रभारी नरेशचंद्र निगम हमराही सिपाही के साथ आरोपी को पकड़ने पहुंचे। एक आरोपी गिरफ्तार, बाकी फरार बताते हैं कि वहां पुलिस ने राहुल नाम के एक यवुक को चोरी के मोबाइल के साथ धर-दबोचा। पुलिस उससे पूछताछ करते हुए उसे कोतवाली ला रही थी कि इसी दौरान राहुल की पत्नी ममता और बड़े भाई पप्पू ने दरोगा निगम पर हमला बोलते हुए भाई को ले जाने का...
बदलेंगे हज हाउसों के नाम, एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर होगा..

बदलेंगे हज हाउसों के नाम, एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर होगा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी जल्द ही हज हाउस के नाम बदले जा सकते हैं। प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण एवं हज राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने राजधानी लखनऊ के हज हाउस का नाम बदलने का प्रस्ताव किया है। उन्होंने अपने प्रस्ताव में इस हज हाउस का नाम पूर्व राष्ट्रपति डा एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रखने की बात कही गई है। बताते चलें कि अभी लखनऊ हज हाउस का नाम मौलाना अली मियां के नाम पर है। इसके साथ ही राज्यमंत्री रजा ने गाजियाबाद और वाराणसी हज हाउस का नाम भी बदलने का प्रस्ताव किया है। वाराणसी और गाजियाबाद के भी बदलेंगे उन्होंने गाजियाबाद हज हाउस का नाम जहां मौलाना अबुल कलाम आजाद के नाम पर तो वाराणसी हज हाउस का नाम भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखा है। बताते चलें कि मोहसिन रजा यह प्रस्ताव बुधवार को अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान रखा। राज्यमंत्री ने...
मंत्री का शर्मनाक बयान, कहा-हेमा मालिनी के गालों जैसी बना देंगे सड़कें 

मंत्री का शर्मनाक बयान, कहा-हेमा मालिनी के गालों जैसी बना देंगे सड़कें 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः कुछ विधायक, सांसद और मंत्रियों की चर्चा उनके काम से ज्यादा उनके अमर्यादित बयानों को लेकर होती है। यूपी में भाजपा के बयान बहादुरों की तरह ही अब मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री का भी एक शर्मनाक बयान सामने आया है। एमपी में कांग्रेस सरकार के कानून मंत्री पीसी शर्मा ने भोपाल की खस्ताहाल सड़कों को लेकर कहा है कि हम जल्द ही भोपाल की सड़कों को फिल्म अभिनेत्री से सांसद बनी हेमा मालिनी के गालों के जैसा सुंदर बना देंगे। कहा, अभी कैलाश वर्गीय जैसी गड्ढों वाली सड़कें इतना ही नहीं राज्य के कानून मंत्री शर्मा ने यह भी कहा है कि अभी सड़कों पर चिकन पाक्स जैसे गड्ढे हैं, जो कि भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के गालों पर भी हैं। मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कानून मंत्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री कमल नाथ जी और सार्वजनिक निर्माण मंत्री सज्जन वर्मा के नेतृत्व में सड़कों की मरम्मत 15 ...
अयोध्या फैसले की तैयारीः यूपी में अफसरों की छुट्टियां रद्द

अयोध्या फैसले की तैयारीः यूपी में अफसरों की छुट्टियां रद्द

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः उच्चतम न्यायालय में राम जन्मभूमि विवाद मामले पर आज सुनवाई पूरी हो गई। अब इस मामले में 17 नवंबर से पहले फैसला आने की पूरी संभावना है। इसके मद्देनजर यूपी सरकार ने सभी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की छुट्टी रद्द कर दी है। यह छुट्टियां 30 नवंबर तक रद्द रहेंगी। बताया जा रहा है कि आगामी त्यौहारों के मद्देनजर ऐसा कदम उठाया गया है। शासन ने निर्देश दिए हैं कि अति विशेष परिस्थितियों के अलावा किसी भी स्थिति में अवकाश स्वीकार नहीं होगा। साथ ही अधिकारियों को अपने-अपने मुख्यालय पर मौजूद रहने को कहा गया है। अयोध्या मामले में फैसले से पहले तैयारी बताया जाता है कि अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले योगी सरकार आयोध्या समेत पूरे सूबे में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करना चाहती है। अयोध्या में धारा 144 लागू करने के साथ ही वहां अतिरिक्त पुलिस और पीएसी बल की तैनाती की गई ...
सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या मामले की सुनवाई पूरी, मुसलिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने फाड़ा नक्शा

सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या मामले की सुनवाई पूरी, मुसलिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने फाड़ा नक्शा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः अयोध्‍या मामले की सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई आज पूरी हो गई। देश की सर्वोच्च अदालत ने आज इस मामले में फैसले को सुरक्षित रख लिया है। अब सुप्रीम कोर्ट ने लिखित दस्तावेजों को जमा करने के लिए सभी पक्षों तीन दिन का वक्त दिया है। बताते चलें कि सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई पूरी करने के लिए आज शाम 5 बजे तक का वक्त लिया था, लेकिन समय-सीमा से एक घंटे पहले ही सुनवाई पूरी कर ली। आज हुई सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की ओर से तीखी दलीलें दी गईं। कोर्ट में फाड़ा राम मंदिर जन्मस्थान का नक्शा हिंदू महासभा के वकील विकास सिंह की ओर से कोर्ट में किताब देते हुए दलील शुरू की गई, तो मुसलिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने कड़ी आपत्ति जताई। वह बेकाबू हो गए। साथ ही हिंदू पक्ष के वकील विकास सिंह द्वारा दिए गए नक्शे को मुसलिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने कोर्ट में ही फाड़ दिया। इसपर मुख्य न्यायाध...
कौन बना आपके जिले का कांग्रेस जिलाध्यक्ष!पढ़िए सूची-कांग्रेस का मिशन यूपीः प्रदेश के नए जिलाध्यक्षों की घोषणा

कौन बना आपके जिले का कांग्रेस जिलाध्यक्ष!पढ़िए सूची-कांग्रेस का मिशन यूपीः प्रदेश के नए जिलाध्यक्षों की घोषणा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने अपना मिशन तेज कर दिया है। कांग्रेस ने सभी जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी है जिसे मिशन यूपी के तौर पर देखा जा रहा है। कुछ दिन पहले ही अजय कुमार लल्लू को यूपी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद जिलों के अध्यक्षों की भी घोषणा कर दी गई है। वहीं प्रियंका गांधी की सक्रियता भी बढ़ गई है। माना जा रहा है कि कांग्रेस अपनी पूरी ताकत 2022 के चुनावों को ध्यान में रखते हुए लगा रही है। तेजी के साथ पार्टी ने अपने जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। जिले/शहर का नाम - नियुक्त हुए अध्यक्ष का नाम बांदा - राजेश दीक्षित। झांसी - भगवान दास कोरी। जालौन - अनुज मिश्रा। ललितपुर - बलवंत सिंह राजपूत। हमीरपुर - नीलम निषाद। चित्रकूट - कौशल पटेल। फतेहपुर - अखिलेश पांडेय। महोबा - तुलसीदास लोधी। कौशांबी - अरुण कुमार विद्यार्थी। अयोध...
ऐसा क्या हुआ जो दरोगा के घर से लौटते ही किशोरी ने लगा ली फांसी..

ऐसा क्या हुआ जो दरोगा के घर से लौटते ही किशोरी ने लगा ली फांसी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर/फर्रुखाबादः जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ले एक चौंकाने वाली घटना हुई। घर से बहला-फुसलाकर ले जाई गई एक किशोरी से मिलने एक दरोगा उसके घर पहुंचा। दरोगा के घर से जाते ही कुछ देर बाद किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। बताते हैं कि एक युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गया था। पुलिस ने करीब डेढ़ माह बाद उसकी तलाश की थी। इस मामले में लड़की के पिता का कहना है कि वह पुताई करने का काम करता है और जिस वक्त दरोगा घर आया, उस समय वह मजदूरी लेने कहीं गया हुआ था। डेढ़ महीने पहले पुलिस ने किया था किशोरी को बरामद वहीं किशोरी का भाई भी घर पर नहीं था। मामले को लेकर सूत्रों का कहना है कि जो युवक, लड़की को लेकर गया था उसे पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया था। वहीं नाबालिग लड़की को परिजनों को सौंप दिया गया था। मामले में पुलिस ने आरोप-पत्र भी दाख...
उरई में टक्कर के बाद धू-धूकर जले दो ट्रक, 2 घंटे ठप रहा हाईवे

उरई में टक्कर के बाद धू-धूकर जले दो ट्रक, 2 घंटे ठप रहा हाईवे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बुंदेलखंड
समरनीतित न्यूज, बांदा/उरईः राष्ट्रीय राजमार्ग के सोमई तिराहे के पास मंगलवार देर रात दो ट्रकों की टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों में आग लग गई। दोनों ही ट्रक धू-धूकर जलते रहे। दोनों के चालकों और क्लीनरों ने कूदकर अपनी जान बचा ली। इस घटना से हाईवे पर हड़कंप मच गया और दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू करने का प्रयास किया। इसके बाद दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। देर रात करीब 2 बजे घटना इसके बाद यातायात चालू हो सका। बताया जाता है कि मंगलवार देर रात करीब 2 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर एट क्षेत्र से गुजरने के दौरान एक ट्रक और कंटेनर ट्रक में सोमई तिराहे पर टक्कर होने के साथ ही उनमें आग लग गई। दोनों धू-धूकर जलने लगे। ड्राइवरों ने वाहनों से कूदकर अपनी जान बचाई। आग बुझाने के बाद दोनों वाहनों को किनारे हटाकर या...